Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7066 -
होम ब्लॉग पेज 7066

दलाई लामा के पूर्व चिकित्सक को पद्म श्री सम्मान

0
Padma Shri honors former Dalai Lama doctor Padma Shri honors former Dalai Lama doctor

Padma Shri honors former Dalai Lama doctor

धर्मशाला| तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के दो दशकों से निजी चिकित्सक रह चुके बुजुर्ग बौद्ध भिक्षु येशि धोंडेन को दवा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया है। गेशे न्गावांग समतेन के बाद वह यह प्रतिष्ठित सम्मान पाने वाले दूसरे तिब्बती हैं।केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) ने एक बयान में कहा, हम उनके निजी योगदान व तिब्बती दवाओं की मान्यता को बधाई देते हैं, जिसे अब अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में इसके चिकित्सकीय गुणों के कारण तेजी से खोजा जा रहा है।धोंडेन 1960 से दलाई लामा के निजी चिकित्सक रहे थे। 1959 में दलाई लामा तिब्बत से पलायन कर भारत आए थे।

धोंडेन को रोगियों के प्रभावी उपचार करने को लेकर ख्याति हासिल है। उन्हें कैंसर का विशेषज्ञ माना जाता है।धोंडेन मैकलॉयडगंज में रहते हैं। यह तिब्बत की निर्वासित सरकार का मुख्यालय है। वह 1979 तक तिब्बतेन मेडिकल एंड एस्ट्रोलॉजिकल इंस्टीट्यूट के निदेशक व प्राचार्य थे।उन्होंने 63 सालों से सभी प्रकार के मरीजों का इलाज किया है।
मैकलॉयडगंज के बुजुर्गो का कहना है कि धोंडेन यहां आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा व उनके अनुयायियों के साथ 1960 में आए थे।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

‘ट्रंप ने रूस मामले के जांचकर्ता वकील को बर्खास्त करने की कोशिश की थी’

0
'Trump tried to sack the investigation lawyer of Russia case'

‘Trump tried to sack the investigation lawyer of Russia case’

वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल के आरोप की जांच से जुड़े विशेष अधिवक्ता रॉबर्ट मूलर को पिछले साल जून में ही बर्खास्त करने का आदेश दिया था। लेकिन, व्हाइट हाउस के वकील डोनाल्ड मैकगन ने आदेश का पालन करने से इनकार करते हुए खुद अपने पद से इस्तीफा देने की धमकी दे डाली, जिसके बाद ट्रंप ने अपने कदम वापस खींच लिए। इस बात का खुलासा गुरुवार को अमेरिकी अखबार न्यूयार्क टाइम्स ने किया।न्यूयार्क टाइम्स की रपट के मुताबिक, राष्ट्रपति की ओर से मूलर को हटाने का आदेश मिलने पर व्हाइट हाउस के अधिवक्ता डोनाल्ड मैकगन ने विशेष अधिवक्ता को बर्खास्त करने के लिए न्याय विभाग को कहने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि इसके बजाय वह अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।

मैकगन ने व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारियों से कहा कि मूलर को बर्खास्त करने से ट्रंप के राष्ट्रपति काल पर ‘विनाशकारी प्रभाव’ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि ट्रंप खुद इस बर्खास्तगी की भरपायी नहीं कर पाएंगे। इसके बाद बाद राष्ट्रपति ने अपना आदेश वापस ले लिया।

मैकगन ने काफी समय तक वाश्िंागटन में बतौर वकील रिपब्लिकन पार्टी के वित्तीय मामलों को संभाला है और संघीय निर्वाचन आयोग में अपनी सेवा दी है। साथ ही, वह ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव अभियान में प्रमुख अधिवक्ता थे। राष्ट्रपति द्वारा द्वारा लिए गए हर महत्वपूर्ण फैसले में वह शामिल रहे हैं, मसलन पूर्व एफबीआई निदेशक जेम्स कॉमे को बर्खास्त करने का निर्णय, जिसकी जांच मूलर कर रहे थे।

व्हाइट हाउस के अधिवक्ता को यह भी चिंता थी कि मूलर को हटाने से ट्रंप के अभियान पर ज्यादा सवाल उठाए जाएंगे। राष्ट्रपति चुनाव 2016 में रूस की दखल की जांच में बाधा डालने की कोशिश को लेकर भी सवाल खड़े हो सकते हैं।

