Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 594 -
होम ब्लॉग पेज 594

ज्ञानवापी मामले में हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में दायर की केवियट अर्जी

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी परिसर मामले की पोषणीयता को लेकर जिला जज के फैसले को इलाहाबाद उच्च न्यायालय में मुस्लिम पक्षकारों की ओर से चुनौती दिए जाने पर हिंदू पक्षकारों ने ‘केवियट अर्जी’ दाखिल कर उनका पक्ष भी सुने जाने का अनुरोध किया है।

गौरतलब है कि वाराणसी केे जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश ने 12 सितंबर को अपने फैसले में ज्ञानवापी मामले की पोषणीयता को चुनौती देने वाली अर्जी खारिज कर इस वाद को सुनवाई के योग्य बताया था। मुस्लिम पक्ष ने जिला जज के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देेने की बात कही है।

हिंदू पक्ष के वकील प्रभाष पांडे और विष्णु शंकर जैन ने वादी रेखा पाठक की ओर से उच्च न्यायालय में बुधवार को केवियट अर्जी दाखिल की है। इस आवेदन में अदालत से अनुरोध किया गया है कि अगर मुस्लिम पक्ष जिला जज के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनाैती दे तो आवेदक को भी उनका पक्ष रखने का अवसर दिया जाए।

सबगुरु राशिफल : 15 सितम्बर गुरुवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। अश्विन मास, कृष्ण पक्ष, पंचमी तिथि, वार गुरुवार, सम्वत 2078, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 11.00 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आज आप प्रफुल्लितता का अनुभव करेंगे। नए कार्य का आरंभ भी आज कर सकते हैं। मित्रों और स्नेहीजनों से भेंट होने से आनंद हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। कार्य में मिली सफलता के कारण आपके उत्साह में वृद्धि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त करेंगे। सम्बंधों में भावनात्मकता अधिक रहेगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

वृष राशि :- आपको आज संभलकर चलने की आवश्यकता है। खासकर भावना और संवेदनशीलता में बहकर स्त्रीवर्ग से सम्बंध बनाने से आपको बचना होगा। पानी तथा प्रवाही पदार्थों से घात है, इसलिए उनसे भी दूर रहिएगा। किसी व्याधि के कारण मन दुविधा में रहने से निर्णय लेने में बाधा आ सकती है। अधिक विचारों के कारण हो रही मानसिक थकान से नींद न आए, ऐसा भी हो सकता है और इसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर भी पड़ सकता है। कौटुंबिक संपत्ति की चर्चा या वाद-विवाद से दूर रहिएगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपका आज का दिन परोपकार और सदभावनाओं में बीतेगा। सेवा-पुण्य का कार्य भी हो सकता है। मानसिक रूप से कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा। इस कारण सभी कार्य सफलता से कर सकेंगे। सत्कार्य करने के फलस्वरूप शारीरिक और मानसिक रूप से स्फूर्ति का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

कर्क राशि:- आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। आज आपको वाद-विवाद में अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी वाणी किसी को मोहित करेगी और वह आप के लिए लाभदायी रहेगा। इससे नए सम्बंधों में सद्भाव बढ़ने की भी संभावना है। विद्यार्थियों को पढ़ने-लिखने में अभिरुचि बढ़ने से उनके लिए आज अच्छा दिन है। परिश्रम की अपेक्षा कम प्राप्ति होने पर भी अपने कार्य में आप अग्रसर हो सकेंगे। आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है।

लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। परिवारजनों के साथ आप अच्छी तरह से समय बिता सकेंगे। उनका सहयोग भी अच्छा मिल सकता है। आर्थिक क्षेत्र में आय की अपेक्षा व्यय ही अधिक होगा। फिर भी वाणी द्वारा आप सबके मन को जीत सकेंगे। कार्य का व्यवस्थित आयोजन करने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। अत: सतर्क रहें।

