Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 482 -
होम ब्लॉग पेज 482

ईरान में प्रदर्शनकारियों ने अयातुल्ला खुमैनी के घर को लगाई आग

तेहरान। ईरान में इस्लामिक गणराज्य के संस्थापक अयातुल्ला रूहुल्लाह खुमैनी के पुश्तैनी घर में प्रदर्शनकारियों ने आग लगा दी है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में खोमेन शहर में एक इमारत के हिस्से में आग को दिखाया गया है।

समाचार एजेंसियों ने वीडियो के स्थान को सही बताया है लेकिन क्षेत्रीय अधिकारियों ने आगजनी और इस तरह के किसी भी हमले से इनकार किया है। ऐसा बताया कि अयातुल्ला खुमैनी का इसी घर में जन्म हुआ था। जिसे अब एक संग्रहालय बना दिया गया है जो उनके जीवन की याद दिलाता है।

खुमैनी 1979 में ईरान की इस्लामी क्रांति के नेता थे। उन्होंने देश के पश्चिमी समर्थक नेता शाह मोहम्मद रजा पहलवी को पदच्युत किया था। सोशल मीडिया वीडियो में आग लगते ही 12 लोगों को चीयर करते हुए दिखाया गया है। एक कार्यकर्ता ने कहा कि फुटेज गुरुवार शाम को लिया गया था।

प्रदर्शनों के दौरान खुमैनी के घर में आग लगाए जाने की यह नवीनतम घटना है।
उल्लेखनीय है कि दो महीने पहले 22 वर्षीय युवती महसा अमिनी हिजाब नहीं पहनने पर हिरासत में लिया गया था जहां उसकी मौत हो गई थी। उसके बाद से ही देशभर में हिजाब के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं।

सिरोही को लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास के इन दो दावों में है कितना दम

सिरोही नगर परिषद में दरवाजे पर लोगों की आवाजाही बाधित करने को बंधी गई डोरी।

-परीक्षित मिश्रा

सिरोही। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का शुक्रवार को सिरोही प्रवास था। इस दौरान हुई पत्रकार वार्ता में उन्होंने दो शब्दों का इस्तेमाल किया। एक ‘जवाबदेही’ और  दूसरा ‘रामराज्य’। उनका कहना था कि भाजपा को ‘जवाबदेही’ और ‘रामराज्य’ देखना है तो सिरोही देखें। इससे पहले वो यहां खड़े हो रहे ढांचों का जिक्र करते हैं। तो अब सवाल ये है कि उनके इन दावों कितना दम है।

मैच गुजरात में चल रहा है और राहुल महाराष्ट्र में भांज रहे बल्ला

कच्छ/ मोरबी/ भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि ‘मैच गुजरात’ में चल रहा है और वे ‘महाराष्ट्र में बल्ला भांज’ रहे हैं।

चौहान ने एक दिन की गुजरात यात्रा के दौरान विधानसभा चुनावों के लिए मांडवी, अबडासा, मोरबी और भावनगर विधानसभा क्षेत्राें में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया। पहली जनसभा भाजपा प्रत्याशी अनिरुद्ध भाई दवे के समर्थन में कच्छ जिले के मांडवी में हुई।

इसके बाद उन्होंने इसी जिले की अबडासा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह जाडेजा के समर्थन में सभा को अपने ही अंदाज में संबोधित किया। तीसरी सभा मोरबी जिले की मोरबी विधानसभा में प्रत्याशी कांति लाल अमृतिया के समर्थन में और चौथी सभा भावनगर विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी जितेंद्र सावजी भाई वाघवानी के समर्थन में हुई।

चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी गजब हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता जूझ रहे हैं और उनके नेता राहुल गांधी महाराष्ट्र में पदयात्रा कर रहे हैं। इसी तरह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कल्पवृक्ष की तरह बताया और कहा कि उनके समक्ष कोई भी मांग की जाती है, तो वह पूरी हो जाती है। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बबूल और कांग्रेस नेता गांधी खरपतवार की तरह हैं।

चौहान ने गांधी के वीर सावरकर को लेकर ताजा बयान का जिक्र करते हुए उनकी निंदा की। उन्होंने कहा कि गांधी ने वीर सेनानी के खिलाफ बोलकर देश के वीरों का अपमान किया है। देश इस बात के लिए गांधी को माफ नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि देश की आजादी क्या सिर्फ नेहरू परिवार की देन थी। इस देश के लिए अनगिनत लोगों ने अपना सब कुछ न्यौछावर किया है।

चौहान ने मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले सात आठ सालों में हुए विभिन्न कार्यों के अलावा गुजरात में हुए विकास कार्यों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इन सब वजहों से गुजरात में भाजपा की सरकार एक बार फिर इस राज्य की जनता के समर्थन से बनेगी। वहीं कांग्रेस और आप का संघर्ष राज्य में ‘नंबर दो’ पर आने के लिए होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दरअसल कांग्रेस की जो हालत हो गई है, वह उसके कार्यों के कारण ही हुई है। इस दल ने हमेशा विकास और विकास कार्यों का विरोध किया। मध्यप्रदेश में भी इस दल ने यही किया। इन कारणों से अब लोगों ने कांग्रेस से किनारा कर लिया है। अब इन दलों को भाजपा के खिलाफ कुछ नहीं मिल रहा है, तो ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग कर उन्हें कोसने का कार्य करते हैं।

सबगुरु राशिफल : 19 नवम्बर शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। मार्गशीर्ष मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.30 बजे बाद एकादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष :- आज आप धार्मिक या शुुुभ प्रसंग में शामिल हो सकते हैं। रिस्की कार्यों से दूर रहें। आपके कार्य सरलतापूर्वक पूर्ण होते रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन मिल सकता है। यह न केवल आपका मन हल्का करेगा, बल्कि आप दोनों के बीच मतभेद दूर करने में भी मदद करेगा। अपने परिवार के साथ रुखा व्यवहार न करें। यह पारिवारिक शान्ति को भंग कर सकता है। संभव है कि कोई आपसे अपने प्यार का इज़हार करे। कामकाज के मोर्चे पर यह एक मुश्किल दिन हो सकता है। प्रभावशाली लोगों के सहयोग आपका उत्साह दोगुना होगा। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियाँ निकालने की आदत को नजरअंदाज करें।

वृषभ :- अपनी दीर्घकालीन योजनाओं के साथ आगे बढ़ो, जैसा कि पहलुओं का दृढ़ संकल्प और संरचना का पक्ष है नई चीजों की कोशिश करने से डरो मत, खासकर जब आप अपने पसंदीदा लोगों के साथ हों। कार्यक्षेत्र में कोई आपसे दुर्व्यवहार कर सकता है। इसलिए तैयार रहें और प्रतिक्रिया न करें। आपकी लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे और आज इसके चलते आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है। आपकी ऊर्जा का स्तर ऊँचा रहेगा क्योंकि आपका प्रिय आपने लिए बहुत सारी खुशी की वजह साबित होगा। अपने उद्देश्यों की ओर शान्ति से बढ़ते रहें और सफलता मिलने से पहले अपने पत्ते न खोलें।

मिथुन :- आज मन चिंतामुक्त रह सकता है। कार्यों में विघ्न आने से कार्यपूर्ति में विलंब हो सकता है। सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त करने में असफल रह सकते है। दांपत्य जीवन में तकरार का वातावरण रह सकता है अतः जीवनसाथी से सम्मानजनक तरीके से आचरण रखें। शाम के समय सफलता मिल सकती है। आपके हँसने-हँसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगा। आपको अपने जीवनसाथी से जुड़ी कोई ऐसी बात पता चल सकती है, जिसे आप कभी नहीं जानना चाहते थे। कार्यक्षेत्र में हिम्मत न हारें। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुंचा सकते हैं। आपके खर्चे बजट को बिगाड़ सकते हैं।

