Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 616 -
होम ब्लॉग पेज 616

सबगुरु राशिफल : 5 सितम्बर सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, शिशिर ऋतु, रवि दक्षिणायन, सुबह 08.28 बजे बाद दशमी तिथि प्रारम्भ, तेजा दशमी, शिक्षक दिवस।

मेष :- आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कामकाज में सफलता मिलेगी। आज आपको प्रतियोगिता में आशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। बेवजह किसी से विवाद परेशानी उत्पन्न कर सकते है। नवीन लोगों के साथ मित्रता होगी। नौकरी और बिजनेस में अचानक बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। आज आपको भूमि, रिअल-एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केन्द्रित करने की जरूरत है। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी। आज अगर आप किसी की गोपनीय बातें जान गए हो तो वे बातें किसी को भी न बताएं।

वृषभ :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुंचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

मिथुन :- आज का दिन आपके लिए लाभदायी रहेगा। खानपान का ध्यान रखें। समस्याओं का निराकरण होगा। व्यापार में प्रगति होगी। राजकाज से लाभ होगा। कार्य में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार को लेकर चल रही बातचीत एक नाजुक दौर में है, धैर्य रखें, और बहुत सोच-समझकर ही कदम आगे बढ़ाएं। जो चीज आपके लिए शौक भर थी, वह भी धनोपार्जन का मार्ग बन सकती है, लेकिन वहीं धन आने का कोई पुराना और भरोसेमंद जरिया धीरे-धीरे अपना ठिकाना बदल लेगा। सहकर्मियों और कनिष्ठों के चलते चिंता और तनाव के क्षणों का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क :- आज परिवार से भरपूर सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे। सामाजिक दायित्व का निर्वाह करना पड सकता है। मित्रों व अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजी व रोजगार में किया गया निवेश लाभप्रद रहेगा। कुछ लोगों के जीवन में नये अवसर आएंगे जिन्हे नजरअंदाज न करें अन्यथा बाद में आत्मग्लानि होगी। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। आज दूसरों की बातों को इधर से उधर करने से बचें। महत्वपूर्ण कार्य में विलंब संभव है। परिजनों का सहयोग करना पडेगा। मन चलायमान रहेगा।

सिंह :- आज नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। आय के साधनों में वृद्धि होगी। आकस्मिक धन मिलेगा। सम्बन्धों के प्रति त्याग से ही मधुरता आयेगी। परिवार में माहौद सुखद रहेगा। मन परेशान रहेगा, परन्तु कोई गलत निर्णय नहीं हो पायेगा। किसी अच्छे व्यक्ति की सलाह प्राप्त होगी। समस्या का निराकरण होगा। घर परिवार में वैचारिक मतभेद कम होने से जीवन का भरपूर आनंद उठाएंगे। पहले की अपेक्षा आर्थिक स्थिति में मजबूती आए। महिलाएं सन्तान के प्रति अति संवेदनशीलता न रखें।

कन्या :- आज आपको काफी आरक्षित और सावधान रहने की जरूरत है। क्योकि कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा बनने की कोशिश कर सकते हैं। रूके हुए कार्य में प्रगति होगी। व्यापार से लाभ होगा। नये मित्र बनेंगे। प्रसन्नता का समाचार मिलने का योग है। वैवाहिक जीवन का सुख प्राप्त होगा। आज आपको अपनी विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। आपकी ऊंची बौद्धिक क्षमताएं आपको कमियों से लड़ने में सहायता करेंगी। व्यक्तिगत संबंध संवेदनशील और नाजुक रहेंगे। ऐसे लोगों से साथ जुड़ें जो स्थापित हैं और भविष्य के रुझानों को समझने में आपकी मदद कर सकते हैं। मानसिक तनाव का शिकार हो सकते हैं।

तुला :- आज परिवार में किसी से चल रहा मन-मुटाव खत्म हो जाएगा। संतान पक्ष की सफलता आज आपकी खुशियों को दोगुना कर देगी। किसी कीमती वस्तु की खरीददारी हो सकती है। घरेलू समस्याओं का निराकरण होगा। मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा। आज आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकते हैं। आज आपको मन में आए नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। आज का दिन बढ़िया रहेगा। मान-सम्मान और पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। किसी नये कार्य की शुरूआत हो सकती है।

