बीकानेर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत, एक घायल

0

बीकानेर। राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग-62 पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली बीकानेर की ओर से चूनावढ़ जा रही थी। देर रात महाजन-मोखमपुरा मार्ग पर अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गयी। इससे ट्रैक्टर में दो युवक उसके नीचे दब गए।

हादसा होते देख मौके से गुजर रहे राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। लोगों ने ट्रैक्टर के नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक एक युवक पमाराम की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।