जयपुर। शिवाजी पार्क में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम से पूर्व मोती डूंगरी गणेशमंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें 1100 की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कलश यात्रा का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र कार्यवाह गेंदालाल ने अपने उदबोधन में कहा कि संगठित हिंदू समाज से ही भारत एवं विश्व का कल्याण संभव है तथा पंच परिवर्तन के द्वारा ही समाज परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त हो सकता है इसलिए स्वयं के निजी जीवन व परिवार में पंचपरिवर्तन की नियमित बातचीत होकर जीवन में उतारें।
मुख्य अतिथि संत प्रकाश दास महाराज ने आशीर्वचन देते हुए देशभक्ति भजनों से हिन्दू समाज को प्रेरित कर प्रत्येक व्यक्ति से गौ रक्षा एवं प्रत्येक परिवार से एक गाय गोद लेने का संकल्प दिलाया।
कार्यक्रम में पंचपरिवर्तन के विषयों यथा पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार व सामाजिक समरसता पर प्रदर्शनी लगाई गई साथ ही प्रेरणादाई साहित्य तथा गौ उत्पाद की स्टॉल भी लगाई गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष कर्नल राजेंद्र सिंह शेखावत सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।