कन्या राशि:- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप वाक्चातुर्य से मीठे सम्बंध बना सकेंगे, जो कि भविष्य में आपके लिए लाभदायी सिद्ध होंगे। वैचारिक रूप से समृद्धि बढ़ेगी। शरीर, स्वास्थ और मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक जीवन में उल्लासमय वातावरण रहेगा। शुभ समाचार मिलने के कारण मन प्रफुल्लित रहेगा। कार्य स्थल पर खुशी का अनुभव होगा। मित्रों से सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि:- आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कुछ कार्यों में सफलता मिलेगी, लेकिन उन्हें सावधानी पूर्वक शुरू करने की आवश्यकता है। आज आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। मानसिक रूप से भी आप अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। आपकी वाणी और वर्तन से किसी को भ्रांति न हो उसकी सावधानी रखिएगा। अपने क्रोध पर संयम रखिएगा। आपकी आय की अपेक्षा व्यय अधिक होने की संभावना है।

वृश्चिक राशि:- आपके लिए आज का दिन शुभ है। आर्थिक लाभ के संयोग बन रहे हैं। मित्रों के साथ भेंट होगी तथा उनके साथ घूमने-फिरने, आनंद-प्रमोद करने में खर्च होगा। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपकी आय बढ़ेगी। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। साथियों से भरपूर सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में वातावरण आनंदमय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है।

धनु राशि:- आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। आपको आज निषेधात्मक कार्यों और नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हैं। झगड़े-विवाद से बचें, क्रोध और वाणी पर संयम रखें। पारिवारिक वातावरण कलुषित रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा। अत्यधिक मनोमंथन करने से मानसिक थकान अनुभव करेंगे। ईश्वर का स्मरण और आध्यात्मिकता आपके मानसिक बोझ को हल्का करेंगे।

मकर राशि:- दैनिक कार्यों से बाहर निकलकर आज आप कुछ रचनात्मक करेंगे। पड़ोसी की मदद लेनी पड़ सकती है। रुका हुआ प्राप्त करने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कलाकार एवं कारीगरों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है। वैवाहिक जीवन में अधिक निकटता स्थापित की जा सकती है। सार्वजनिक जीवन में मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि:- आपका आज का दिन बहुत अच्छे से बीतेगा। आज आपकी यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। पिता तथा सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। आर्थिक योजना अच्छी तरह पूरी कर सकेंगे। व्यापार-धंधे के नए अवसर मिलेंगे। अन्य लोगों की सहायता करने का प्रयत्न करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

मीन राशि:- आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। बौद्धिक कार्य या साहित्य लेखन जैसी प्रवृत्तियों के लिए आज अनुकूल दिन है। आपके व्यवसाय में नई विचारधारा आपके कार्यों को नया स्वरूप देंगे। व्यवसाय के क्षेत्र में प्रतिकूल वातावरण आपके मन को अस्वस्थ करेंगे। शारीरिक थकान महसूस होगी। संतान की समस्या आपको परेशान करेगी। गलत रूप से धन खर्च होगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।

हैदराबाद : राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पकड़ा गया 272 ग्राम सोना

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से बुधवार को सीमा-शुल्क अधिकारियों ने एक यात्री से 272.98 ग्राम सोना जब्त किया। इसकी कीमत तकरीबन 14.15 लाख रुपए है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह सोना एक महिला यात्री के पास से मिला, जो दुबई से विमान संख्या ईके 524 से भारत आई थी। महिला ने सोने को पेस्ट के रूप में अपने शरीर में छुपाया था। सूत्रों ने कहा कि मामले में आगे की जांच जारी है।

गहलोत सरकार तुष्टीकरण एवं भाई भतीजावाद में फंसी हुई है : राजकुमार चाहर

अजमेर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने आज आरोप लगाया कि गहलोत सरकार तुष्टीकरण, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार के चक्रव्यूह में फंसी हुई है।

चाहर आज यहां मोर्चे के दो दिवसीय सेंट्रल वेस्ट जोन प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार किसान हितेषी कार्य कर रहे हैं और पूरे देश में किसान कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री गहलोत को लम्पी वायरस से त्राहिमाम त्राहिमाम कर रही है।

गौ माता एवं गौ पालकों की सुध न लेकर राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं यानी जी हजूरी की यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने तंज कसा जो प्रदेश को न जोड़ पाए वो देश जोड़ने निकले हैं।

