होम Rajasthan Jaipur सतीश पूनियां ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के संबंध में लिखा पत्र

सतीश पूनियां ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के संबंध में लिखा पत्र

0
सतीश पूनियां ने महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के संबंध में लिखा पत्र

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनियां ने प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचारों के सम्बन्ध में राष्ट्रीय महिला आयोग अध्यक्ष रेखा शर्मा को पत्र लिखा है।

डाॅ. पूनियां ने पत्र में लिखा है कि पिछले दाे वर्षों में प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार की घटनायें बेतहाशा बढ़ रही हैं। एक आंकड़े के अनुसार पिछले एक वर्ष में महिलाओं पर अत्याचार के 80 हजार मुकदमे प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर दर्ज हुए है, जिनमें 12 हजार से ज्यादा मुकदमे तो सिर्फ दुष्कर्म के हैं।

उन्होंने पत्र में लिखा कि पिछले एक माह से तो महिलाओं-बच्चियों पर अत्याचार की घटनाओं में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि एनसीआरबी की रिपोर्ट में प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद 2019 में जो महिला अपराध की बेतहाशा वृद्धि हुई थी, अब उसकी हद हो गई है।

सतीश पूनियां ने कहा कि इस सरकार के अब तक के कार्यकाल में छह लाख 14 हजार से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं, जिनमें महिला अपराधों की संख्या सबसे अधिक है।