Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 615 -
होम ब्लॉग पेज 615

लखनऊ : लिवाना होटल के मालिकों को हिरासत में लिया गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित लिवाना सुइट्स होटल में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड की प्राथमिक जांच में पुलिस ने सुरक्षा मानकों के पालन को लेकर लापरवाही बरते जाने की बात सामने आने पर होटल मालिकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस अग्निकांड में चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गये हैं।

राज्य के संयुक्त पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने बताया कि होटल के मालिक राहुल एवं रोहित अग्रवाल के अलावा होटल के महाप्रबंधक सागर श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरु कर दी है।

उन्होंने बताया कि होटल की पहली मंजिल पर हुए इस अग्निकांड में दम घुटने से दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लखनऊ निवासी महिलाएं साइबा कौल (26) एवं श्राविका संत (18) के अलावा गुरनूर सिंह (28 साल) और बॉबी उर्फ अमन गाजी (22 साल) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि होटल की पहली मंजिल पर मौजूद बैंक्विट हॉल में आग लगी। होटल में मौजूद 30 कमरों में से 18 कमरे पहले से बुक थे।

मोर्डिया ने बताया कि प्राथमिक जांच में होटल की पहली मंजिल पर आग लगने की बात सामने आ रही है। सुबह लगभग 7:35 बजे दमकल विभाग को आग लगने की सूचना मिली। इस पर दमकल के वाहन और अन्य अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गए।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और घटना की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने बताया कि इस घटना में 12 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकाें ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में आठ घायलों का इलाज चल रहा है।

अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मोर्डिया ने बताया कि लगभग 6 घंटे तक चला राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर होटल को सील कर घटना के कारणों की जांच की गई।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी ने इस अग्निकांड की गहन जांच करने हेतु लखनऊ के मंडल आयुक्त और पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया। मुख्यमंत्री के निर्देश के कुछ समय बाद ही प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने लिवाना सुईट होटल अग्निकांड की जांच के लिए आदेश जारी करते हुए इसके लिये 02 सदस्यीय टीम का गठन किया है। प्रसाद ने लखनऊ के मंडलायुक्त श्रीमती रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर को इस घटना की जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्काल इसकी आख्या शासन का उपलब्ध कराने को कहा है।

डा जैकब ने होटल के स्थलीय निरीक्षण के बाद इसमें नक्शा पास न कराए जाने और फायर की एनओसी मिलने के बावजूद दमकल मानकों का गंभीर उल्लंघन पाए जाने के आधार पर होटल को सील कर इसके ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लेकर चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों के समुचित उपचार की हरसंभव व्यवस्था करें। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्यलाभ की कामना की। उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी लोगों का नि:शुल्क उपचार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी निर्देश दिया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। पुलिस सूत्रों ने आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जतायी है। पाठक ने बताया कि इस अग्निकांड में दम घुटने के कारण घायलों काे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख कर इलाज किया जा रहा है।

गौरतलब है कि इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिए।

लखनऊ के लिवाना सुइट होटल में लगी आग, 4 की मौत, 8 घायल

शैक्षणिक संस्थानों में हिजाब के तर्कों पर सुप्रीम कोर्ट के सवाल

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कर्नाटक उच्च न्यायालय के 15 मार्च के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान इस तर्क पर सवाल किया कि हिजाब पहनना आवश्यक धार्मिक प्रथा का एक हिस्सा है और इस पर रोक नहीं लगाई जा सकती।

न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता और न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया की पीठ ने काल्पनिक सवाल पूछा कि क्या शिक्षण संस्थानों में इस प्रथा का पालन किया जा सकता है, जहां पहले से ही एक विशेष पोशाक या वर्दी निर्धारित है।

पीठ ने कहा कि आपके पास एक धार्मिक अधिकार हो सकता है और क्या आप उस अधिकार को एक शैक्षणिक संस्थान के भीतर ले सकते हैं, जहां एक वर्दी निर्धारित है। आप हिजाब या स्कार्फ पहनने के हकदार हो सकते हैं, क्या आप एक शैक्षणिक संस्थान के भीतर उस अधिकार इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसने वर्दी निर्धारित क्या हुआ है।

