क्वींसटाउन। भारत ने शुक्रवार को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के क्वार्टर फाइनल मैच में बांग्लादेश को 131 रनों से मात देते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में उसका सामना चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के चौदह साल के किशोर द्वारा कथित तौर पर एक छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है।

शिलांग। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 30 जनवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए खास है, क्योंकि सात विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है, जबकि चार बार मुख्यमंत्री रहे डी.डी. लपांग सहित तीन वरिष्ठ विधायकों ने चुनावी राजनीति से निवृत्त होने का फैसला किया है।

मुंबई| महाराष्ट्र में शुक्रवार को देशभक्ति की भावना और उल्लास के साथ 69वां गणतंत्र दिवस मनाया गया। राज्यपाल सी.वी. राव ने यहां ऐतिहासिक शिवाजी पार्क में आयोजित मुख्य आधिकारिक समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे, जिसमें विधानसभा अध्यक्ष हरीभाऊ बागड़े, मुंबई के महापौर विश्वनाथ महादेश्वर, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष व वरिष्ठ शिवसेना नेता मोनहर जोशी, न्यायपालिका के सदस्य, सशस्त्र बल, पुलिस, मुंबई में तैनात राजनयिक कोर के जनप्रतिनिधि और प्रमुख नागरिक शामिल थे।
राज्य की राजधानी के अलावा कई बड़े समारोह नागपुर, ठाणे, पुणे, नासिक, औरंगाबाद, कोल्हापुर विभिन्न जिला मुख्यालयों, राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के प्रतिष्ठानों में आयोजित हुए।
राज्य भर में आयोजित विभिन्न सार्वजनिक, सरकारी, सामाजिक, निजी कार्यक्रमों में स्कूल कॉलेज के छात्रों, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित समाज के विभिन्न तबके के लाखों लोग उत्साह के साथ शामिल हुए।
मुंबई में बहुप्रतीक्षित रंगारंग परेड में भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, राज्य रिजर्व पुलिस बल, बीएमसी सशस्त्र पुलिस, दंगा-रोधी पुलिस, बीएमसी महिला पुलिस, मुंबई रेलवे पुलिस, होमहार्ड, यातायात पुलिस, मुंबई फायर ब्रिगेड, राष्ट्रीय सेवा योजना, समुद्री कैडेट, स्काउट, गाइड और अन्य इकाइयों ने मार्च किया।
कार्यक्रम में विभिन्न उपलब्धियों को दर्शाते हुए और मौजूदा विषयों पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा बेहतरीन झाकियां भी प्रदर्शित की गई।
भारतीय नौसेना, महाराष्ट्र आवासीय एवं क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई महानगरीय क्षेत्र विकास प्राधिकरण, मुंबई मेट्रो, झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण, जलयुक्त शिवर अभियान, महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम, सामाजिक न्याय विभाग और मैग्नेटिक महाराष्ट्र की तरफ से झांकियां प्रदर्शित की गई।
इसके अलावा, मुंबई और महाराष्ट्र में मुख्य विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने पार्टी मुख्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया।
मुंबई में स्थित तीन बड़े भारतीय रेलवे मुख्यालयों ने भी अपने रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया।
कोंकण रेलवे के सीएमडी संजय गुप्ता, मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी.के.शर्मा और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक ए.के. गुप्ता ने भी अपने मुख्य कार्यालयों में गणतंत्र दिवस कार्यक्रम को उत्साह के साथ मनाया, जिसमें कई कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
राज्यभर में राज्य और केंद्रीय सरकारी कार्यालयों व विभागों, उपक्रमों, स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आवासीय परिसरों और सामाजिक संगठनों ने अपने ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए।
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

इस्लामाबाद| पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को पश्चिमोत्तर कबायली इलाके के ओरकजई एजेंसी में हथियारों और विस्फोटकों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर एकअभियान चलाया और पाकिस्तान-अफगान सीमा के पास स्थित पाकिस्तान के सात पहाड़ी जनजातीय क्षेत्रों में से एक ओरकजई एजेंसी के निचले हिस्से में एक घर में छापेमारी की।घर की तलाशी के दौरान, सुरक्षा बलों ने 48 रॉकेट, 50 मिसाइलें, रॉकेट लांचर्स, टैंक रोधी सुरंगे, 12 रॉकेट संचालित ग्रेनेड और बम, 100 जिंदा कारतूस और दो वायरलेस सेट जब्त किए।
आतंकवादियों ने कथित तौर पर घर से भागने से पहले हथियारों को छुपाया था।अतिरिक्त बरामदगी के लिए सुरक्षाकर्मियों ने आस-पास के इलाकों में एक और खोज अभियान चलाया।उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले, बलूचिस्तान में कई अभियानों के दौरान 20 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनके पास से कई हैंड ग्रेनेड, विस्फोटक उपकरण (आईईडी) और संचार उपकरण बरामद किए गए थे।
विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

