Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46 Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 520 -
गुवाहाटी। असमिया सिनेमा के दिग्गज अभिनेता निपोन गोस्वामी का गुरुवार सुबह दिल से जुड़ी बीमारी से लड़ने के बाद निधन हो गया। गोस्वामी को सोमवार को गुवाहाटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
तीन सितंबर 1942 को तेजपुर में जन्मे गोस्वामी ने स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में दाखिला लिया था।
उन्होंने 1957 में फणी सरमा द्वारा निर्देशित फिल्म पियाली फुकन में एक बाल कलाकार के रूप में असमिया फिल्म उद्योग में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने शिराज, देउतार बिया, प्रिया ओ प्रिया, कोकादेउतार घर जोवाई, अपरूपा, संध्याराग, बोहागोर दुपोरिया और घर खानकर सहित कई असमिया फिल्मों में काम किया।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गोस्वामी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मैं सदाबहार अभिनेता निपोन गोस्वामी के निधन के बारे में सुनकर दुखी हूं, मुझे एक बाल कलाकार के रूप में फिल्म ‘काकदेउता नाटी और हटी’ में अभिनय के दौरान असम के सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक गोस्वामी के साथ काम करने का सौभाग्य मिला थी।
गोस्वामी मोबाइल थिएटरों में भी सक्रिय रूप से शामिल थे। उन्होंने अबहान, कोहिनूर, हेंगुल और शकुंतला जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया।
झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं जिले के सिंघाना थाना क्षेत्र के सावलोद गांव में शराब के नशे में झगड़ा कर रहे दो युवकों ने अपने ही दादा की लाठी एवं डंडों से पीट कर हत्या कर दी।
थानाधिकारी भजनाराम ने बताया कि होशियार सिंह (86) को उनके दो पोतों ने हाकी व अन्य धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। सूचना पर घायल को सिंघाना अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के संबंध में नाजमद अरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने आरोपी अमित कुमार एवं मनीष कुमार पुत्र विजेंद्र दोनों परिवार में चाचा-ताऊ के लड़के हैं। दोनों शराब पीने के आदी है। 26 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे दोनों शराब के नशे में घर आए। अपनी बहन मनीषा से झगड़ा कर रहे थे। बीच बचाव में आरोपी अमित के पिता सुभाष आए तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। सुभाष ने दूसरे मकान में भागकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद झगड़ा शांत कराने आए दादा होशियार सिंह पर दोनों आरोपियों ने ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद बुजुर्ग वहीं पर गिर गया। इस दौरान मनीषा ने मौका पाकर खुद को कमरे में बंद कर लिया।
एक आरोपी अमित कुमार झालावाड़ पुलिस से कार्यरत था। जिसे डयूटी के प्रति लापरवाही करने पर कुछ समय पूर्व बर्खास्त कर दिया गया था। वहीं दूसरा आरोपी मनीष कुमार गांव में ही रहता है जो शराब का आदी होने का कारण आए दिन लोगों से झगड़ा करता रहता है। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सिंघाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। इस संबंध में मृतक होशियार सिंह के पुत्र संजय की ओर से थाने में अपने पुत्र अमित एवं भतीजे मनीष के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।
सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मड़रिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार मड़रिया निवासी बुजुर्ग महिला से तीन दिन पूर्व गांव के उदवा और उपनिहा केवट द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किया गया। सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां महिला ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
