11वां खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट
सिरोही। पांच दिवसीय ग्यारहवां खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट दूसरा दिन लीग मुकाबलो में कड़े संघर्ष के नाम रहा। देर रात्रि तक चल डे नाईट मैचों को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व खंडेलवाल समाज बंधु अरविंद पवेलियन खेल मैदान पहुंचे।
केपीएल आयोजन कमेटी के लोकेश खंडेलवाल सिरोही के अनुसार खण्डेलवाल नवपरगना क्षेत्र के इस क्रिकेट टूर्नामेंट में उत्साव, उमंग व जोश सर चढ़कर बोल रहा है। दिन में प्रचंड व भीषण गर्मी और धूल भरी आंधियों के साथ कड़ा संघर्ष करते हुए समाज की खेल प्रतिभाएं अपना दमखम दिखा रही हैं। इस मौके पर उमड़े क्रिकेट प्रेमियों और समाज के युवाओं, महिलाओं, बच्चों सभी ने आयोजन समिति एवं भामाशाह के इन प्रयासों को सराहनीय बताया।
आयोजन के दौरान उल्लेखनीय ये रही की अनुशासन, टीम भावना, कुशल नेतृत्व, संयम और उत्कृष्ट व्यवस्थाएं हर किसी को अपनी और आकर्षित करती नजर आई। आयोजन की सभी व्यवस्थाओं का संचालन केपीएल कमेटी कर रही है। प्रातः 9 बजे से प्रथम सत्र तथा शाम 4 बजे से देर रात्रि तक दूसरे सत्र में मैच आयोजित किए जा रहे हैं।
इस प्रकार हुए मैच व मुकाबले
केपीएल टूर्नामेंट का तीसरा मैच मैसूर रॉयल बॉयस वर्सेस गुजरात वारियर्स के बीच खेला गया जिसमें 7 विकेट खोकर देव 33 रन तथा मुकेश 22 रन के सहयोग से मैसूर ने 92 रन बनाए जिसके जवाब में गुजरात में ध्रुव के 46 रन नॉट आउट के सहयोग से 5.4 ओवर में 8 विकेट से जीत का परचम लहराया इसमें गुजरात के विक्रम ने 4 विकेट के साथ हैट्रिक बनाई। इसी प्रकार चौथे मैच में स्पार्टन ने चेन्नई सुपर किंग को 12 रन से शिकस्त दी।
स्पार्टन के शैलेंद्र ने नोट आउट 49 रन का योगदान दिया। पांचवे मैच में मुंबई इलेवन ए ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 57 रन से परास्त किया। मुंबई के दर्शन व कपिल ने 62 रन की शानदार साझेदारी बनाई। छठा मैच में आमची मुंबई ने सत्या के 39 रन के सहयोग से 9 विकेट से राजस्थान सुपर जेंट्स को करारी मात दी। प्रथम दिन के अंतिम सातवें मुकाबले में सूरत ने चेन्नई वॉरियर्स को 7 विकेट से पराजित किया। चेन्नई के गिरीश ने संघर्षपूर्ण 39 रन बनाए।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन गुरुवार को प्रतियोगिता का आठवां मैच 12 ओवर का मरुधरा इलेवन बनाम रॉयल चैलेंजर बेंगलूरु के मध्य खेला गया, जिसमें बेंगलुरु ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इसी प्रकार नवे मैच में स्पार्टनस ने धमाकेदार प्रदर्शन से मुंबई इलेवन ए को 8 विकेट से हार का रस्ता दिखाया। मुंबई ने 12 ओवर में 7 विकेट खोकर 93 रन बनाए जिसमें अश्विन ने 28 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में स्पार्टन ने 9.4 ओवर में शैलेंद्र 46 तथा करण के 32 रन के सहयोग से जीत दर्ज की। स्पार्टन के नरेश ने तीन विकेट चटकाए। दूसरे दिन कुल 7 मैच खेले गए जो देर रात तक जारी रहे।
तीसरे दिन यह होंगे मैच
प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रथम सत्र में सुबह 9 बजे स्पार्टन बनाम चेन्नई वॉरियर्स के बीच पंद्रहवा मैच खेला जाएगा, सोलवा मैच आरसीबी बनाम राजस्थान सुपर जेंट्स, शाम को सत्रहवा मैच मैसूर रॉयल बॉयज बनाम आमची मुंबई, अठारवा मैच चेन्नई सुपर किंग वर्सेस गुजरात वॉरियर्स, उन्नीसवा मैच पुणे वॉरियर्स वर्सेस मरुधरा इलेवन, बीसवां मैच विराट सुपर किंग्स सूरत बनाम मारवाड़ टाइटंस तथा इक्कीसवां मैच मुंबई इलेवन ए बनाम साउथर्न स्टार के मध्य होगा।




