Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 613 -
होम ब्लॉग पेज 613

होटल बुकिंग के लिए फ्लिपकार्ट होटल्‍स लॉन्‍च

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स मार्केटप्‍लेस फ्लिपकार्ट ने ट्रैवल सेक्‍टर के लिए अपनी पेशकश मजबूत बनाने के इरादे से अपने प्‍लेटफार्म पर होटल-बुकिंग फीचर-फ्लिपकार्ट होटल्‍स के लॉन्‍च की घोषणा की है।

कंपनी ने आज जारी बयान में कहा कि इस फीचर से ग्राहकों को बेहतर पहुंच और विकल्‍प का लाभ मिलेगा। करीब 3 लाख घरेलू एवं अंतरराष्‍ट्रीय होटलों में कमरे बुक करने की सुविधा मिलेगी। होटल सेवाओं की पेशकश के तहत्, फ्लिपकार्ट का इरादा अपने ग्राहकों को सुविधाजनक ट्रैवल एवं बुकिंग संबंधी नीतियों के साथ-साथ ईएमआई जैसी सुविधाएं मुहैया कराना है ताकि उनके लिए ट्रैवल किफायती और बजट-फ्रैंडली बन सके।

क्‍लीयरट्रिप के एपीआई द्वारा समर्थित, फ्लिपकार्ट होटल्‍स को ट्रैवल ग्राहकों समेत इस क्षेत्र को बेहतर ढंग से समझने के क्लीयरट्रिप के अनुभव का लाभ मिलेगा। फ्लिपकार्ट ऐप पर उपलब्‍ध यह नई पेशकश ग्राहकों को बुकिंग के अलावा फ्लिपकार्ट प्‍लेटफार्म पर यूज़रों को थर्ड पार्टी द्वारा की जाने वाली पेशकश का लाभ उठाने का मौका भी मिलेगा।

फ्लिपकार्ट होटल्‍स अपने ग्राहकों के लिए बेहतर अनुभव और आकर्षक डील्‍स के अलावा बेहतर सेवा भी प्रदान करेगा। ग्राहकों की सुविधा को ध्‍यान में रखते हुए उनके लिए एक अलग कस्‍टमर केयर सेंटर भी खोला गया है जो यूज़र-संबंधी पूछताछ में सपोर्ट देगा।

मोटापा घटाने वाला एल्यूरियन कैप्सूल भारतीय बाजार में लॉन्च

0

नई दिल्ली। हेल्थटेक कंपनी एल्यूरियन ने मोटापा घटाने में मददगार अपना पेंटेंटेड उत्पाद भारतीय बाजार में लॉन्च किया जो चार महीने में 14 किलोग्राम तक वजन कम करने में सक्षम है।

भारतीय मूल के डॉ शांतनु गौर और डॉ राम चुट्टानी द्वारा अमेरिका में स्थापित हेल्थटेक कंपनी एल्यूरियन का यह अनोखा कैप्सूल दुनिया के करीब 60 देशों में उपलब्ध है और अब तक एक लाख से अधिक लोग इसका उपयाेग कर चुके हैं। भाारतीय बाजार में लॉन्च किए जाने से पहले कंपनी ने देश के प्रसिद्ध बैरियाट्रिक और इंडोस्कोपिक सर्जन डॉ मोहित भंडारी से इसके लिए संपर्क किया जिन्होंने 500 से अधिक लोगों में इस कैप्सूल को सफलतापूर्वक लगा चुके हैं।

एल्यूरियन के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ गौर ने आज संवाददाताओं को यह जानकारी देते हुए कहा कि इस कैप्सूल को निगलने के बाद चिकित्सक उसमें पहले से लगे कैथेटर के माध्यम से करीब 550 मिलीलीटर तरल पदार्थ के साथ इसे बैलून के आकार में फुला देेते हैं जिससे पेट का एक हिस्सा हमेशा भरा हुआ रहता है और वजन कम करने की चाहत रखने वालों का खाना कम हो जाता है।

