Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 483 -
होम ब्लॉग पेज 483

लव जेहाद : लखनऊ में युवती की हत्या का आरोपी अरेस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में कथित रूप से लव जेहाद के मामले में एक युवती की हत्या के मामले में आरोपी युवक को पुलिस ने शुक्रवार को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एस चनप्पा ने बताया कि मृतक के परिजनो के अनुसार पिछले मंगलवार को सुफियान नामक युवक ने अपनी महिला मित्र निधि गुप्ता (19) को डूडा कालोनी में एक इमारत की चौथी मंजिल से धक्का दे दिया था जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने इस सिलसिले में 15 नवंबर को मामला दर्ज किया था और आरोपी की तलाश में जुट गयी थी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि चौथी मंजिल से गिर कर घायल युवती को ट्रामा सेंटर ले जाया गया था जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने सुफियान पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह निधि पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह का दवाब बना रहा था जिसे अनसुना करने पर उसने हत्या की।

उन्होंने बताया कि सुफियान मृतक युवती के घर के पास रहता था। हत्या की वारदात के कुछ रोज पहले उसने निधि को एक मोबाइल फोन दिया था। निधि के परिजनों ने इसका विरोध किया था और इसे लेकर दोनों के परिवारों के बीच तीखी तकरार हुई थी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दस टीमे लगाई गई थीं और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रूपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

विफलताओं से घबराएं नहीं युवा: खाचरियावास

0
सिरोही राजकीय महाविद्यालय में छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मौजूद प्रतापसिंह खाचरियावास और विधायक संयम लोढ़ा।

सिरोही, 18 नवम्बर। खाद्य व नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने सिरोही राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ कार्यालय के उद्घाटन के दौरान युवाओं का आव्हान किया कि वे असफलताओं से घबराए नहीं, वरन उनसे सीख लेकर अपने आप को आत्मविश्वास से परिपूर्ण कर आगे बढे।

कोटा : गेपरनाथ में चंबल में डूबने से दो कोचिंग छात्रों की मृत्यु

0

कोटा। राजस्थान में कोटा से रावतभाटा की ओर जाने वाली सड़क मार्ग पर स्थित प्राचीन धार्मिक स्थल गेपरनाथ के पास चंबल नदी में डूब जाने से कोचिंग कर रहे 2 छात्रों की मौत हो गई जिनके शवों को आज सुबह बरामद किया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि कोटा में रहकर निजी कोचिंग संस्थान में इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र बिहार के बुंदेलखण्ड़ निवासी रवि मेहरा (20) और मध्य प्रदेश के सागर जिला निवासी नैतिक (17) अपने एक अन्य मित्र मयंक मिश्रा के साथ कल शाम कोटा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित प्राक्रतिक धार्मिक स्थल गेपरनाथ गए थे जहां कुण्ड में नहाते समय छात्र रवि और नैतिक कुंड़ के गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।

उन्हें डूबता देख कर उनके साथी मयंक मिश्रा ने शोर मचा कर इन दोनों छात्रों नैतिक (17), रवि मेहरा (20) के डूबने की जानकारी आसपास के लोगों को दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं सूचना देकर गोताखोरों को बुलाया लेकिन गोताखोर देर रात मौके पर पहुंचने से अंधेरा के कारण तलाश का काम शुरू नहीं हो पाया। आज सुबह गोताखोरों की टीम ने अपना अभियान शुरू कर स्कूबा डाइविंग कर करीब 30 फीट गहरे से दोनों छात्रों के शव बाहर निकाले।

मृतकों के शवों को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और दोनों मृत कोचिंग छात्रों के परिवारजनों को फोन पर इस हादसे के बारे में सूचना दे दी गई है। परिवार जनों के कोटा पहुंचने के बाद ही दोनों मृत छात्रों के शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिवार जनों को सौंपा जाएगा।

रामपुर में आजम खान और अब्दुल्ला समेत 5 के खिलाफ चार्जशीट

रामपुर। उत्तर प्रदेश के रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की मशीन बरामदगी मामले में पुलिस ने समाजवादी पार्टी नेता मोहम्मद आजम खान, उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम समेत पांच लोगों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है।

सदर के थानाध्यक्ष गजेंद्र त्यागी ने शुक्रवार को बताया कि रामपुर नगर पालिका की ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन जौहर यूनिवर्सिटी में बरामद हुई थी। इस मामले में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम सहित पांच के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोप है कि नगर पालिका के लिए खरीदी गई मशीन को चोरी कर यूनिवर्सिटी कैम्पस में दबाया गया था।

थाना सदर पुलिस ने आजम खान के कभी करीबी रहे भारतीय जनता पार्टी नेता बाकर अली की शिकायत पर बीते सितंबर में आजम खान, उनके विधायक पुत्र अब्दुल्ला आजम और उसके दोस्त अनवार हुसैन, सालिम, तालिब और पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खान समेत सात लोगों के खिलाफ धारा 409, 120-बी भारतीय दंड संहिता और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

