सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने व वायरल करने और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शुक्रवार को बताया कि 12 जून को एक व्यक्ति द्वारा थाना ओबरा थाने पर लिखित सूचना दी गई कि शिवम प्रजापति पुत्र सुशील प्रजापति निवासी सेक्टर-8, ओबरा उसकी 17 वर्षीय पुत्री का लगभग एक वर्ष से पीछा करता था तथा बहला-फुसलाकर उसे होटल ले जाता था।
पिछली सात जून को आरोपी द्वारा पीड़िता को रास्ते में रोककर गाली-गलौज की गई तथा उसके फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने एवं उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी गई हैं। ओबरा थाना पुलिस ने फौरन तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई।
जांच के बाद पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी के लिए लग गई थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को 11 बजे आरोपी युवक शिवम प्रजापति को चड्ढा मार्केट के पास से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ ओबरा थाने पर विधिक कार्यवाही की जा रही है और उसे न्यायालय भेजा जा रहा है।



