अजमेर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए जिलेभर में सोमवार सुबह आठ बजे से शुरु हुए मतदान ने धूप निकलने के साथ गति पकड ली। शाम होते होते पोलिंग बूथों पर कतारें नजर आने लगीं। मौसम ठंडा होने से सुबह मतदान की गति धीमी देखी जा रही थी। दोपहर में मतदान ने गति पकडी। शहरी और ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में मतदाता बडी संख्या में मतदान स्थल पहुंचे।
फिनलैंड के निवर्तमान राष्ट्रपति नीनिस्टो दोबारा निर्वाचित

हेल्सिंकी। फिनलैंड के निवर्तमान राष्ट्रपति साउली नीनिस्टो रविवार को दोबारा देश के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए। अभी तक कुल 98 फीसदी वोटों की गणना में नीनिस्टो को 62 फीसदी वोट मिले हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक नीनिस्टो ने जीत सुनिश्चित होने पर मीडियाकर्मियों को बताया कि वह नतीजों से हैरान हैं।
उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि लोग उनके कार्यकाल से संतुष्ट हैं। ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार पेक्का हाविस्टो 12.4 फीसदी वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
VIDEO: 2020 की 10 बेहतरीन कार की टेक्नोलॉजी के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
नीनिस्टो ने कहा कि उन्हें फिनलैंड का ‘बड़ा नेता’ बनने की कोई मंशा नहीं है, उन्होंने कभी भी बड़ी भूमिका की कल्पना नहीं की, विशेष रूप से घरेलू नीतियों में।
हाल के कुछ दशकों में देश में घरेलू मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति की शक्तियां कम हुई हैं। ताजा जनमत सर्वेक्षणों में राष्ट्रपति को दोबारा अधिकाधिक शक्तियां देने की सार्वजनिक इच्छा का पता चलता है। निनिस्टो (69) का राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल 2024 तक रहेगा।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
अमेरिका में अंधाधुंध गोलीबारी से हुई 4 लोगो की मौत

4 deaths due to indiscriminate firing in America
वाशिंगटन : अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी पिट्सबर्ग से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में मेल्क्रॉफ्ट में ‘एड्स कार वॉश’ में हुई।
पुलिस ने शुरुआत में कहा कि पांच लोगों की मौत हुई है लेकिन बाद में स्पष्ट किया गया कि संदिग्ध हमलावर भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और वह स्थानीय अस्पताल में भर्ती है।
इस घटना के दौरान एक पिकअप ट्रक पीछे छिपी महिला को भी मामूली चोटें आई हैं।
हमलावर के पास कथित तौर पर एआर-15 सेमी ऑटोमैटिक राइफल, 9एमएम हैंडगन और एक 308 राइफल थी। इसके साथ ही उसके पास इन हथियारों के लिए कई मैगजीन थी।
VIDEO: 2020 की 10 बेहतरीन कार की टेक्नोलॉजी के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
हमलावर की उम्र 28 वर्ष है।
यह गोलीबारी एक घरेलू विवाद की वजह से हुई।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
मौजूदा राजनीति में साजिश और चापलूसी का मेल : उमा भारती

छतरपुर। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने मध्य प्रदेश के छतरपुर में मोटे के महावीर मंदिर परिसर में अपने संन्यास के 25 वर्ष पूरे होने पर दिल के कई राज खोले और कहा कि आज की राजनीति में साजिश और चापलूसी का मेल है, जो उन्हें नहीं आती।
भारत में सिनेमा साक्षरता नगण्य : के के मेनन

मुंबई : जाने-माने अभिनेता के के मेनन का कहना है कि निकट भविष्य में भारत में प्रायोगिक फिल्मों के लिए दर्शक वर्ग तैयार करने के लिए युवकों में सिनेमा की साक्षरता बढ़ाने की जरूरत है।
मोदी सरकार का यह अंतिम बजट होगा : शशि थरूर

जयपुर। कांग्रेस सांसद व लेखक शशि थरूर का कहना है कि आगामी आम बजट मोदी सरकार का अंतिम बजट होगा। थरूर ने अपनी हिंदी-अंग्रेजी मिश्रित भाषा में प्रधानमंत्री मोदी पर सीधा हमला किया। हाल ही में रिलीज हुई अपनी किताब ‘व्हाई आई एम हिंदू’ में थरूर ने हिंदुत्व विचारधारा की तीखी आलोचना की है।
अमरीका के पेंसिल्वेनिया में गोलीबारी, 4 की मौत

वाशिंगटन। अमरीका के पेंसिल्वेनिया में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह गोलीबारी पिट्सबर्ग से लगभग 80 किलोमीटर दक्षिणपूर्व में मेल्क्रॉफ्ट में ‘एड्स कार वॉश’ में हुई।
भारतीय फिल्म उद्योग में महिलाओं के साथ भेदभाव : मीरा नायर