याचिकाकर्ताओं – कुछ मुस्लिम छात्रों का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता संजय हेगड़े ने न्यायालय के समक्ष मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए तर्कों में हिजाब पहनने को लड़कियों की मर्यादा और गरिमा से जोड़ने का प्रयास किया गया।

महाधिवक्ता प्रभुलिंग के नवदगी ने दलील पेश करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने शैक्षणिक संस्थानों को अपना ड्रेस कोड निर्धारित करने की जो अनुमति दी है, उसमें कोई दोष नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने इसे संबंधित संस्थान पर छोड़ दिया है। सरकार ने जानबूझकर इसे कॉलेज विकास परिषद पर छोड़ दिया है। कुछ कॉलेजों ने उडुपी में ही हिजाब पहनने पर प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है।

शीर्ष अदालत ने इस पर पूछा कि क्या ईसाई कॉलेजों सहित अल्पसंख्यक संस्थानों को अपनी वर्दी निर्धारित करने की अनुमति है और क्या छात्राओं को हिजाब पहनने की अनुमति है। नवदगी ने कहा कि वह पता लगा सकते हैं लेकिन उनकी जानकारी में, उडुपी में कम से कम दो कॉलेजों ने हिजाब की अनुमति दी।

कर्नाटक की ओर से अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल के एम नटराज ने भी तर्क दिया कि कॉलेजों में अनुशासन केवल एक मुद्दा था, लेकिन वे (याचिकाकर्ता) अनावश्यक रूप से इसका विस्तार कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोई धार्मिक प्रथाओं की आड़ में इसका (अनुशासन) उल्लंघन करना चाहता था।

हेगड़े ने पूछा कि ज्यादातर गर्ल्स कॉलेजों में सलवार कमीज और दुपट्टा पहनने के लिए निर्धारित हैं। पटियाला में सिर पर चुन्नी रखने की प्रथा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा सवाल किया कि क्या आप बड़ी हो चुकी महिलाओं से कह सकते हैं कि आप अपने सिर पर चुन्नी नहीं रख सकते? क्या आप महिला की मर्यादा को नियंत्रित कर सकते हैं।

याचिकाकर्ता के वकील हेगडे ने आगे कहा कि कर्नाटक शिक्षा अधिनियम के नियम बनाने की शक्ति के तहत कार्यपालिका मौलिक अधिकारों का उल्लंघन नहीं कर सकती है। पीठ ने कहा कि हर सार्वजनिक स्थान का एक ड्रेस कोड होता है। उदाहरण के लिए गोल्फ कोर्स को लें। क्या कोई व्यक्ति कह सकता है कि मैं ड्रेस कोड का पालन नहीं करूंगा, लेकिन फिर भी मेरी वहां पहुंच होगी। अदालत इस मामले में आगे की सुनवाई बुधवार दोपहर दो बजे करेगी।

जैसलमेर : रामदेवरा में बाबा रामदेव मेला परवान चढ़ा

जैसलमेर। राजस्थान के सीमांत जैसलमेर जिले में स्थित रामदेवरा में विश्व प्रसिद्ध एवं सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक लोक देवता बाबा रामदेव मेला इन दिनों परवान चढ़ा हुआ हैं और अब तक देश विदेश से करीब 40 लाख श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

बाबा रामदेव की जयंती पर आज रामदेवरा में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और भक्तिमय माहौल परवान चढ़ने से मेले में रौनक बढ़ गई। इस दौरान श्रद्धालु हाथों में रंग बिरंगी ध्वजा लिए एवं बाबा की जय जयकार करते हुए दूर दूर से न केवल पैदल आ रहे हैं वरन अपने वाहनों से भी पहुंच रहे हैं और आस्था एवं श्रृद्धा का जुनून इस मेले में देखा जा रहा है। कोरोना के कारण दो साल तक मेला नहीं भरने के बाद इस बार मेला भरने से जातरुओं की भीड़ ज्यादा देखने को मिल रही है।

