Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 519 -
होम ब्लॉग पेज 519

भरतपुर : नहाते समय पोखर में डूबने से दो बच्चों की मौत

0

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में कामां थाना क्षेत्र के दातका गांव में बकरियां चराने के लिए जंगल में गए दो बच्चों की नहाते समय केपी ड्रेन नहर के पास पोखर में डूब जाने से मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 वर्षीय अरबाज और 13 वर्षीय नाजिम पडोसी थे और दोनों साथ रहते थे। आज वह दोनों अपनी-अपनी बकरियों को चराने के लिए घर से जंगल की तरफ गए।

गांव के बाहर दोनों बच्चे बकरियों को चरता हुआ छोड़ केपी ड्रेन नहर के पास बनी कई छोटी छोटी पोखर में भरे बारिश के पानी में नहाने लगे लेकिन अचानक दोनों गहरे पानी में चले गए और दोनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। जब काफी समय तक दोनों बच्चे घर नहीं आए तो दोनों के परिजन उन्हें ढूंढने के लिए जंगल में गए।

परिजनों ने बच्चों को जंगल में सभी जगह देखा लेकिन उनका कुछ पता नहीं लगा तभी अचानक उनकी नजर नहर पर पड़ी जिसमें दोनों बच्चों के शव पड़े हुए थे जिन्हें निकाला गया तो दोनों की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुच कर पुलिस ने हालात का जायजा लिया है। इस हादसे के बाद पूरे गांव मे सन्नाटा पसरा हुआ है।

टीकमगढ़ में महिला से सामूहिक दुष्कर्म के 6 आरोपी अरेस्ट

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ हुई मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला द्वारा कल इस मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अरविंद साहू, राधे राय, राजा खरे, हल्कू रैकवार, राहुल यादव और कल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया। पीडिता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि वह एक महीने पूर्व टीकमगढ़ आयी थी। यहां उसकी अरविंद साहू से जान पहचान थी। उसने उसे किराए का मकान दिलवा दिया, जहां वह रह रही थी।

पीडिता ने बताया कि बुधवार की रात्रि राहुल यादव मोटर साइकिल से उसके घर आया और बोला की अरविंद साहू ने उसे साईड पर बुलाया गया। वह भरोसा करके उसके साथ चली गईयी। साईड पर पहुंचे पर उसने देखा की अरविंद साहू अपने साथियों के साथ वहां शराब पार्टी कर रहा है।

आरोपियों ने महिला को बंधक बनाया इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य किया। घटना के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। महिला ने घटना के अगले दिन कल इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म की धारा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

ट्विटर के अधिग्रहण पर एलन मस्क ने कहा, पक्षी मुक्त हो गया

सैन फ्रांसिस्को। दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर में माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफार्म ट्विटर का अधिग्रहण पूरा कर लिया है जिसमें वह मुख्य कार्यकारी अधिकारी की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।

ट्विटर के शीर्ष अधिकारियों में परिवर्तन के साथ इसपर यूजर्स पर लगाए जाने वाले आजीवन प्रतिबंध से जुड़ी नीतियों में भी बदलाव हो सकता है।

टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मस्क ने इस सौदे को लेकर ट्वीट किया कि पक्षी मुक्त हो गया। उन्होंने सौदे को पूरा करते ही ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग अग्रवाल समेत कई शीर्ष अधिकारियों को निकाल दिया।

यह एक ऐसी कहानी है जिसमें ट्विटर को अरबपति मस्क को सौदे की शर्तों को लेकर अदालत जाना पड़ा जिससे बचने की वह कोशिश कर रहे थे। ट्विटर ने अधिग्रहण की पुष्टि नहीं की है लेकिन कंपनी के एक निवेशक ने बीबीसी को बताया की सौदा पूरा हो चुका है।

मस्क जो स्वतंत्र भाषण के समर्थन है, ट्विटर की कुछ नीतियों के अलोचक रहें हैं। इस खबर का ट्विटर यूजर्स और कर्मचारी मिश्रित भावनाओं के साथ स्वागत करेंगे।

