Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7052 -
होम ब्लॉग पेज 7052

मन की बात में बोले मोदी, नारी शक्ति की कोई सीमा नहीं

PM Modi talks about women power in 2018's first edition of 'Mann Ki Baat'
PM Modi talks about women power in 2018’s first edition of ‘Mann Ki Baat’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि महिला शक्ति द्वारा देश के सकारात्मक बदलाव में बहुत योगदान देखने को मिला है और नारी शक्ति की कोई सीमा नहीं है। अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात की 40वीं कड़ी में मोदी ने विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की प्रगति की भी सराहना की और कहा कि संकल्प और इच्छाशक्ति के साथ कुछ भी असंभव नहीं है।

लैक्मे फैशन वीक में कोटवारा की शोस्टॉपर बनेंगी सुष्मिता सेन

0
Sushmita Sen stoppers At Lakme Fashion Week
Sushmita Sen stoppers At Lakme Fashion Week

मुंबई। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट-2018 में मीरा और मुजफ्फर अली के ब्रांड कोटवारा की शो स्टॉपर के रूप में इसमें चार चांद लगाएंगी।

आईपीएल : नीलामी में जयदेव उनादकट सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी

IPL Auction 2018 : Jaydev Unadkat costliest indiaan At Rs 11.5 Crore
IPL Auction 2018 : Jaydev Unadkat costliest indiaan At Rs 11.5 Crore

बेंगलुरू। भारत के युवा तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट इस वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की नीलामी में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें यहां रविवार को दूसरे दिन की नीलामी में राजस्थान रॉयल्स ने 11.5 करोड़ रुपए में खरीदा। उनादकट को खरीदने के लिए राजस्थान रॉयल्स कोलकाता नाइट राइडर्स, किंग्स इलेवन पंजाब और चेन्नई सुपर किंग्स से कड़ी टक्कर मिली।

‘पद्मावत’ देख गौरवान्वित हुए दीपिका के माता-पिता

My parents brimmed with pride on watching Padmaavat : Deepika padukone
My parents brimmed with pride on watching Padmaavat : Deepika padukone

मुंबई। फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर धमकियों का सामना कर चुकीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि वह अपने माता-पिता से मिली परवरिश के चलते इस प्रकरण के दौरान आत्मविश्वास से भरी रहीं, जो (माता-पिता) फिल्म देखने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।

स्पेसएक्स का फॉल्कन हेवी फरवरी में लॉन्च होगा

Falcon of SpaceX will be launched in February
Falcon of SpaceX will be launched in Februaryb

वाशिंगटन : स्पेसएक्स का हेवी-लिफ्ट रॉकेट फॉल्कन हेवी की पहली उड़ान अब फरवरी की शुरुआत में होगी। यह रॉकेट अधिक वजनी उपकरण ले जाने में सक्षम है।

स्पेसएक्स के संस्थापक इलॉन मस्क ने ट्वीट किया, “फॉल्कन हेवी की पहली उड़ान छह फरवरी को केप केनेडी के अपोलो प्रक्षेपण केंद्र 39ए से होने की उम्मीद है।”

फॉल्कन हेवी ने बुधवार को कई बार स्थगित होने के बाद केनेडी स्थित प्रक्षेपण केंद्र से अपना रणनीतिक परीक्षण पूरा कर लिया था।

फाल्कन हेवी दोबारा उपयोग में लाया जाने वाला अत्यधिक भार ले जाने में सक्षम प्रक्षेपण वाहन है। इसे नासा के सैटर्न वी के बाद दुनिया का सबसे शक्तिशाली रॉकेट माना जाता है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

विशेष अनुरोध पर तीसरी बोली में पंजाब ने गेल को खरीदा

0
Punjab bought GAIL in third bid on special request
Punjab bought GAIL in third bid on special request

बेंगलुरू : क्रिस्टोफर हेनरी गेल का आईपीएल करियर अभी खत्म नहीं हुआ है। दो मौकों पर आईपीएल में 700 से अधिक रन बनाने वाले वेस्टइंडीज के इस धुरंधर सलामी बल्लेबाज को आखिरकार किंग्स इलेवन पंजाब ने विशेष अनुरोध के बाद लगी तीसरी बोली में उनके बेस प्राइस दो करोड़ रुपये में खरीद लिया। गेल नाम जेहन में आते ही झन्नाटेदार चौके और लम्बे छक्के आंखों के सामने आ जाते हैं। गेल को अगर फटाफट क्रिकेट का सबसे बड़ा एंटरटेनर कहा जाए तो गलत नहीं होगा लेकिन ऐसा लगा था कि अब यह एंटरटेनर भारत में अपने बल्ले की धमक नहीं दिखा सकेगा क्योंकि आईपीएल के 11वें संस्करण के लिए हुई नीलामी में किसी फ्रेंचाइजी ने दो बोलियों के बाद गेल को अपने साथ जोड़ने में रुचि नहीं दिखाई थी।

अंतत: रविवार शाम चार बजे किंग्स इलेवन पंजाब ने विशेष अनुरोध पर गेल के लिए बोली लगाई और उनके बेस प्राइस पर उन्हें हासिल किया। आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। एक बार अगर कोई खिलाड़ी बिक नहीं पाता है तो दूसरे दिन उसके लिए दोबारा बोली लगाई जाती है और फिर भी अगर वह नहीं बिक पाता है तो उसे हमेशा के लिए ‘अनसोल्ड’ कटेगरी में डाल दिया जाता है लेकिन गेल जैसे कद्दावर खिलाड़ी के मामले में रविवार को कुछ अलग हुआ और किंग्स इलेवन के विशेष अनुरोध पर उनकी बोली तीसरी बार लगाई गई।

इस तरह दुनिया की इस सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट लीग में इस धुरंधर खिलाड़ी का करियर खत्म होने से बच गया। अब देखने वाली बात है कि 39 साल के गेल आईपएल-11 में क्या कारनामा कर पाते हैं? टी-20 इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाज वेस्टइंडीज के गेल को नीलामी के दूसरे दिन रविवार सुबह भी कोई खरीदार नहीं मिला था। पहले दिन गेल को कोई खरीदार नहीं मिला था।

गेल के नाम टी-20 क्रिकेट में 11 हजार से अधिक रन और 20 से अधिक शतक दर्ज हैं। गेल इससे पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइर्ड्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले हैं। ऐसा नहीं है कि गेल फार्म में नहीं हैं। वह बेशक अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बीते कुछ मैचों में अपनी टीम के लिए कुछ खास नहीं कर सके हैं लेकिन एक फ्रीलांस क्रिकेटर के तौर पर वह सबसे अधिक सफल रहे हैं और यही कारण है कि वह दुनिया भर में आयोजित होने वाली टी-20 लीग में खेल चुके हैं।
VIDEO: 2020 की 10 बेहतरीन कार की टेक्नोलॉजी के बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

गेल ने नाइट राइर्ड्स और रॉयल चैलेंजर्स के अलावा एक फ्रीलांस क्रिकेटर के तौर पर बारिसाल बर्नर्स, ढाका ग्लैडिएटर्स, लाहौर क्वालैंडर्स, माताबेलेलैंड्स तुर्कर्स, मेलबर्न रेनेगेड्स, सेंट कीट्स नेविस पैट्रियॉर्ट्स, स्टैनफोर्ड सुपरस्टार्स और सिडनी थंडर जैसी टी-20 फ्रेंचाइजी टीमों को अपनी सेवाएं दी हैं। गेल ने आईपीएल में 2008 के पहले सीजन को छोड़कर बाकी सभी सीजनों में क्रिकेट प्रेमियों को मनोरंजन किया है।

VIDEO: हद हो गई अब वीर्य को पीने के फायदे भी होने लगे..

2011, 2012 और 2013 में गेल ने 600 से अधिक रन बनाए थे। 175 नाबाद उनका इस टूर्नामेंट में श्रेष्ठ व्यक्तिगत योग रहा है। गेल ने 101 आईपीएल मैच में कुल 3626 रन बनाए हैं, जिनमें पांच शतक और 21 अर्धशतक शामिल हैं। इस धुरंधर खिलाड़ी ने आईपीएल में कुल 294 चौके और 265 छक्के लगाए और 23 कैच भी लपके।

गेल का तूफान 2011, 2012 और 2013 में आईपीएल में जमकर बोला था। इस विष्फोटक बल्लेबाज ने 2011 में 12 मैचों में 67.55 के औसत से कुल 608 रन बनाए थे। इसमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस साल गेल के बल्ले से 44 छक्के निकले थे।

VIDEO: देखें दुनिया का सबसे बेहतरीन मोटिवेशनल वीडियो….