शिलांग| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी 30 जनवरी को मेघालय विधानसभा चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। राज्य में 27 फरवरी को चुनाव होने हैं। राहुल गांधी का यह दौरा कांग्रेस के लिए खास है, क्योंकि सात विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है, जबकि चार बार मुख्यमंत्री रहे डी.डी. लपांग सहित तीन वरिष्ठ विधायकों ने चुनावी राजनीति से ‘निवृत्त’ होने का फैसला किया है।कांग्रेस छोड़ने वाले सात विधायकों में से पांच नेशनल पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए हैं।
मुकुल संगमा के कैबिनेट में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री अलेक्जेंडर हेक बर्खास्ती से पहले 2017 में भाजपा में शामिल हो गए, जबकि खासी हिल्स स्वायत्तशासी जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य पी.एन.सयेम ने नवगठित पीपुल्स डेमोक्रेटिक फ्रंट में शामिल हुए हैं।
राहुल गांधी सात निर्वाचन क्षेत्रों के अपने उम्मीदवारों के समर्थन के लिए पश्चिमी जयंतिया पहाड़ी क्षेत्र के जिला मुख्यालय में जोवाई के तपेप पाले मैदान में एक रैली को भी संबोधित करेंगे।राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विसेंट एच. पाला ने कहा कि राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव में ‘मुख्य प्रचारक’ होंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर में भाजपा के लिए यहां अभियान शुरू किया था और कांग्रेस की अगुवाई वाली मेघालय यूनाइटेड एलायंस सरकार पर हमला बोला था। प्रधानमंत्री ने मेघालय सरकार पर घोटाले की सरकार होने का आरोप लगाया और कहा था कि सिर्फ भाजपा ही विकास कर सकती
देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

नई दिल्ली| अगर आप ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें मुश्किल से अच्छी नींद आती है तो अब वक्त आ गया है कि अपनी नींद की आदतों में स्लीप मास्क और मिंट फ्लेवर्ड थ्रोट स्प्रे जैसे स्मार्ट बदलावों को अपनाने का। वेकफिट के सीईओ और सह संस्थापक अंकित गर्ग और द आउटफिट के संस्थापक देवरथ विजय ने सुखद नींद के लिए अपनी जीवनशैली में कुछ स्मार्ट उपाय जोड़ने के लिए सुझाव दिए हैं।
* खर्राटे रोधी उत्पाद : खर्राटे रोधी उत्पाद काफी लोकप्रिय उपकरण हैं, जिससे लोग (और उनके रूममेट्स) आरामदायक नींद के लिए प्रयोग कर सकते हैं। खर्राटे लेना एक शर्मनाक आदत है जो न केवल अच्छे स्वास्थ्य की कमी को इंगित करता है, बल्कि दूसरों के लिए बहुत असुविधा का कारण बनता है।
* मेमोरी फोम गद्दे : बेशक सुखद नींद के लिए यह सबसे लोकप्रिय उत्पाद है, शहरी भारत गद्दे की मांग कर रहा है जो आनंदमय नींद प्रदान करते हैं। यह शरीर के आकार के रीढ़ को सहायता प्रदान करके गहरी नींद देने में सक्षम होते हैं, साथ ही इनके प्रयोग से यह सुनिश्चित होता है कि सो रहा व्यक्ति अनावश्यक रूप से करवट न ले।
* मिंट फ्लेवर्ड थ्रोट स्प्रे : एक अनूठा फार्मूला जो पूरी रात गले को पीछे से आराम देता है, यह नरम ऊतकों की हलचल को कम करता है जो खर्राटों का कारण बनते हैं। गले के स्प्रे उन लोगों के लिए बहुत मददगार होते हैं जो अपनी पीठ के बल सोते समय खर्राटे लेते हैं।
* ध्वनि कम करने वाले उत्पाद : यह देखा गया है कि शहरी परिवेश में आवाज के कारण नींद की कमी होती है। नींद से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए ध्वनि रेड्यूसर शहरी अनिद्रा के लिए एक मददगार सहयोगी साबित होता है।
* स्लीप मास्क : स्लीप मास्क उन लोगों के लिए एक बड़ी मदद है जो कम से कम प्रकाश की उपस्थिति और अपनी आंखों को बंद करने में हो रही दिक्कत महसूस करते हैं।
पेट के बल सोने से होते है ये नुकसान
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मुंबई| अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर ने कहा है कि वह टेलीविजन धारावाहिक ‘मेरे साई’ में अतिथि भूमिका निभाने को लेकर खुद को सम्मानित महसूस कर रही हैं। सुप्रिया सुहासिनी की भूमिका में नजर आएंगी। उन्होंने कहा, हां, यह सच है कि मैं ‘मेरे साई’ में सुहासिनी की भूमिका में दिखूंगी। मैं साई भक्तों के इस बेहद लोकप्रिय शो का हिस्सा बनकर खुद को धन्य और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं कुछ निजी बातें साझा करना चाहूंगी। मेरी दादी, जो अब नहीं हैं, उन्हें बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला था। वह 1913-1918 के दौरान बच्ची थीं।
उन्होंने कहा, जब मैंने ‘मेरे साई’ देखा और शो में बच्चों पर बाबा की कृपा देखी, तो मैं इस बात को सोचकर अभिभूत हो उठी कि किसी समय मेरी दादी कितनी भाग्यशाली रही होंगी। उम्र के साथ उनमें साई की भक्ति बढ़ती गई।
अभिनेत्री ने कहा कि वह ‘आस्था और धैर्य को कायम रखने के लिए साईं बाबा की प्राचीन शिक्षाओं’ का अनुसरण करती हैं।इस धारावाहिक का प्रसारण सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर होता है।
बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