इस प्रक्रिया में किसी तरह की सर्जरी, एंडोस्कोपी या एनेस्थेसिया की जरूरत नहीं होती। प्रक्रिया पूरी कर लेने के बाद यह देखने के लिए एक एक्सरे किया जाता है कि बैलून सही स्थिति में है या नहीं। पूरी प्रक्रिया 15 मिनट में पूरी कर ली जाती है। यह बैलून चार महीने तक पेट में रहता और उसके बाद स्वत: यह मल के माध्यम से शहरी से बाहर हो जाता है। जिनको अधिक वजन कम करना होता है उनका तीन महीने के बाद फिर से दूसरा कैप्सूल दिया जाता है। एक कैप्सूल को लगाने तथा चार महीने तक निगरानी आदि की कुल कीमत तीन लाख रुपए है।

उन्होंने बताया कि यह कैप्सूल केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन से अनुमोदित है। मोटापा और वजन घटाने में कारगर यह कैप्सूल मधुमेह, बांझपन और हृदय रोग के उपचार में भी मददगार हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारत दुनियरा में मोटापे से जुड़ी बीमारियों का प्रमुख केन्द्र बनते जा रहा है जिसके मद्देनजर उनकी कंपनी ने भारतीय बाजार में प्रवेश की है। उनका लक्ष्य इस वर्ष 10 हजार से अधिक कैप्सूल बेचने की है।

कंपनी के सह संस्थापक भागीदार एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ चुट्टानी ने कहा कि अध्ययनों से एल्यूरियन प्रोग्राम के प्रभाव और सुरक्षा की पुष्टि हुई है। रोगियों को लगभग 16 हफ्तों में शरीर के वजन को औसतन 10 से 15 प्रतिशत कम करने में मदद मिली है और इससे शरीर में किसी प्रकार के पोषकतत्वों की कमी भी नहीं होती है। इसका शरीर पर दुष्प्रभाव होने की संभावना नग्य के बराबर है। कंपनी के इस उत्पाद को 40 से अधिक पेंटेंट मिले हुए हैं और वैश्विक स्तर पर कोई भी प्रतिद्वंदी नहीं है।

डॉ भंडारी ने बताया कि इस वर्ष उनकी योजना देश में 150 से अधिक चिकित्सकों को इससे से जोड़ने की है। उन्होंने कहा कि इस कैप्सूल को सिर्फ शरीर में डालकर छोड़ नहीं सकते हैं बल्कि संबंधित व्यक्ति के लगातार संपर्क में रहना होता है ताकि उनकी निगरानी हो सके और जिनता वजन कम हो उसका रिकार्ड रखा जा सके। अभी देश में 16 वर्ष से अधिक उम्र के लोग वजन कम करने के लिए इस कैप्सूल का उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने एक सप्ताह के भीतर ही नजदीकी चिकित्सक के पास का समय मिल सकता है।

नाक से दिए जाने वाले टीके कोविड टीके ‘सीएचएडी-36’ को मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने कोविड संक्रमण से निपटने के लिए भारत में विकसित एवं निर्मित नाक से लिए जाने वाले टीके ‘सीएचएडी-36’ को मंजूरी दे दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार एक ट्वीट में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नाक से प्रयोग किए जाने वाले ‘सीएचएडी-36’ टीके से कोविड संक्रमण के विरुद्ध भारत के संघर्ष को बल मिलेगा।

मांडविया ने कहा कि भारतीय फार्मा कंपनी भारत बायोटेक द्वारा निर्मित ‘सीएचएडी-36’ कोविड टीके को सीडीएससीओ ने मंजूरी दे दी है। इसका प्रयोग कोविड संक्रमण में आपात स्थिति में प्राथमिक स्तर पर किया जा सकता है। टीके का प्रयोग 18 वर्ष से अधिक की आयु के लोगों के लिए मंजूर किया गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के खिलाफ संघर्ष में यह कदम सामूहिक प्रयासों को मजबूती देगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत में विज्ञान, शोध और विकास का प्रयोग करते हुए कोरोना महामारी विरुद्ध संसाधन जुटायें हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान आधारित प्रणाली और सबके प्रयास से हम कोविड के विरूद्ध संघर्ष में जीत प्राप्त करेंगे।