कर्क :- आज आपके व्यापार-धंधे में खूब सफलता मिलेगी। आज के दिन आपको राहत महसूस हो सकती है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। किसी के साथ पैसों की लेन-देन को लेकर सफल रहेंगे। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। सब कुछ दोबारा जांचें और दूसरी राय प्राप्त करें, यह गलत समय और भ्रम की स्थिति के रूप में कुछ भी नया शुरू करने का एक अच्छा समय नहीं है, लेकिन पुराने मुद्दों को खत्म करने के लिए यह अच्छी अवधि है।

सिंह :- नौकरी पेशा के लोगों लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आप अत्यधिक संवेदनशील रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन कार्यक्षेत्र को लेकर आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। किसी की वाणी तथा बर्ताव की वजह से आपके मन को चोट लग सकती है तथा माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आज आप बौद्धिक शक्ति से लेखनकार्य और सृजन कार्य अच्छी तरह से पूरे कर सकेंगे। आपका विचार किसी एक बात पर स्थिर नहीं रहेगा तथा उसमें लगातार परिवर्तन होता रहेगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है। यात्रा-प्रवास हो सके तो न करें।

कन्या :- आज स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। नकारात्मक विचारों को अपने पर प्रभावी न होने दें। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। मध्याह्न के बाद परिस्थिति में कुछ सुधार आ सकता है। स्वभाव में उग्रता रह सकती है। आज के दिन आपको मकान, वाहन, वगैरह के दस्तावेजों को अत्यंत संभालकर रखना होगा। परिवार का माहौल बिगड़े नहीं, इसके लिए वाद-विवाद टालें। माता का स्वास्थ्य बिगड़ेगा। धन-प्रतिष्ठा की हानि होगी। स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा चिंता न करें, क्योंकि इससे आपकी बीमारी और बिगड़ सकती है। व्यापार धंधे के लिए भावी योजना सफलतापूर्वक संपन्न होगी।

तुला :- आज के दिन आप चिंता के बोझ से मुक्ति पा लेंगे बहुत अधिक रह सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अत्यधिक लाभदायक सिद्ध होगा। आज के दिन आप परिजनों की तरफ से विशेष ध्यान देने की कोशिश करेंगे। इस समय आपके आर्थिक आयोजन भी पूरे होंगे आपकी इच्छा शक्ति को प्रोत्साहन मिलेगा, क्योंकि आप बहुत पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। भावुक फैसला लेते वक़्त अपनी तार्किकता न छोड़ें। अनुमान नुकसानदेह साबित हो सकता है, इसलिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आज आपके प्रिय की मनोदशा ज्वार-भाटे की तरह उतार-चढ़ाव भरी होगी।

वृश्चिक :- कभी कभी वैवाहिक जीवन वाकई काफी खीझ पैदा कर सकता है लगता है कि आपके लिए आज कुछ कुछ वैसा ही दिन है। शारीरिक-मानसिक सुख बने रहेंगे। मित्रों और स्वजनों के साथ आज का दिन खूब आनंद और उल्लास से व्यतीत करेंगे। आज मन खुश और शांत रहेगा। जीवनसाथी के प्रति विशेष आकर्षण अनुभव करेंगे, जिससे मधुरता रहेगी। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। आज के दिन किसी से छेड़छाड़ या किसी से झगड़ा, वाद-विवाद करने से बचे, इससे भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

धनु :- आपको आज के दिन विशेष रुप से हर प्रकार के कार्य में सफलता प्राप्त होगी लेकिन थोड़ा विलंब भी हो सकता है। धैर्य से काम करें आप अपने तमाम कार्य को जारी रखने की पूरी कोशिश करेंगे आर्थिक आयोजनों में अवरोध दूर होगा। किया गया हर कार्य सफलतापूर्वक पूरा होगा। घर परिवार और निजी जिंदगी से जुड़े कुछ खास काम आज आपके हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता के योग है। कफ्यूजन दूर करने के लिए दिमाग में नया तरीका आ सकता है। विद्यार्थी के लिए आज का दिन अति उत्तम रहेगा। आज आपको अचानक कही यात्रा करने के लिए जाना पड़ सकता है। इसलिए आज तैयार रहे।