बाबा भक्त कई किलोमीटर की दूरी से एवं विभिन्न राज्यों से आ रहे पैदल श्रद्धालुओं के लवाजमे ऐसे नजर आ रहे हैं जैसे किसी देश की सेनाएं कहीं अपने अगले पड़ाव पर जा रही हो। भूख, प्यास का नामोनिशान नहीं सिर्फ इच्छा हैं तो बाबा के दर्शनों की।

राजस्थान के पश्चिमी छोर पर आया हुआ है जैसलमेर जिला। इसी जिले में स्थित है रामदेवरा। मरुस्थल में दो किलोमीटर की परिधि में फैला सात हजार की आबादी वाले इस गांव का नाम देश-विदेशों में अलग पहचान रखता है और इसका कारण यहां करोड़ों श्रद्धालुओं के आस्था प्रतीक बाबा रामदेव का समाधि स्थल होना। बाबा रामदेवजी ने लगभग साढ़े छः सौ वर्ष पूर्व राजा अजमाल जी के घर अवतार लेकर इस धरती को अपनी कर्मभूमि बनाया और राजवंश में अवतार लेने के बाद समाज मे पिछड़े वर्ग को गले लगाया और ऊंच-नीच का भेदभाव मिटा सामाजिक समरसता का संदेश दिया। यही कारण है कि बाबा रामदेव जी के अनुयायियों में दलित वर्ग का नाम सबसे पहले आता है।

लोक मान्यताओं के अनुसार लोकदेवता बाबा रामदेव जी चमत्कारिक शक्तियों से परिपूर्ण थे। इसी कारण इनके अनुयायी इनसे अपनी मन्नत मांगते हैं और पूर्ण होने पर बाबा के दरबार में अपनी हाजरी देते है। उन्होंने समाज में सामाजिक कार्य करने के बाद मात्र 33 वर्ष की उम्र में रामदेवरा में भादवा माह शुक्ला एकादशी को जीवित समाधि ले ली थी। उन्ही की याद में अब यहां हर भादवा महीने में मेला भरता है। प्रतिवर्ष भादवा सुदी दूज से एकादशी तक आयोजित होने वाले इस मेले में देश-विदेशों से करीब 50 लाख श्रद्धालु भाग लेते है।

इन दिनों रामदेवरा में यह मेला अपने पूरे परवान पर है। इस बार आयोजित हो रहे 638वें मेले में प्रतिदिन लाखों की संख्या में जातरू पहुंच रहे हैं और बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन कर रहे है। इसी के कारण रामदेवरा की तरफ आने वाली हर सड़क पर बाबा के ही जातरू दिख रहे है। कोई पैदल, कोई दण्डवत, कोई लुढ़कते हुए तो कोई मोटरसाईकिल, निजी वाहन, बसों और रेलों के माध्यम से रामदेवरा पहुंच रहे है। जातरू हाथों में पचरंगी ध्वजाएँ लिए और बाबा के जयकारे लगाते हुए रामदेवरा आ रहे है। आसमान बाबा थारी जय बोलेंगे, एक दो तीन चार-बाबा तेरी जय जय कार, जब तक सूरज चांद रहेगा-बाबा तेरा नाम रहेगा, आयो रे आयो-बाबो आयो जैसे स्वरचित जयकारों से गूंज रहा है।

कोरोना के कारण जैसलमेर जिला प्रशासन द्वारा लगातार दो मेलों को निरस्त कर दिया गया था। इस बार दो वर्षों बाद आयोजित हो रहे इस मेले में हर वर्ग में अधिक उमंग और उल्लास है। श्रद्धालुओं के साथ साथ व्यापारी भी इस बार खुश है। इस बार मेले में राजस्थान, दिल्ली, उतर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिमी बंगाल आदि राज्यों से हजारों की संख्या में व्यापारी रामदेवरा पहुंचे हैं और अपना व्यापार कर रहे है। मेले में पूजन सामग्री, चुड़ी-कंठी माला, खिलौने, कपड़े, सौंदर्य प्रसाधन, नाश्ता, रेस्टोरेंट्स आदि की दो हजार के लगभग दुकानें सजी हुई है और करोड़ों रुपए का प्रतिदिन व्यापार हो रहा है।