राजस्थान में किसान कर्जा माफी की मांग पर सरकार के कान में जू तक नहीं रेंग रही। उन्होंने आरोप लगाया है कि राज्य में सबसे ज्यादा महंगी बिजली है, डीजल पर सबसे ज्यादा वैट है। राजस्थान का किसान कर्जे के बोज तले दबता जा रहा है। दलित एवं महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। यहां तक की फसल बीमा योजना के पोर्टल को भी समय समय पर बंद कर दिया जाता है जिससे किसानों को बेहद परेशानी होती है।

चाहर ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा को राजस्थान की इस अत्याचारी, भ्रष्टाचारी, निकम्मी, गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए विधानसभा का घेराव करना चाहिए। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान हितैषी नीतियों एवं कृषकों के बीच सेतु की भूमिका निभानी चाहिए।

राजनाथ ने पाकिस्तान को लड़ाकू विमान के लिए पैकेज देने पर जताई आपत्ति

0

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरीका द्वारा पाकिस्तान को एफ-16 लड़ाकू विमानों के बेड़े के रखरखाव के लिए विशेष पैकेज दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए अमरीकी रक्षा मंत्री से बातचीत कर इस पर भारत की ओर से सख्त आपत्ति जताई है।

उल्लेखनीय है कि अमरीका ने हाल ही में पाकिस्तान को इन विमानों के रखरखाव तथा मरम्मत के लिए 45 करोड़ डॉलर का पैकेज देने की घोषणा की थी। भारत ने इस पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की थी।

सिंह ने बुधवार को इस बारे में अमरीकी रक्षा मंत्री लाॅयड ऑस्टिन के साथ फोन पर बात की। बाद में उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मैंने अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ बातचीत की। बातचीत गर्मजोशी से हुई और सकारात्मक रही। मैंने पाकिस्तान के एफ -16 लड़ाकू विमानों के बेड़े के लिए पैकेज देने के अमरीकी निर्णय पर भारत की चिंता व्यक्त की। भारत-अमरीका साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए अमरीकी रक्षा मंत्री के साथ बातचीत के लिए उत्सुक हूं।

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि हमने सामरिक हितों के साथ साथ रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढाने के बारे में भी चर्चा की। हमने प्रौद्योगिकी और उद्योग के क्षेत्र में साझेदारी को मजबूत करने के उपायों पर भी बात की। रक्षा मंत्री ने कहा कि वह दोनों देशों के बीच अगले वर्ष होने वाली टू प्लस टू वार्ता का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं।

राबिन उथप्पा ने लिया क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास

0

नई दिल्ली। भारत की एक दिवसीय और टी-20 टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राबिन उथप्पा ने बुधवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने का एलान किया।

उथप्पा ने ट्वीट कर कहा कि अपने देश और कर्नाटक राज्य का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए बहुत सम्मानजनक क्षण रहे हैं। एक न एक दिन हर किसी को सन्यास लेना होता है और कृतज्ञ हृदय के साथ मैंने भारतीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का फैसला किया है।

विकेटकीपर बल्लेबाज उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए 46 एकदिवसीय और 13 टी-20 मुकाबले खेले हैं। वह हालांकि भारत की टेस्ट टीम में जगह बनाने में असफल रहे। उथप्पा (36) ने नौ अप्रैल 2006 को गुवाहटी के नेहरू स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ मैदान में उतर कर अपने एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरूआत की थी।

उनका आखिरी एक दिवसीय मुकाबला 14 जुलाई 2015 को हरारे में जिमबाववे के खिलाफ था। उथप्पा ने 25.94 की औसत से 46 अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में भारत के लिये 934 रनों का योगदान दिया जिसमें उनके पदार्पण मैच के 86 रन शामिल हैं।

कर्नाटक की विस्फोटक बल्लेबाज उथप्पा ने अपने टी-20 करियर की शुुरूआत 13 सितंबर 2007 को स्काटलैंड के खिलाफ की जबकि अंतिम टी-20 मुकाबला 19 जुलाई 2015 को हरारे में जिंबाववे के खिलाफ खेला। वह 2007 टी-20 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य रहे। उथप्पा ने अपने टी-20 करियर में 118 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाये। उथप्पा ने एकदिवसीय और टी-20 मैचों में कुल 1183 रन बनाए।

आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिये उथप्पा पंसदीदा खिलाड़ी रहे। मुबंई इंडियन का साथ निभाकर उन्होने अपने आईपीएल करियर का आगाज किया मगर इस बीच उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स और रायल चैलेंजर बैंगलोर ने भी पसंद कर अपनी टीम में जगह दी। उन्होंने 205 आईपीएल मैचों में 130.25 के स्ट्राइक रेट से 4959 रन बनाये हैं जिसमें उनके 481 चौके और 182 छक्के हैं कि उनका खेलने का अंदाज विस्फोटक बल्लेबाज की तरह रहा है।

आजमगढ़ : मर्डर केस में पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सहित 4 को उम्रकैद

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले की दीवानी न्यायालय की एमपी एमएलए स्पेशल कोर्ट के न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा की अदालत ने बुधवार को एक बड़ा फैसला सुनाते हुए हत्या के 24 साल पुराने मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद पूर्व विधायक अभय नारायण पटेल सहित चार लोगों को आजीवन कारावास तथा 20 हज़ार रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

सरकारी वकील दीपक मिश्रा के अनुसार आजमगढ़ जिले के रौनापार थाने के उरदिहा नई बस्ती कोलवा गांव के निवासी वादी मुकदमा राम नयन सिंह पुत्र राम बहोर सिंह के भाई संतराज को कोटे की दुकान आवंटित हुई थी। इससे पहले यह कोटा अभय नरायण पटेल को आवंटित था। इस बात से गांव के अभय नारायण सिंह पुत्र दिलीप सिंह रंजिश रखते थे।

इसी रंजिश की वजह से 22 अक्टूबर 1998 की शाम जब संतराज चांदपट्टी से घर आ रहा था, तभी रास्ते में अभय नारायण सिंह पुत्र दिलीप सिंह, लाल बिहारी सिंह तथा लाल बहादुर सिंह पुत्रगण कोदई सिंह, हरेंद्र पुत्र लालू ने संतराज को रोक लिया और संतराज को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद अभय नारायण पटेल का नाम निकालते हुए तीन आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में पेश कर दी। दौरान मुकदमा वादी राम नयन के बयान पर अदालत ने 2001 में अभय नारायण सिंह पटेल को बतौर आरोपी न्यायालय में तलब किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक सरकारी वकील दीपक मिश्रा ने वादी मुकदमा समेत पांच गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया।

दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी अभय नारायण सिंह पटेल, लाल बहादुर, लाल बिहारी तथा हरेंद्र को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को बीस हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

कोटा : स्कूटी के ट्रक की चपेट में आने से महिला कांस्टेबल की मौत

0

कोटा। राजस्थान में कोटा के नयापुरा इलाके में स्कूटी के ट्रक की चपेट में आने से आज सुबह एक महिला कांस्टेबल की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि भीमगंजमंडी थाने में तैनात महिला कॉंस्टेबल सुषमा चौधरी (42) सुबह थाने से पुलिस अधीक्षक (शहर) कार्यालय ड़ाक देने के लिए जा रही थी। तभी नयापुरा के सेना क्षेत्र में सामने से आ रहे एक ट्रक ने उसकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया जिससे वह ट्रक के पहियों से कुचली गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे की सूचना मिलने के तुरंत बाद नयापुरा और भीमगंजमंडी थाना पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और शव को महाराव भीमसिंह अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

छत से गिरने से महिला की मौत

कोटा में कंसुआ इलाके में छत से गिरने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका कंसुआ इलाके की रहने वाली कौशल्या 27 वर्ष की करीब चार साल पहले कमल मेहर के साथ शादी हुई थी। पीहर पक्ष के लोगों का आरोप है कि शादी के बाद से ही कौशल्या को ससुराल पक्ष के लोग परेशान करते थे और पति आए दिन मारपीट कर उनको प्रताड़ित कर रहा था।

मृतका के परिजनों ने मारपीट कर छत से धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाते हुये एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी के बाहर जमकर हंगामा किया और मारपीट का प्रयास किया। बाद में मृतका के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया, वही पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। उद्योग नगर थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

