Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7058 -
होम ब्लॉग पेज 7058

जब रानी मुखर्जी ने सौरव गांगुली से पूछा हिचकी को लेकर दिलचस्प सवाल

0
When Rani Mukerji asks Sourav Ganguly to question Hitchi

When Rani Mukerji asks Sourav Ganguly to question Hitchi

मुंबई। फिल्म हिचकी से रानी मुखर्जी कमबैक करने जा रही हैं। इस फिल्म को लेकर इन दिनों रानी प्रमोशनल एक्टिविटी में काफी व्यस्त हैं। हाल ही में एक शो में रानी ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सौरव गांगुली से हिचकी को लेकर सवाल किया कि, उनकी लाइफ में कभी हिचकी जैसी कोई रूकावट आई थी जिसके कारण वो परेशान हुए हों।इस मौके पर रानी मुखर्जी ने सौरव गांगुली से सवाल किया कि, सौरव आप अपने ड्राइव और कवर ड्राइव के लिए बहुत फेमस हैं। साथ ही आपको सिक्स भी बहुत फेमस हैं। क्या आपको उस दौरान हिचकी आई थी? क्या उस हिचकी ने आपको आगे बढ़ने से रोका था? अगर ऐसा हुआ था तो आपने फिर क्या किया यह बताइए जो किसी को नहीं पता है।

सौरव गांगुली ने जवाब देते हुए कहा, ‘जब आपको हिचकी आती है तो आप पानी पीते हैं, चूंकि आपको पानी की जरूरत पड़ती है। हमारी फील्ड में भी ऐसा होता है। बहुत कॉम्पिटीशन है। इस दौरान मेंटली हिचकी बहुत जरूरी हो जाती है। यह एक प्रकार का फीयर फैक्टर होता है कि कहीं आप असफल तो नहीं हो जाओगे।  इसके बाद आप शि‍द्दत और मेहनत से काम करते हो। मोटिवेशनल स्टोरी पर आधारित फिल्म हिचकी 23 फरवरी को रिलीज़ हो रही है।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

करणी सेना के आगे झुके प्रसून जोशी, जेएलएफ में नहीं लेंगे भाग

'Padmaavat' row: Prasoon Joshi bows to Karni Sena, skips Jaipur Lit fest
‘Padmaavat’ row: Prasoon Joshi bows to Karni Sena, skips Jaipur Lit fest

जयपुर। फिल्म ‘पद्मावत’ को केंद्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिलने के बाद करणी सेना के निशाने पर आए सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी ने इस संगठन से मिली धमकी के मद्देनजर जी जयपुर साहित्य महोत्सव में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है।

BIRTHDAY SPECIAL- काम न मिलने पर डिप्रेशन का शिकार हो गए थे बॉबी देओल

0
 BIRTHDAY SPECIAL-BOPY DEOL

BIRTHDAY SPECIAL-BOPY DEOL

बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं| 1995 में सुपरहिट फिल्म ‘बादल’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले बॉबी ने कई हिट फिल्में दी| अपने लगभग 22 साल के करियर में बॉबी ने 40 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है, बॉलीवुड लिजेंड धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल और बॉबी देओल के आपसी रिश्ते बेहद खास है| फिल्म इंडस्ट्री में ये एक ऐसी फैमिली है जो हर एक वक्त में एक दूसरे के साथ खड़ी आती है| करीब 10 साल पहले फिल्म ‘दोस्ताना’ में नजर आने वाले बॉबी को काम मिलना बंद हो गया था| बताया जाता है कि काम की वजह से बॉबी डिप्रेशन में चले गए थे लेकिन इस मुश्किल समय में सनी देओल उनके साथ हमेशा खड़े रहे|

एक इंटरव्यू में बॉबी ने बताया कि एक वक्त था मैं फिल्मों को लेकर थोड़ा चूजी था और धीरे -धीरे लोग मुजे लेकर चूजी हो गए और मुझे काम मिलना कम हो गया|

बॉबी देओल करीब 4 साल तक कैमरे से दूर रहे और इस दौरान वो अपने निजी जीवन में कई अलग-अलग दौर से गुजरे| करीब 4 साल बाद वो फिल्म ‘पोस्टर ब्वॉज’ के लिए कैमरे के सामने आए बॉबी ने कहा कि इतने समय बाज कैमरा फेस करना काफी अलग अनुभव था|

उन्हें केवल एक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है| ये अवॉर्ड उन्हें उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ के लिए बेस्ट डेब्यू का अवॉर्ड मिला था| बॉबी देओल के दो बेटे हैं और पत्नी तान्या है|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

आईपीएल 2018 नीलामी : स्टोक्स, स्टार्क, अश्विन को मिली भारी कीमत

IPL auction 2018
IPL auction 2018 : KL Rahul, Manish Pandey, Ben Stokes run away with big bucks; KKR snub Gautam Gambhir

