श्रीगंगानगर में ट्रक की टक्कर से बाईक चला रहे 13 वर्षीय बालक की मौत

0

श्रीगंगानगर। राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के रामसिंहपुर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल चला रहे 13 वर्षीय बालक की मौत हो गई।

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि यह हादसा बुधवार को मध्याह्न 12 बजे अनूपगढ़- सूरतगढ़ राजकीय राजमार्ग पर चक 68/2-जीबी के पास हुआ। मृतक बालक की पहचान शैलेश के रूप में हुई।

पुलिस के अनुसार शैलेश मोटरसाइकिल पर कुछ सामान लाने के लिए गया था। वह जैसे ही मेन रोड पर आया, तभी एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार टक्कर लगने से शैलेश बुरी तरह से घायल हो गया।

उसे अनूपगढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर चिकित्सक प्राथमिक उपचार के बाद बीकानेर भेज दिया जहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में छतरगढ़ के पास उसकी मौत हो गई।

सांड से टकराने से मोटर साइकिल सवार अधेड़ की मौत

श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर थाना क्षेत्र में करडवाला चौराहा के नजदीक मोटर साइकिल के एक सांड से टकराने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकोसी निवासी राजेंद्र कुम्हार (48) अपने चचेरे भाई के साथ मंगलवार रात को मोटरसाइकिल से करडवाला चौराहा के पास से जा रहा था। तभी अचानक सामने एक सांड आ गया, जिससे मोटरसाइकिल टकरा गई। इससे राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया।