भरतपुर। राजस्थान में भरतपुर जिले के नदबई थाना क्षेत्र में आगरा-बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर मंगलवार तड़के एक स्लीपर बस के एक वाहन से टकराने से 15 यात्री घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि जयपुर से आगरा जा रही एक निजी ट्रेवल्स की बस के चालक को झपकी आने से डहरामोड़ के समीप बस एक अज्ञात वाहन से जा भिड़ी। जिससे बस में सवार करीब 15 यात्री घायल हो गए, जिन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं बस चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने बताया कि घटना में बस आगे से पूरी तरह टूट गई। टक्कर लगने के बाद आगे वाला वाहन नहीं रुका और वह चला गया।