बेंगलुरू। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन और मनीष पांडे शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी में भारी रकम जुटाने में सफल रहे हैं।

TVS का नया स्कूटर ऑटो एक्सपो में होगा लॉन्च

0
TVS to launch new scooter auto expo
TVS to launch new scooter auto expo

नई दिल्ली। भारत में अब स्कूटर का हर सेगमेंट रफ्तार पकड़ रहा है, नए- नए मॉडल्स के आने से ग्राहकों को भी ज्यादा ऑप्शन मिल रहे हैं, अगले महीने ऑटो एक्सपो में  TVS मोटर भी अपना नया पावरफुल स्कूटर पेश करने की तैयारी में है, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक TVS अपने नए ग्रेफाइट स्कूटर को ऑटो एक्सपो में पेश करेगी, ग्रेफाइट स्कूटर की टेस्टिंग शुरू हो चुकी है, यह एक स्टाइलिश और स्लीक स्कूटर होगा जोकि यूथ को टारगेट करेगा। इसमें नेविगेशन सिस्टम और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन, कॉल अलर्ट के अलावा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी होगा जोकि टॉप स्पीड और इंजन का तापमान भी बताएगा। भारत में TVS के इस स्कूटर का मुकाबला होंडा के एक्टिवा 125, अप्रीलिया SR150 और सुजुकी एक्सेस से होगा,  जिस तरह शहरों में ट्रैफिक बढ़ रहा है उससे देखते हुए ऑटोमेटिक स्कूटर काफी पसंद किये जा रहे हैं और साथ ही इन्हें राइड करना भी बेहद आसान होता है।

ऑटोमोबाइल से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

ये हाइटेक चप्पलें खुद चलकर पार्क हो जाएंगी, जानिए कैसे

0
These hi tech slippers will run on their own, know how
These hi tech slippers will run on their own, know how

नई दिल्ली होटेल्स में कई बार कस्टमर अपनी चप्पलें और बाकी सामान इधर-उधर बिखरा देते हैं। इन सबसे बचने और टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करने के लिए निसान मोटर्स ने ऐसी चप्पलें तैयारी की हैं जो खुद-ब-खुद चलकर पार्क हो जाती हैं। इन चप्पलों को होटल में इस्तेमाल के लिए तैयार किया गया है ,जिससे ये होटल में आने वाले गेस्ट को गेट पर ही मिल जाएं।इस तरह की चप्पलों में दो छोटे पहिए, एक मोटर और एक सेंसर लगा हुआ है। निसान की प्रो-पाइलट टेक्नॉलजी का इस्तेमाल करके ये आसानी से चल सकेंगी। जापान के एक होटल में यह टेक्नॉलजी इंस्टॉल की गई है, जिसका उपयोग कुछ यूजर्स मार्च से कर सकेंगे।निसान के प्रवक्ता निक का कहना है कि इसका उद्देश्य ऑटोमैटिक ड्राइविंग के प्रति जागरूकता फैलाना है।

गैजेट्स से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

करणी सेना के आगे झुके प्रसून जोशी, जेएलएफ में नहीं लेंगे भाग

0
 Prasun Joshi, leaning forward to the army, will not take part in JLF

Prasun Joshi, leaning forward to the army, will not take part in JLF

जयपुर| फिल्म ‘पद्मावत’ को केंद्रीय फिल्म एवं प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से मंजूरी मिलने के बाद करणी सेना के निशाने पर आए सीबीएफसी प्रमुख प्रसून जोशी ने इस संगठन से मिली धमकी के मद्देनजर जी जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) में शामिल नहीं होने का फैसला लिया है। श्री राजपूत करणी सेना ने कहा था कि वह जोशी को जयपुर साहित्य महोत्सव में हिस्सा नहीं लेने देगा।

प्रसून ने एक बयान जारी कर कहा,”मैं इस बार जेएलएफ में भाग नहीं ले पा रहा हूं। साहित्य और कविता के प्रेमियों के साथ जेएलएफ में चर्चा और विचार-विमर्श इस वर्ष न कर पाने का दु:ख मुझे रहेगा, पर मैं नहीं चाहता कि मेरे कारण साहित्य प्रेमियों, आयोजकों और वहां आए अन्य लेखकों को कोई भी असुविधा हो और आयोजन अपनी मूल भावना से भटक जाए।

उन्होंने कहा, रही बात फिल्म से जुड़े विवादों की, तो यहां मैं एक बार फिर यह कहना चाहता हूं कि फिल्म ‘पद्मावत’ को..नियमों के अंतर्गत सुझावों को जहां तक संभव हो सम्मिलित करते हुए, सकारात्मक सोच के साथ, भावनाओं का सम्मान करते हुए ही प्रमाणित किया गया है, ये पूरी निष्ठा से एक संतुलित और संवेदनशील निर्णय का प्रयास है।

