उदयपुर : युवती ने गोवर्धन सागर तालाब में कूदकर की आत्महत्या

0

उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में रविवार को गोवर्धन सागर तालाब में कूदकर एक युवती ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस ने बताया कि सुबह गोवर्धन सागर पाल से ग्रामीणों ने एक युवती को तालाब में छलांग लगाते हुए देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर नागरिक सुरक्षा दल को घटनास्थल पर बुलाया।

दल ने कड़ी मशक्कत के बाद झील से युवती के शव को ढूंढकर बाहर निकाला।मृतका की पहचान सिलावट वाडी निवासी उषा गमेती (21) के रूप में हुई। पुलिस ने शव महाराणा भूपाल सार्वजनिक चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाकर परिजनों को इसकी सूचना दी है।