भाजपा विधायक बिष्णु पद रे की हृदय गति रुकने से निधन

कोलकाता। उत्तर बंगाल के धुपगुड़ी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक बिष्णु पद रे का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। विधानसभा के मानसून सत्र में भाग लेने के लिए रे शहर में थे।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने रे के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

अधिकारी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मैं अपने सहयोगी और धूपगुड़ी से विधायक बिष्णु पद रे के दुखद और असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। उन्हें दिल की बीमारी के कारण परसों पीजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने कहा कि बंगाल भाजपा विधायक दल की ओर से मैं उनके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शाश्वत शांति मिले।