सभी पर आरोप है कि तत्कालीन सपा सरकार में नगरपालिका सदर के लिए खरीदी गई ऑटोमैटिक स्वीपिंग मशीन से जौहर यूनिवर्सिटी में सफाई की जाती थी। प्रदेश में सरकार बदलने पर मशीन को खुदबुर्द करने के मकसद से मशीन को यूनिवर्सिटी परिसर में गढ्ढा खोदकर दबा दिया गया।

पुलिस के मुताबिक इस प्रकरण में आजम खान और अब्दुल्ला आजम सहित पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। पूर्व पालिकाध्यक्ष अजहर अहमद खान सहित विवेचना के दौरान प्रकाश में आरोपियों की भूमिका के बारे में जांच की जा रही है।

रेप करने में नाकाम जीजा ने साली का गला रेता, फिर की सुसाइड

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में जाखलौन क्षेत्र में रेप का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने अपनी साली का गला रेत दिया और बाद में ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि क्षेत्र के एक गांव में आगरा निवासी नागेंद्र गुरूवार शाम शराब पीकर अपनी ससुराल के घर पहुंचा था जहां उसकी 19 वर्षीय साली घर पर थी जबकि सास और पत्नी मजदूरी के लिए खेत पर गई हुई थी। साली को घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और विरोध करने पर धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया।

घायल युवती के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। बहन और मां ने उसे जाखलौन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां हालत गम्भीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों ने भी गम्भीर हालत देखते हुए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

साली का गला रेत कर भागे नागेंद्र का शव शुक्रवार सुबह मध्य प्रदेश की सीमा के निकट नारायणी नदी पर बने रेलवे पुल के पिलर संख्या-1006 की डाउन लाइन पर पड़ा मिला। आशंका है कि उसने घटना के बाद ट्रेन से कटकर आत्महत्या की है।

स्विस एजुकेशन ग्रुप के कार्यकारी निदेशक मिले पर्यटन मंत्री से

0
जयपुर में स्विस एडुकेशन ग्रुप के सदस्यों से मिलते पर्यटन मंत्री।

सबगुरु न्यूज- जयपुर।हैरीटेज पर्यटन के लिए मशहूर राजस्थान में संभावनाओं तथा यहां के युवाओं के लिए लग्जरी आतिथ्य प्रबंधन के कोर्सेज और स्विटजरलैण्ड के साथ संभावनाओं के विषय पर स्विस एजुकेशन समूह के कार्यकारी निदेशक क्लाउडियो रेकेनेलो ने पर्यटन मंत्री विश्वेन्द्रसिंह भरतपुर से मुलाकात की।

एलन मस्क की ‘तानाशाही’ रवैया बर्दाश्त नहीं,सैकड़ों ने छोड़ी नौकरी

न्यूयॉर्क। हाल ही में ट्यूटर का अधिग्रहण करने के बाद हजारों कर्मचारियों के पेट पर लात मारने वाले, विश्व के सर्वाधिक धनी हस्तियों में शुमार एलन मस्क के ‘तानाशाही फरमान’ का उल्टा असर हुआ है। इस अति लोकप्रिय माइक्रोब्लॉगिंग साइट को सैकड़ों कर्मचारियों ने अलविदा कह दिया है। इस बीच ट्यूटर पर हैशटैग ‘आरआईपी ट्यूट’ ट्रेंड कर रहा है।

अरबपति मस्क ने कर्मचारियों को गुरुवार शाम पांच बजे का समय दिया था कि वे यह प्रण लें की वे सप्ताह में 80 घंटे काम करेंगे, वह भी तेज रफ्तार और पूरी दक्षता के साथ, अन्यथा नौकरी छोड़ने के लिए तैयार रहें।

‘कट्टर’ वातावरण और 80 घंटे के कार्य सप्ताह के लिए प्रतिबद्ध होने की समय सीमा के बाद कथित तौर पर सैकड़ों ट्विटर कर्मचारियों के इस्तीफा देने के बाद ट्विटर मुख्यालय में अराजकता फैल गई। ट्विटर ने घोषणा की कि वह अगले कुछ दिनों के लिए अपने कार्यालय भवनों को बंद कर देगा और सोमवार तक कर्मचारी बैज एक्सेस को अक्षम कर देगा।

कई यूजर्स ट्वीट करके मस्क को ‘ट्यूटर की हत्या’ के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं तो उनके कई कर्मचारी नौकरी को अलविदा करते हुए कह रहे हैं कि अब वे ‘आजाद’ हैं।

