Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7043 -
होम ब्लॉग पेज 7043

मोदी का सांसदों से तीन तलाक विधेयक पारित करने का ‘विनम्र निवेदन’

Modi's 'humble request' to MPs : Pass triple talaq Bill
Modi’s ‘humble request’ to MPs : Pass triple talaq Bill

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को सभी सांसदों से दलगत राजनीति से ऊपर उठने और तीन तलाक विधेयक पारित करने में सरकार की मदद करने का ‘विनम्र निवेदन’ किया। मोदी ने बजट सत्र के दौरान विभिन्न मुद्दों पर ‘स्वस्थ बहस करने का भी आग्रह किया जिससे बजट के अधिकतम आर्थिक लाभ दलितों और गरीब किसानों तक पहुंच सकें।’

पत्रों का जवाब मिलता तो नहीं होती चार जजों की प्रेस कॉन्फ्रेंस : जस्टिस दवे

0
JLF 2018 : Justice vinod shankar Dave
JLF 2018 : Justice vinod shankar Dave

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश विनोद शंकर दवे ने कहा कि अगर समय रहते प्रधान न्यायाधीश चार न्यायाधीशों के पत्र का जवाब दे देते तो शायद प्रेस कॉन्फ्रेंस की जरूरत ही नहीं पड़ती। इससे न्यायपालिका की साख पर जो हुआ, उसकी नौबत नहीं आती और इतना बड़ा विवाद खड़ा नहीं होता।

अजमेर में उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 65 प्रतिशत से अधिक मतदान

अजमेर। सोमवार 29 जनवरी को आयोजित लोकसभा उपचुनाव के अन्तर्गत संसदीय क्षेत्र में 65.59 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार 65.59 प्रतिशत मतदान हुआ।

मुर्शिदाबाद : पुल की रैलिंग तोड नहर में गिरी बस, 36 यात्रियों की मौत

36 killed as bus plunges into canal in Bengal's Murshidabad district
36 killed as bus plunges into canal in Bengal’s Murshidabad district

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में सोमवार को लगभग 50 यात्रियों से भरी एक बस एक पुल की रेलिंग तोड़कर नहर में जा गिरी। इस हादसे में 36 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी लापता हैं। पुलिस ने बताया कि प्राथमिक जांच से ऐसा लगता है कि चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया था। आठ घायलों को बहरामपुर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सबगुरु न्यूज के समाचार के बाद देवासी समाज की रैली, रणछोड़ मामले में निकाला गुस्सा

0
Silent Rally derived by the Reberer community after the assault with the war charioteer Devasi in Sirohi
Silent Rally derived by the Reberer community after the assault with the war charioteer Devasi in Sirohi

सबगुरु न्यूज-सिरोही। अतिवृष्टि के दौरान कृष्णगंज के निकट मेला जोड़ में 150 लोगों की जान बचाने वाले रणछोड़ को पुरस्कृत करने की बजाय मारपीट करने और गिरफ्तार करने पर देवासी समाज ने सोमवार को रैली निकाली। इसमे रणछोड़ को पुरस्कृत नही करने और उसके साथ दुर्व्यवहार करने वाले अधिकारियों के  खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में रणछोड़ देवासी के साथ मारपीट करने और रणछोड़ द्वारा गणतंत्र दिवस पर सम्मान के लिए अपनायी गयी प्रक्रिया का समाचार सबसे पहले सिर्फ सबगुरु न्यूज ने ही दी थी।

रेबारी समाज ने रैली के बाद जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इसमें बताया कि रणछोड़ देवासी ने 150 लोगों की जान बचाई थी, लेकिन प्रशासन ने उसे गत 15 अगस्त पर सम्मानित नही किया। उन्होंने 26 जनवरी को सम्मानित करने को आश्वस्त किया।