राष्ट्रपति ट्रंप और रूस ने कई बार इन आरोपों को खारिज किया है। फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व निदेशक मूलर को मई 2017 में इन आरोपों की जांच के लिए विशेष अधिवक्ता नियुक्त किया गया।

व्हाइट हाउस ने कहा है कि वह विशेष अधिवक्ता के पद और इसकी प्रक्रिया के सम्मान में इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।हालांकि पूर्व व्हाइट हाउस कम्युनिकेशन डायरेक्टर एंथोनी स्कैरामुकी ने गुरुवार को रपट को बिल्कुल अप्रासंगिक बताते हुए खारिज कर दिया।

ट्रंप ने बुधवार को कहा कि कथित रूसी दखल की जांच के सिलसिले में वह उम्मीद करते हैं कि मूलर उनसे पूछताछ करेंगे और वह शपथ के तहत जवाब देंगे।

विश्व से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में सांप्रदायिक तनाव, एक की मौत

Clashes erupt in Uttar pradesh's Kasganj as two communities spar over R-day celebration; one dead
Clashes erupt in Uttar pradesh’s Kasganj as two communities spar over R-day celebration; one dead

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कासगंज में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस मनाने के दौरान दो समुदायों में संघर्ष हो गया। एक समुदाय के 36 से ज्यादा युवकों ने अपने हाथ में तिरंगा लेकर एक बाइक रैली निकाली। एक दूसरे समुदाय के इलाके से गुजरते हुए इन पर कुछ छींटाकशी की गई।

भारत के भविष्य के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र अपरिहार्य : मोदी

0
Indo-Pacific region inevitable for India's future: Modi
Indo-Pacific region inevitable for India’s future: Modi

नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत और आसियान मजबूत पकड़ रखते हैं, जोकि भारत के भविष्य और हमारे साझा भाग्य के लिए अपरिहार्य है। प्रधानमंत्री ने यहां 10 आसियान देशों के 27 विभिन्न अखबारों में प्रकाशित एक लेख में यह बात कही है। इस लेख का आसियान के 10 देशों में 10 भाषाओं में अनुवाद हुआ है। इन 10 आसियान देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत के 69वें गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि के तौर पर शुक्रवार को यहां शामिल हुए। आसियान देशों के नेता यहां भारत-आसियान साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत के आमंत्रण पर आए हुए हैं।

मोदी ने अपने लेख में कहा है कि भारत और आसियान देशों के पास आधारभूत संरचना और शहरीकरण से लेकर लचीली कृषि व्यवस्था व एक स्वस्थ पृथ्वी जैसे हमारे समय की चुनौतियों से निपटने और उच्च्च महत्वाकांक्षा को पूरा करने की क्षमता मौजूद है।

मोदी ने कहा, भारत ने हमेशा उगते सूर्य और प्रकाश के अवसरों के लिए पूर्व की ओर देखा है। अब, पहले की तरह ही, पूर्व या हिंद-प्रशांत क्षेत्र भारत के भविष्य और साझे भाग्य के लिए अपरिहार्य है।

उन्होंने कहा, आसियान-भारत की साझेदारी दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दिल्ली में, आसियान और भारत ने फिर से आगे की यात्रा के लिए शपथ लिया है।

मोदी ने कहा कि नई दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह में 10 आसियान देशों के नेताओं की मेजबानी केवल ‘कोई साधारण समारोह नहीं है’, बल्कि भारत और आसियान देशों को करीब लाने के लिए ‘इन देशों के 190 करोड़ लोगों के बीच मजबूत साझेदारी के लिए महान वादा है।’

उन्होंने कहा कि भारत अपने 10 पूर्वी पड़ोसी देशों के साथ एक दृष्टिकोण साझा करता है, जो समावेशी और एकजुटता की बचनबद्धता पर विकसित हुआ है, यह दृष्टिकोण आकार से परे सभी देशों की संप्रभुता में विश्वास करता है, और व्यापार व आदान-प्रदान के मुक्त और खुले रास्ते का समर्थन करता है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

अच्छी सामग्री मायने रखती है, माध्यम नहीं : सपना पब्बी

Good content matters, medium doesn't : Sapna Pabbi
Good content matters, medium doesn’t : Sapna Pabbi