अमरीकी राजनीति से जुड़े कई लोग अग्रवाल के सीईओ पद छोड़ने का जश्न मनाएंगे। वे अग्रवाल और उनसे पहले पद पर मौजूद जैक डोर्सी जैसे लोगों के संबंध में यह मत रखते हैं कि वे अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कम कर रहे हैं।

अमरीकी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अग्रवाल, मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल और शीर्ष कानूनी एवं नीति कार्यकारी विजया गड्डे अब कंपनी के साथ नहीं हैं।

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि सौदा पूरा होने के बाद अग्रवाल और सहगल को ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को मुख्यालय से बाहर ले जाया गया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के सह-संस्थापक बिज स्टोन ने कारोबार में उनके योगदान का धन्यवाद किया।

इस दौरान ब्रेट टेलर जो गत नवंबर से ट्विटर के चेयरमैन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे उन्होंने लिंक्डइन पर खुदको इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अलग कर लिया है। न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज की वेबसाइट के अनुसार ट्विटर के शेयरों को शुक्रवार से ट्रेडिंग के लिए निलंबित कर दिया जाएगा। मस्क ने कहा कि उन्होंने मानवता की मदद के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को खरीदा है।

अरबपति के ट्विटर में शुरुआती निवेश से वह जनता के ध्यान से बच गए थे। उन्होंने जनवरी में शेयरों की नियमित खरीद शुरू कर दी थी जिससे मार्च में उनके पास कंपनी की पांच प्रतिशत हिस्सेदारी आ जाए।

अप्रैल में वह ट्विटर के सबसे बड़े शेयरधारक के रूप में सामने आए और महीने के अंत में कंपनी को 44 अरब डॉलर में खरीदने की बात सामने आई। मस्क ने कहा कि उन्होंने खातों को साफ करने और प्लेटफार्म को मुक्त भाषण के स्थान के रूप में संरक्षित करने की योजना बनाई है।

लेकिन मई के मध्य तक मस्क ने सौदे के बारे में अपना विचार बदलना शुरू कर दिया। जिसका कारण उन्होंने प्लेटफॉर्म पर नकली खातों की संख्या ट्विटर के दावे से अधिक बताया था।

उन्होंने जुलाई में कहा कि वह अब कंपनी का अधिग्रहण नहीं करना चाहते हैं। हालांकि, ट्विटर ने तर्क दिया कि अरबपति कानूनी रूप से अधिग्रहण के लिए प्रतिबद्ध थे और कंपनी ने उन्हें सौदे में रखने के लिए मुकदमा दायर किया।

मस्क ने अक्टूबर में कानूनी कार्यवाही को रोक देने की शर्त पर अधिग्रहण योजनाओं को पुनः शुरू किया। मस्क के ट्विटर अधिग्रहण से लगता है कि अभद्र भाषा एवं दुष्प्रचार के लिए प्रतिबंधित लोगों को प्लेटफॉर्म पर वापस बुलाया जा सकता है।

ऐसा प्रतीत होता है कि अब मस्क शीर्ष पर हैं, कई लोग जिन्हें अभद्र भाषा या दुष्प्रचार के लिए प्रतिबंधित किया गया है, उन्हें मंच पर वापस आमंत्रित किया जा सकता है। पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प पर ट्विटर पर प्रतिबंध लगा हुआ है जिसे मस्क ने इसे मूर्खतापूर्ण और इसके उलट जाने का संकेत दिया था।

पश्चिम बंगाल : सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में शुक्रवार को दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने आज यहां बताया कि नकाशिपारा में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक यात्री वाहन का एक ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में पांचों लोगों की मौके पर ही मौच हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। यात्री वाहन पर सवार लोग संभवत: रायगंज से कोलकाता की ओर जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि डबल लेने की मरम्मत के कारण ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुए। हादसे के बात ट्रक चालक और हेल्पर वाहन छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि मृतकों में दो नाबालिग बच्चे एक महिला और दो वयस्क शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक देश एक पुलिस वर्दी का सुझाव दिया

सूरजकुंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों की पुलिस में एकरूपता लाने, उन्हें साझा पहचान देने तथा उनकी ताकत को एकजुट करने के लिए ’एक देश एक राशन कार्ड’ की तर्ज पर ’एक देश एक पुलिस वर्दी’ शुरू करने का सुझाव दिया है।