वृश्चिक :- आज आप अपने नए काम में किसी करीबी जानकार की मदद ले सकते हैं, आपको फायदा जरूर होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा होगा। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। मुकदमे में विजय के प्रबल योग हैं। काफी दिनों से चली आ रही किसी समस्या का समाधान होगा। आप जिस काम को काफी दिनों से टाल रहे हैं, उस अधूरे काम को आज पूरा करने के लिये भी दिन ठीक है। उगाही के लिए अच्छा दिन है। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फायदेमंद साबित होंगे।

धनु :- आज आप कम समय में काम को पूरा करने की कोशिश में कामयाब होंगे। आज बड़ा लाभ होगा। दुष्ट जन हानि पहुंचा सकते हैं। दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में दें। आज किसी असहाय की मदद जरूर करें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, अन्यथा उलझ सकते हैं। जिम्मेदारियों का बोझ उठाना पडेगा। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। स्वास्थ्य में हीनता रहेगी। स्वजनों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पाएगा। नौकरी में संभलकर रहें। साथियों का सहयोग कम मिलेगा। ननिहाल पक्ष की तरफ से चिंताजनक समाचार आएगा।

मकर :- आज आपकी आकर्षक छवि मनचाहा परिणाम देगी। परिजनों के साथ होने वाली गलतफहमी से बचें। व्यर्थ में धन खर्च होगा। दिन सामान्य रहेगा। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि के द्वारा कार्यों में सफलता मिलेगी। राजपक्ष से संतुष्टि होगी। मानसिक उचाट और दुविधा के कारण महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे। रोमानी नजरिए से वैवाहिक जीवन के लिए अच्छा दिन है। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेंगे। परिवारिक कार्य में भागदौड़ रहेगी। जरुरत से ज्यादा जज्बाती होना आपका दिन बिगाड़ सकता है।

कुंभ :- आज का दिन आपके लिए फायदेमंद है। मित्रों एवं स्वजनों से भेंट होगी। बौद्धिक चर्चा में विवाद टालकर समाधानकारी व्यवहार ही करना होगा। नौकरी-पेशे वाले लोगों के लिए आज का दिन ऑफिस में दिन चुनौती भरा हो सकता है। काम का दबाव बढ़ने के साथ ही गलतियां हो सकती है। आपको काम की गुणवत्ता को बनाए रखना होगा। टीमवर्क के साथ काम आसानी से पूरा हो जाएगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। कोई उल्लेखनीय सफलता प्राप्त होगी। आज शाम का वक्त बच्चों के साथ गुजारना बेहतर रहेगा।

मीन :- आज प्रभावशाली लोगों का सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। रिश्तेदारों के साथ अपने संबंधों को फिर तरोताजा करने का दिन है। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। प्रियजन से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आज आपके कामकाज में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। घर में किसी को स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कते हो सकती है। घर में उल्लास का माहौल आपके तनावों को कम कर देगा। जीवनसाथी का बिगड़ता स्वास्थ्य आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।

जदयू ने नीतीश कुमार को विपक्षी एकता बनाने के लिए अधिकृत किया

पटना। जनता दल यूनाइटेड ने आज राष्ट्रीय परिषद की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने का प्रयास करने के लिए अधिकृत किया।

जदयू के राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद यहां संवाददाताओं को बताया कि मुख्यमंत्री कुमार को वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी दलों के बीच एकता विकसित करने के लिए अधिकृत किया गया है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि कुमार प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नहीं हैं लेकिन वह अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी की तानाशाह सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने के लिए एक मजबूत ताकत हैं।

त्यागी ने राष्ट्रीय परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री कुमार के भाषण का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2024 में नरेंद्र मोदी सरकार से छुटकारा पाने के लिए सभी विपक्षी दलों के बीच एकता का समर्थन किया। कुमार ने कहा कि भाजपा का वर्तमान नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी युग के कामकाज की शैली और संस्कृति से भटक गया है।

जदयू महासचिव ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने हाल ही में पटना का दौरा किया और मोदी सरकार को हटाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी एकता बनाने के तौर-तरीकों पर मुख्यमंत्री कुमार से बात की। उन्होंने कहा कि दोनों नेता अगले लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एकमत हैं।