मेले में सेवादार भी श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे हुए है। भादवा मेले में दर्जनों की संख्या में भण्डारे लगे हुए है। जिनमे श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन, चाय, पानी, मेडिकल सहित विश्राम की सुविधा है। यहां पहुंचकर श्रद्धालुओं को राहत मिलती है। इस बार भादवा मेले में अधिक भीड़ होगी, इसका अनुमान पहले से ही प्रशासन को था। ऐसे में जिला कलेक्टर टीना डाबी के नेतृत्व में जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, ग्राम पंचायत और बाबा रामदेव समाधि समिति दो माह पूर्व ही तैयारियों में जुट गया था।

ऐसे में सभी व्यवस्थाएं पुख्ता है और श्रद्धालु शांतिपूर्ण बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन कर रहे है। प्रशासन द्वारा सफाई, मेडिकल, पार्किंग आदि की बेहतर व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के बढ़े यात्री भार के कारण रोड़वेज द्वारा अतिरिक्त बसें और रेलवे प्रशासन द्वारा कई अतिरिक्त रेलों का संचालन किया जा रहा है।

भादवा मेले में पुलिस और आरएसी का लगभग चार हजार का अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। इनके द्वारा मेले में सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था को संभाला जा रहा है। जैसलमेर पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नारायणसिंह राजपुरोहित, डीएसपी अमरजीत चावला और रामदेवरा थानाधिकारी दलपतसिंह चौधरी द्वारा हर व्यवस्था को बेहतर तरीके से संभाला जा रहा है। श्रद्धालुओं को कम समय में दर्शन हो सके इसलिए बाबा रामदेव समाधि समिति द्वारा समाधि स्थल को 24 घण्टे ही खुला रखा जा रहा है। अब तक भादवा मेले में 40 लाख श्रद्धालु बाबा की समाधि के दर्शन कर चुके हैं।

 

हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने लॉन्च की ई मोटरसाइकिल ओक्सओ

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर निर्माता कंपनी हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हॉप ओक्सओ और ओक्सओ एक्स लॉन्च करने की आज घोषणा की जिसकी कीमत क्रमश: 124999 रुपए और 139999 रुपए है।

कंपनी ने यहां कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों के इकोसिस्टम में जबर्दस्‍त बदलाव लाते हुए, हॉप इलेक्ट्रिक उन जागरूक उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करना चाहता है, जो स्‍थायी (सस्‍टेनेबल) विकल्‍पों को अपनाने की कोशिश कर रहे हैं। उपभोक्ता इस इलेक्ट्रिक टू-व्‍हीलर को अपने नजदीकी हॉप एक्सपीरियंस सेटर से और ऑनलाइन खरीद कर सकते हैं।

हॉप इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के सीईओ और संस्थापक केतन मेहता ने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों ने भारतीय बाजार में तहलका मचाया हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों के विकास को यह रफ्तार स्‍थायी, सुविधाजनक और अफोर्डेबल मोबिलिटी समाधानों की ओर उपभोक्‍ताओं के झुकाव से मिली है।

हॉप ओक्सओ बरसों के शोध और अनुसंधान, सड़क पर बाइक के परीक्षण और हॉप के कर्मचारियों की लगातार कड़ी मेहनत का नतीजा है, जिन्होंने मार्केट में इस प्रगितशील ई-बाइक को लॉन्च करने के लिए अपना खून-पसीना एक कर दिया है। हमारे डीलर-पार्टनर्स ने लॉन्च से पहले ही इस ई-बाइक के 5000 उपभोक्ताओं का रजिस्ट्रेशन कर लिया है।