2012 में गेल ने अपने सभी आंकड़ों को पीछे छोड़ते हुए 15 मैचों में 733 रन ठोक डाले। 128 नाबाद उनका बेस्ट स्कोर था और इसके अलावा उनके बल्ले से सात अर्धशतक निकले थे। गेल ने इस साल रिकार्ड 59 छक्के लगाए, जो आज भी एक कायम है।

गेल एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने आईपीएल को दो संस्करणों में 50 से अधिक छक्के लगाए। 2012 के बाद गेल ने 2013 में एक बार फिर अपने बल्ले का धमाल दिखाया और 16 मैचों में 708 रन बनाए। इस साल गेल के 175 रनों की पारी खेली, जो आईपीएल की सबसे बड़ी पारियों में से एक है। इस शतक के अलावा गेल ने चार अर्धशतक भी लगाए और 51 छक्के लगाते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

VIDEO: ग्रैंड मास्टर शिफुजी ने नरेंद्र मोदी के बारे में रहे ये विचार

साल 2014 गेल के लिए बेहद निराशाजनक रहा। इस साल वह नौ मैचों में 196 रन ही बना सके लेकिन 2015 में उन्होंने फिर शानदार वापसी की और 14 मैचों में 491 रन बनाए। साल 2016 में गेल के बल्ले से 10 मैचों में 227 और साल 2017 में नौ मैचों में 200 रन निकले।

VIDEO: सनी लियोन ने अपनी फिल्म के हीरो का करवाया था HIV टेस्ट, जानें उनके बारे में 10 अनसुनी बातें

गेल 39 साल के हो चुके हैं। वह विकेट पर खड़े रहकर झन्नाटेदार चौके और शानदार छक्के लगा सकते हैं लेकिन फील्डिंग में उनका हाथ कमजोर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने लम्बे समय तक गेल पर भरोसा जताया और उन्हें अपने साथ बनाए रखा लेकिन इस बार गेल विराट कोहली की कप्तानी वाली इस टीम की रणनीति में फिट नहीं हुए लेकिन किंग्स इलेवन ने इस सीनियर खिलाड़ी की काबिलियत पर भरोसा करते हुए उन्हें अपने साथ जोड़ा।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सीबीएफसी को खत्म कर दिया जाए : मनीष तिवारी

cbfc ko khatm kar diya jae : maneesh tivaaree
cbfc ko khatm kar diya jae : maneesh tivaaree

नई दिल्ली : कांग्रेस सरकार में सूचना एवं प्रसारण मंत्री रहे मनीष तिवारी ने रविवार को कहा कि केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) को खत्म कर दिया जाना चाहिए। तिवारी ने ट्वीट किया, “मेरी समझ से प्रसून जोशी को जयपुर साहित्य उत्सव में ससम्मान शामिल होना चाहिए। अच्छे लोगों को बुराई को अच्छाई तक लाने के लिए कुछ नहीं करना होता है। मैं मानता हूं कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड को खत्म कर देना चाहिए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने जैसे मुद्गल कमेटी के साथ किया था। जब तक फिल्म प्रमाणन बोर्ड है, तब तक मंत्रालय और बोर्ड को इसकी गरिमा का सम्मान करते रहना चाहिए।”

कांग्रेस नेता ने करणी सेना की धमकी मिलने के बाद फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा जयपुर साहित्य उत्सव में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द करने के संदर्भ में यह बयान दिया। करणी सेना ने प्रसून जोशी द्वारा फिल्म ‘पद्मावत’ को हरी झंडी देने के कारण उन्हें जयपुर साहित्य उत्सव में शामिल नहीं होने की धमकी दी थी।

इससे पहले जोशी ने ‘पद्मावत’ मुद्दे पर बयान दिया था, “मैंने अपना काम किया और ईमानदारी से संतुलित निर्णय लिया। जैसा कि मैं पहले ही बोल चुका हूं कि फिल्म का प्रमाणन एक निश्चित प्रक्रिया के तहत होता है, जिसमें समाज और फिल्म की कहानी को ध्यान में रखकर सभी जायज सुझावों पर विचार किया जाता है।”

VIDEO: रवीना टंडन की बेटी की हुई शादी देखिये

सर्वोच्च न्यायालय द्वारा संजय लीला भंसाली की ‘पद्मावत’ को भारत भर में रिलीज की अनुमति मिलने के बाद भी यह फिल्म कुछ राज्यों में रिलीज नहीं हो सकी है। इसलिए जहां भी इस फिल्म का प्रदर्शन हो रहा है, उन सिनेमाघरों में लंबी कतारें लगी हुई हैं।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

