Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7051 -
होम ब्लॉग पेज 7051

‘पद्मावत’ देख संजय भंसाली पर भडकी स्वरा भास्कर, पढें क्या बोलीं

I felt like a vagina: Swara Bhaskar slams Sanjay Leela Bhansali in scathing open letter against Padmaavat
I felt like a vagina: Swara Bhaskar slams Sanjay Leela Bhansali in scathing open letter against Padmaavat

मुंबई। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ देखने के बाद बेहद तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म देखने के बाद मैं खुद को योनि मात्र महसूस कर रही हूं। उन्हें लगता है कि इस फिल्म ने यह सवाल उठाया है कि विधवा, दुष्कर्म पीड़िता, युवती, वृद्धा, गर्भवती या किसी किशोरी को जीने का अधिकार है या नहीं।

ओडिशा : समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, सड़क किनारे बच्चे का जन्म

Odisha : Woman gives birth on road as ambulance fails to reach on time
Odisha : Woman gives birth on road as ambulance fails to reach on time

भुवनेश्वर। ओडिशा के रायगढ़ जिले में रविवार को एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण एक गर्भवती महिला को सड़क किनारे बच्चे को जन्म देने के लिए मजबूर होना पड़ा। महिला (गोलापी हिकाका) को प्रसव पीड़ा होती देख परिवार के सदस्य ने 102 एंबुलेंस पर फोन किया, जो जननी सुरक्षा योजना (जेएसवाई) के तहत उपलब्ध रहती है।

अजमेर चुनाव : ईवीएम मशीन में बंद होगा 23 प्रत्याशियों का भाग्य

Ajmer by-election 2018 : 23 candidates in fray for ajmer seat
Ajmer by-election 2018 : 23 candidates in fray for ajmer seat

अजमेर। अजमेर लोकसभा उपचुनाव के लिए 23 प्रत्याशी मैदान में है। संसदीय क्षेत्र के मतदाता इनमें से अपना सांसद चुनेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव गोयल ने बताया कि लोकसभा उपचुनाव में 23 प्रत्याशी सांसद के लिए उम्मीदवार हैं। इन्हें चुनाव चिन्ह का आंवटन किया जा चुका है। इण्डियन नेशनल कांग्रेस के रघु शर्मा को हाथ एवं भारतीय जनता पार्टी के रामस्वरूप लाम्बा को कमल चुनाव चिन्ह आंवटित किया गया।

अजमेर चुनाव 2018 : मतदान दल पूरी सुरक्षा के साथ रवाना

Ajmer By-Election 2018 : polling parties depart with complete security

अजमेर। लोक सभा चुनाव का मतदान सोमवार 29 जनवरी को सुबह 8 से शाम 6 बजे तक होगा। अजमेर जिले में चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान दल रविवार को पूरी सुरक्षा के साथ पॉलोटेक्निक कॉलेज से अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए रवाना हुए।

अजमेर चुनाव : सीएम राजे को माली समाज ने ओढाई चुनरी, भेंट की तलवार

ajmer by-election 2018 cm vasundhara raje roadshow in ajmer

अजमेर। अजमेर संसदीय सीट को लेकर हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में शनिवार को रोडशो करने आई मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को माली सैनी समाज की ओर से सम्मान चुनरी ओढाई गई तथा तलवार भेंट की गई। इस मौके पर चंद्रप्रकाश सैनी, रूपेश गहलोत, मोहित गहलोत, जितेन्द्र सिंगोदिया, विष्णु कच्छावा, देवेन्द्र जादम, मुकेश सैनी, विक्रम गहलोत समेत बडी संख्या में माली समाज के युवा मौजूद रहे।

पर्थ वनडे : इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को 12 रनों से दी मात

0
5th ODI in Perth : England beat Australia by 12 runs
5th ODI in Perth : England beat Australia by 12 runs

पर्थ। इंग्लैंड ने रविवार को पर्थ स्टेडियम में खेले गए पांचवें और आखिरी वनडे मैच में आस्ट्रेलिया को 12 रनों से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से जीत हासिल कर ली है।

आगामी बजट में दिखेगा जीएसटी का असर

Budget 2018 : GST will impact FM Arun Jaitley's last full Budget
Budget 2018 : GST will impact FM Arun Jaitley’s last full Budget

नई दिल्ली। वित्तमंत्री अरुण जेटली की ओर से संसद में पेश किया जाने वाला मौजूदा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट शायद पहले चार बजट से अगल होगा, क्योंकि इसपर पिछले साल लागू की गई वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) प्रणाली का असर रहेगा।

‘पद्मावत’ 100 करोड़ रुपए का आकड़ा पार करने के करीब

मुंबई। कुछ राज्यों में फिल्म न दिखाए जाने के बावजूद संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ भारत में अपने पहले सप्ताहांत तक 100 करोड़ रुपए तक पहुंचने वाली है। व्यापार विशेषज्ञों ने यह जानकारी दी है।

आस्ट्रेलियन ओपन : सिलिक को हरा फेडरर ने जीता 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब

Australian Open : Roger Federer seals 20th grand slam title after stunning five set battle with marin cilic
Australian Open : Roger Federer seals 20th grand slam title after stunning five set battle with marin cilic

मेलबर्न। स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर ने रविवार को क्रोएशिया के मारिन सिलिक को हराकर साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन का पुरुष एकल खिताब जीत लिया। रॉड लेवर एरेना में खेले गए फाइनल मुकाबले में पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी फेडरर ने सिलिक को पांच सेटों तक चले कांटे के मैच में मात दी। फेडरर का यह 20वां ग्रैंड स्लैम खिताब है।

बैडमिंटन : इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल हारीं सायना नेहवाल

Indonesia Masters 2018 : Tai Tzu Ying floors Saina Nehwal in lopsided final to claim women's singles crown
Indonesia Masters 2018 : Tai Tzu Ying floors Saina Nehwal in lopsided final to claim women’s singles crown

जकार्ता। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल रविवार को यहां 350,000 डॉलर की ईनामी राशि वाले इंडोनेशिया मास्टर्स वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के फाइनल में हार गईं। लंदन ओलम्पिक में कांस्य पदक जीतने वाली वर्ल्ड नम्बर-12 सायना को चीनी ताइपे की टॉप सीड खिलाड़ी ताई जू यिंग ने सिर्फ 27 मिनट तक चले मुकाबले में 21-9, 21-13 से पराजित किया। यह यिंग के हाथों सायना की लगातार सातवीं हार है।