कोटा। राजस्थान में कोटा के गुमानपुरा थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुराने विवाद को लेकर हुए झगड़े में लाठियों से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धीरज सुमन उर्फ बिजली बादशाह के रूप में हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (कोटा शहर) दिलीप सैनी ने सोमवार को बताया कि रात करीब 12 कोटड़ी भोई मोहल्ला में धीरज सुमन और हमलावरों में पुराने विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने धीरज सुमन पर लाठियों से वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसके परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां धीरज की मौत हो गई। परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