मुंबई। वेब श्रृंखला ‘ब्रीद’ में मुख्य भूमिका निभाने के लिए तैयार अभिनेत्री सपना पब्बी ने कहा कि उनके लिए माध्यम मायने नहीं रखता, बल्कि वह एक अच्छी कहानी का हिस्सा बनना चाहती हैं।

सैमसंग गैलेक्सी एस9 25 फरवरी को लांच होगा

Samsung Galaxy S9 new smartphone to launch on February 25
Samsung Galaxy S9 new smartphone to launch on February 25

सियोल। सैमसंग अपने नवीनतम फ्लैगशिप स्मार्टफोन, गैलेक्सी एस9 का 25 फरवरी को बार्सिलोना में अनावरण करेगी। मीडिया रपटों में बताया गया है कि यह स्मार्टफोन एक कार्यक्रम में लांच किया जाएगा, जिसे ‘अनपैक्ड’ नाम दिया गया है। यह मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (एमडब्ल्यूसी) 2018 के खत्म होने से एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा।

उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली मेट्रो को ‘वर्ल्ड क्लास’ कहा

Omar Abdullah calls Delhi Metro as 'world class'
Omar Abdullah calls Delhi Metro as ‘world class’

नई दिल्ली| जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को दिल्ली मेट्रो में पहली बार यात्रा की। उन्होंने मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की सराहना करते हुए इसे ‘वर्ल्ड क्लास’ करार दिया और इससे पहले यात्रा न करने पर पछतावा भी जताया।

स्कूल बस पर हमला करने वालों पर कार्रवाई हो : रामपाल

0
Action on attackers on school bus: Rampal
Action on attackers on school bus: Rampal

मुंबई| अभिनेता अर्जुन रामपाल ने सरकार से उन लोगों के खिलाफ ‘कड़ी’ कार्रवाई करने का आग्रह किया है, जिन्होंने ‘पद्मावत’ के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गुरुग्राम में एक स्कूल बस पर हमला किया था। हरियाणा पुलिस ने गुरुवार को इस हमले के सिलसिले में 18 लोगों को गिरफ्तार किया।उन्होंने ट्वीट किया, हैरान करने वाली बात यह है कि हम एक स्कूल बस की रक्षा नहीं कर सकते। कृपया कड़ी कार्रवाई करे भारत सरकार।

अर्जुन की अगली फिल्म ‘नास्तिक’ है। यह एक इंस्पेक्टर की कहानी है कि वह किस तरह एक बच्चे के दृष्टिकोण को बदलती है।यह फिल्म शैलेश वर्मा द्वारा निर्देशित है और इसमें हर्षाली मल्होत्रा ने प्रमुख भूमिका निभाई है।

बॉलीवुड से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

कर्नाटक में मुख्यमंत्री ने ‘इंदिरा मोबाइल कैंटीन’ को दिखाई हरी झंडी

Chief Minister approves 'Indira Mobile Canteen' in Karnataka

Chief Minister approves ‘Indira Mobile Canteen’ in Karnataka

बेंगलुरू| कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने शुक्रवार को गरीबों को रियायती कीमत पर खाना उपलब्ध कराने वाली 24 ‘मोबाइल इंदिरा कैंटीन’ को हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री ने शहर के मध्य स्थित विधानसभा भवन से 24 मोबाइल कैंटीन को हरी झंडी दिखाई।बेंगलुरू नगर निगम के प्रवक्ता एल. सुरेश ने कहा, यह अस्थाई कैंटीन 24 वार्डो में प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर जाकर नाश्ते के साथ-साथ दोपहर और रात का भोजन उपलब्ध कराएगीं।वित्त मंत्री का भी पदभार संभालने वाले सिद्धारमैया ने वित्त वर्ष 2017-18 में निगम के सभी 198 वार्डो में कैंटीन खोलने के लिए 100 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे।कर्नाटक में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

नगर में जमीन की कमी को देखते हुए सरकार ने स्थाई कैंटीन के बजाए मोबाइल कैंटीन खोलने का निश्चय किया।
इन कैंटीन में पांच रुपये में शाकाहारी नाश्ता तथा 10 रुपये में दोपहर और रात का खाना मिला करेगा।

