दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कार पलटने से महिला की मौत, दो घायल

0

अलवर। राजस्थान में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सोमवार को एक कार पलटने से एक महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक परिवार मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में दर्शन करके दिल्ली लौट रहा था। इसी दौरान हादरहेड़ा-रोनपुर के बीच उनकी कार अचानक बेकाबू होकर पलट गई।

इससे कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की एम्बुलेंस और राहत दल मौके पर पहुंचा और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

तीनों घायलों को जिला अस्पताल, अलवर भेजा गया जहां उपचार के दौरान प्राची की मौत हो गई। मृतका के पति हर्षित गुप्ता और देवर तारुष गुप्ता घायल हो गये, जिनका अलवर में उपचार जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।