रामपुर। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को स्थानीय एमपी एमएलए कोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रामपुर के तत्कालीन जिलाधिकारी (डीएम) के बारे में भड़काऊ बयान देने का दोषी करार देते हुए उन्हें 03 साल जेल और 25 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई है।
उप्र के पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान ने रामपुर में चुनाव प्रचार के दौरान पीएम और डीएम को लेकर भड़काऊ भाषण दिया था। इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट (एसीजेएम प्रथम) निशांत मान की अदालत ने फैसला सुनाने के बाद आजम को अपील करने के लिए जमानत भी दे दी। अदालत ने इस फैसले को उच्च अदालत में चुनौती देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। आजम खान रामपुर सदर सीट से सपा के विधायक हैं।
इससे पहले अदालत द्वारा उन्हें दोषी ठहराये जाने पर न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया। इस पर उनके वकील ने जमानत अर्जी पेश की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर आजम को जमानत दे दी। फैसला सुनाये जाने के दौरान आजम के बेटे एवं स्वार टांडा से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम भी मौजूद थे। फैसला चुनाए जाने के बाद अदालत के बाहर आजम खान ने संवाददाताओं से कहा कि वह इंसाफ के कायल हैं, और बीमारी के बावजूद अदालत में पेश हुए हैं।
गौरतलब है कि बीती 21 अक्टूबर को इस मामले में अंतिम फैसला नहीं हो सका था। पिछली सुनवाई के दौरान आजम खान एमपी एमएलए कोर्ट में पेशी पर नहीं पहुंचे थे। आज उनके न्यायालय में पहुंचने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।
आजम पर बीते लोकसभा चुनाव के दौरान थाना क्षेत्र मिलक में एक जनसभा में मोदी और तत्कालीन जिलाधिकारी रामपुर के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी करने का आरोप है। इस मामले में जिला अदालत में सुनवाई हो चुकी है और आज इसमें फैसला सुनाया जाएगा।
इस मामले को लेकर एडीओ कृषि रक्षा अनिल कुमार चौहान द्वारा थाना मिलक में मुकदमा लिखाया गया था। वर्ष 2019 में थाना मिलक में अनिल कुमार चौहान प्रभारी वीडियो मॉनिटरिंग के रूप में तैनात थे। उन्होंने आजम के विरुद्ध आपराधिक कानून की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था। आजम खान स्वास्थ्य कारणों के चलते पिछली पेशी पर नहीं पहुंच सके थे।
रोम। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के नेतृत्व में नए मंत्रिमंडल ने संसद के ऊपरी सदन में अच्छे अंतर से विश्वास मत जीत लिया है।
सीनेट में अंतिम मिलान बुधवार को जब किया गया तो मेलोनी की सरकार की पुष्टि के पक्ष में 115 वोट जबकि 79 वोट उनके खिलाफ पड़े तथा और पांच मत अनुपस्थित की श्रेणी में थे।मंगलवार को, सरकार ने संसद के निचले सदन में 235 मतों के पक्ष में होने के साथ विश्वात मत हासिल किया था जबकि इसके विपक्ष में 154 वोट डाले गये तथा पांच मत अनुपस्थित रहा।
दो विश्वास मत हासिल करना एक नई सरकार के लिए पूरी तरह से संचालित होने के लिए इतालवी संविधान द्वारा आवश्यक कदम हैं।
इटली की पहली महिला प्रधान मंत्री मेलोनी ने बुधवार को विश्वास मत हासिल करने से पहले संसद को बताया कि उच्च ऊर्जा लागत पर अंकुश लगाना, मजबूत आर्थिक विकास को बढ़ावा देना, यूक्रेन के लिए समर्थन जारी रखना और प्रधानमंत्री के कार्यालय को मजबूत करना उनके नीतिगत लक्ष्यों में शामिल है।
इटली के सितंबर में मेलोनी के ब्रदर्स ऑफ़ इटली पार्टी सबसे अधिक वोट पाने वाले थे। आम चुनाव में 26 प्रतिशत से अधिक वोटों के साथ 25 सितंबर को हुए चुनाव में इटली पार्टी ने सबसे अधिक वोट हासिल किया था। उसने अपने दो गठबंधन सहयोगियों, फोर्ज़ा इटालिया पार्टी और लीग के साथ अभियान चलाया था, दोनों को आठ-आठ प्रतिशत से अधिक वोट मिले थे। मेलोनी द्वारा गठित नई सरकार ने शनिवार को आधिकारिक रूप से शपथ ली।
वेटिकन। रोम के बिशप और ईसाई समुदाय के वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े धर्मगुरु पोप फ्रांसिस ने एक सनसनीखेज लेकिन सच्चाई दुनिया के सामने रखते हुए स्वीकार किया है कि पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना अधिक बढ़ गया है कि कई पादरी और नन भी इससे नहीं बचे हैं और वे भी पोर्न देखते हैं।
बीबीसी की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है। बीबीसी ने “ डिजिटल और सोशल मीडिया के सर्वोत्तम इस्तेमाल के विषय पर वेटिकन सिटी में आयोजित एक कार्यक्रम में सवालों के जवाब देते हुए 86 वर्षीय पोप फ्रांसिस ने स्वीकारा कि सोशल मीडिया पर पोर्नोग्राफी का प्रभाव इतना बढ़ गया है कि पादरी और नन भी इससे नहीं बचीं हैं। कई नन पोर्न देखती हैं लेकिन उन्होंने साथ ही धार्मिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से इससे बचने की चेतावनी देते हुए इसे ईसाईयत के खिलाफ बताया है।
इस सत्र के दौरान पोप ने मौजूद पादरियों और धर्म के क्षेत्र से जुड़े अन्यों से कहा कि पोर्नोग्राफी एक बीमारी की तरह है जिसने पादरियों और ननों को भी अपनी चपेट में लिया हुआ है। हमारे जीवन में शैतान अब इस माध्यम से प्रवेश कर रहा है।
सोशल और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र के बारे में पोप ने कहा कि अगर इन पर समय बिताना भी है तो कम से कम समय बिताएं। जो दिनभर जीसस की शरण में होने की बात करते हैं वह यह पोर्न जानकारी नहीं ले सकते हैं। आपको इसे अपने फोन से ही बाहर करना होगा ताकि किसी तरह का लालच आपके हाथ ही में न आए। पोप ने पोर्नोग्राफी देखने को ईसाईयत के खिलाफ बताया है।
बैंकॉक। थाईलैंड में मीडिया जगत की महिला किन्नर उद्योगपति ने मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता कराने वाली कंपनी को दो करोड़ डॉलर में खरीद लिया है।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार थाईलैंड में टेलीविजन शो बनाने वाली जेकेएन ग्लोबल समूह की प्रमुख ऐनी जकापोंग जकराजुताटिप ने मिस यूनिवर्स सौंदर्य प्रतियोगिता करने वाली कंपनी को खरीद लिया है। वह लोकप्रिय रियलिटी शो प्रोजेक्ट रनवे और शार्क टैंक के थाई संस्करणों में अभिनय कर चुकी हैं। रिपोर्ट के अनुसार यह कंपनी कभी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सह-स्वामित्व में थी।
यहां जारी एक बयान में ट्रांसजेंडर महिला के रूप में अपने अनुभवों के बारे में उन्होंने कहा कि मिस यूनिवर्स संगठन उनकी कंपनी के पोर्टफोलियो में ‘मजबूत, रणनीतिक जोड़’ था।
रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया है कि हम न केवल विविध पृष्ठभूमि, संस्कृतियों और परंपराओं से भावुक व्यक्तियों को एक मंच प्रदान करने की अपनी विरासत को जारी रखना चाहते हैं, बल्कि अगली पीढ़ी के लिए ब्रांड विकसित करना चाहते हैं। मिस यूनिवर्स संगठन 1996 से 2015 तक ट्रम्प के सह-स्वामित्व में था।
रिपोर्ट के अनुसार मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता अधिक समावेशी होने की ओर बढ़ रही है और आयोजकों का कहना है कि अगले वर्ष से वह विवाहित महिलाओं और माताओं के लिए प्रतियोगिता की अनुमति दी जाएगी।
सबगुरु न्यूज। कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार शुक्रवार, सम्वत 2079, हेमंत ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 10.33 08.45 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारम्भ।
मेष :- आज आपको कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। ग्रह-स्थिति शुभ है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आप सिर्फ अपने मन पर भरोसा रखें। किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। दूसरों की बातें सुनने और समझने में सावधान रहें। कर्ज चुकाने में आसानी रहेगी। सकारात्मक मन रखने की कोशिश करें। धैर्य रखें। आज आप काफी जोश और उत्साहित नजर आयेंगे और सजने सवरने में आपकी रूचि ज्यादा रहेगी।
वृषभ :- आज सफलता प्रदान करने वाला दिन है। दूसरों की सलाह ज्यादा गंभीरता से न लें। बेचैनी के कारण आप परेशान हो सकते हैं। जो भी काम करे अपनी जानकारी में करें और सोच समझकर करें। पुराना मित्र मिलेगा। आधी बात सुनने-समझने से समस्या हो सकती है। इसी तरह अपनी बात ठीक से न कह पाने के कारण भी कोई समस्या हो सकती है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए शांत रहें। इससे आपको फायदा होगा। जो भी आपसे मिले, उसके साथ विनम्र और सुखद व्यवहार करें। बहुत कम लोग ही आपके इस आकर्षण का राज जान पाएंगे। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें, नहीं तो आज धोखा भी खा सकते है।
मिथुन :- आज आप आस्था और आत्मविश्वास से सभी क्षेत्रों में उम्मीद से अच्छा करेंगे। अधिकारीगण आप के कार्य से संतोष का अनुभव करेंगे। मुसीबत से बाहर निकलने के लिए आपको अपनों की मदद लेनी चाहिए। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। आपको मानसिक संतोष मिलेगा। पिता और बड़ों के आशीर्वाद से लाभ होगा। प्रभावशीलता बनी रहेगी। सेहत के लिहाज से जरा संभलकर रहें। कहीं बाहर आप अपने दोस्तों के साथ वक़्त का भरपूर लुत्फ़ उठा सकते हैं। इससे पहले कि नकारात्मक विचार मानसिक बीमारी का रूप ले लें, आप उन्हें खत्म कर दें।
कर्क :- आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा। संतानों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। स्वास्थ्य संभालकर चलिएगा। दूर स्थित स्नेहीजनों के समाचार मिलेंगे। मध्याह्न के बाद कार्यालय में उपरी अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गृहस्थों को सुख और संतोष की भावना आज दिनभर मन में रहेगी। व्यावसायियों को पदोन्नति से लाभ होगा। सम्मान होने से आज मन प्रसन्न रहेगा। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के साथ संभलकर व्यवहार करें नहीं तो परेशानी होगी। पैसों के मामलों में आप बहुत उदार हो सकते हैं। विदेश जाने के अनुकूल परिस्थिति का निर्माण होगा।
सिंह :- आज आप निजी और पेशेवर जीवन दोनों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने में सक्षम होंगे। निजी जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होंगे। परिवार के सदस्यों का प्यार व सहयोग प्राप्त होगा। तन-मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। पड़ोसी और भाई-बंधुओं के साथ के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे। भाग्यवृद्धि के लिए अवसर सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। किसी भी प्रकार के वाद विवाद से दूरी बनाए रखें। नई योजनाओं का आरम्भ करके और नाम कमाएंगे। व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं।
कन्या :- नए कार्यों का आयोजन करने की इच्छा रखने वाले लोगों के लिए अनुकूल दिन है। नौकरी और व्यवसाय में लाभदायक परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई दिशाएं खुलती प्रतीत होंगी। सरकार द्वारा लाभ के समाचार मिलेंगे। आप की शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रफुल्लता बनी रहेगी। परिवारजनों और मित्रों के साथ खान-पान का स्वाद ले पाएंगे। मध्याह्न के बाद आप को सहसा शारीरिक शिथिलता और मानसिक व्यग्रता का अनुभव होगा। मध्याह्न के बाद खान-पान में ध्यान रखिएगा। कार्य अपूर्ण रह जाने की पूरी संभावना है। प्रवास में विघ्न आएंगे। आध्यात्मिकता और ईश्वरभक्ति ही आप को सहायता देगी।
तुला :- आज कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले आपका सोच-विचार कर लेना ठीक रहेगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में प्रसिद्धि मिलेगी। परिवार एवं दांपत्य जीवन में सुख-संतोष का अनुभव करेंगे। रोमांस की पराकाष्ठा का अनुभव होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा मेल-जोल रहेगा। आज आपको हर मामले में अनुकूलता का अनुभव होगा। घर में सुख-शांति आएगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आज का दिन घर से बाहर जाने तथा मित्रों से लाभ मिलने का है।
वृश्चिक :- आज आपको पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। किसी भी वाद-विवाद में पड़ने की बजाय अगर आप मामलों को शांति से सुलझाएं तो आपके लिए बेहतर होगा। आपको किसी कठिन स्थिति का सामना भी करना पड़ सकता है। परिवार में भी किसी न किसी तरह की उलझन भरी स्थिति बन सकती है। इन समस्याओं में समय और ऊर्जा काफी खर्च हो सकती है। आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं, सावधान रहें। कोई परेशानी की स्थिति बनने पर शांत रहने की कोशिश करें। व्यापारीगण साझेदारों के साथ धैर्य से काम लें। सार्वजनिक जीवन में अपयश न मिले इसका ध्यान रखें।
धनु :- आज नौकरी में आप अपने कार्य को बेहतर करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। जो पहल करेंगे या नया कदम उठाएंगे, समय आने पर उसके अच्छे नतीजे भी आपको मिल सकते हैं। आपके लिए बेहतर यह रहेगा कि सोचे हुए काम करते जाएं। अपने महत्वपूर्ण कामों की लिस्ट बनाएं और उन पर ध्यान दें। खुद को किसी से कम न समझें। जो आप सोचेंगे वह आसानी से करेंगे। कई महत्वपूर्ण मामले आज टल भी सकते हैं, लेकिन उससे आपको फायदा होगा। घर के बाहर के मामलों में आपकी महत्वाकांक्षाएं भी बढ़ सकती है। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
मकर :- आज का दिन लाभकारी रहेगा। पैसों का फायदा होने और कार्यक्षेत्र में कोई उपलब्धि मिलने का योग बन रहा है। आज आप शांत मन से काम करेंगे तो आपको काफी फायदा होगा। दूसरों की बात गंभीरता से सुने। कोई महत्वपूर्ण जानकारी आपको मिल सकती है। इस राशि के जो लोग प्लास्टिक के व्यापार से जुड़े हैं आज उनकी किसी बड़े व्यापारी से साझेदारी हो सकती है। विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी से आपको सरप्राइज मिल सकता है।
कुंभ :- आज शिथिलता एवं अधिक कार्यभार के कारण मानसिक व्याकुलता का अनुभव होगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इस बात का ध्यान रखें। नए कार्य का प्रारंभ न करने की सलाह है। दूर रहने वाली संतानों से शुभ समाचार मिलेंगे। निर्धारित समय में आप अपना कार्य पूर्ण कर पाएंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए हानिकर भोजन न लें। प्रवास में विघ्न आने की संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद दूर स्थित स्नेही सम्बंधियों के समाचार मिलने से आप का आनंद दूना हो जाएगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। आकस्मिक धन खर्च की संभावना है।
मीन :- आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया विचार आपको आर्थिक तौर पर फायदा दिलाएगा। बिजनेसमैन पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे आने वाले अच्छे वक़्त की ओर देखें। आपकी कोशिशें फलदायी रहेंगी। जीवनसाथी की किसी बात को गंभीरता से न लेने पर विवाद हो सकता है। सेहत आज फिट रहेगी। नए कार्यों का प्रारंभ कर सकेंगे। नए कार्य का प्रारंभ करने का भी आज के दिन उत्साह रहेगा।
अजमेर। राजस्थान ललित कला अकादमी की सदस्य मनोनीत ममता चौहान का गुरुवार को आदर्श नगर स्थित मकुंद गार्डन में नागरिक अभिनंदन किया गया। राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष रमेश बोराणा, ललित कला अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, वरिष्ठ नागरिक कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेश टंडन, पूर्व मंत्री नसीम अख्तर, कांग्रेस निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में हजारों की संख्या में महिलाओं, पुरुषों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने शिरकत की।
समारोह की शुरुआत श्याम बाबा भजन संध्या से हुई। इसके बाद ममता चौहान तथा आगंतुक अतिथियों का गर्मजोशी के साथ सम्मान किया गया। देखते ही देखते आमजन व शुभचिंतकों ने चौहान को फूल मालाओं से लाद दिया। आमजन के स्नेह के प्रत्युत्तर में ममता चौहान ने कहा कि वे सबके भरोसे पर खरा उतरने का भरसक प्रयास करेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार ने उन्हें कलाकारों की सेवा करने का जो अवसर प्रदान किया है उससे हर वर्ग के हुनरमंदों को आगे बढाने में कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी।
सदस्य के रूप में नामित किए जाने पर अकादमी के अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास ने भी चौहान को कलाकारों के हितार्थ हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में छिपी कला प्रतिभाओं को पूरा सम्मान दिलाया जाएगा।
कार्यक्रम में कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष महेश चौहान तथा मनोनीत पार्षद सुनीता चौहान ने सरकार की ओर से विभिन्न बोर्डों में नियुक्त सदस्यों, पदाधिकारियों प्रताप यादव, रागिनी चतुर्वेदी, अभिलाषा विश्नोई,बीना सुप्रिया, एडवोकेट दिव्या जोशी, जयश्री शर्मा, द्रोपदी देवी कोली, रेणू चौबीसा, डा अल्का शर्मा, डा कविता शर्मा, आशा माली आदि का आमजन की ओर से माला पहनाकर स्वागत किया।
सावित्री बाई फुले जागृति मंच, फ्रेंडस क्लब गंज, अजमेर लेडीज सोसायटी,लॉयन सोशल क्लब, मित्र मंडल आदर्श नगर, इलेवन स्टार आदर्श नगर, आदर्श नगर सिंधी पंचायत के प्रतिनिधियों ने गाजे बाजे के साथ आकर ममता चौहान का अभिनंदन किया। कार्यक्रम का समापन अन्नकूट भोजन प्रसादी के साथ हुआ।
इस अवसर पर उपमहापौर नीरज जैन, पूर्व मेयर धर्मेन्द्र गहलोत, राजेश टांक, पूनम चंद मारोठिया, चेतन सैनी, घीसू गढवाल, हेमराज सिसोदिया, मामराज सेन, चिंटू सैनी, अनीष मारोठिया, जितेन्द्र मारोठिया, एडवोकेट बबीता टांक, नवीन कछावा, सोहनलाल पंवार, ललित जैन, हेमंत शर्मा, देवेन्द्र शेखावत, सुरेश भडाणा, गिरीश वासानी, शिव बंसल, अंकुर त्यागी, बलराम शर्मा, कैलाश कोमल, अजयपाल गहलोत, धर्मराज गहलोत, नितीन जैन, अनीता चौरासिया, हनुमान प्रसाद कछावा, ज्योति प्रकाश भाटी, रवि चौहान, रामबाबू वशिष्ठा, आनंद प्रकाश समेत बडी संख्या संख्या में जनप्रतिनिधि तथा गणमान्यजन मौजूद रहे।
राजनीतिक रंग में रंगा समारोह
ललित कला अकादमी की सदस्य मनोनीत ममता चौहान का सम्मान समारोह कांग्रेस तथा राजनीतिक हलके में नई सुगबुगाहट को जन्म दे गया। इस बार एकजुट हुए माली समाज की ओर से एडीए अध्यक्ष पद की दावेदारी कर रहे कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष महेश चौहान की पत्नी सुनीता चौहान को पार्टी ने मनोनीत पार्षद बनाया था। इसके बाद बहू ममता चौहान को अकादमी की सदस्य मनोनीत किया जाना महेश चौहान के बढते राजनीतिक कद के रूप में देखा जा रहा है। चौहान की एडीए अध्यक्ष पद को लेकर अजमेर से जयपुर तक समीकरण अपने पक्ष में करने की कवायद तथा खुद के परिवार में से दो सदस्यों को सम्मानजनक ओहदे पर काबिज करवाना शहर के अन्य कांग्रेसी नेताओं के लिए किसी झटके से कम नहीं है। सम्मान समारोह और अन्नकूट प्रसादी की आड में महेश चौहान ने शहर कांग्रेस के सभी धडों के साथ ही भाजपा के भी कई प्रभावशाली नेताओं को आमंत्रित कर यह दिखाने की कोशिश की है कि वे राजनीति से अलग व्यक्तिगत प्रभाव भी रखते हैं।
नई दिल्ली। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आकलन वर्ष 2022-23 के लिए आयकर अधिनियम, 1961 (अधिनियम) की धारा 139 की उप-धारा (1) के तहत आयकर रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तिथि उन करदाताओं की श्रेणी के लिए बढ़ाकर 7 नवंबर, 2022 कर दी है जिनके लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर, 2022 है। सीबीडीटी ने आज यहां जारी बयान में यह कहा कि इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया गया है।