देवरिया में झाड़-फूंक के नाम पर महिला से रेप, तथाकथित तांत्रिक अरेस्ट

0

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के बनकटा थाना क्षेत्र में झाड़-फूंक के नाम पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने एक तथाकथित तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव की महिला अपने बीमार बच्चे का झाड़-फूंक कराने के लिए तथाकथित तांत्रिक व्यासमुनि पाण्डेय के पास गई थी। आरोप है कि आरोपी ने बच्चे को पूरी तरह ठीक करने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलने पर महिला के पति की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की गई है।उसे न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।