डूंगरपुर जिले में ग्राम विकास अधिकारी 3000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

0

डूंगरपुर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को डूंगरपुर जिले की सागवाडा तहसील की फलातेड ग्राम पंचायत के विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार डामोर को तीन हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो की अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि एसीबी डूंगरपुर को परिवादी ने शिकायत की कि ग्राम पंचायत फलातेड में हुए कार्यक्रम प्रशासन गांव के संग शिविर में ग्राम विकास अधिकारी के कहने पर उसने टेन्ट लगाया था।

जिसकी बिल राशि क्रमश गत छह जुलाई के कार्यक्रम की चार हजार रुपए और सात जुलाई के कार्यक्रम में लगाए गए टेन्ट की 10100 रुपए सहित कुल 14 हजार 100 रुपए के बिल को पास करने की एवज में ग्राम विकास अधिकारी ने पांच हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है। इस पर नियमानुसार मांग सत्यापन कराया गया मांग सत्यापन में आरोपी द्वारा परिवादी से रिश्वत के तीन हजार रुपए लेने के लिए सहमत हुआ।

इसके बाद एसीबी टीम ने गुरुवार को जाल बिछाकर कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेन्द्र कुमार डामोर को परिवादी से तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है।