
पीपीपी मोड पर चिकित्सालय, ग्रामीणों ने जताया विरोध, सिरोही के ये गांव शामिल

कांग्रेस के राज में फर्जी कंपनियों का चल रहा था गौरख धंधा : पीपी चौधरी

अजमेर। विधिक और कंपनी मामलों के केंद्रीय राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के राज में फर्जी कंपनियों का गौरख धंधा चल रहा था। देश में कंपनी एक्ट के तहत 16 लाख कंपनियां रजिस्टर थीं। इनमें से केवल 11 लाख कंपनिया एक्टिवेट थी। मोदी सरकार ने कडा कदम उठाते हुए दो लाख से अधिक फर्जी कंपनियों को निरस्त किया। वे मंगलवार को भाजपा चुनाव कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस राज में इन कंपनियों के माध्यम से मनी लॉन्डिग और कालेधन से जुडे काम हो रहे थे। मोदी सरकार ने ऐसी सभी कंपनियों के बैंक अकाउंट फ्रीज किए। आने वाले समय में ऐसी फर्जी कंपनियों से जुडे कई बडे चेहरे बेनकाब होंगे।
चौधरी ने कांग्रेस नेताओं के सत्ता में आने के बाद भामाशाह कार्ड को फाड कर फैंकने के बयान की निंदा करते हुए कहा कि चूंकि भामाशाह कार्ड से लाखों गरीबों और जरूरत मंदों को लाभ हो रहा है। इससे कई तरह के भ्रष्टाचारों पर रोक लगी है। कांग्रेस नहीं चाहती की गरीब जनता को उनके हक का सीधा लाभ मिले।
चौधरी ने कहा कि देश से कांग्रेस की जडे उखड चुकीं हैं। जनता कांग्रेस के विचार को हर राज्य में नकार चुकी है। कांग्रेस ने हमेशा गरीबों को चुनावी मुदृदा बनाया लेकिन 60 साल के शासन में गरीबों के लिए किया कुछ भी नहीं। कांग्रेस राज में बनी हर योजना में खुलकर भ्रष्टाचार हुआ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने तो सार्वजनिक रूप से कहा था कि केंद्र से चला एक रूपया लोगों तक पहुंचते पहुंचते 15 पैसे हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में व्याप्त 85 प्रतिशत भ्रष्टाचार को समाप्त करने का बीडा उठाया। आज केंद्र हो या राज्य सरकार। मोदी सरकार की सारी योजनाएं पूरी तरह पारदर्शी है।
उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी वसुंधरा सरकार के राजे में किसान, मजदूर और महिलाओं की जीवन सुरक्षा और उनके विकास के लिए चल रही योजनाओं का लाभ करोडो लोगों को सीधा मिल रहा है।

कानून राज्य मंत्री ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा के राज में एक बडा अंतर है। भाजपा के राज में काम तेजी से हो रहे है। प्रधानमंत्री की नीतियों के कारण भारत का दुनिया भर में मान बडा है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री 16-18 घंटे काम कर देश की तस्वीर बदलने के काम में लगे हैं, वहीं राजस्थान में वसुंधरा राजे की जन विकास नितियों के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में हुए विकास के कारण तस्वीर बदल रही है।
चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के पास जनता के बीच जाने के लिए मुददे नहीं हैं। भाजपा एक राष्टवादी संगठन है। भाजपा देशहित और समाज को ध्यान में रखकर ही निर्णय लेती है। प्रेस वार्ता में सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी, धरोहर प्रोन्नित प्राधिकरण के चेयरमैन ओंकारसिंह लखावत, ई ग्रंथालय प्रदेश प्रमुख आशीष चतुर्वेदी, मीडिया संपर्क विभाग के प्रदेश प्रमुख आनंद शर्मा थे।

कानून मंत्री ने अधिवक्ताओं से किया संवाद
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री पीपी चौधरी ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ की ओर से आयोजित सभा में अधिवक्ताओं के साथ संवाद किया। विधि प्रकोष्ठ की ओर से स्वामी कॉम्पलेक्स में भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में सभा आयोजित की गई।
सभा में कानून राज्यमंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति कर रहा है। अंतराष्ट्रहय स्तर पर दुनिया के देश भारत को उभरती हुई शक्ति के रूप में देख रहे है।
विधि प्रकोष्ठ की सभा में प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह नरूका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में देश और राज्य ने विकास के नए आयाम स्थापित किए है।
सभा में जिला अध्यक्ष एडवोकेट मनोज डीडवानियां, सह संयोजक कुलदीपसिंह गहलोत, उमेश शर्मा, समीर काले, प्रशांत यादव, अशोक माथुर, नीरज जैन, बार अध्यक्ष मोहनसिंह राठौड, केजी जोशी ने भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प लिया। मंच संचालन एडवोकेट समीर शर्मा ने किया।
यह भी पढें
अजमेर चुनाव : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद
पुष्कर में लांबा के समर्थन में जुटे लोग, दिलाया जीत का भरोसा
सुभाष चंद बोस जयंती पर युवा मोर्चा ने निकाली कमल विजय यात्रा
सीएम की बहू निहारिका राजे ने घूघरा देव मंदिर में लगाई धोक
विकास ही हमारा मुद्दा, विकास ही हमारी पहचान : चन्द्रशेखर
रंग लाया सबगुरु न्यूज का प्रयास, कलक्टर ने बावडियों की सीमेंटिंग रुकवाई, कहा लौटाएंगे हेरिटेज लुक

