Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 7075 -
होम ब्लॉग पेज 7075

प्रधानमंत्री मोदी को ‘पद्मावत’ हिंसा पर बोलना चाहिए : कांग्रेस

Padmaavat protests : Why the silence, PM must speak on violence says Congress
Padmaavat protests : Why the silence, PM must speak on violence says Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फिल्म ‘पद्मावत’ के विरोध के नाम पर हो रही हिंसा पर बोलने और इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेने के लिए कहा। कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि हरियाणा के गुरुग्राम में एक स्कूल बस पर बुधवार को हुआ हमला इस मामले में और भी दुखद और शर्मनाक था कि कैसे मोदी और हरियाणा सरकार ‘कानून और व्यवस्था को बनाए रखने में असफल’ रहे हैं।

अन्य राजपूत नेताओं के साथ ‘पद्मावत’ देखूंगा : मनीष सिसोदिया

Will watch ‘Padmaavat’ with other Rajput leaders : Delhi Deputy CM Manish Sisodia

नई दिल्ली। गुरुग्राम में ‘पद्मावत’ के खिलाफ प्रदर्शन में स्कूली बच्चों की बस पर श्री राजपूत कर्णी सेना के कथित समर्थकों द्वारा किए गए हमले की निंदा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार को कहा कि वह उनके जैसे अन्य राजपूत नेताओं के साथ मिलकर इस फिल्म को देखेंगे और लोगों को इसके बारे में बताएंगे।

हिंदी बेस्टसेलर की तीसरी सूची जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में घोषित

third list of Hindi bestsellers announced at the Jaipur Literature Festival 2018
third list of Hindi bestsellers announced at the Jaipur Literature Festival 2018

जयपुर। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की सह-निदेशक नमिता गोखले और निर्माता संजॉय रॉय ने दैनिक जागरण और नील्सन बुक स्कैन की तीसरी हिंदी बेस्टसेलर सूची की घोषणा की। इस सूची को तीन श्रेणी में बांटा गया है कथा, कथेतर और अनुवाद और हर श्रेणी में दस बेस्टसेलर की सूची है।

नलगोंडा नगरपालिका अध्यक्ष के पति बी. श्रीनिवास की हत्या

Nalgonda municipality Chairpersons husband Boddupalli Srinivas Found Murdered

हैदराबाद। नलगोंडा नगरपालिका की अध्यक्ष बी.लक्ष्मी के पति की बुधवार देर रात कुछ अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि उनके पति बी. श्रीनिवास एक फोनकॉल के आने के बाद मध्यरात्रि को घर के बाहर गए थे।

‘अय्यारी’ की टीम वाघा बॉर्डर पर जवानों संग मनाएगी गणतंत्र दिवस

aiyaary team to celebrate 69th Republic Day with soldiers at Wagah Border
aiyaary team to celebrate 69th Republic Day with soldiers at Wagah Border

मुंबई। फिल्म अय्यारी के निर्माता नीरज पांडे के साथ मनोज बाजपेयी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राकुल प्रीत सिंह और पूजा चोपड़ा के लिए इस साल का गणतंत्र दिवस काफी खास होने वाला है। फिल्म की पूरी टीम 26 जनवरी के मौके पर वाघा बॉर्डर पर होने वाले खास ध्वजारोहण में हिस्सा लेने के लिए तैयार है। फिल्म की टीम इस साल गणतंत्र दिवस जवानों के साथ मनाएगी। हाल ही में फिल्म की टीम ने जैसलमेर के बीएसएफ कैम्प में जवानों के साथ समय बिताया था।

न्यूयॉर्क मेयर घूस मामला : भारतवंशी रेस्तरां मालिक ने दोष स्वीकारा

0

न्यूयॉर्क। भारतीय मूल के अमरीकी रेस्तरां मालिक हरेंद्र सिंह ने अदालत की बंद कमरे की सुनवाई में न्यूयॉर्क के मेयर बिल डी ब्लासियो को घूस देने का प्रयास करने का जुर्म स्वीकार कर लिया है।

‘टाइम्स’ ने अदालत के रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि सिंह ने लॉन्ग द्वीप में संघीय न्यायाधीश के समक्ष डी ब्लासियो को घूस देने का प्रयास करने का अपराध अक्टूबर 2016 में ही स्वीकार कर लिया था।

टाइम्स के मुताबिक हालांकि इसे एक साल से भी अधिक समय बाद मंगलवार को लॉन्ग द्वीप पर नसाउ काउंटी के पूर्व प्रमुख एडवर्ड मनगानो की सुनवाई के दौरान सार्वजनिक किया गया।न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक सिंह ने घूस के छह अन्य असंबद्ध मामलों में भी दोष स्वीकार किया था।

इस मामले में मेयर पर आरोप दायर नहीं किए गए हैं और उनका अदालती दस्तावेजों में ऑफिशियल2 के नाम से उल्लेख किया गया है, जो टाइम्स के मुताबिक स्पष्ट रूप से डी ब्लासियो के लिए है।

अभियोजक पक्ष कभी-कभार अदालती दस्तावेजों में नेताओं के नाम का उल्लेख नहीं करते। मेयर को घूस देने के प्रयास के मामले के केंद्र में रहा सिंह का वाटर्स एज रेस्तरां 2015 में बंद हो गया था।

फ्लू वायरस से छह गुना बढ़ जाता है हृदयाघात का खतरा

Flu Increases Risk Of Heart Attack, Study Finds
Flu Increases Risk Of Heart Attack, Study Finds

टोरंटो। इनफ्लुएंजा बुखार से पीड़ित लोगों को हृदयाघात का खतरा छह गुना बढ़ जाता है। खासतौर से बुखार आने के आरंभिक एक सप्ताह में यह खतरा ज्यादा रहता है, लिहाजा टीकाकरण बहुत जरूरी है। एक शोध से यह जानकारी मिली है। बुजुर्गो, इनफ्लुएंजा बी संक्रमण व हृदयाघात से पीड़ित रहे मरीजों में यह खतरा और भी ज्यादा हो सकता है।

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में फिर इजाफा

Petrol, diesel prices highest since 2014
Petrol, diesel prices highest since 2014

नई दिल्ली। दिल्ली व अन्य शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को एक बार फिर इजाफा हुआ है। इंडियन ऑयल कॉर्प के डाटा के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 72.49 रुपये प्रति लीटर हो गया, जो कि तीन वर्षो में सबसे ज्यादा है। इससे पहले पेट्रोल की सबसे ज्यादा कीमत अगस्त 2014 में 72.51 रुपये प्रति लीटर दर्ज की गई थी।

21 लोगों संग रूसी नाव जापान सागर में लापता

Russian fishing vessel disappears in Sea of Japan, 21 missing
Russian fishing vessel disappears in Sea of Japan, 21 missing

मास्को। रूस की मछली पकड़ने वाली एक नाव ‘वोस्तोक’ 21 क्रू सदस्यों के साथ जापान सागर में लापता हो गई है। नाव का एक आपातकालीन प्रकाश उपकरण जापानी सागर के समुद्री क्षेत्र में प्रिमोरोस्की क्राई तट से 200 किलोमीटर की दूरी पर मिला है।

जबरन बाजार बंद करवाने पर हाथापाई, पुलिस ने भांजी लाठियां और फिर खुल गए बाजार

सिरोही। दो पक्षों में विवाद को टालने और भीड को छांटने के लिए किया लाठीचार्ज।

सबगुरु न्यूज-सिरोही। पद्मावत फिल्म के विरोध को लेकर गुरुवार को करणी सेना के पदाधिकारी सिरोही जिला मुख्यालय पर बाजार बंद करवाने पहुंचे। इस दौरान जबरदस्ती करने से व्यापारियों व करणी सेना के पदाधिकारियों में हाथापाई हो गई। विवाद बढने से पहले पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिससे दोनों पक्षों के लोग तितर-बितर हो गए। लाठीचार्ज के आधे घंटे बाद सिरोही का बाजार फिर से खुल गया। वहीं बंद को लेकर बुधवार को ही सभी संगठनों की सहमति होने से माउण्ट आबू में बाजार बंद रहे।