त्यागी ने कहा कि केसीआर गैर कांग्रेस गैर भाजपा विकल्प बनाने के पक्ष में हैं लेकिन मुख्यमंत्री कुमार ने नरेंद्र मोदी सरकार से छुटकारा पाने के लिए सभी विपक्षी दलों के बीच एकता विकसित करने की वकालत की। उन्होंने कहा कि विपक्षी एकता पर बातचीत का यह प्रारंभिक चरण है और आने वाले दिनों में तस्वीर स्पष्ट हो जाएगी।

जदयू नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार ने देश के सभी पिछड़े राज्यों को विशेष दर्जा देने की मांग की। उनके बार-बार मांग किए जाने के बावजूद केंद्र ने बिहार को विशेष दर्जा नहीं दिया।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव तक भारतीय जनता पार्टी को कोई दिक्कत नहीं थी। लेकिन, वर्ष 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा ने लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास (लोजपा-आर) के नेता चिराग पासवान को एक साजिश के तहत जदयू को नुकसान पहुंचाने के लिए अच्छी तरह से इस्तेमाल किया, जिससे पिछले विधानसभा चुनाव में जदयू की सीटों में कमी आई।

मोदी ने 8 साल में दुनिया में भारत का कद ऊंचाइयों तक पहुंचाया : प्रकाश जावडेकर

अजमेर। पूर्व केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आठ साल के शासन मे दुनिया में भारत का कद ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

जावड़ेकर आज अजमेर के जवाहर रंगमंच पर मोदी/20 ड्रीम्स मीट डिलेवरी नामक पुस्तक पर प्रबुद्धजन सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने मोदी कार्यकाल का जिक्र करते हुए देश के विकास और आत्मनिर्भर भारत निर्माण का जो सपना संजोया उस ओर बढ़ते हुए उन्होंने देश और राजनीति की दिशा एवं दशा ही बदल दी।

उन्होंने कहा कि मोदी की प्रशासनिक दक्षता का ही परिणाम है कि देश की अर्थव्यवस्था में अप्रत्याशित सुधार हुआ है और आज देश ग्यारहवें से पांचवें स्थान पर आ गया है। उन्होंने दावा किया कि 2024 मे नरेंद्र मोदी ही एक बार फिर भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे और राजस्थान में भी भाजपा की सरकार होगी।

उन्होंने मोदी की पुस्तक में उनके मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक के स्वर्णिम कार्यकाल को रेखांकित करते हुए महत्वपूर्ण पुस्तक बताई। कार्यक्रम में सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक वासुदेव देवनानी, अनिता भदेल आदि मौजूद रहे। रंगमंच भाजपाइयों से खचाखच भरा रहा।

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में जनहित के मुददों एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों पर चर्चा

जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की कोर कमेटी की आज हुई बैठक में जनहित के मुददों, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और आंदोलनों आदि विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां की अध्यक्षता में कोर कमेटी की बैठक का आयोजन हुआ।

बैठक में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल एवं कैलाश चौधरी, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, सांसद कनकमल कटारा, राजेन्द्र गहलोत, सीपी जोशी आदि ने भाग लिया। इससे पहले प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक भी ली गई।

इसके अलावा भाजपा प्रदेश कार्यालय में कई कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में प्रदेश के विभिन्न जिलों के कई लोग भाजपा में शामिल हुए। भाजपा के इन वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे, ओसियां से महेन्द्र सिंह भाटी, नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल, राजगढ़ से बन्नालाल मीणा, अलवर से चंद्रशेखर यादव, भिण्डर से ओंकार वालियां, भिण्डर से भगवती लाल मेनारिया आदि लोग अपने समर्थकों के साथ भाजपा परिवार में शामिल हुए, इन सभी लोगों ने पूरी मजबूती के साथ भाजपा के विजय संकल्प 2023 को प्रचण्ड बहुमत के साथ पूरा करने का संकल्प लिया।

भाजपा परिवार में शामिल इन सभी लोगों को अरूण सिंह, डॉ. पूनियां, चंद्रशेखर, कटारिया, राठौड, शेखावत, मेघवाल, चौधरी आदि प्रमुख लोगों ने दुपट्टा पहनाकर भाजपा परिवार में शामिल किया।

महाराष्ट्र सरकार ने की साइरस मिस्त्री की मौत की विस्तृत जांच की घोषणा

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने रविवार को टाटा सन के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की मौत की विस्तृत जांच की घोषणा की। मिस्त्री की महाराष्ट्र में पालघर के पास आज एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस, जिनके पास गृह विभाग है, ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) रजनीश सेठ से विस्तृत जांच करने को कहा है। फडनवीस ने एक ट्वीट में कहा कि पालघर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में जानकर स्तब्ध और गहरा दुख हुआ। ,