सुरेश रैना ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहा

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने मंगलवार को सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा करते हुए अपने इंडियन प्रीमियर लीग और घरेलू क्रिकेट करियर के समापन पर मुहर लगाई।

रैना ने ट्विटर पर कहा कि अपने देश और राज्य उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मानजनक रहा है। मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा करता हूं। मैं बीसीसीआई, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसियेशन, चेन्नई सुपर किंग्स, राजीव शुक्ला और अपने सभी प्रशंसकों को उनके समर्थन और मेरी क्षमताओं में विश्वास के लिए धन्यवाद देता हूं।

रैना के संन्यास के ऐलान के बाद उनकी आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्वीट कर उन्हें विदाई दी है। चेन्नई ने ट्वीट कर लिखा कि अंबुदेन की सड़कें आपको भुला नहीं सकती। आप हमारे लिए बहुत ज्यादा मायने रखते हैं।

उल्लेखनीय है कि रैना ने 15 अगस्त 2020 को पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने के बाद स्वंय भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

रैना ने अपने 17 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 18 टेस्ट, 226 एकदिवसीय मैच और 78 टी20 अंतराष्ट्रीय मुकाबले खेले। उन्होंने अपने एकदिवसीय करियर में 5615 रन बनाये जबकि टी20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 1605 रन जोड़े।

रैना टी20 विश्व कप 2010 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सैकड़ा जड़कर इस प्रारूप में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। वह काफी लंबे समय तक तीनों प्रारूपोंं में शतक बनाने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज बने रहे, और आज भी वह टी20 विश्व कप में 100 रन का आंकड़ा छूने वाले एकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।

लंबे समय तक भारतीय मध्यक्रम की रीढ़ रहे रैना ने विश्व कप 2011 की जीत में भी अहम योगदान दिया था। रैना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल में 28 गेंदों पर 34 रन बनाते हुए युवराज सिंह के साथ 74 रन की साझेदारी की और भारत को जीत दिलाई थी। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आएरैना टीम के आखिरी प्रमुख बल्लेबाज थे। ऐसे में उन्होंने युवराज के साथ बहुमूल्य रन जोड़कर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया था।

रैना ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी संकटमोचक की भूमिका निभाई थी। कप्तान धोनी (25) के आउट होने के बाद टीम के 205 रन पर छह विकेट गिर चुके थे। रैना ने यहां 39 गेंदों पर 36 रन की पारी खेली और पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ रन जोड़ते हुए टीम को 260 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। रैना का योगदान बहुमूल्य साबित हुआ और भारत ने पाकिस्तान को 39 रन से हराकर फाइनल में कदम रखा।

मिस्टर आईपीएल के नाम से प्रख्यात रैना ने आईपीएल में 205 मैच खेलकर 32.52 की औसत से 5528 रन बनाए। रैना अपने आईपीएल करियर के एक बड़े हिस्से के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के प्रमुख खिलाड़ी रहे। वह आज भी 11 सीज़न में 4687 रन बनाकर सीएसके के सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। फ्रेंचाइज़ी ने हालांकि उन्हें 2022 की नीलामी से पहले रिलीज़ कर दिया, जहां वह किसी भी टीम द्वारा नहीं खरीदे गए।

उत्तर प्रदेश के लिए 2002-2003 में अपने घरेलू करियर की शुरुआत करने वाले रैना ने 109 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 6871 रन बनाये और 41 विकेट लिये। मध्य प्रदेश के खिलाफ 2005 में अपने लिस्ट-ए करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने 302 मैचों में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और 8078 रन बनाने के साथ-साथ 64 विकेट भी झटके।

