भीलवाड़ा में 14 साल की बालिका से रेप, आरोपी फरार

0

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा के प्रताप नगर थाना क्षेत्र में एक 14 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि पीडि़त बालिका अपने पिता के साथ रहती है, पिता जहां मजदूरी करता है उसी क्षेत्र में एक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। वहां अर्जुन चौकीदार के रूप में कार्यरत है। कल शाम अर्जुन बालिका को अकेला देखकर उसे बहला-फुसलाकर निर्माणाधीन भवन के अंदर ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि जब पीडि़ता ने शोर मचाया तो उसकी चीख सुनकर पिता मौके पर पहुंच गया। पिता को आता देखकर अर्जुन घबराकर वहां से भाग निकला। जिसके बाद पिता ने थाने में मामला दर्ज कराया। जांच पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।