Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7057 -
होम ब्लॉग पेज 7057

पैडमैन : ट्विंकल खन्ना ने बयां की माहवारी की अपनी कहानी

Padman : Twinkle Khanna narrates her story of PERIODS
Padman : Twinkle Khanna narrates her story of PERIODS

मुम्बई। ट्विंकल खन्ना और फिल्म ‘पैडमैन’ की टीम ने ‘माहवारी’ और ‘सैनिटरी पैड्स’ जैसे वर्जित विषय को अपनी आगामी फिल्म के लिए चुना है। फिल्म के प्रचार के लिए यहां आईं ट्विंकल ने अपने जीवन की एक घटना बयां की, जिसे समाज एक शर्म का विषय मानता है।

कंगना रनौत से पंगा नहीं लेना चाहते रोहित शेट्टी

Rohit Shetty can't mess with Kangana Ranaut
Rohit Shetty can’t mess with Kangana Ranaut

मुंबई। टीवी शो ‘इंडियाज नेक्स्ट सुपरस्टार्स’ के एक सत्र में निर्णायक और फिल्मकार करण जौहर ने कंगना और रोहित शेट्टी के एक अलग पक्ष को देखने आग्रह किया और दोनों के बीच एक ऐसे कामुक दृश्य का निर्णय लिया, जिसका निर्देशन करण को करना था।

डेन कुक 19 वर्षीया गायिका केल्सी टेलर को कर रहे डेट

Dane Cook 45  dating 19 year old singer Kelsi Taylor
Dane Cook 45 dating 19 year old singer Kelsi Taylor

लंदन। अमरीकी स्टैंड-अप कॉमेडियन और फिल्म अभिनेता डेन कुक पिछले वर्ष से 19 वर्षीया गायिका केल्सी टेलर के साथ डेटिंग कर रहे हैं।

त्रिपुरा : दो सड़क दुर्घटनाओं में 5 की मौत

5 killed in tripura road accidents
5 killed in tripura road accidents

अगरतला। त्रिपुरा में दो अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को कहा कि एक ऑटो रिक्शा की एक बोलेरो (एसयूवी) के साथ हुई टक्कर में ऑटो रिक्शा में सवार दो बच्चों और दो महिलाओं की मौत हो गई। ऑटो रिक्शा में सवार एक अन्य यात्री भी हादसे में घायल हो गया।

अजमेर चुनाव : सीएम वसुंधरा राजे का रोडशो, बीजेपी ने दिखाई ताकत

अजमेर। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीजेपी प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में अजमेर शहर में रोड शो के जरिए मतदाताओं को साधने की कोशिश की। राजे ने वाहनों के काफिले और हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सडक पर निकलकर वोट की अपील की।

इतिहास ‘पद्मावत’ को याद रखेगा : आशा पारेख

0
 History will remember 'Padmavat': Asha Parekh

History will remember ‘Padmavat’: Asha Parekh

मुंबई। दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख का कहना है कि देश पागल हो गया है। उन्होंने यह बात संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत के संदर्भ में ही है। कुछ दिनों पूर्व भंसाली ने ‘पद्मावत’ की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की थी, और आशा ने भी उस दौरान फिल्म देखी थी।भंसाली के काम की प्रशंसा करते हुए आशा ने कहा, मुझ पर विश्वास करो, मैं सो नहीं पा रही हूं। फिल्म देखने के बाद से मैं उसमें खो गई हूं।उन्होंने कहा, उन्होंने कलाकारों से जिस तरह काम कराया है.. उसे देख कर मेरे मन करता है कि काश मैं भंसाली की हीरोइन बनने के लिए 30 साल की हो सकती। लेकिन मैं दीपिका पादुकोण को उनके काम के लिए बधाई देना चाहूंगी।

आशा ने गुरुवार को विशेष स्क्रीनिंग के बाद कहा, अगर आज मुझे रानी पद्मावती पर फिल्म बनानी हो, तो मैं दीपिका को छोड़कर किसी और को फिल्म में नहीं लूंगी।अभिनेत्री ने कहा, उनका नृत्य और अभिनय सबकुछ सराहनीय है। रणवीर बुराई का प्रतीक हैं.. फिल्म का हर फ्रेम मोहक है और ‘घूमर’ नृत्य जिसका सभी ने विरोध किया, वह बहुत सुंदर है!