मकर :- आज साधारण सी बात दांपत्य जीवन में कलह का कारण बन सकती है। सांसारिक विषयों पर अपने व्यवहार को उदासीन बनाए रखें। वाद-विवाद से बचें। सामाजिक दृष्टि से अपमानित हो सकते हैं। चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुंचेगी। वाद-विवाद से किसी के साथ संघर्ष हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएं। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, इसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की सलाह है। अपने अतिरिक्त खर्चों पर रोक लगाए नहीं तो आपको भविष्य में बहुत सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कुंभ :- आज वही होगा जो आप चाहेंगे। आर्थिक मामलों में मजबूती मिलेगी। आज आप खुद में बदलाव महसूस करेंगे। नौकरी की दिशा में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। नए अवसर पर खुले मन से विचार करना होगा। खुद को किसी भी गलत और गैर जरूरी चीज से दूर रखें, क्योंकि आप उसकी वजह से मुश्किल में फंस सकते हैं। अगर आप किसी विवाद में उलझ जाएं तो तल्ख़ टिप्पणी करने से बचिए। आपका जीवन-साथी थोड़ा अजीब व्यवहार कर सकता है। लेकिन सब्र का बांध न टूटने दें। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखें।

मीन :- आज उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। अपनी बातों पर काबू रखें, क्योंकि इसके चलते बड़े बुजुर्ग आहत महसूस कर सकते हैं। बेकार की बातें करके समय बर्बाद करने से बेहतर है कि आप शांत रहें। आज आप अपने आसपास के लोगों के इरादे आसानी से समझ सकते हैं। कोई करीबी व्यक्ति आज आपको बात-बात में खास जानकारी दे सकते हैं। हर चुनौती को अलग करते हुए लगे रहने का समय है। अपने कामकाजी जीवन में अपने संपर्कों का फायदा उठाने में सफल हो सकते हैं। कफ्यूजन की स्थिति कार्यक्षेत्र में निर्मित हो सकती है।

उत्तराखंड में वाहन दुर्घटना में 11 की मौत, बचाव अभियान जारी

देहरादून। उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार को एक वाहन दुर्घटना में दो महिलाओं समेत 11 स्थानीय लोगों की मृत्यु हो गई।

समाचार लिखे जाने तक राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) द्वारा राहत कार्य (रेस्क्यू आपरेशन) जारी था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इस दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

एसडीआरएफ के प्रवक्ता ललिता दास नेगी ने बताया कि चमोली के जिला आपदा नियंत्रण कक्ष द्वारा एसडीआरएफ को सूचित कराया गया कि उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर एक टाटा सूमो वाहन संख्या यूके07टीए- 6453 अनियंत्रित होकर पल्ला गांव के समीप सड़क से लगभग 500 मीटर नीचे गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

उन्होंने बताया कि उक्त सूचना पर सेनानायक मणिकांत मिश्रा के आदेशानुसार जोशीमठ पोस्ट से एक रेस्क्यू टीम उप निरीक्षक मनमोहन सिंह के नेतृत्व दूसरी एक अन्य रेस्क्यू टीम पांडुकेश्वर पोस्ट से तत्काल घटनास्थल पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य आरंभ किया गया।

उन्होंने बताया कि टीम द्वारा खाई में उतर कर वाहन के अंदर व आसपास भी सर्चिंग की गई व वाहन में सवार दो महिला व नौ पुरुषों के शवों को बरामद कर खाई से ऊपर लाने की कार्रवाई की जा रही है। नेगी ने बताया कि खाई में नीचे केवल एसडीआरएफ की टीम ही मौजूद है और रेस्क्यू कार्य अभी जारी है। उन्होंने बताया कि सभी स्थानीय निवासी हैं जिनके नाम अग्रवत है।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह निवासी उछ ग्वाड उम्र 51वर्ष, सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त उम्र 61 वर्ष, सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी किमाणा उम्र 27 वर्ष, विक्रम सिंह पुत्र मंगल निवासी कलकोट उम्र 43 वर्ष, कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल निवासी किमाणा उम्र 46 वर्ष, लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी कलकोट उम्र 37 वर्ष, ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी डुमक उम्र 46 वर्ष, राजेश्वरी पत्नी ताजवर निवासी डुमक उम्र 43 वर्ष, गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह ग्राम निवासी जखोल उम्र 50 वर्ष, रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम निवासी पल्ला उम्र 70 वर्ष और गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह निवासी सुभाई उम्र 70 वर्ष की मौत हो गई।