उन्होंने कहा कि हॉप ओक्सओ एक स्वेदशी इलेक्ट्रिक बाइक है, जो सभी आधुनिक और नए जमाने के उपभोक्ताओं की एकजगह से दूसरी जगह जाने की सभी जरूरतों को पूरा करती है। यह कई तरह की प्रमुख विशेषताओं से एकीकृत है। इसमें 5 इंच का एडवांस इंफॉर्मेशन डिस्प्ले है। धूल, गंदगी और पानी के छींटों से बचाव के लिए इस बाइक को आईपी67 की रेटिंग दी गई है।

इसके साथ ही सहज और सुगमता से संचालन सुनिश्चित होता है। यह प्रॉडक्ट 72वी आर्किटेक्चर पर काम करता है। इसमें 6200 वॉट की पीक पावर मोटर है, जो 200 एनएम का व्हील टॉर्क प्रदान करती है। ओक्सओ में 3 राइड मोड (इको, पावर और स्‍पोर्ट) हैं। इसमें ओक्सओ एक्स एक एडिशनल टर्बो मोड है। टर्बो मोड में हॉप ओक्सओ की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटे है।

यह केवल 4 सेकेंड में 40 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक एडवांस लिथियम आयन बैटरी से लैस है, जिसमें स्मार्ट बीएमएस और 811 एनएमएस सेल्स हैं। ओक्सओ में 3.75 किलोवॉट ऑवर का बैटरी पैक है, जो प्रति चार्ज पर 150 किमी कीइंडस्ट्री की सबसे अग्रणी टॉप रेंज प्रदान करता है।

ओक्सओ को पोर्टेबल स्मार्ट चार्जर से किसी भी 16एएमपी के पावर सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। यह 4 घंटे से भी कम समय में 80 फीसदी तक चार्ज हो जाती है।द उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर से इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी।

लिंगायत मठ के प्रधान पुजारी बसवा सिद्धलिंग स्वामी ने लगाई फांसी

0

बेलगावी। कर्नाटक में बेलगावी जिले के नेगिनहाल गांव में गुरु मदीवालेश्वर मठ के प्रधान पुजारी बसवा सिद्धलिंग स्वामी सोमवार की सुबह अपने कमरे में फांसी पर लटके मिले।

पुलिस के अनुसार घटना का पता तब चला जब कुछ भक्तों ने बसवा को अपने कमरे से अपने सामान्य सुबह के समय बाहर नहीं पाया। भक्तों ने अंदर से बंद दरवाजा तोड़ने की प्रयास किया लेकिन असफल रहे। उन्होंने खिड़की से झांका तो देखा कि उनका शव छत से लटका हुआ था। घटना की खबर फैलने के साथ अन्य भक्त और ग्रामीण मठ के बाहर इकट्ठा होने लगे।

पुलिस ने संदेह जताया है कि एक ऑडियो क्लिप में उसका नाम घसीटे जाने के बाद आहत बसवा ने यह आत्मघाती कदम उठाया। इस ऑडियो में दो महिलाओं द्वारा कुछ संतों के चरित्र और अवैध संबंधों पर चर्चा की गई थी।

 

लखनऊ के लिवाना सुइट होटल में लगी आग, 4 की मौत, 8 घायल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के हजरतगंज इलाके में स्थित होटल लिवाना सुइट में सोमवार को सुबह आग लग गई। इसमें दो महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य के घायल होने की पुलिस ने जानकारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया और घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) पीयूष मोंडिया ने इस अग्निकांड में चार लोगों की माैत होने की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर के मुख्य बाजार हजरतगंज थाना क्षेत्र में महात्मा गांधी मार्ग पर स्थित होटल लिवाना सुइट में सुबह के समय आग लगी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया। इसमें दर्जन भर से अधिक लोगों को होटल से बाहर निकाला गया।