सबगुरु न्यूज-सिरोही। सिरोही नगर परिषद के भाजपा बोर्ड और नगर परिषद के अधिकारियों द्वारा सिरोही की ऐतिहासिक विरासत बावडियों को विकृत करने पर रोक लगेगी। मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के जिले के प्रभारी अधिकारी जिला कलक्टर संदेश नायक ने कहा जिला मुख्यालय की बावडियों का जीर्णोद्धार हेरीटेज स्टाइल में ही करवाया जाएगा।
सीएम की बहू निहारिका राजे ने घूघरा देव मंदिर में लगाई धोक

अजमेर। भाजपा स्टार प्रचारक निहारिका राजे ने कई स्थानों पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा को विजयी बनाने के लिए जनसंपर्क किया। मंगलवार को निहारिका राजे ने रूपनगढ के नावां, केकडी के जादावा सहित कई गा्रमीण क्षेत्रों में जन संवाद कायम किया। निहारिका राजे ने घूघरा के देव मंदिर जाकर भाजपा प्रत्याशी की जीत की मनोकामना भी की।
अजमेर चुनाव : मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे करेंगी पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद

अजमेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बुधवार को अजमेर जिले में दो स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगी। सुबह 10 बजे तीर्थराज पुष्कर में सरोवर की पूजा अर्चना के बाद जगत पैलेस के पास भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगी। मुख्यमंत्री अजमेर स्थित विजय लक्ष्मी पार्क में दोपहर 2 बजे अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संगठनों से संवाद करेंगी।
सुभाष चंद बोस जयंती पर युवा मोर्चा ने निकाली कमल विजय यात्रा

अजमेर। भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर जिला द्वारा सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा के समर्थन में भाजयुमो के नेतृत्व जिला महामंत्री अशोक शर्मा की अगुवाई में कमल विजय यात्रा निकाली गई।
पुष्कर में लांबा के समर्थन में जुटे लोग, दिलाया जीत का भरोसा

अजमेर। भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने मंगलवार को पुष्कर विधानसभा क्षेत्र में लोगों से जनसंपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। लांबा के साथ संसदीय सचिव सुरेश सिंह रावत, देहात अध्यक्ष बीपी सारस्वत, किशनगढ मार्बल एसोसिएशन अध्यक्ष सुरेश टांक, भीयांसिंह रावत, महामंत्री जगमालसिंह रावत, किशनसिंह रावत सहित अन्य पदाधिकारी थे।
भाजपा प्रत्याशी का जगह जगह लांबा का स्वागत
भाजपा प्रत्याशी लांबा ने पुष्कर विधान सभा क्षेत्र में गांव बूबानी, गाडियावास, भूडोल, चाचियावास, नरवर, अरडका बबाइचा, रूपनगढ सहित अन्य क्षे़त्रों में लोगों से जन संपर्क कर भाजपा को विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

जातिवाद का जहर घोल रही कांग्रेस
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा ने चुनावी सभाओं में कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश व वसुंधरा के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर प्रगति कर रहा है। इसी विकास को आगे बढाने के लिए उन्होंने जनता से भावुक अपील कर भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प दिलाया।
लांबा ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि यह परीक्षा की घडी है। विकास और विभाजन के विचार के बीच हो रहे इस चुनाव में कांग्रेस को पराजित कर विभाजनकारी ताकतों को सबक सिखाना है। लांबा ने कहा कि कांग्रेस जातिवाद का जहर घोल रही है।
लांबा बुधवार को मसूदा में करेंगे जनसंपर्क
भाजपा प्रत्याशी रामस्वरूप लांबा बुधवार को मसूदा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों मेें जनता से संपर्क करेंगे। मसूदा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी पंचायती राज ग्रामीण विकास मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड ने बताया कि रामस्वरूप लांबा बुधवार को बांदानवाडा, कुमारिया, छदुंदरा, धातोल, राम मालिया, बुबकिया, सोबडी, नागोला, बडगांव, कनेइका, पाडलिया, चापानेरी, नान्दसी,करोट, गुढाखुर्द, देवलिया, लामगरा, बडली, एकलसिंहा, कराटी, सिंगावल, राताकोट, पगाडा और भिनाय क्षेत्र में जनसंपर्क करेंगे।
भाजपा ने विकृत की देवडा राजवंश की धरोहर, इंटेक और कांग्रेस की बचाने की गुहार, पूर्व राजपरिवार सक्रिय

सबगुरु न्यूज-सिरोही। भाजपा बोर्ड ने सिरोही में स्थित देवडा राजवंश की धरोहर सरजावाव बावडी को विकृत कर दिया है। भारतीय सांस्कृतिक निधि का सिरोही चेप्टर व कांग्रेस ने सिरोही की इन ऐतिहासिक धरोहरों को बचाने के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे से गुहार लगाई है।
निर्वाचन आयोग खाप पंचायत की तरह काम कर रहा : आप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को निर्वाचन आयोग को खाप पंचायत करार दिया और नए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ओपी रावत के भारतीय जनता पार्टी से संबंधों को लेकर सवाल उठाए।
प्रधान न्यायाधीश पर महाभियोग प्रस्ताव लाने का विचार कर रही माकपा

नई दिल्ली। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने मंगलवार को कहा कि वह देश के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के खिलाफ अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर एक महाभियोग प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के चार वरिष्ठतम न्यायाधीशों द्वारा मिश्रा पर मामलों के आवंटन में मनमानी करने की शिकायत के बाद सामने आया है।