मोदी ने शुक्रवार को यहां राज्यों के गृह मंत्रियों के चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और उतनी ही तेजी से नई चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी राज्य और केंद्र सरकार को टीम इंडिया की भावना से इन चुनौतियों से राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य को आगे रखकर निपटना होगा और यदि हम एकजुट होकर इनका मुकाबला करेंगे तो सभी चुनौती बोनी हो जाएंगी।

उन्होंने कहा कि भय और आतंक मुक्त समाज बनाने के लिए सभी राज्यों की पुलिस और संबंधित एजेंसियों को समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी होगी और इस मामले में किसी तरह की उदारता नहीं बरती जानी चाहिए।

मोदी ने कहा कि देश में जिस तरह से एक देश एक राशन कार्ड और एक देश एक ग्रिड की व्यवस्था है उसी तर्ज पर एक देश एक पुलिस वर्दी के विचार पर भी गंभीरता से विमर्श किया जाना चाहिए। इस तरह का दृष्टिकोण अपनाए जाने से पूरे देश की पुलिस को फायदा होगा एक तो उनकी पहचान सुनिश्चित होगी दूसरे गुणवत्ता बढ़ेगी तथा पुलिस बेड़े में एक दूसरे की ताकत बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि वह किसी राज्य पर अपने विचार थोपना नहीं चाहते लेकिन वह चाहते हैं कि इस सुझाव पर विचार किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि समान वर्दी लागू करते समय राज्य अपने विशेष टैग या प्रतीक को उस वर्दी पर लगा सकते हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत बहुत तेजी से विकास यात्रा पर आगे बढ़ रहा है ऐसे में उसकी चुनौतियां भी बढ़ने वाली हैं और कई बार यह चुनौतियां दुश्मनी में भी बदल जाती हैं। उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि भारत की तेज विकास यात्रा से कोई भी देश नाखुश हो सकता है और विभिन्न क्षेत्रों में अपने वर्चस्व को बचाए रखने के लिए वह भारत के साथ दुश्मनी भी मोल ले सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्वभाविक प्रक्रिया है लेकिन इससे निपटने के लिए हमें एकजुट होकर ऐसा माहौल बनाना होगा की कोई भी हमारे हितों के प्रतिकूल काम ना कर सके।

मोदी ने सभी राज्यों से कहा कि समाज में अमन पसंद लोगों में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए समाज विरोधी ताकतों के खिलाफ कठोर कार्रवाई बहुत जरूरी है। इन ताकतों के खिलाफ किसी भी तरह की उदारता नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक प्रतिशत समाज विरोधी ताकत के प्रति उदारता बरतकर 99 प्रतिशत अमन पसंद लोगों के साथ अन्याय नहीं किया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यटकों को किसी भी देश की प्रतिष्ठा और छवि के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि पर्यटक अपने छोटे से प्रवास के आधार पर ही देश की छवि को बना और बिगाड़ सकते हैं। इसके लिए सभी राज्यों को पर्यटन पुलिस के गठन पर भी विचार करना चाहिए और इसमें विशेष रूप से प्रशिक्षित कर्मियों को रखा जाना चाहिए। इसी संदर्भ में उन्होंने प्रमुख पर्यटन स्थलों के पास ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान की भी अपील की। उन्होंने कहा कि इन पर्यटन केंद्रों को तो नहीं बदला जा सकता लेकिन वहां ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए व्यवस्था विकसित की जा सकती है।

मोदी ने कहा कि कानून-व्यवस्था अब किसी एक राज्य के दायरे में सीमित नहीं है और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल से एक राज्य में बैठ कर दूसरे राज्य में तथा दूसरे देश से हमारे देश में अपराध आसानी से किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिए सभी राज्यों की एजेंसियों के बीच ठोस तालमेल बेहद जरूरी है। हर राज्य का दायित्व है कि उसकी सभी एजेंसी दूसरे राज्य या केंद्र की सभी एजेंसियों की खुलकर मदद करें।

प्रधानमंत्री ने कहा कि एजेंसियों और पुलिस के बीच छोटे और बड़े का भेद नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपराध के नए-नए तरीकों से निपटने के लिए नई प्रौद्योगिकी विकसित किए जाने पर भी जोर देते हुए कहा कि हमारी एजेंसियों को अपराध जगत से 10 कदम आगे रहना होगा। प्रौद्योगिकी पर होने वाला खर्च हमारे अन्य खर्चों को बचा सकता है, इसलिए प्रौद्योगिकी पर खर्च करने से पीछे नहीं हटना चाहिए।

विभिन्न अपराधों की जांच में मानव बुद्धि कौशल के महत्व पर बल देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रौद्योगिकी के विकास के साथ-साथ हमें इस विधा को भी बेहद मजबूत करना चाहिए क्योंकि मनुष्य की परखने और बांटने की ताकत जांच में बहुत महत्वपूर्ण होती है।

नागरिकों को सुविधा देने मैं बाधा बन रहे पुराने कानूनों को निरस्त करने की वकालत करते हुए मोदी ने कहा कि इनकी जगह पर बदलते समय की जरूरतों के अनुरूप कानून बनाए जाने चाहिए।

सतीश पूनियां ने बिजली बिलों में फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की निंदा की

जयपुर। राजस्थान के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने राज्य में बिजली के घरेलू एवं अघरेलू उपभोक्ताओं पर प्रति इक्कीस पैसे फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने की निंदा करते हुए कहा है कि राज्य की कांग्रेस सरकार सरचार्ज बढ़ाकर लोगों के घरों का बजट बिगाड़ रही है।

डा पूनियां ने इस मामले में आज यहां अपने बयान में कहा कि दीपावली पर आम तौर पर तोहफ़े दिए जाते हैं लेकिन राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार फ़्यूल सरचार्ज बढ़ाकर राज्य की जनता को झटके दे रही है और घर का बजट बिगाड़ रही है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं, आई बार फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया है और अब फिर फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने पर उपभोक्ताओं को दो-दो हाथ करने होंगे।

उन्होंने कहा कि फ्यूल सरचार्ज महज 21 पैसे बढ़ाए हैं लेकिन इसका उपभोक्ताओं पर 375 करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में सस्ती, गुणवत्तापूर्ण एवं पूरी बिजली देने का जनता से वादा किया लेकिन अब यह बात सही साबित होने लगी है कि कांग्रेस आई और बिजली गई।

डा सतीश पूनियां ने कहा कि सरकार के फ्यूल सरचार्ज बढ़ा देने से महिलाओं का बजट बिगड़ा है और अब महिलाओं को इस सरकार की शक्ल बिगाड़ देनी चाहिए।

उमेश मिश्रा राजस्थान पुलिस महानिदेशक नियुक्त

0

जयपुर। राजस्थान सरकार ने पुलिस महानिदेशक (इंटेलिजेंस) उमेश मिश्रा को राज्य के नये पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया है। कार्मिक विभाग ने गुरुवार देर रात इस संबंध में आदेश जारी किए। मिश्रा तीन नवंबर को सेवानिवृत हो रहे पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर का स्थान लेंगे।

नए डीजीपी के लिए संघ लोक सेवा आयोग ने राज्य सरकार से पैनल मांगने पर राज्य सरकार ने कई नाम आयोग को भेजे और गत 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में हुई बैठक में राज्य की मुख्य सचिव उषा शर्मा, डीजीपी श्रीलाठर एवं अन्य अधिकारी शामिल हुए थे। इसके बाद आयोग ने राज्य सरकार के पास जो नाम भेजे उनमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उमेश मिश्रा को चुना।

उल्लेखनीय हैं कि उत्तरप्रदेश के कुशीनगर में जन्मे उमेश मिश्रा 1989 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वह राज्य के चूरू, भरतपुर और पाली के जिला पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके है।

नहाय-खाय के साथ बिहार में आरंभ हुआ महापर्व छठ

पटना। बिहार में सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ नहाय-खाय के साथ आज से शुरू हो गया। लोकआस्था के महापर्व छठ के पहले दिन व्रती नर-नारियों ने अंतःकरण की शुद्धि के लिए नहाय-खाय के संकल्प के तहत नदियों-तालाबों के निर्मल एवं स्वच्छ जल में स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू किया। परिवार की सुख-समृद्धि तथा कष्टों के निवारण के लिए किये जाने वाले इस व्रत की एक खासियत यह भी है कि इस पर्व को करने के लिए किसी पुरोहित(पंडित) की आवश्यकता नहीं होती है।

महापर्व छठ के दूसरे दिन महिला एवं पुरुष व्रती कल एक बार फिर नदियों, तालाबों में स्नान करने के बाद अपना उपवास शुरू करेंगे। दिनभर के निर्जला उपवास के बाद व्रती सूर्यास्त होने पर भगवान सूर्य की पूजा कर एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खायेंगे। इसके बाद जब तक चांद नजर आयेगा तभी तक वह जल ग्रहण कर सकेंगे और उसके बाद से उनका करीब 36 घंटे का निराहार-निर्जला व्रत शुरू हो जाएगा।

इस महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को नदियों और तालाबों में खड़े होकर प्रथम अर्घ्य अर्पित करेंगे। व्रतधारी अस्त हो रहे सूर्य को फल और कंद मूल से अर्घ्य अर्पित करते हैं। पर्व के चौथे और अंतिम दिन नदियों और तालाबों में उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य दिया जायेगा। दूसरा अर्घ्य अर्पित करने के बाद ही श्रद्धालुओं का करीब 36 घंटे का निराहार व्रत समाप्त होता है और वे अन्न-जल ग्रहण करते हैं।

राजधानी पटना समेत राज्य के सभी जिलों में सरकार ने छठ पर्व को लेकर मुख्य सड़कों और घाटों के सम्पर्क पथ पर निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने का निर्देश दिया है। वहीं, अग्निशमन दस्ते और आपातकालीन चिकित्सा सुविधा के लिए असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों को असामाजिक तत्वों के साथ सख्ती से निपटने का आदेश दिया गया है।

पटना में छठ व्रतियों के लिए गंगा घाटों को साफ सुथरा और सजाने के काम में विभिन्न इलाकों की छठ पूजा समितियां और स्वयं सेवक लगातार लगे हुए हैं। साथ ही गंगा नदी की ओर जाने वाले मार्गों पर तोरण द्वारा बनाए जा रहे हैं और पूरे मार्ग को रंगीन बल्बों से सजाया जा रहा है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।उन्होंने कहा कि लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्ध्य अर्पित करते हैं।

उन्होंने लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सदभाव और शांति के साथ मनाएं।

मेले हमारे जीवन में उमंग का संचार करते हैं : रमेश बोराणा

0

अजमेर। राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा ने कहा है कि मेले एवं उत्सव हमारे जीवन में उमंग का संचार कर जीवन को सुगम बनाते हैं। राज्य सरकार वर्ष पर्यंत्र परंपरागत मेलों के प्रति गंभीर है।

बोराणा गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुष्कर मेला एवं जनवरी 2023 उर्स मेले के लिए बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि पुष्कर मेला अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान रखता है जिसमें लाखों श्रद्धालु एवं पर्यटक आते हैं। मेले में श्रेष्ठ व्यवस्थाएं करना सभी विभागों का दायित्व है। इस मेले में सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

बोराणा ने पशु मेले की अनुमति नहीं देने पर इस बात की सफाई दी कि पशुओं को संक्रमण से बचाने के साथ साथ व्यापक जनहित को देखते हुए जनहित में यह निर्णय लिया गया क्योंकि वर्तमान में लम्पी स्किन डिसीज के साथ साथ अश्व वंश में भी बीमारी देखने में आई है। उन्होंने उर्स के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा दरगाह क्षेत्र का अवलोकन किया। इससे पहले बोराणा ने पुष्कर मेले के दौरान निकलने वाली आध्यात्मिक पदयात्रा के निमंत्रण पत्र का भी विमोचन किया। कलेक्टर अंशदीप ने पुष्कर अधिकारियों के साथ बोराणा को मेले की बारिकियों से अवगत कराया।