उन्होंने बताया कि इनमें से 12 घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकाें ने दो महिलाओं सहित चार लोगों की इलाज के दौरान मौत होने की पुष्टि की है। अस्पताल में आठ घायलों का इलाज चल रहा है। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि चार लोगों की मौत दम घुटने से हुई है। मोंडिया ने बताया कि लगभग 6 घंटे तक चला राहत एवं बचाव अभियान पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल को सील कर घटना के कारणों की जांच की जा रिही है।

मुख्यमंत्री योगी ने इस अग्निकांड की गहन जांच करने हेतु लखनऊ के मंडल आयुक्त और पुलिस आयुक्त को निर्देशित किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश के कुछ समय बाद ही प्रमुख सचिव (गृह) संजय प्रसाद ने लिवाना सुईट होटल अग्निकांड की जांच के लिए आदेश जारी करते हुए इसके लिये 02 सदस्यीय टीम का गठन किया है। प्रसाद ने लखनऊ के मंडलायुक्त रोशन जैकब और पुलिस आयुक्त एसबी शिरोडकर को इस घटना की जिम्मेदारी सौंपते हुए तत्काल इसकी आख्या शासन का उपलब्ध कराने को कहा है।

घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी ने अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लेकर चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे घायलों के समुचित उपचार की हरसंभव व्यवस्था करें। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने हादसे में घायल हुए सभी लोगों का नि:शुल्क उपचार कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि आग लगने की घटना के कुछ देर बाद ही मुख्यमंत्री योगी ने इस पर संज्ञान लेते हुए घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संक्षिप्त बयान में कहा गया कि योगी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश देते हुए जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचने और राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री बृजेश पाठक ने भी अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। पुलिस सूत्रों ने आग लगने की वजह बिजली का शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जतायी है। पाठक ने बताया कि इस अग्निकांड में दम घुटने के कारण घायलों काे ऑक्सीजन सपोर्ट पर रख कर इलाज किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि होटल में आग लगने के बाद बिजली काट दी गई थी। इस वजह से होटल के कम्प्यूटर बंद होने के कारण इस अग्निकांड में हताहत हुए लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि होटल के कम्प्यूटर जल्द शुरु करवाने की कोशिश की जा रही है जिससे मृतकों एवं घायलों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित किया जा सके।

गौरतलब है कि इस होटल के पास तमाम बड़े व्यवसायिक प्रतिष्ठान स्थित हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस बल के जवानों ने आग बुझाने के तत्काल प्रयास शुरु कर दिये। पुलिस ने बिजली का शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका व्यक्त की है।

दरगाह बाजार में 8 सितंबर तक दुकानों के बाहर नहीं रखा जाएगा सामान

0

अजमेर। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री की अजमेर यात्रा तक बाजारों व प्रतिष्ठानों का सामन दुकान के बाहर नहीं रखा जाएगा। यह निर्णय विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने सामूहिक रूप से बैठक कर लिया।

दरगाह बाजार व्यापारिक संघ के अध्यक्ष एवं श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के उपाध्यक्ष होतचन्द सीरनानी, महासंघ के संस्थापक एवं महासचिव रमेश लालवानी, दरगाह बाजार में संरक्षक जोधा टेकचन्दानी, विधि सलाहकार लीलाराम सीरनानी, जनक मूलानी, घनश्याम रामरख्यानी, कमल लालवानी, कमलेश मूलचन्दानी, हरीश बच्चानी, गोविन्द कुचीलिया, दिलीप सामनानी, साजन छबलानी, होतचन्द मोटवानी, धान मण्डी देहली गेट के अध्यक्ष तुल्सी लालवानी, देहली गेट के अध्यक्ष जशन वरलानी, उपाध्यक्ष तरूण टिक्यानी, लक्ष्मण भागवानी, मंगेश पारचा, मुकेश कुमार सुकरिया, गंज के अध्यक्ष मानमल गोयल, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रकाश छबलानी, विजय छबलानी, महासचिव दिनेश कुमार टांक, ताराचन्द लालवानी, गोविन्द लालवानी, महावीर सर्किल के अध्यक्ष व महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह निर्वाण, महासचिव दिनेश यादव, भागचन्द दौलतानी सहित अन्य के द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार व्यापारीबंधु आगामी 8 सितम्बर तक बांग्लरादेश की प्रधानमंत्री की प्रस्तावित अजमेर यात्रा तक अपने प्रतिष्ठानों का सामान दुकान के बाहर नहीं रखेंगे।

महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी के नेतृत्व में लिए गए निर्णय के अनुसार भारत सरकार की अनुमति से विदेशी मेहमान के आगमन पर देश के अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए व्यापारी वर्ग जिला प्रशासन एवं पुलिस को कानून एवं व्यवस्था बनाने में सहयोग करेगा ताकि हमारी एकता व सदभावना का संदेश विश्व के कोने कोने तक पहुंचाया जा सके।

महासंघ के मुख्य संरक्षक कालीचरणदास खण्डेलवाल, संरक्षक संतोष बर्मन, ओम प्रकाश टांक, अध्यक्ष महेन्द्र बंसल, किशोर टेकवानी, रमेश चेलानी, हरीश अगनानी, हरीश वतवानी सहित अन्य ने व्यपारियों से आगामी तीन दिनों तक सामान दुकानों के बाहर नहीं रखने और अस्थाई अतिक्रमण नहीं करने की अपील की है।

शिक्षक दिवस : आदर्श विद्या मंदिर में गुरुजन सम्मान समारोह संपन्न

0

जयपुर। शिक्षक दिवस के पुनीत और पुण्यकारी अवसर पर माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर, नांगल जैसा बोहरा, जयपुर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद के बनवारी लाल नाटिया ने अपने उद्बोधन में संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने में शिक्षक की भूमिका पर महत्व डाला। उन्होंने बताया कि सही शिक्षा ही श्रेष्ठ व्यक्ति का निर्माण कर सकती है और इसमें शिक्षक की अहम भूमिका होती है। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन द्वारा हुआ।

आदर्श शिक्षा परिषद के डॉ. मुरलीधर शर्मा ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए एक आदर्श शिक्षक की संकल्पना प्रस्तुत की।वरिष्ठ पत्रकार शैलेंद्र शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ‘राष्ट्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका’ विषय पर एक टॉक शो का आयोजन किया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकगणों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

विद्यालय वन्दना के पश्चात् विद्यालय की बहिन द्वारा कविता पाठ किया गया। सभी अतिथियों द्वारा विद्यालय के शिक्षकगणों का सम्मान किया गया। विद्यालय के स्थानीय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. महावीर सिंह बलवदा ने विद्यालय की विशेषताओं को प्रस्तुत करते हुए छोटे बालकों की शिक्षा के लिए शिशु वाटिका पद्धति को श्रेष्ठ बताया।

स्थानीय प्रबन्ध समिति के व्यवस्थापक सत्यनारायण प्रधान तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अंशुमान गौड़ ने सभी अतिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक तथा समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जोगणियां धाम में बाबा रामदेव के भंडारे के अंतिम दिन साधु संतों को दक्षिणा भेंट

0


पुष्कर/अजमेर।
धार्मिक नगरी पुष्कर में श्री प्रभाती देवी जोगणियां धाम चेरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में बीते दस दिनों से चल रहे बाबा रामदेव जी के भंडारे का सोमवार को दशमी पर समापन हुआ। मुख्य उपासक एवं ज्योतिषाचार्य भंवरलाल ने विशेष पूजन और भक्तिमय भजनों के बीच सैकड़ों साधु संत महात्माओं को भोजन प्रसादी ग्रहण कराई और दक्षिणा भेंट कर विदा किया।

धाम के उपासक भंवरलाल ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल एकम से रामदेवरा जातरूओं के लिए भण्डारा शुरू किया गया। यहां रोजाना सैकड़ों जातरूओं की सेवा की गई। अंतिम दिन आज दशमी को विधिवत रूप से भंडारे का समापन किया गया। पुष्कर में स्थित सभी आश्रम में निवास करने वाले संत महात्माओं एवं मन्दिरों के बाहर बैठे रहने वाले सैकड़ों भिक्षार्थियो को प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण करवाया गया।

