
लंदन। शोधकर्ताओं ने एक नई एंटीबॉडी विकसित की है, जो वयस्कों में एलर्जी व दमा को रोकने में कारगर होगी। इस एंटीबॉडी को दवा के तौर पर लिया जा सकता है। इस शोध से एलर्जी की प्रभावी दवा बनाने की राह आसान हो सकती है। इस एंटीबॉडी की विशेष क्रिया एलर्जी की क्रिया में प्रतिरक्षा तंत्र पर उसके प्रभाव को रोक देती है।