एक किलो से अधिक गांजा बरामद, बदमाश अरेस्ट

कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बदमाश को एक किलो सौ ग्राम मादक पदार्थ गांजे के साथ एक बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक (शहर) केसर सिंह शेखावत ने आज बताया कि कुन्हाड़ी थाना पुलिस ने नान्ता नाका चुंगी के पास नाकाबंदी कर रखी थी।

इसी दौरान मोटरसाइकिल से आए एक व्यक्ति ने पुलिस की नाकाबंदी को देखकर अपनी मोटरसाइकिल को वापस मोड़ लिया। इस पर शक होने पर पुलिस ने उसका पीछा किया और उसे रोककर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक बैग में रखी एक किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजी बरामद हुआ। पुलिस ने उसे गिरफ़्तार कर मादक पदार्थ लाने के बारे में पूछताछ कर रही है।

अलवर में जयपुर डिस्काम का हेल्पर 11000 रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

अलवर। राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने अलवर जिले में कार्यालय सहायक अभियंता जयपुर डिस्काम टपूकड़ा के हेल्पर सेकण्ड जीएसएस हुसेपुर रवि कुमार को आज एक मामले में 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की अलवर इकाई में परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई कि घरेलू विघुत कनेक्शन के इस महीने बिल की अत्यधिक राशि को कम करने एवं मीटर बदलने की एवज में रविकुमार द्वारा 14 हजार रूपए की रिश्वत मांगकर परेशान किया जा रहा है।

इस पर एसीबी के उपमहानिरीक्षक पुलिस विष्णुकान्त के नेतृत्व तथा एसीबी की अलवर इकाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह के निर्देशन में शिकायत का सत्यापन किया जाकर आज उपाधीक्षक महेन्द्र कुमार मय टीम द्वारा ट्रेप कार्यवाही करते हुए रवि कुमार निवासी गांव राजपुर तहसील गनौर जिला सोनीपत (हरियाणा), हाल हेल्पर सेकण्ड जीएसएस हुसेपुर को परिवादी से 11 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

दिल्ली हाईकोर्ट ने सुब्रमण्यम स्वामी को सरकारी आवास खाली करने का दिया आदेश

नई दिल्ली। भारतीय राजनीति के दिग्गज राजनेताओं में शुमार एवं भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी को दिल्ली हाई कोर्ट से बुधवार को बड़ा झटका लगा। अदालत ने स्वामी से छह सप्ताह के अंदर सरकारी आवास को खाली की उसे संपत्ति अधिकारी को सौंपने का आदेश दिया है।

अदालत में सुनवाई के दौरान स्वामी को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि उनके सरकारी बंगले का कब्जा छह सप्ताह की अवधि के भीतर संपत्ति अधिकारी को सौंप दिया जाए।

गौरतलब है कि केंद्र ने खतरे की आशंका को देखते हुए स्वामी को 15 जनवरी 2016 को पांच साल की अवधि के लिए सरकारी आवास आवंटित किया था। स्वामी का राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल 2022 में समाप्त होने पर उन्होंने सुरक्षा के खतरे को देखते हुए बंगले के दोबारा आवंटन की मांग करते हुए याचिका दायर की थी।

केंद्र सरकार की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल ने कहा कि केंद्र समय-समय पर समीक्षा के अधीन स्वामी को जेड श्रेणी की सुरक्षा प्रदान करना जारी रखेगा, लेकिन यह संभव नहीं होगा कि उन्हें बंगला फिर से आवंटित किया जा सके। उन्होंने कहा कि स्वामी के पास अपना घर है जिसमें जाकर वह रह सकते हैं और स्वामी की सुरक्षा के लिए संबंधित सुरक्षा एजेंसियां उस परिसर में सभी प्रकार की व्यवस्था करेगी।

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने सुनवाई करते हुए कहा कि वास्तविक आवंटन पांच वर्षों के लिए किया गया था जो अब समाप्त हो चुका है और स्वामी की ओर से ऐसी कोई सबूत नहीं दिया गया है जिससे पता चले कि जेड श्रेणी की सुरक्षा के लिए सरकारी आवास जरूरी है। याचिका का निपटारा करते हुए अदालत ने याचिकाकर्ता स्वामी को निर्देश दिया कि वह छह सप्ताह के अंदर सरकारी आवास को खाली करें और इसे संपत्ति अधिकारी का सौंपे।