उनके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। ओम शांति। डीजीपी से बात कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। स्थानीय पुलिस अधीक्षक (एसपी) बाला साहेब पाटिल ने हालांकि कहा था कि यह हादसा लग रहा है।

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

मोदी देश को आत्मनिर्भर बनाने के अथक परिश्रम कर रहे हैं : प्रकाश जावड़ेकर

भीलवाड़ा। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के विकास एवं आत्मनिर्भर बनाने के अथक परिश्रम कर रहे हैं और इसी कारण जनता उन्हें चाहती हैं।

जावड़ेकर रविवार को भीलवाड़ा में भाजपा कार्यालय मैं मोदी/20 पुस्तक पर व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि इस बार राजस्थान में भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं तीसरी बार फिर नरेंद्र मोदी आने वाला चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि मोदी ने बीस साल में एक भी छुट्टी नहीं ली, ना कभी अस्वस्थ हुए, वह देश के विकास के लिए और आत्मनिर्भर बनाने के अथक परिश्रम करते हैं, विजनरी लीडर हैं, गांव से आते हैं, गरीब घर में पैदा हुए, विकास के एजेंडे पर काम करते हैं, इसलिए उन्हें जनता प्यार करती है।

उन्होंने कहा कि केंद्र से पूरा पैसा लाभार्थियों के खातों में जाता है, कांग्रेस शासन में एक रुपए भेजते थे तो 20 पैसा ही पहुंचता था, अब मोदी शासन में पूरा पैसा जाता है। उन्होंने कहा कि विमान पायलट को सुरक्षित पाकिस्तान से लाया गया, घर में घुसकर आतंकवादियों के कैम्प को तबाह किया, अब भारत की तरफ किसी की आंख उठाने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि प्रधानमंत्री का कुशल एवं मजबूत नेतृत्व हमारे पास है।

जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि भाजपा में चुनाव नहीं होता लेकिन वह खुद बताएं कि 25 साल से मां-बेटे ही अध्यक्ष बने हुए हैं तो क्या उनकी पार्टी में चुनाव हो रहा है।

जावड़ेकर ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने 20 साल में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली और एक दिन भी बीमार नहीं हुए हैं। देश के विकास और आत्मनिर्भर बनाने के लिए मोदी लगातार काम करते हैं। मोदी के नेतृत्व में देश से परिवारवाद खत्म किया जा रहा है। वे अपनी माताजी से मिलने साल में दो से तीन बार जाते हैं। उनके स्वजन हैं, लेकिन सत्ता में किसी का दखल नहीं है।

कांग्रेस पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक साल में राम मंदिर बन जाने की बात कही तो, कांग्रेस पार्टी ने तो कोर्ट में एफिडेविट दे दिया था कि राम काल्पनिक है राम भगवान नहीं है।

मोदी, विभिन्न दलों के नेताओं, उद्योग जगत ने साइरस की मौत पर जताया शोक

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और भारतीय उद्योग जगत ने रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष एवं उद्योगपति साइरस मिस्त्री की दुखद मौत पर शोक जताया।

साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जब वह अहमदाबाद से मुंबई जा रहे थे। टाटा समूह का नेतृत्व करने वाले मिस्त्री टाटा परिवार के बाहर के दूसरे व्यक्ति थे। वह व्यापार समूह शापूरजी पल्लोनजी समूह के प्रमुख पल्लोनजी मिस्त्री के छोटे बेटे थे।

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष और प्रसिद्ध उद्योगपति सायरस मिस्त्री की मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है। धनखड़ ने रविवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि सड़क दुघर्टना में मिस्त्री की मृत्यु भारतीय उद्योग जगत को भारी क्षति है। उप राष्ट्रपति ने कहा कि सायरस मिस्त्री के परिजनों और मित्रों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि मिस्त्री एक होनहार कारोबारी नेता थे और उनका असमय निधन वाणिज्य और उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। मोदी ने ट्वीट किया कि साइरस मिस्त्री का असामयिक निधन चौंकाने वाला है। वह एक होनहार व्यवसायी नेता थे, जो भारत की आर्थिक शक्ति में विश्वास करते थे।