प्रसून ने आगे कहा, अब थोड़ा विश्वास भी रखना होगा। विश्वास एक-दूसरे पर भी और हमारी स्वयं की बनाई प्रक्रियाओं और संस्थाओं पर भी। विवादों की जगह विचार-विमर्श को लेनी होगी, ताकि भविष्य में हमें इस सीमा तक जाने की आवश्यकता न पड़े।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

‘न्याय यात्रा’ के जरिए लोगों को बताएंगे बिहार की हकीकत : तेजस्वी

0
Bihar will tell people through 'Jaya Yatra': reality

Bihar will tell people through ‘Jaya Yatra’: reality

पटना| बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों जहां विकास कायरें की समीक्षा यात्रा कर रहे हैं तो वहीं अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ‘न्याय यात्रा’ निकालने जा रहा हैं।
तेजस्वी इस यात्रा की शुरुआत नौ फरवरी से पूर्णिया से करेंगे। तेजस्वी ने इस यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि इस यात्रा के दौरान हम पार्टी के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के साथ हो रहे अन्याय को जनता के बीच रखेंगे। उन्होंने कहा कि लालू के साथ अन्याय हुआ है और यह सभी जानते हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर हम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए जनादेश के अपमान के बारे में बताएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार और केंद्र में एक ही गठबंधन सरकार है जिसे ‘डबल इंजन’ की सरकार का नाम दिया गया है लेकिन वास्तविकता यह है कि बिहार में कोई काम नहीं हो रहा है। विकास ठप्प है। लोगों के बीच जाकर यह भी बताया जाएगा।

तेजस्वी ने कहा कि पहले भी ‘जनादेश अपमान यात्रा’ के दौरान हम लोगों के बीच गए थे और लोगों का हमें अपार स्नेह मिला था। ऐसे में हम फिर से यात्रा के दौरान पूरे बिहार के लोगों से मिलेंगे।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों विकास कायरें को देखने के लिए समीक्षा यात्रा पर हैं। नीतीश चरणवार राज्य के सभी जिलों में जाकर विकास कायरें को देख रहे हैं तथा विकास कायरें की समीक्षा कर रहे हैं। माना जा रहा है कि नीतीश की इस यात्रा का जवाब तेजस्वी अपनी ‘न्याय यात्रा’ से देंगे।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

हैदराबाद में क्रिकेट खेलते समय शख्स की मौत

0
Death in person while playing cricket in Hyderabad
Death in person while playing cricket in Hyderabad

हैदराबाद| एक स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट में यहां गेंदबाजी करते समय एक 23 वर्षीय खिलाड़ी अचानक गिर पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। बंजारा हिल्स इलाके में दो टीमों के बीच शुक्रवार की रात हो रहे क्रिकेट मैच के दौरान लॉयड एंथनी नामक खिलाड़ी गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया।डॉक्टरों के मुताबिक, दिल का दौरा पड़ने के कारण खिलाड़ी की मौत हुई।सोशल मीडिया पर शनिवार को साझा किए गए वीडियो में एंथोनी को गेंदबाजी करते हुए देखा गया। वह अगली गेंद डालने के लिए दौड़ते समय अचानक गिर गया।
एंथनी शहर के एक कॉलेज में काम करता था। वह अपने दोस्तों के साथ एक खुली जगह में क्रिकेट खेल रहा था।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

अजब-गजब || ये है दुनिया के सबसे लम्बे पैर वाली महिला

0
Ajab-Gajab || This is the world's tallest foot woman
Ajab-Gajab || This is the world’s tallest foot woman

हाल ही में रूस की एक मैगज़ीन ने कुछ ऐसी महिलाओ के फोटोज प्रिंट किया है जिनके पैर दुनिया में सबसे लम्बे है| इन सभी महिलाओ में कुछ खूबसूरत सी आम महिलाए और कुछ मॉडल्स शामिल है| इन सभी महिलाओ में अगर सबसे ज्यादा कोई चर्चा में है तो वो है अनासतासिया रेशेतोवा (Anastasia Reshetova)| अनासतासिया के पैरो की सबसे ज्यादा चर्चाए हो रही है|

अनासतासिया को उनके स्कूल में भी सभी लोग जिराफ और घोड़ी कहकर पुकारते है| इंस्टाग्राम पर उनके 15 लाख फॉलोवर्स है| खास बात तो ये है कि जब भी अनासतासिया सोशल मीडिया पर अपने फोटोज शेयर करती है तब लोग उनकी खूबसूरती से ज्यादा तो उनके लम्बे पैरो की चर्चा करते है|