रैना ने 2018 से प्रथम श्रेणी या लिस्ट-ए क्रिकेट नहीं खेला है। वह आईपीएल में भी आखिरी बार अक्टूबर 2018 में दिखे थे। रैना ने पुष्टि की है कि वह रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में इंडिया लीजेंड्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

केरल : कोल्लम के एक होटल से 11 श्रीलंकाई नागरिक अरेस्ट

तिरुवनंतपुरम। केरल में कोल्लम के एक होटल से पुलिस ने श्रीलंका के 11 नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें मछली पकड़ने के जहाज में कनाडा ले जाने की योजना बना रहे थे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने मुताबिक तमिलनाडु क्यू ब्रांच पुलिस से सूचना मिलने के बाद केरल पुलिस ने सोमवार को श्रीलंकाई नागरिकों को एक होटल से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि उनमें से दो, दो सप्ताह पहले पर्यटक वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद तमिलनाडु पहुंचे और लापता हैं।

जबकि अन्य नौ शरणार्थी के रूप में भारत आए और दक्षिणी तमिलनाडु के रामनाथपुरम में एक पुनर्वास केंद्र में रह रहे थे। जिसके बाद क्यू ब्रांच ने उन दोनों के फोन नंबर पर संपर्क किया गया तो उन्हें कोल्लम में पाया और केरल पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जब केरल पुलिस ने कोल्लम के एक होटल पर छापा मारा, तो दोनों को नौ अन्य श्रीलंकाई लोगों के साथ पकड़ लिया गया। जिन्होंने अधिकारियों को बताया कि वे शरणार्थी के रूप में तमिलनाडु के तट पर उतरे थे। उन्होंने कहा कि कोलंबो के एक एजेंट को उन्होंने कनाडा भेजने के लिए प्रत्येक ने ढाई-ढाई लाख रुपए दिए थे।

भीलवाड़ा में युवती का शव मिलने के बाद फैली सनसनी

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में मंगलवार की सुबह एक युवती का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार कोटा रोड़ पर केंद्रीय विद्यालय के सामने लोगों ने सड़क से कुछ कदम की दूरी पर एक युवती का शव पड़ा देख इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नरेंद्र दायमा, भीमगंज थाना प्रभारी विक्रम सेवावत, एएसआई केसी खटीक मय जाब्ता मौके पर पहुंच गए। मौके पर झाडिय़ों के पास युवती का शव पड़ा मिला। उसके गले पर निशान मिले हैं। कुर्ता भी फटा है। ऐसे में प्रथम दृष्टया पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है। मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया है।

पुलिस का कहना है कि युवती 25 से 30 साल की है। वह जींस और कुर्ता पहने है। उसके दांयें हाथ पर कन्या गुदा है। साथ ही एक पर्स भी मिला है। पुलिस ने बताया कि हत्या लूट या चोरी के इरादे से नहीं की गई। क्यूंकि महिला के कान एवं पैरों में पहने गहने और पर्स सुरक्षित मिला है। फिल्हाल पुलिस मामले की जांच कर मृतका की पहचान के प्रयास कर रही है।

भाजपा विधायक अरविंद गिरि का निधन, याेगी ने जताया शोक

0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। वह 65 वर्ष के थे।

राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिरि के निधन पर शोक प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को तड़के गिरि को दिल का दौरा पड़ने के बाद इलाज के लिए लखनऊ लाया जा रहा था, तभी रास्ते में उनका निधन हो गया। वह लखीमपुर खीरी के गोला विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक चुने गए थे।

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी शोक संदेश के अनुसार योगी ने भाजपा के वरिष्ठ विधायक गिरि के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

योगी ने ट्वीट कर कहा कि लखीमपुर खीरी जनपद की गोला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अरविन्द गिरि जी का निधन अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने भी गिरि के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा गोला, लखीमपुर खीरी के कर्मठ व जनप्रिय विधायक अरविंद गिरि जी के निधन की अत्यंत दुःखद सूचना से स्तब्ध व दुःखी हूं। आपका जाना हम सभी की अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को शांति व शोकाकुल परिजनों को इस वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

