धौलपुर। राजस्थान मेें धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू कार की चपेट में आने से 15 लोग घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि आगरा जिले की यमुना ब्रिज कॉलोनी के श्रद्धालु टैम्पो से कैलादेवी मंदिर दर्शन के लिए करौली जा रहे थे। हुसैनपुर गांव के पास शाम को टैम्पो सड़क किनारे खड़ा था उसी दौरान एक कार अनियंत्रित होकर उनसे टकरा गई।
इससे टैम्पो में सवार नरेंद्र, अनिता, राखी, सचिन, तारकेश, पवन, कृष्ण, लवली, कीर्ति, मिथलेश, रोशन लाल, विष्णु और मदन शामिल घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति की जानकारी ली। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



