अलवर। राजस्थान में अलवर के रैणी थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एयर गन जैसे दिखने वाले लाइटर के साथ फोटो अपलोड करके आमजन में भय का माहौल पैदा करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार युवक ने एयर गन लाइटर के साथ अपनी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद आरोपी की पहचान करके गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मनीष बैरवा (21) के रूप में हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर हथियारनुमा वस्तुओं के साथ फोटो डालकर भय का माहौल बनाने वालों में हड़कंप मचा है।