आध्यात्मिक पद यात्रा के निमंत्रण पत्र का विमोचन

श्री पुष्कर मेला 2022 के दौरान आयोजित होने वाली आध्यात्मिक पद यात्रा के निमंत्रण पत्र का विमोचन किया गया। आध्यात्मिक पद यात्रा, दीपदान, महाआरती एवं भजन संध्या का आयोजन कार्तिक शुक्ल एकादशी शुक्रवार 4 नवम्बर को किया जाएगा। आध्यात्मिक पद यात्रा सुबह 8 बजे गुरूद्वारा से आरंभ होगी। यह पद यात्रा बडी पुलिया, परिक्रमा मार्ग, ब्रह्म चौक होते हुए ब्रह्मा मंदिर, कपालेश्वर मोड होकर मेला ग्राउण्ड तक होगी। दीपदान, महाआरती एवं भजन संध्या पवित्र सरोवर पर शाम 6 बजे से आयोजित होगी।

इस अवसर पर अतिरिक्त कलक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा, उपखण्ड अधिकारी पुष्कर सुखाराम पिण्डेल, पुष्कर नगर पालिका के ईओ बनवारी लाल मीना, पर्यटन विभाग के संयुक्त निदेशक संजय जौहरी एवं प्रद्युम्न सिंह, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. प्रफुल्ल माथुर, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी, दरगाह कमेटी के सहायक नाजिम डॉ. मोहम्मद आदिल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

अजमेर : बहू का सम्मान समारोह, ससुर ने दिखाया राजनीतिक दम

निजी अस्पतालों को लूट मचाने की छूट नहीं दी जा सकती : अशोक गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि निजी अस्पतालों को इलाज के नाम पर लूट मचाने की छूट नहीं दी जा सकती।

गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर चिकित्सा महाविद्यालयों के प्राचार्यों के साथ आयोजित बैठक में यह बात कही। उन्होंने कहा कि निजी अस्पतालों ने लूट मचा रखी है। उन्हें लूट मचाने की छूट नहीं दी जा सकती।

उन्होंने कहा कि विधानसभा में राइट-टू-हेल्थ का बिल लाया गया लेकिन कुछ निजी अस्पताल वालों ने इसका विरोध कर दिया, बाद में बिल को कमेटी को भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य के मरीज का एक्सीडेंट हो जाए तो उसका इलाज करना क्या हमारी ड्यूटी नहीं बनती। इसमें किसी को तकलीफ होनी चाहिए ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि निजी अस्पतालों को समझाना चाहिए कि वे मानवीय दृष्टिकोण रखें। इतना पैसा कमाते हैं, कुछ तो उन्हें सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने इसे बिजनेस बना रखा है, यह अच्छी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार की निःशुल्क दवा मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत होने के बावजूद मरीज द्वारा दवा बाहर से लेने की बात सामने आती हैं जो अच्छी बात नहीं हैं।

उन्होंने कहा कि मैं अब जिलों के दौरे पर जाऊंगा तो मरीजों से फीडबैक लूंगा। उन्होंने सरकारी अस्पतालों में गंदगी और जर्जर अस्पताल भवनों को लेकर अधिकारियों को सर्वे करने के आदेश दिए।

उन्होंने कहा कि जब मैं खुद एसएमएस अस्पताल में भर्ती जा, जिस वार्ड में मुझे रखा गया मुझे बड़ी शर्म आई, जिस प्रकार के वहां के हालात थे, मेरे लिए तो अलग से इंतजाम कर दिए गए लेकिन वहां मरीज थे वो क्या-क्या कमेंट कर रहे थे गंदगी देखकर, कितनी गंदगी थी, मैं बाद में देखकर आया।

गहलोत ने राज्य के सरकारी अस्पतालों के प्रभावी प्रबंधन, साफ-सफाई व रखरखाव के लिए ‘कोड ऑफ कन्डक्ट’ लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे अस्पताल परिसरों में गंदगी फैलाने वालों पर रोक लगाकर कार्रवाई की जा सकेगी तथा अस्पतालों में अनावश्यक आवाजाही पर भी रोक लगेगी।

गहलोत ने दवाईयों एवं जांचों के लिए लगने वाली लंबी कतारों से मरीजों को निजात दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। इससे वहां भर्ती मरीजों को राहत मिलेगी व जल्द स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।