कोटा में स्लीपर बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल

कोटा। राजस्थान में कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर एक स्लीपर बस पलटने से 12 से अधिक यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीकानेर से भोपाल जा रही बस कोटा से निकलते ही राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर जगपुरा-कसार के बीच केवल नगर एवं आलनिया की सीमा में सुबह करीब छह बजे अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे बस में सवार 12 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में पांच लोगों को निजी अस्पताल भेजा गया। शेष मामूली घायल हुए।

यात्रियाें ने आरोप लगाया कि कोहरे में भी चालक तेज गति से चला रहा था। इसकी वजह से बस पलट गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।