त्रिपुरा में डॉक्टर ने नर्स और बुजुर्ग ने लूटी नाबालिग की अस्मत

अगरतला। त्रिपुरा में खोवाई जिले के तेलियामुरा उपखंड अस्पताल के एक चिकित्सा अधिकारी और एक बुजुर्ग को पिछले 24 घंटों में बलात्कार की दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

डॉक्टर को नर्स से बलात्कार करने के आरोप में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया जबकि नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार के आरोप में 80 वर्षीय बुजुर्ग को पुलिस ने स्थानीय अदालत में पेशकर रिमांड की मांग की है।

पुलिस ने कहा कि एक नर्स ने बुधवार को तेलियामुरा थाने में अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरजीत दास के खिलाफ बलात्कार करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई। उसने कहा कि डाॅ दास ने उसको शादी का झांसा देकर 10 दिन तक अपने क्वार्टर में रखा और उसके साथ बलात्कार किया। बाद में वह शादी से मुकर गया।
आरोपों के अनुसार डाॅ दास के हाल में अगरतला सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनात नर्स से संबंध बन गए थे।

नर्स ने पुलिस को बताया कि आखिरकार डाॅ दास ने उसे शादी तय करने की बात कहकर अपने क्वार्टर में बुलाया और उसके बाद उसका यौन शोषण किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गुरुवार को आरोपी डॉक्टर को अस्पताल से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो सप्ताह के लिए जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने एक अन्य घटना में गुरुवार को खोवाई थाना क्षेत्र के पूर्वी सोनाताला गांव के एक 80 वर्षीय व्यक्ति को एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया।

सूत्रों के अनुसार गुरुवार सुबह एक बुजुर्ग महिला अपनी नाबालिग पोती को घर पर छोड़कर ईंट तोड़ने के लिए पूर्वी सोनातला गांव गई थी। महिला जब दोपहर बाद घर आई तो उसे उसकी पोती नहीं मिली। नाबालिग बालिका बासुदेव तांती (80) के घर से रोती हुई बाहर निकली और बाद में उसने अपने माता-पिता और रिश्तेदारों को आपबीती सुनाई। पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है।

इसरो ने रचा सुनहरा इतिहास, देश के पहले निजी राॅकेट का सफल प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने शुक्रवार को स्वर्णिम इतिहास रचते हुए ‘प्रारंभ’ नाम के देश के पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया।

‘प्रारंभ’ ने तीन घंटे की उलटी गिनती के बाद यहां से 11 बजकर 30 मिनट पर सफल उड़ान भरी। हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने इस रॉकेट को तैयार किया है।पांच सौ 45 किलोग्राम वजनी, ठोस ईंधन से संचालत और छह मीटर लंबे सबऑर्बिटल लॉन्च व्हीकल को साउंड रॉकेट लॉन्च से छोड़ा गया। तीन पेलोड वाले इस रॉकेट के सफल प्रक्षेपण से भारत ने अंतरिक्ष में एक और लंबी छंलाग लगायी है।

स्काईरूट एयरोस्पेस ने ट्वीट किया था कि दिल की धड़कनें तेज हो गई हैं। सभी की निगाहें आसमान की ओर हैं। पृथ्वी सुन रही है। केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह और इसरो के अध्यक्ष डॉ. एस सोमनाथ देश के पहले निजी प्रक्षेपण के साक्षी बने। डॉ. सिंह ने कहा कि मुझे हैदराबाद स्थित अंतरिक्ष स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस के मिशन ‘प्रारंभ’ के सफल समापन की घोषणा करते हुए खुशी महसूस हो रही है।

डॉ. सिंह ने कहा कि रॉकेट ने स्काईरूट एयरोस्पेस की योजना के अनुसार 89.5 किलोमीटर की ऊंचाई और 121.2 किलोमीटर की रेंज सफलतापूर्वक प्राप्त की। सभी प्रणालियों ने योजनानुसार काम किया और स्काईरूट एयरोस्पेस ने विभिन्न उप-प्रणालियों का प्रदर्शन किया है जिनका भविष्य के कक्षीय लॉन्च वाहनों में उपयोग किया जाएगा। उन्होंने इस सफल अभियान को भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम की एक नई शुरुआत और एक नई सुबह करार दिया।

केन्द्रीय मंत्री ने सार्वजनिक निजी भागीदारी के लिए अंतरिक्ष क्षेत्र को खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत के इको सिस्टम को विकसित करने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है और भारत के स्टार्ट-अप आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण मोड़ है।

उन्होंने कहा कि यह इसरो ने सफलता की सूची में एक और उपलब्धि शामिल कर ली है और भारत अपने आप को इस क्षेत्र की अग्रिम पंक्ति में स्थापित कर रहा है। विक्रम-एस (वीकेएस) स्पेस किड्ज इंडिया, बजोम्क आर्मेनिया और एन-स्पेस टेक इंडिया से तीन पेलोड लेकर गया, जो त्वरण, दबाव का माप करने के लिए सेंसरयुक्त है। विक्रम-एस कार्बन मिश्रित संरचनाओं और 3 डी-मुद्रित घटकों और उन्नत प्रौद्योगिकियों से निर्मित है।