इसके अलावा, अजीत यादव पुत्र भारत सिंह निवासी इलाहाबाद, रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह निवासी हापुड, महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 38 वर्ष पता अज्ञात घायल हैं। स्वस्थ लोगों में हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर निवासी कलकोट उम्र 20 वर्ष और जीतपाल पुत्र हरि सिंह निवासी किमाणा उम्र 50 वर्ष शामिल हैं।

फुटबॉलर प्रिया की मौत के मामले में दो डॉक्टरों की जमानत खारिज

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को मेडिकल लापरवाही के चलते मौत की शिकार फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया की सर्जरी में शामिल दो डॉक्टरों को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति एडी जगदीश चंदिरा ने डॉ. ए पॉल राम शंकर और डॉ. के सोमसुंदर की जमानत याचिकाएं इस आधार पर खारिज कर दी कि जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है। जब याचिकाकर्ताओं के वकील ने कहा कि वे उन्हें कई तरह की धमकियां मिल रही थीं और आशंका व्यक्त की जा रही थी कि क्या वे आत्मसमर्पण करने के लिए जाना चाहते हैं, इस पर न्यायालय ने कोई राहत देने से इनकार कर दिया।

न्यायमूर्ति चंदिरा ने डॉक्टरों से सरेंडर करने को कहा और सरकार को निर्देश दिया कि वह उन्हें पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराएं। न्यायालय ने बाद में मामले की सुनवाई दो सप्ताह के लिए स्थगित कर दी।

डाॅक्टरों ने अपनी दलीलों में कहा कि उन्होंने पहले भी कई सर्जरी किए हैं जिनमें अधिकांश मरीज ठीक भी हुए हैं। इस बीच सर्जरी के दौरान प्रिया की हुई मौत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने यह भी कहा कि चूंकि वे मेडिकल समिति के सामने पेश होना चाहते हैं इसलिए जमानत पर रिहाई की मांग की। डॉक्टरों ने भी उन्हें जांच में सहयोग करने का आश्वासन दिया। उन्होंने सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करने और अदालतों की शर्ताें का पालन करने का भी आश्वासन दिया।

मंगलवार को प्रिया की मौत के बाद चिकित्सा शिक्षा निदेशालय (डीएमई) ने एक जांच पैनल का गठन किया जिसने पुष्टि की कि प्रिया के इलाज में लापरवाही बरती गई। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर डीएमई डॉ. आर शांतिमलार ने पेरियार नगर स्थित सरकार पेरिफेरल अस्पताल में आर्थोपेडिक्स के सहायक प्रोफेसर डा. पॉल राम शंकर और उसी अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल अधिकारी डा.सोमसुंदर को निलंबित कर दिया गया।

डॉ. पॉल का तबादला कर दिया गया और उन्हें गवर्नमेंट थूथुकुडी मेडिकल कॉलेज में ऑर्थोपेडिक्स में सीनियर रेजिडेंट के रूप में नियुक्त किया गया और डॉ. सोमसुंदर को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल, विरुधुनगर में कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर के रूप में तैनात किया गया।

गौरतलब है कि क्वीन मैरी कॉलेज की छात्रा और फुटबॉल खिलाड़ी प्रिया को लिगामेंट टियर के लिए एक प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। उसके दाहिनी ओर के घुटने का सात नवंबर को एक आर्थ्रोस्कोपिक लिगामेंट रिपेयर प्रक्रिया हुई। पर, चिकित्सकीय लापरवाही के कारण उसे जटिलताएं हो गई और उसका दाहिना पैर काट दिया गया था।