यह सभी कैंटीन खास तरीके से बनाए गए टेंपो ट्रैवलर में संचालित की जाएंगी। इन वाहनों में सीसीटीवी कैमरा और जीपीएस तंत्र लगा होगा जिससे वाहन कहां पर है, इसका पता चल सकेगा।

कैंटीन को बिजली उपलब्ध कराने के लिए वाहनों पर सौर पैनल लगे हैं। वाहनों की छत पर पेयजल की टंकी और उपयोग किए गए पानी को उकट्ठा करने के लिए वाहन के अंदर एक हौदी बनाई गई है।

कर्नाटक को ‘भूख मुक्त’ बनाने के उद्देश्य से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 16 अगस्त 2017 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नाम से इन कैंटीन का अनावरण किया था।

निगम में वर्तमान में 150 वार्ड में कैंटीन काम कर रही हैं जिन्हें 12 रसोइघरों से खाना पहुंचाया जाता है।
सरकार ने अक्टूबर 2017 में 185 करोड़ रुपयों से राज्य के सभी 30 जिलों और उनके उप जिलों में 246 कैंटीनें संचालित करने का निर्णय किया था।

राज्य में सभी कैंटीन पर प्रतिदिन 29 लाख रुपये का अनुमानित खर्च आता है।यह कैंटीनें पड़ोसी राज्य तमिलनाडु में पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता द्वारा शुरू की गई ‘अम्मा कैंटीन’ की अवधारणा पर आधारित हैं।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो

अरुणाचल के विकास में संपर्क एक बड़ी बाधा : बख्शी

Contact is a major obstacle in the development of Arunachal: Bakshi

Contact is a major obstacle in the development of Arunachal: Bakshi

ईटानगर| अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल बी.डी. मिश्रा ने शुक्रवार को कहा कि संपर्क की चुनौती राज्य के विकास में सबसे बड़ी बाधा रही है। उन्होंने अपने पहले गणतंत्र दिवस संबोधन में राज्य के लोगों से कहा, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए हमारे राज्य के लोगों के लिए संपर्क को बढ़ाना एक अनिवार्य जरूरत है। उन्होंने कहा, चार दशकों तक हवाई संपर्क में कोई वृद्धि नहीं हुई। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि इस वर्ष अरुणाचल में नागरिकों के लिए पासीघाट में एडवांस लैंडिंग ग्राउंड में विमान संचालन का कार्य शुरू हो जाएगा। बख्शी ने कहा कि सरकार होलोंगी में असैन्य हवाईअड्डे को जल्द शुरू करने को लेकर प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, तेजू हवाईअड्डे पर सभी तरह के काम पूरे हो गए हैं और जल्द ही यहां विमान सेवा शुरू हो जाएगी।बख्शी ने कहा, इसके अलावा, सरकार ने पूरे राज्य में हेलीकॉप्टर सेवा के विस्तार को भी प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा, नियमित रूप से विश्वसनीय, पर्याप्त और सस्ती हेलीकॉप्टर सेवा पूरे राज्य में नए आर्थिक अवसरों को पैदा करने के लिए उपलब्ध होगी।उन्होंने कहा कि सरकार त्वरित ढंग से राज्य के सभी विकास कार्यो को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

बख्शी ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के सड़क संपर्क के लिए 50 हजार करोड़ रुपये देने का वादा किया है। पिछले वर्ष हमने ट्रांस-अरुणाचल राजमार्ग के कार्यान्वयन में महत्वपूर्ण प्रगति देखी है।

उन्होंने कहा,राज्य सरकार ने ग्रामीण संपर्क बढ़ाने और सीमावर्ती क्षेत्रों में समाजिक-आर्थिक संरचना के विकास के लिए केंद्र सरकार को समग्र विकास का प्रस्ताव दिया है।

देश से जुडी और अधिक खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

VIDEO राशिफल 2018 पूरे वर्ष का राशिफल एक साथ || ग्रह नक्षत्रों का बारह राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा

आपको यह खबर अच्छी लगे तो SHARE जरुर कीजिये और  FACEBOOK पर PAGE LIKE  कीजिए, और खबरों के लिए पढते रहे Sabguru News और ख़ास VIDEO के लिए HOT NEWS UPDATE और वीडियो के लिए विजिट करे हमारा चैनल और सब्सक्राइब भी करे सबगुरु न्यूज़ वीडियो