श्रुति हासन ने कहा उम्र सिर्फ एक संख्या भर है

0
Shruti Hassan said the age is just one number
Shruti Hassan said the age is just one number

नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन रविवार को 32 वर्ष की हो गईं और वह अपनी उम्र को लेकर चिंतित नहीं है, क्योंकि वह उम्र पर ध्यान देने वालों को ‘मूर्ख’ मानती हैं।

श्रुति ने लॉस एंजेलिस से फोन पर कहा, “उम्र सिर्फ एक संख्या भर है। मुझे इस बात पर हमेशा आश्चर्य होता है कि दुनिया में कहीं भी किसी भी कलाकार को, जैसे टॉम क्रूज, उम्र के खाके में क्यों देखा जाता है, या उसे कहा जाएगा कि वह सिर्फ 23 वर्ष का है। मुझे हमेशा हैरानी होती है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं।”

उन्होंने कहा, “संख्या के नाते यह मुझे बहुत अजीब लगता है, क्योंकि मेरे लिए उम्र के बारे में सोचना मूर्खतापूर्ण है।”

कमल हासन और सारिका की बेटी ने अपने 32वें जन्मदिन पर बताया कि जन्मदिन की बड़ी पार्टी की कोई योजना नहीं है।

उन्होंने कहा, “मैं लॉस एंजेलिस में हूं और मैं अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए जा रही हूं, इसलिए बहुत उत्साहित हूं। दोस्तों के साथ शाम मजेदार होगी।”

हिंदी, तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुकीं श्रुति ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, “यह यात्रा अद्भुत रही है। मेरे जन्मदिन पर मेरे माता-पिता, बहन और सभी दोस्त अद्भुत रहे हैं, इसलिए बेहतरीन यादें हैं।”

उन्होंने कहा, “कई यादगार पल हैं। उनमें से किसी एक को चुनना कठिन है।”

VIDEO: देख कर आप भी होजाएगे हैरान जब जाने गे रोबोट्स पशु के बारे में

अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने अपने करियर के इन वर्षो के दौरान बहुत कुछ सीखा है।

‘बहन होगी तेरी’ और पिछले साल ‘कटमरायुडू’ की रिलीज के बाद श्रुति ने अपने करियर के पुनर्मूल्यांकन के लिए थोड़ा ठहरने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के जरिए उनके भीतर एक काफी स्थिरता आई है।

VIDEO: सनी लियोनी के पति भी थे पोर्न स्टार, ऐसे शुरू हुई दोनों की LOVE STORY

काम के बारे में श्रुति ने कहा कि उनकी आगामी फिल्म की घोषणा जल्द ही की जाएगी और उन्होंने वादा किया कि इस वर्ष वह ढेर सारे संगीत में नजर आएंगी।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

‘इंडियाना जोन्स वी’ की शूटिंग 2019 में होगी शुरू

 'Indiana Jones V' to begin shooting in 2019
‘Indiana Jones V’ to begin shooting in 2019

लॉस एंजेलिस : फिल्मकार स्टीवन स्पीलबर्ग कथित रूप से ब्रॉडवे के संगीतमय नाटक ‘वेस्ट साइट स्टोरी’ के नए रूपांतरण पर काम शुरू करने से पहले ‘इंडियाना जोन्स वी’ फिल्माने की योजना बना रहे हैं।

ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक एक्शन फिल्म सीरीज की पांचवीं फिल्म को 2020 में रिलीज करने को ध्यान में रखकर इसकी शूटिंग 2019 में शुरू करने की योजना बना रहे हैं।

इसका मतलब यह भी है कि उनके निर्देशन में बनी इस साल मार्च में रिलीज होने वाली फिल्म ‘रेडी प्लेयर वन’ के बाद ‘इंडियाना जोन्स वी’ उनकी अगली फिल्म होगी।

सितंबर 2017 में यह खबर आई थी कि ‘इंडियाना जोन्स वी’ की पटखता लिखी जा चुकी है, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि क्या इसे दोबारा से लिखे जाने की जरूरत है।

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए,  और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE

सुरेश रैना की टी-20 टीम में वापसी, श्रेयस अय्यर बाहर

Raina's return to T20 team, Iyer out
Raina’s return to T20 team, Iyer out

मुम्बई। अनुभवी बल्लेबाज सुरेश रैना दक्षिण अफ्रीका के साथ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए बाएं हाथ के भारतीय टीम में वापसी करने में सफल रहे हैं। वापसी करने वालों में शार्दुल ठाकुर और अक्षर पटेल भी हैं लेकिन सलामी बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को बाहर का रास्ता देखना पड़ा है।