बाद में, उसे राजीव गांधी सरकारी सामान्य अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया जहां 15 नवंबर को कई अंगों के काम करना बंद कर देने के कारण उसकी मृत्यु हो गई। तमिलनाडु सरकार ने माना कि चिकित्सकीय लापरवाही के कारण मौत हुई और दोनों डॉक्टरों को निलंबित कर दिया।

पुलिस ने शुरू में अप्राकृतिक मौत (आईपीसी की धारा 174) का मामला दर्ज किया था और बाद में इसे धारा 304-ए के तहत लापरवाही के कारण मृत्यु के रूप में बदल दिया। दाेनों डॉक्टर फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने गुरुवार को प्रिया के घर जाकर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, उनके माता-पिता और भाइयों को सांत्वना दी और परिवार को 10 लाख रुपए का चेक सौंपा। उन्होंने प्रिया के बड़े भाई को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में डेटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में नियुक्त करने और गौतमपुरम में तमिलनाडु अर्बन हैबिटेट डेवलपमेंट बोर्ड के आवास में एक घर आवंटित करने का आदेश भी दिया।

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने जैस्मीन शाह को किया बर्खास्त

नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने डायलॉग एंड डेवलपमेंट कमीशन (डीडीसी) वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से बर्खास्त कर दिया।

सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच जारी खींचातानी के बीच उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर डीडीसी के वाइस चेयरमैन जैस्मीन शाह को पद से हटाने के लिए कहा है। उपराज्यपाल ने शाह पर राजनीतिक उद्देश्य के लिए पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उपराज्यपाल ने जास्मिन शाह को बर्खास्त करने के साथ उनके सभी सरकारी सुविधाएं वापस लेने का आदेश दिया है।

जैस्मीन शाह ने कहा कि उपराज्यपाल कह रहे हैं कि मेरा दफ़्तर इसलिए सील किया गया क्योंकि मैं डीडीसी का वाइस चेयरमैन होने के साथ आप का प्रवक्ता हूं। तब संबित पात्रा को आईटीडीसी के चेयरमैन पद से क्यों नहीं हटाया जाता जो भाजपा के प्रवक्ता हैं? क्या देश में आप-भाजपा के लिए अलग कानून हैं?

सवाईमाधोपुर में थानाधिकारी फूल मोहम्मद हत्याकांड में 30 लोगों को उम्रकैद

भरतपुर। राजस्थान के सवाईमाधोपुर में थानाधिकारी फूल मोहम्मद हत्याकांड मामले में अदालत ने तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक महेन्द्र सिंह सहित तीस दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई हैं। विशिष्ट न्यायालय (एससी-एसटी) ने आज यह सजा सुनाई।

गौरतलब है कि न्यायालय ने बुधवार को 89 आरोपियों के खिलाफ अंतिम सुनवाई कर इस मामले में इन तीस लोगों को दोषी माना था जबकि 49 लोगों को बरी कर दिया गया। इस मामले के पांच आरोपियों की की मौत हो चुकी है जबकि दो बाल अपचारी थे वहीं तीन लोग फरार है। न्यायालय ने दोषियों पर अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया है।

न्यायालय ने जिन्हें सजा सुनाई में उनमें डीएसपी महेंद्र सिंह, राधेश्याम माली, परमानंद, बबलू, पृथ्वीराज, रामचरण, चिरंजीलाल, शेर सिंह, हरजी, रमेश मीणा, कालू, बजरंगा खटीक, मुरारी मीणा, चतुर्भुज मीणा, बनवारी, रामकरण, हंसराज उर्फ हंसा, शंकर माली , बनवारी लाल मीणा, धर्मेंद्र मीणा, योगेंद्र नाथ, बृजेश हनुमान, रामजीलाल माखन सिंह, रामभरोसी मीणा, मोहन माली, मुकेश माली और श्यामलाल शामिल है।