इस मौके पर अजमेर के वरिष्ठ पत्रकार और ट्रस्ट के संरक्षक एसपी मित्तल, पूर्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामदेव, महेंद्र विक्रम सिंह, मृणालिनी प्रभा सिंह, इंदरसिंह चौहान आदि की मौजूदगी में शुरू हुए इस कार्यक्रम में खास बात यह रही यहां पधारे सभी सन्त महात्माओं का तिलक लगाकर स्वागत किया गया साथ ही भोजन के पश्चात सभी को दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद भी लिया गया।

बीते लगभग दस दिनों से जोगणियां धाम के सान्निध्य में बाबा के भंडारे का संचालन किया जाता रहा है जिसमे हर रोज सैकड़ों श्रद्धालुओं को दोनों समय भोजन के साथ साथ चाय नाश्ता भी दिया जा रहा था। खास बात यह है कि शुद्ध देशी घी से बनाए जा रहे इस भोजन प्रसाद में दाल बाटी चूरमे से लेकर पुष्कर के प्रसिद्ध मालपुए सहित हर रोज अलग अलग तरह की मिठाईयां भी परोसी जा रही थीं। जिसकी यहां आने वाले श्रद्धालु भक्त जमकर सराहना कर रहे थे।

इस दौरान गणपत लाल ठेकेदार, श्यामलाल चौहान, गजेंद्र गर्ग, दीपा गर्ग, ओमप्रकाश, ताराचंद, महावीर शर्मा, रामस्वरूप गहलोत, एडवोकेट प्रशांत वर्मा, राजेश गर्ग, खुशी वर्मा, खुशबु वर्मा, एडवोकेट मोनिका, रीटा आदि का सहयोग रहा। मोहनलाल एंड पार्टी पुष्कर ने प्रतिदिन भजनों की प्रस्तुतियां देकर भक्तों को झुमाया।

गाजे बाजे से मंगलवार को निकलेगी रेवाड़ी

ज्योतिषाचार्य भंवरलाल ने बताया कि जलझूलनी एकादशी पर जोगणिया धाम से मंगलवार दोपहर 3 बजे गाजे बाजे से रेवाड़ी निकाली जाएगी। ठाकुरजी की रेवाड़ी पवित्र पुष्कर सरोवर के जयपुर घाट पर पहुंचेगी, जहां ठाकुरजी को जल विहार कराया जाएगा।

जैसलमेर : डम्पर की टक्कर से बाइक सवार सेना के सुबेदार की मौत, जवान घायल

0

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर में डम्पर की टक्कर से मोटरसाईकिल पर सवार सेना के नायक सूबेदार की मौत हो गई तथा एक जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारिक सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार सेना के बैटल एक्स डिवीजन की इंटेलीजेन्स शाखा में तैनात सेना का नायक सूबेदार सुशील दत्त काला निवासी उत्तराखण्ड उम्र 38 वर्ष अपने साथी जवान के साथ जैसलमेर शहर से खरीदारी करके वापस अपने मिलिट्री स्टेशन निवास में लौट रहा था।

इसी दौरान जैसलमेर से निकलते ही एमईएसआईबी के पास रामगढ़ बाईपास तिराहे पर एक तेज गति से आ रहे डम्पर ट्रक ने गलत दिशा में जाकर इनकी मोटरसाईकिल को टक्कर मार दी जिससे दोनों नीचे गिर गए।

डम्पर ट्रक ने नायब सूबेदार सुशील दत्त काला को कुचलते हुए ट्रक उसके उपर चढ़ाकर ले गया जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद ट्रक चालक ट्रक को भगाकर फरार हो गया। इस घटना में दूसरा जवान घायल हो गया उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस दल एवं सैन्य अधिकारियों ने मृतक के शव को मोर्चरी में भिजवाया। शव को पोस्टपार्टम के बाद सेना के सुपुर्द किया गया।