इसमे बताया कि आवेदन करने के बाद भी इस बार गणतंत्र दिवस पर रणछोड़ को सम्मानित नही किया गया। इस पर ये युवा कलक्टर से मिलने गए। कलक्टर ने इन्हें adm के पास भेजा। इनका आरोप है कि adm के पास जाने पर उन्होंने रणछोड़ की फ़ाइल फाड़ दी। इन्होंने रणछोड़ और उनके साथ के युवकों से मारपीट भी की। ज्ञापन में बताया कि सराहनीय काम करने वाले को प्रशासन ने अपमानित किया वहीं भ्रष्टाचार के आरोप में घिरे व्यक्ति को सम्मानित किया।

इन लोगों ने पुलिस प्रशासन का समाज में डर बैठे होने की बात लिखते हुए पुलिस द्वारा किये व्यवहार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इन लोगों कार्रवाई नही होने पर आगामी चुनावों में उनके साथ नही खड़े होने की भी बात कही। इस रैली में राकेश रेबारी, सुरेश रेबारी, भूपत देसाई, रणछोड़, नवीन रेबारी, हीराराम समेत काफी संख्या में रेबारी समाज के लोग शामिल थे।

पढ़े क्या हुआ था 26 जनवरी को रणछोड़ के साथ…

सिरोही में सम्मान हुआ अपमानित, एसीबी के आरोपित सम्मानित, जान बचाने वाले को थप्पड-धक्के

 

अजमेर : वोट प्रतिशत देख भाजपा खेमे में खुशी, जीत का दावा

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट के उपचुनाव में सोमवार को मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पार्टी के पक्ष में उत्साहपूर्वक मतदान करने के लिए जनता का आभार जताया है। बीजेपी शहर अध्यक्ष अरविंद यादव और देहात अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने उपचुनाव में पार्टी को मिले अपार जनसमर्थन और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर खुशी जताते हुए पार्टी कार्य​कर्ताओं, पदाधिकारियों तथा लोकसभा क्षेत्र की जनता को धन्यवाद दिया।

16 साल की लड़की को प्रेगनेंट कर छोड़ने पर युवक अरेस्ट

Youth Arrested for pregnant 16 year old girl in Shahjahanpur
Youth Arrested for pregnant 16 year old girl in Shahjahanpur

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के पुवायां थानार्न्तगत एक गांव में नाबालिग लड़की को भगा ले जाने और उसके प्रेगनेंट होने पर छोड़ देने के आरोप में पुलिस ने रविवार को एक युवक को गिरफ्तार किया।

‘मोटो एक्स4’ लांच, कीमत 24999 रुपए

Moto X4 6GB RAM Variant Launched in India at Rs 24999
Moto X4 6GB RAM Variant Launched in India at Rs 24999

नई दिल्ली। लेनोवो के स्वामित्व वाली मोटोरोला ने सोमवार को ‘मोटो एक्स4’ का 6जीबी रैम और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला वेरिएंट 24,999 रुपए में लांच किया। यह डिवाइस फ्लिपकार्ट और मोटो हब पर 31 जनवरी से उपलब्ध होगा।

सुनंदा पुष्कर मौत मामले में स्वामी ने खटखटाया सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा

Sunanda Pushkar death case : Subramanian Swamy moves supreme court
Sunanda Pushkar death case : Subramanian Swamy moves supreme court

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीमकोर्ट का दरवाजा खटखटाया।

आर्थिक सर्वेक्षण : एनपीए समाधान, जीएसटी से बढ़ेगा जीडीपी

India Economic Survey 2018 : GDP growing, GST collection rising
India Economic Survey 2018 : GDP growing, GST collection rising

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (एनपीए) या डूबे हुए ऋणों का समाधान और वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली को लागू करना ऐसे प्रमुख कारक हैं, जिनसे भारत के सकल घरेलू उत्पाद विकास दर में इजाफा होगा और जीडीपी विकास दर चालू वित्त वर्ष 2017-18 में 6.75 फीसदी रह सकती है।