उनका निधन वाणिज्य और उद्योग की दुनिया के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। राहुल गांधी ने कहा कि वह मिस्त्री के निधन की दुखद खबर से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि वह देश के सबसे प्रतिभाशाली कारोबारी दिमागों में से थे, जिन्होंने भारत की विकास गाथा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना। शीर्ष बिजनेस टाइकून में शामिल आनंद महिंद्रा ने कहा कि दुखद खबर को पचा पाना मुश्किल है।

एम एंड एम समूह के शीर्ष बॉस आनंद महिंद्रा ने कहा कि टाटा समूह के प्रमुख के रूप में अपने संक्षिप्त कार्यकाल के दौरान मैं साइरस को अच्छी तरह से जानता था। मुझे विश्वास था कि वह महानता के लिए नियत था। अगर जीवन में उसके लिए अन्य योजनाएं थीं, तो ऐसा ही हो, लेकिन जीवन को उनसे छीन लिया गया है। ओम शांति।

आरपीजी एंटरप्राइजेज के अध्यक्ष हर्ष गोयनका ने दुर्घटना में मिस्त्री के निधन पर दुख व्यक्त किया। गोयनका ने कहा कि वह एक दोस्त थे, एक सज्जन व्यक्ति और वास्तविक व्यक्ति थे। उन्होंने वैश्विक निर्माण कंपनी शापूरजी पल्लोनजी को बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी और टाटा समूह का नेतृत्व किया था।

इस बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री का निधन एक बड़ी क्षति है। शिंदे ने एक बयान में कहा कि टाटा संस के पूर्व प्रमुख साइरस मिस्त्री के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं।

शिंदे ने आगे कहा कि वह न केवल एक सफल उद्यमी थे बल्कि उन्हें उद्योग में एक युवा, उज्ज्वल और दूरदर्शी व्यक्तित्व के रूप में भी देखा जाता था। यह एक बड़ी क्षति है। मेरी हार्दिक श्रद्धांजलि। गौरतलब है कि उद्योगपति सायरस मिस्त्री की आज दोपहर बाद महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक सड़क दुघर्टना में मृत्यु हो गई।

टाटा संस के पूर्व अध्यक्ष साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत

राजस्थान : मनरेगा में मेट मजदूरी अब 240 रूपए प्रति दिवस

0

जयपुर। राजस्थान में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत नियोजित मेट की प्रति दिवस मजदूरी में बढ़ोतरी की गई है और अब मेटों को प्रति दिवस 240 रूपए मिलेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मजदूरी बढ़ाने के लिए ग्रामीण विकास विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। हलोत की मंजूरी से वर्ष 2022-23 के लिए मनरेगा योजनान्तर्गत नियोजित मेटों की मजदूरी दर 235 रूपए प्रति दिवस से बढ़ाकर 240 रूपए प्रति दिवस की गई है।

उल्लेखनीय है कि मनरेगा में केंद्र सरकार के निर्देशानुसार अर्धकुशल श्रमिकों (मेट) पर किए गए व्यय को सामग्री की श्रेणी में माना जाता है। सामग्री व्यय का 75 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा तथा 25 प्रतिशत राजस्थान सरकार द्वारा वहन किया जाता है।

केंद्र सरकार द्वारा प्रत्येक राज्य के लिए प्रतिवर्ष अकुशल श्रमिक की मजदूरी दर अधिसूचित की जाती है। अकुशल श्रमिक के भुगतान की सम्पूर्ण राशि श्रम मद में केंद्र सरकार द्वारा वहन की जाती है।

भीलवाड़ा : माहेश्वरी समाज अयोध्या में बनाएगा शौर्य भवन

0

भीलवाड़ा। माहेश्वरी समाज उत्तरप्रदेश के अयोध्या में आमजन के ठहरने के लिए सभी सुविधायुक्त दो सौ कमरों का शौर्य भवन का निर्माण करेगा।

इसे मूर्त रुप देने के लिए अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी को शौर्य भवन का चेयरमैन बनाया गया हैं। सोनी ने बताया कि अयोध्या में 50 करोड़ रुपए की लागत से सर्वसुविधायुक्त शौर्य भवन जनोपयोगी सेवा केंद्र का निर्माण होगा। इस भवन में दौ कमरों का निर्माण कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी, महामंत्री संदीप काबरा, संगठन मंत्री अजय काबरा, अर्थ मंत्री रामेश्वर काबरा, नंदकिशोर लखोटिया, वीरेंद्र भराडिया के अथक प्रयासो से शौर्य भवन के लिए भूमि क्रय की गई।

सगंम उद्योग समूह के चेयरमैन रामपाल सोनी ने बताया कि 86 हजार वर्गफुट में सात मंजिला बनने वाले शौर्य केंद्र में विश्वस्तरीय ऑडिटोरियम, स्वाध्याय एवं शोध के लिए लाइब्रेरी, डिस्पेंसरी, वर्षा जल सरंक्षण, योग, प्राकृतिक एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था तथा आमजन के ठहरने के लिए सर्व सुविधा युक्त दो सौ कमरों का निर्माण होगा।

उन्होंने बताया कि भवन के लिए हरिमोहन बांगड़ श्री सीमेंट, सत्यनारायण नुवाल सोलर ग्रुप, रामपाल सोनी संगम ग्रुप, लक्ष्मीनारायण सोमाणी इनलैंड ग्रुप, गोपीकिशन मालाणी जोधपुर, महेश चंद्र बल्दवा हैदराबाद एवं रामावतार साबू साबू ट्रस्ट तीन-तीन करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान करेंगे।

वहीं भवन के ट्रस्टी आरएल नोलखा, गोपाल राठी, कृष्णगोपाल तोषनीवाल भीलवाड़ा, बसंतीलाल कालिया गुलाबपुरा, ओम प्रकाश सोनी जोधपुर, ओमप्रकाश तोषनीवाल किशनगढ़, जयदीप बिहानी श्रीगंगानगर, कैलाश खटोड़, शंकर बाहेती अहमदाबाद, रामनिवास मानधनी, कैलाशचंद्र लोहिया जालना, मोहनलाल मनिहार अहमदनगर, पूनमचंद मालू नागपुर, श्यामसुंदर काबरा मुंबई, आनंद बांगड़ उज्जैन, नंदकिशोर मालू बेंगलुरु, विष्णुकांत भूतड़ा रायचूर, विजय मानधनिया हैदराबाद, बंशीलाल राठी चेन्नई, अशोक सोमानी रेवाड़ी, राजेश संजय मालपानी संगमनेर, गोविंद सारडा कोलकाता, पुरुषोत्तम लोहिया पूना एक-एक करोड़ रुपए का सहयोग प्रदान करेंगे। सोनी ने बताया कि अब तक लगभग सम्पूर्ण अनुमानित लागत की सहयोग राशि पर सहमति प्राप्त हो चुकी हैं।

देश की सबसे युवा मेयर ने सबसे कम उम्र के विधायक से की शादी

तिरुवनंतपुरम। तिरुवनंतपुरम नगर निगम में देश की सबसे कम उम्र की मेयर आर्य राजेंद्रन और केरल विधानसभा के सबसे कम उम्र के विधायक सचिन देव रविवार को सुबह 11 बजे मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के मुख्यालय एकेजी सेंटर में आयोजित एक साधारण समारोह में विवाह बंधन में बंध गए।

शादी समारोह में केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन उनके परिवार के सदस्यों और माकपा के राज्य सचिव एमवी गोविंदन सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं ने भाग लिया। आर्य 21 साल की उम्र में मेयर बनीं तब वह तिरुवनंतपुरम के ऑल सेंट्स कॉलेज में पढ़ रही थीं।

माकपा कोझीकोड जिला समिति के सदस्य सचिन देव विधायक, कोझीकोड के नेल्लीकोड के मूल निवासी हैं। 28 वर्षीय सचिन देव जहां स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) के राज्य सचिव हैं, वहीं आर्य इसकी राज्य समिति के सदस्य हैं। ये दोनों ‘बालासंगम’ और एसएफआई की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं।

दोनों ने पिछले फरवरी में अपनी शादी की योजना की घोषणा की। सगाई समारोह भी छह मार्च को एकेजी सेंटर में आयोजित किया गया था। जोड़े ने मेहमानों से शादी समारोह के लिए कोई उपहार नहीं लाने का भी अनुरोध किया था। दोनों ने कहा कि जो लोग कुछ प्रस्तुतियां देना चाहते हैं, वे इसे वृद्धाश्रम या निगम या मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में योगदान कर सकते हैं।