उल्लेखनीय है कि 17 मार्च 2011 को मानटाउन थाना क्षेत्र के सूरवाल गांव में लोग दाखा देवी के हत्यारों को गिरफ्तार करने और उनके परिजनों को मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान भीड़ ने सीआई फूल मोहम्मद को घेर कर उनकी जीप को आग लगा दी थी जिसमें जलने से उनकी मौत हो गई थी।

छवि खराब करने के लिए भाजपा ने जारी किया फर्जी वीडियो : आप नेता मुकेश गोयल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने कहा कि निगम चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जीत भांपते हुए पार्टी की छवि खराब करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने फर्जी वीडियो जारी किया है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल ने शुक्रवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भाजपा ने एक ऑडियो जारी किया है जो कि फर्जी है। जो वीडियो ली गई है वह भी डॉक्टर्ड है। उसे इधर उधर से इकट्ठा किया गया है। दिल्ली नगर निगम में 15 सालों से भाजपा की सरकार है। भाजपा अपने 15 सालों के भ्रष्टाचार से ध्यान हटाने के लिए इस तरह की कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कहा कि उन्हें अपने बारे में किसी को कुछ बताने की आवश्यकता नहीं है। वह लगभग 30-40 वर्षों से दिल्ली की राजनीति में हैं और 25 वर्षों से निगम में हूं। विभिन्न पदों पर काम किया है, लेकिन मेरे ऊपर आजतक एक उंगली नहीं उठी।

उन्होंने कहा कि वह फर्जी ऑडियो-वीडियो जारी करने के लिए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा और उनके साथियों के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। पात्रा ने जिस लच्छेदार भाषा के साथ वीडियो दिखाया, ऐसा लग रहा है जैसे वह खुद मौके पर मौजूद थे और सारी स्क्रिप्ट उनके सामने लिखी गई हो। उन्होंने कहा कि वह सभी जांच एजेंसियों से जांच कराने के लिए तैयार हैं।

गोयल ने कहा कि भाजपा के लोगों को निगम चुनाव में अपनी हार दिखाई दे रही है और केजरीवाल की जीत दिख रही है। इसी कारण से भाजपा हम लोगों की छवि खराब करने के प्रयास से अलग-अलग आरोप लगाते रहेंगे। दिल्ली की जनता भाजपा के 15 सालों के भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी है। उल्लेखनीय है कि भाजपा ने आप नेता मुकेश गोयल का कथित स्टिंग ऑपरेशन का वीडियो जारी किया है।

फारूक अब्दुल्ला ने नेशनल कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने का लिया फैसला

श्रीनगर। एक चौंकाने वाली घटना में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस (एनसी) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने पद छोड़ने का फैसला किया है।

एनसी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी दिसंबर के पहले सप्ताह में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव करेगी। तब तक अब्दुल्ला पार्टी का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। उन्होंने अपने सहयोगियों को पद छोड़ने के अपने फैसले की जानकारी दे दी है।

उन्होंने कहा कि उनके इस फैसले से सभी लोग आश्चर्यचकित हैं और वरिष्ठ सहयोगियों ने अब्दुल्ला को अध्यक्ष पद से इस्तीफा नहीं देने के लिए मनाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन वह अपने द्वारा लिए गए फैसले पर अडिग हैं। पार्टी संविधान के अनुसार पार्टी महासचिव को पार्टी अध्यक्ष के लिए चुनाव कराने का काम सौंपा गया है, जो पांच दिसंबर को होगा।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि अब्दुल्ला ने गुरुवार को यहां क्षेत्रों के प्रभारी, जिलाध्यक्षों और अन्य प्रांतीय पदाधिकारियों की पार्टी की बैठक के दौरान यह घोषणा की कि उन्होंने पार्टी नेताओं से पार्टी की कमान अपने हाथ में लेने को कहा हैं क्योंकि उनका स्वास्थ्य उन्हें पार्टी का नेतृत्व करने की अनुमति नहीं देता है।