मुंबई| दिग्गज लेखक-गीतकार जावेद अख्तर ने अपनी पत्नी शबाना आजमी के साथ बुधवार रात संजय लीला भंसाली की विवादास्पद फिल्म ‘पद्मावत’ देखी और उनका अनुभव पूरी तरह अलग रहा। उन्होंने सवाल किया कि प्रदर्शनकारी इस फिल्म के खिलाफ क्यों हैं, क्योंकि यह फिल्म तो ‘राजपूत समुदाय के शौर्य और मूल्यों की गाथा है।’ अख्तर ने कहा, मैंने फिल्म देखी और मुझे लगता है कि यह हाल के दिनों में भारतीय सिनेमा की एक सफल उपलब्धि है। मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि विरोध करने वाले लोग किस चीज का विरोध कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, यह फिल्म राजपूत समुदाय के शौर्य और मूल्यों की शुद्ध रूप से एक जोशपूर्ण गाथा है। यदि कोई यह कहता है कि यह फिल्म इस समुदाय (राजपूत) के सम्मान को ठेस पहुंचाती है तो यह इस फिल्म का अपमान है।
फिल्म देखने के बाद शबाना भी बहुत उत्साहित थीं और उन्होंने कहा कि इसे ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजी जानी चाहिए।
उन्होंने कहा, यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जाना चाहिए। ‘पद्मावत’ देखकर मेरा दिल गर्व से भर उठा। यह एक ऐसी फिल्म है, जिसे हर भारतीय देख सकता है। मैं कहानी में पूरी तरह बह गई। यह शानदार और बेजोड़ है।
फिल्म उद्योग से इस फिल्म को उतना समर्थन न मिल पाने के सवाल पर शबाना ने कहा, निर्देशक और उनकी टीम का समर्थन न करने का फिल्म उद्योग पर जो आरोप लगाया जा रहा है, वह उचित नहीं है। हमें ऐसा करने से रोका गया क्योंकि निर्माताओं का मानना था कि टकराव से बचना ही ठीक है।
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि जब राजस्थान में संजय लीला भंसाली पर हमला किया गया था, उसी समय प्राथमिकी दर्ज करा दी गई होती तो हालात यहां तक नहीं पहुंच पाते।
बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें
VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा
आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और FACEBOOK पर PAGE LIKE कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

नई दिल्ली| फ्यूचर समूह ने शुक्रवार को जस्पर इंफोटेक के स्वामित्व वाली स्नैपडील की लॉजिस्टिक इकाई वल्कन एक्सप्रेस को 35 करोड़ रुपये में खरीद लिया है। फ्यूचर समूह ने एक बयान में कहा, जस्पर इंफोटेक, जिसके पास स्नैपडील का स्वामित्व है.. ने फ्यूचर सप्लाई चेन सोल्यूशंस के साथ वल्कन एक्सप्रेस प्रा. लि. की 100 फीसदी हिस्सेदारी की बिक्री के लिए समझौता किया है। यह सौदा 35 करोड़ रुपये में नकद किया गया है। वल्कन एक्सप्रेस स्नैपडील, एयरटेल और यूपीएस की लॉजिस्टिक जरूरतों को पूरा करने की सेवाएं प्रदान करती है और इसका जोर ई-कॉमर्स और उच्च मूल्य वाले बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) ट्रांजैक्शन पर है।
फ्यूचर समूह के संस्थापक और अध्यक्ष किशोर बियानी ने कहा, वल्कन के माध्यम से हमारी योजना अंतिम मील की कनेक्टिविटी को बढ़ाने की है तथा हमारे ई-कॉमर्स तथा खुदरा ग्राहकों को अत्याधुनिक समाधान प्रदान करना है। यह हमारे रिटेल 3.0 विजन का हिस्सा है।
स्नैपडील के मुख्य रणनीति और निवेश अधिकारी जेसन कोठारी ने बताया, हाल ही में हमारे फ्रीचार्ज की बिक्री की तरह ही, हमारा मानना है कि स्नैपडील के वल्कन एक्सप्रेस को फ्यूचर समूह को की गई बिक्री सभी तीनों पक्षों के लिए एक सफल सौदा है। कोठारी की अगुवाई में ही स्नैपडील ने अपने स्वामित्व वाले फ्रीचार्ज को एक्सिस बैंक को बेचा था।
फ्यूचर समूह देश भर के 255 शहरों में खुदरा स्टोर चलाती है।
बिज़नेस से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें