Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46 Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7074 -
अजमेर। लोकसभा उपचुनाव 2018 के मतों की गणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय अजमेर में एक फरवरी 2018 को सुबह 8 बजे से प्रारम्भ होगी। जिला मुख्यालय एवं उपखण्डों के सम्पूर्ण क्षेत्र में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही के पूर्व महाराव रघुवीरसिंह को पद्म श्री सम्मान से नवाजा जाएगा। केन्द्र सरकार की ओर से जारी सूची में पद्म श्री पाने वालों की सूची में शामिल 73 लोगों में उनका नाम भी शामिल है।
अजमेर। संसदीय उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामरूवरूप लांबा के समर्थन में कई जगह विभिन्न समाजों की सभा हुई। नगर रावणा राजपूत सभा और श्री मैथिली ब्राह्मण संस्थान की ओर आयोजित समाजिक सभाओं में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की गई। इन समाजों के पदाधिकारियों ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया।
अजमेर। अजमेर संसदीय सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। कांग्रेस के पास चुनावी मुदृदे नहीं है। अब वह जाति और समाज के नाम पर लोगों को बांटने में लगी है।
ajmer by-election 2018 : bjp general secretary organization chandrasekhar meets party workers in ajmer
अजमेर। आजादी के बाद से 60 सालों तक कांग्रेस सत्ता में काबिज रही। कांग्रेस की सोच के कारण देश में भ्रष्टाचार पनपा। लोगों में राजनीति के प्रति नफरत पैदा हो गई। ऐसे हालातों में राष्ट्रवादी विचार को लेकर भाजपा ने भारत के नव निर्माण की कल्पना सजाई। यही राष्ट्रवादी विचार आज देश का प्रमुख विचार बन गया है। इसी के चलते पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ रहा है। ये बात भाजपा के संगठन मंत्री चन्द्रशेखर ने गुरुवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कही।
ajmer by-election 2018 : cm vasundhara raje to visit ajmer on january 27
अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में अजमेर के मतदाताओं के बीच महाजनसंपर्क करेंगी। महाजनसंपर्क दोपहर 12 बजे राजा साइकिल जिन दत्त सूरी सर्किल से प्रारंभ होगा।
ajmer by-election 2018 : prabhu lal saini addressing press conference at bjp election office in ajmer
अजमेर। आश्वासनों के भरोसे कभी चुनाव नहीं लडा जा सकता इसके लिए जनता के भरोसे पर खरा उतरना होता है। हमने विकास कार्यों के बूते जनता का दिल जीता है। हमारी पार्टी और सरकार की नीयत और नीतियां साफ हैं। इसीलिए मैं दावे के साथ कहता हूं कि राजस्थान में अलवर, अजमेर और मांडलगढ सीट पर हो रहे उपचुनाव में हमारी जीत होगी। ये बात प्रदेश के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने गुरुवार को अजमेर से भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के पक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कही।
Padmaavat protests: 18 arrested for attack on school bus in Gurugram
गुरुग्राम। फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज किए जाने को लेकर यहां हो रहे प्रदर्शन के दौरान एक स्कूल बस पर हुए हमले के मामले में 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस महानिदेशक बीएस संधू ने कहा कि यह गिरफ्तारी बुधवार को स्कूल बस पर हमला करने और हरियाणा रोडवेज की बस को जलाए जाने की घटना के बाद हुई।
Johannesburg 3rd Test day 2nd : India vs South Africa
जोहान्सबर्ग। भारत ने वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन अच्छी वापसी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक अपनी दूसरी पारी में एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए। स्टम्प्स तक लोकेश राहुल 16 और मुरली विजय 13 रन बनाकर खेल रहे हैं।
Padmaavat row: Killed Muslims, Dalits and are now coming for our kids says kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पद्मावत फिल्म का विरोध कर रही एक भीड़ द्वारा स्कूली बच्चों की बस पर हुए हमले की गुरुवार को निंदा की। बुधवार को हमला कथित तौर पर करणी सेना के समर्थकों ने किया था। मुख्यमंत्री ने इस घटना को पूरे देश के लिए शर्म की बात कहा है।