रॉकेट 101 किमी की अधिकतम ऊंचाई प्राप्त करने के बाद समुद्र में गिरा। ‘प्रारंभ’ नामक पहले निजी रॉकेट विक्रम-एस को हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस ने विकसित किया है।

स्काईरूट एयरोस्पेस के अनुसार विक्रम श्रृंखला के अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों के अधिकांश तकनीकों का परीक्षण और सत्यापन में विक्रम-एस सहायता प्रदान करेगा। दो बार के राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्काईरूट दो बार का राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है और प्रक्षेपण के लिए इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला निजी क्षेत्र का पहला भारतीय स्टार्टअप है।

अंतरिक्ष विभाग के भारतीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष संवर्धन और प्राधिकरण केंद्र (इन-स्पेस) ने स्काईरूट एयरोस्पेस को देश में निजी क्षेत्र का पहला प्रक्षेपण करने के लिए अधिकृत किया है। स्काईरूट एयरोस्पेस हैदराबाद स्थित एक अंतरिक्ष स्टार्टअप है जिसने भारत में निजी रूप से डिजाइन और तैयार किए गए पहले रॉकेट को प्रक्षेपित करने में सक्षम बनाया है।

इन-स्पेस देश में निजी अंतरिक्ष क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए अंतरिक्ष विभाग की एकल-खिड़की और स्वायत्त नोडल एजेंसी के रूप में काम करता है। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र को एक नया और विशिष्ट आयाम देने के अपने निरंतर प्रयासों में, इन-स्पेस द्वारा स्काईरूट को प्रक्षेपण यान के लिए अधिकृत करना देश के अंतरिक्ष क्षेत्र में एक नये अध्याय की शुरुआत है।

वीकेएस 3 डी मुद्रित ठोस प्रक्षेपक के साथ दुनिया के पहले समग्र अंतरिक्ष प्रक्षेपण वाहनों में से एक है। यह भविष्य में विक्रम श्रृंखला के अंतरिक्ष वाहनों के 80 प्रतिशत तकनीकों का परीक्षण करेगा। स्काईरूट दो बार का राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता है और प्रक्षेपण के लिए इसरो के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वाला निजी क्षेत्र का पहला भारतीय स्टार्टअप है।

स्काईरूट के प्रक्षेपण वाहनों का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के संस्थापक डॉ विक्रम साराभाई के नाम पर ‘विक्रम’ रखा गया है। कंपनी ने रॉकेट के तीन संस्करणों को तैयार करने की योजना बनायी है: विक्रम-I 480 किलोग्राम से 500 किलोमीटर की पेलोड/ले जाने की क्षमता वाला विक्रम-1 लोबर ऑर्बिट (एलआईओ) में और 290 किलोग्राम से 500 किलोग्राम सूर्य तुल्यकालिक ध्रुवीय कक्षा (एसएसपीओ) में।

अन्य दो संस्करण, विक्रम II-595 किलोग्राम से 500 किमी एलआईओ, 400 किलोग्राम से 500 किमी एसएसपीओ में और विक्रम III -815 किलोग्राम से 500 किमी एलआईओ, 560 किलोग्राम से 500 किमी एसएसपीओ में।

गाजा पट्टी में रिहायशी इमारत में भीषण आग, 21 लोगों की मौत

गाजा। फिलिस्तीन के उत्तरी गाजा पट्टी में गुरुवार को एक रिहायशी इमारत में भीषण आग लगने से सात बच्चों सहित कम से कम इक्कीस लोगों की मौत हो गई और तीस से अधिक अन्य घायल हो गए।

सुरक्षा और चिकित्सा सूत्रों ने यह जानकारी दी। इंडोनेशियाई अस्पताल के निदेशक सलाह अबू लैला ने कहा कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर है और जाबालिया शरणार्थी शिविर के ताल-ज़ातर इलाके में लगी आग में मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

फिलिस्तीनी नागरिक सुरक्षा ने एक बयान में घोषणा की कि उसने बचाव दलों और कई सुरक्षा कर्मियों को घटनास्थल पर भेजा। गाजा में आंतरिक मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इमारत के अंदर बड़ी मात्रा में रखे ईंधन के कारण आग लग सकती है।

स्थानीय सूत्रों और चश्मदीदों ने कहा कि आवासीय इमारत अबू रायाह परिवार की थी जहां परिवार के एक सदस्य की मिस्र से लंबे समय से प्रतीक्षित वापसी का जश्न मनाया जा रहा था।