कोलकाता : अंतर्राष्ट्रीय पटल पर ‘सलाम बॉम्बे’ और ‘मॉनसून वेडिंग’ जैसी सफल सामाजिक फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच चर्चित फिल्म निर्माता मीरा नायर को लगता है कि भारतीय फिल्म उद्योग में महिलाओं के साथ भेदभाव होता है।
भारतीय मूल की अमेरिकी फिल्म निर्माता मीरा नायर के साथ साक्षात्कार में नस्लवाद और लैंगिकवाद को लेकर फिल्म बनाने की अपनी शैली से लेकर भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप जैेसे कई मुद्दों पर खुलकर बात की।
उन्होंने कहा, “भारतीय फिल्म उद्योग में पश्चिमी देशों से कहीं ज्यादा महिला निर्देशक व तकनीशियन हैं। लेकिन यहां महिलाओं को लेकर पुरुषों का जो नजरिया है या फिल्म में जिस प्रकार महिलाओं को इस्तेमाल किया जाता है उससे तो यही लगता हैं भारतीय फिल्म उद्योग में महिलाओं को लेकर लैंगिक भेदभाव होता है। मुझे डर है कि उद्योग में पितृसत्ता बहुत हद तक कायम है।”
मीरा ने कहा, “मैं यह जानकर बहुत रोमांचित थी कि ‘बरेली की बर्फी’ सरीखी फिल्म को एक महिला ने बड़ी ही खूबसूरती से से लिखा और निर्देशित किया। लेकिन मुझे पक्का विश्वास है कि आमतौर पर जिस फिल्म जगत में पुरुषों का वर्चस्व हो, वहां अपना रास्ता बनाना कोई आसान काम नहीं है।”
VIDEO: पहचाने कंपनी के प्रोडक्ट असली है या नकली
नायर को अपनी फिल्म ‘कामसूत्र : ए टेल ऑफ लव’ को लेकर सेंसर बोर्ड का कोप-भाजन बनना पड़ा था। कामुक तथ्यों को लेकर भारत में इस पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ के खिलाफ हुए विरोध की निंदा की और कहा कि भारतीय सिनेमा में सेंसरशिप एक कठोर स्तर पर पहुंच गई है।
VIDEO: LEAKED! कंगना रनौत और ऋतिक रोशन की इंटिमेट होनेवाली फोटोज आई सामने
उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि आपकी फिल्म पर आपत्ति उठाने वालों के ज्यादा से ज्यादा अनियमित उदाहरण भारत में देखने को मिलते हैं। यह बहुत ही भयावह हालात हैं। इसके साथ ही यहां एक कठोर और कुछ हद तक मनमाने स्तर की सेंसरशिप चल रही है। यह दुर्भाग्यशाली है।”
VIDEO: लड़कियों रात को भूल कर भी नही करें ये 5 काम
निर्देशक ने कहा, “हालांकि मेरा मानना है कि बातचीत कभी-कभार रचनात्मकता को बेहतर बनाती है यह हमारे जैसे एक महान देश में सीख देने का कोई नुस्खा नहीं है जहां कोई आदमी आपको आकर थप्पड़ मार देगा और जला देगा। मैं इसकी निंदा करती हूं। मैं वास्तव में संजय लीला भंसाली और उनके काम के लिए दुखी हूं।”
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
भारतीय लंबे सप्ताहांत के लिए देते हैं विदेश को तरजीह

नई दिल्ली : इस साल करीब 15 लंबे सप्ताहांत होने हैं, जिसमें भारतीय पर्यटक घरेलू गंतव्यों की बजाय विदेशी स्थानों को तरजीह देते दिख रहे हैं।
यात्रा सर्च इंजन ‘कायक’ के अनुसार, प्रत्येक व्यक्ति -अकेले या अपने दोस्तों या परिवार के साथ ऑनलाइन यात्रा की बुकिंग कर रहे हैं। यात्री अब अपनी यात्रा को घरेलू गंतव्यों तक न सीमित कर अब सप्ताहांत में विदेश यात्रा की भी बुकिंग को भी खूब तरजीह दे रहे हैं।
एक बयान में कहा गया कि इस मंच ने एक से 15 जनवरी तक खोजे गए यात्रा के रुझानों के आधार पर यात्रा आंकड़ों का विश्लेषण किया, जिसमें यात्रियों ने एक जनवरी से 31 दिसंबर तक छुट्टियों के लिए गंतव्य स्थानों की तलाश की है।
VIDEO: ग्रैंड मास्टर शिफुजी ने नरेंद्र मोदी के बारे में रहे ये विचार
शोध में पता चलता है कि त्योहार के दौरान भी अब लोग पर्यटन पर जाना पसंद कर रहे हैं। उत्साही पर्यटक सबसे ज्यादा महाशिवरात्रि, होलिका दहन व गुड फ्राइडे के दौरान विदेश में जाने की योजना बना रहे हैं।
VIDEO: सनी लियोन ने अपनी फिल्म के हीरो का करवाया था HIV टेस्ट, जानें उनके बारे में 10 अनसुनी बातें
सप्ताहांत की 2018 की छुट्टियों के लिए सिंगापुर, दुबई व बैंकाक तीन सबसे लोकप्रिय गंतव्य स्थानों में शामिल हैं , जबकि घरेलू पर्यटक स्थलों में लोग गोवा, मुंबई व पोर्ट ब्लेयर व कोच्चि के सागर तटों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE
विश्व की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग नजमात तैबा की प्रदर्शनी यूएई में

दुबई। संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह के शॉपिंग मॉल ने रविवार को कहा कि वह दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिंग ‘नजमात तैबा’ प्रदर्शित करने जा रहा है। मॉल में आने वाले ग्राहक इस 30 लाख डॉलर के मास्टरपीस को देखने का मौका पा सकते हैं।
21 कैरेट नजमात तैबा का भार 63.856 किलोग्राम है और उसमें जड़े बहुमूल्य नगीनों और हीरों का भार 5.1 किलोग्राम है। इसके साथ-साथ इसमें 615 स्वारोवस्की क्रिस्टल लगे हुए हैं। इसे गिनिज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने मान्यता दे दी है और यह वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल द्वारा समर्थित है।
बयान में कहा गया कि नजमात तैबा का निर्माण 2000 में किया गया था। उस वक्त इसकी लागत 547,000 डॉलर थी। उस वक्त सोने का मूल्य 250 डॉलर प्रति औंस था। तब से सोने का मूल्य काफी ऊंचा हो गया है और अब बाजार में इसकी कीमत 1,497.50 डॉलर प्रति औंस है। इससे इसका अनुमानित मूल्य करीब तीस लाख डॉलर का बैठता है।