अलवर। राजस्थान में अलवर के कोतवाली थाना क्षेत्र में खदाना मोहल्ले में कूलर में करंट आने से एक बालक की मौत हो गई।
परिजनों ने बताया कि बालक अंश सैनी (10) कूलर की ओर गया तो उसे करंट लग गया जिससे वह मौके पर ही अचेत हो गया। इस दौरान घर पर कोई नहीं था और उसके माता पिता मजदूरी करने गए थे। पड़ोसी ने परिजनों को सूचना दी। उसके बाद परिजन घर पहुंचे और बालक को अस्पताल पहुंचाया जहां बालक को मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि कूलर में पानी भरा हुआ था। कूलर में अचानक अर्थिंग बन गई। जिससे बालक करंट की चपेट में आ गया।