उन्होंने कहा, मैं हैरान हूं कि करणी सेना शोर क्यों मचा रही है। फिल्म में राजपूतों के खिलाफ कुछ भी नहीं है। भंसाली पहले जैसी सभी फिल्मों की तरह समुदाय की महिमा का बखान कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, भंसाली ने ‘पद्मावत’ में जो हासिल किया है, उसके लिए इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा।आशा ने कहा, हां, एक गलती उन्होंने जरूर की। उन्होंने एक ऐसी फिल्म बनाने की हिम्मत की है, जिसे दृष्टिकोण और भव्यता के मामले में मुगल-ए-आजम की प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखा जा सकता है।

निर्देशक संजय लीला भंसाली ने दीपिका पादुकोण में वहीदा रहमान को साकार किया है।और वहीदा ‘पद्मावत’ की तारीफ करते नहीं थकतीं। मैं क्या कहूं। मेरे पास शब्द नहीं हैं। यह फिल्म हमेशा याद रखी जाएगी। प्रत्येक फ्रेम परफेक्ट है।

उन्होंने कहा, लगता ही नहीं कि कोई चीज असली नहीं है। जिस तरह हर शॉट्स में लाइट्स हैं, ऐसा लगता है कि उसमें कि सी कृत्रिम प्रकाश का इस्तेमाल ही नहीं किया गया है, बल्कि सूर्य, चांद और टॉर्च की रोशनी का इस्तेमाल किया गया है, जो उन दिनों इस्तेमाल की जाती थी।

वहीदा विशेष रूप से गीत और नृत्य को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, हमारे देश में नाचने और गाने की हमारी समृद्ध परंपरा है। हम हर अवसर पर गाते और नृत्य करते हैं।

उन्होंने कहा कि हमें भंसाली पर पत्थर नहीं फूल बरसाने चाहिए।सत्तारूढ़ सरकार की सदस्य हेमा मालिनी ने कहा, भंसाली के साथ जो हो रहा है, सही नहीं है, लेकिन मैं ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। यह सुर्खी बन जाएगी। लेकिन, मैं इतना कहना चाहूंगी कि जो लोग हम जैसे भारतीयों को इस खूबसूरत भारतीय फिल्म को देखने से रोक रहे हैं, उन्हें इसे देखना चाहिए।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

 

IPL नीलामी : स्टोक्स, पांडे, राहुल को मिली ऊंची कीमत, मलिंगा नहीं बिके

0
IPL auction: Stokes, Pandey, Rahul get good price

IPL auction: Stokes, Pandey, Rahul get good price

बेंगलुरू। इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी बेन स्टोक्स, आस्ट्रेलिया के ग्लैन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, भारत के ऑफ स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन, लोकेश राहुल, संजू सैमसन और मनीष पांडे शनिवार को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए जारी नीलामी में भारी रकम जुटाने में सफल रहे हैं। लेकिन क्रिस गेल, लसिथ मलिंगा, ईशांत शर्मा, मिशेल मैक्लेघन और जोए रूट जैसे खिलाड़ियों को कोई भी खरीददार नहीं मिला।

HAPPY BIRTHDAY- इस एक्ट्रेस से था विक्रम भट्ट का अफ़ेयर

0
HAPPY BIRTHDAY - This actress was from Vikram Bhatt's affair
HAPPY BIRTHDAY – This actress was from Vikram Bhatt’s affair

27 जनवरी 1968 को जन्में विक्रम भट्ट, बॉलीवुड के बेहतरीन और फेमस फिल्म डायरेक्टर हैं| विक्रम अपनी फिल्मों को अलग ढंग से बनाने के तरीके के कारण जाने जाते हैं| अपनी बचपन की दोस्त अदिति से विक्रम भट्ट ने शादी की, लेकिन किन्ही कारणों से विक्रम भट्ट और अदिति शादी के कुछ समय बाद अलग-अलग हो गए| अपनी पत्नी से अलग होने के बाद विक्रम भट्ट का अफेयर पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन से चला| सुष्मिता से भी इनका रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और यह उनसे भी अलग हो गए| इसके कुछ समय बाद विक्रम के अफेयर के चर्चे बॉलीवुड की अभिनेत्री अमीषा पटेल के साथ चलने लगे| रंगीन मिजाज़ी विक्रम का अमीषा से भी कुछ समय बाद ब्रेकअप हो गया|

अपनी लव लाइफ से दुखी चल रहे विक्रम का ध्यान अपनी बेटी पर गया और तभी से उनका अपनी बेटी की तरफ झुकाव बढ़ गया| महज चौदह साल की उम्र में वह काम से लग गए थे| उनकी पहले मूवी ‘कानून क्या करेगा’ थी|

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

कासगंज हिंसा में मारे गए युवक का हुआ अंतिम संस्कार, हालात तनावपूर्ण

Funeral of youth killed in Kasganj violence, situation stressful
Funeral of youth killed in Kasganj violence, situation stressful

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के कासगंज में शुक्रवार को तिरंगा यात्रा के दौरान दो समुदायों के बीच हुई हिंसा के दौरान मारे गए युवक चंदन गुप्ता का शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया।

मेरे देश को समझने के लिए अफगान साहित्य पढ़ें : हामिद करजई

Read Afghan literature to understand my country : Hamid Karzai
Read Afghan literature to understand my country : Hamid Karzai

जयपुर। अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई का कहना है कि अफगानिस्तान के बारे में पश्चिमी देशों का नजरिया पूर्वाग्रह से प्रेरित हो सकता है अथवा उसमें प्रासंगिक समझ का अभाव हो सकता है। इसलिए अफगानिस्तान को समझने के लिए अफगान साहित्य को पढ़ना जरूरी है।