तमन्ना भाटिया की फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की आने वाली फिल्म बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘बबली बाउंसर’ की कहानी एक यंग फीमेल बाउंसर के इर्द-गिर्द घुमती है। तमन्ना ने इस फिल्म में लेडी बाउंसर की भूमिका निभाई है। इस फिल्म को मधुर भंडारकर ने निर्देशित किया है।

बबली बाउंसर के ट्रेलर की शुरुआत सौरभ शुक्ला के वॉइस ओवर से होती हैं, जहां वह फतेहपुर बेरी नाम के एक गांव के बारे में बताते हैं, इसे बाउंसर्स का गांव भी कहा जाता है।

इसके बाद एंट्री होती है तमन्ना भाटिया की, जो फिल्म में बबली नाम की एक लेडी बाउंसर का किरदार निभा रही हैं, वहीं सौरभ शुक्ला उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं। इन दोनों के अलावा फिल्म में साहिल वैद और अभिषेक बजाज भी हैं। बबली बाउंसर 23 सितंबर को ओटीटी प्लटेफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को कभी नहीं भूलेंगे : हसीना

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत एवं बांग्लादेश के बीच अटूट एवं प्रगाढ़ संबंधों का गर्व व्यक्त करते हुए आज कहा कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम में भारत के योगदान को उनका देश कभी भुला नहीं सकता है और इसीलिए उन्हें हर बार भारत आने पर बहुत खुशी होती है।

हसीना ने यहां राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में रस्मी स्वागत के बाद मीडिया से संक्षिप्त संवाद में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारत हमारा मित्र है। मैं जब भी यहां आती हूं ताे मुझे बहुत खुशी होती है क्योंकि बंगलादेश के मुक्ति संग्राम में भारत ने जो योगदान किया, उसे हमेशा याद करते हैं। हमारे बीच मैत्री संबंध हैं और हम एक दूसरे के साथ विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग कर रहे हैं।

इससे पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हसीना का गर्मजोशी से स्वागत किया। बाद में मेहमान नेता ने तीनों सेनाओं की संयुक्त टुकड़ी की सलामी गारद का निरीक्षण किया।

इसके बाद हसीना राजघाट गई जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किये। पूर्वाह्न 11 बजे हैदराबाद हाउस में मोदी एवं हसीना के बीच द्विपक्षीय शिखर बैठक होगी जिसमें परस्पर सहयोग को बढ़ाने के उद्देश्य से कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। शाम को हसीना राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगी।

हसीना एवं उनके प्रतिनिधिमंडल के सदस्य गुरुवार को स्वदेश लौटने के पहले अजमेर में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत करने जाएंगे। मेहमान नेता सोमवार को नई दिल्ली पहुंचीं थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कल शाम उनसे शिष्टाचार भेंट की थी। हसीना ने कल शाम को हज़रत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर ज़ियारत की थी।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन में रस्मी स्वागत

0

नई दिल्ली। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का मंगलवार को यहां राष्ट्रपति भवन में पारंपरिक तथा भव्य स्वागत किया गया। हसीना चार दिन की यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंची थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में उनका स्वागत किया।

इस मौके पर बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि भारतीय नेतृत्व के साथ उनकी काफी सार्थक बातचीत होगी। हसीना ने कहा कि हमारा उद्देश्य अपने लोगों की जरूरतों को पूरा करना है। मित्रता के माहौल में हम सभी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं और हम ऐसा करते रहेंगे।

हसीना ने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य गरीबी दूर करना तथा अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। भारत और बंगलादेश दोनों मिलकर न केवल अपने देशों के लोगों, बल्कि समूचे दक्षिण एशिया के लोगों के जीवन स्तर को सुधार सकते हैं।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री राजघाट भी गई जहां उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद उनका मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता का कार्यक्रम है।