Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 733 -
होम ब्लॉग पेज 733

रानिल विक्रमसिंघे के घर पर हमला करने के आरोप में तीन अरेस्ट

कोलंबो। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में पुलिस ने प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के निजी घर में आगजनी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

कोलुपिटिया पुलिस ने कहा कि अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए जांच की जा रही है। ‘डेली मिरर’ की रिपोर्ट के अनुसार गिरफ्तार किए लोग माउंट लाविनिया के निवासी के हैं और उनकी 19 , 24 और 28 साल है। अशांति के बीच शनिवार को कोलंबो में 5वीं लेन पर स्थित श्री विक्रमसिंघे के आवास को प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने आग के हवाले कर दिया।

श्रीलंका में आर्थिक संकट को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे हैं। यहां कल एक बार फिर प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए।उन्होंने सुबह राष्ट्रपति भवन का घेराव करने के बाद उस पर कब्जा कर लिया। हालांकि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मौजूदा हालात देखकर एक दिन पहले भी आवास छोड़कर भाग गए।

इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने देर शाम प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे के घर को भी निशाना बनाया। जब प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के आवास के बाहर जमा होने लगे तो सुरक्षाबलों ने उन्हें रोकने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद प्रदर्शनकारी भड़क गए और उन्होंने प्रधानमंत्री के घर को आग के हवाले कर दिया।

माउंट आबू में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

माउंट आबू। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी का तीन दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग शिविर आज यहां शुरू हुआ। राज्य के सिरोही जिले में स्थित पर्वतीय पर्यटन स्थल माउंट आबू में ब्रह्माकुमारी संगठन के ज्ञानसरोवर अकादमी परिसर में शुरू हुए शिविर के पहले दिन कई सत्र हुए।

उदघाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के द्वारा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, प्रदेश प्रभारी अरूणसिंह, नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, राष्ट्रीय मंत्री अलका गुर्जर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, राष्ट्रीय मुख्य संगठक वी सतीश एवं संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने किया।

उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए डॉ. पूनिया ने जनसंघ से लेकर भाजपा तक की यात्रा की विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। प्रशिक्षण वर्ग में जिन्होंने पार्टी के लिए विचार किया उन सभी को आज याद किया जाता है।

कटारिया ने कहा कि भाजपा ने सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की परिकल्पना को साकार किया। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य संगठक वी. सतीश ने विचार परिवार के बारे में उदबोधन दिया।

इस अवसर पर शेखावत ने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश की रक्षा पॉलिसी पैरालाईसिस हो चुकी थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने रक्षा यंत्रों की खरीद में आयात पर निर्भरता कम की है। वन रेंक वन पेंशन एवं तीनों सेनाओं में संयुक्त रूप से सीडीएस का पद रखने पर देश की सुरक्षा को मजबूती मिली है।

राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है, प्रदेश में अनुसूचित, जनजाति पर अत्याचार बढ़ रहे हैं, संगठित गिरोह चाहे भू माफिया, नकल गिरोह समेत सभी प्रकार अपराधिक गतिविधियों को बढ़ाने वालों को सरकार संरक्षण दे रही है, तुष्टीकरण की नीति के चलत अपराधियों में सरकार का बढ़ता विश्वास व आमजन में बढ़ता भय चिंता का विषय बन गया है।

अरुण सिंह ने कहा कि मोदी की जनकल्याणकारी योजनायें सबके सामने धरातल पर स्पष्ट रूप से दृष्टिगोचर हो रही हैं। पंडित दीनदयाल उपाध्यक्ष के अंत्योदय योजना के तहत अंतिम व्यक्ति तक विकास की योजनाएं पहुंच रही हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आठ वर्ष की विकास की यात्रा ने राष्ट्र को गौरवान्वित किया।

शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी भाग लेंगे और वह 12 जुलाई को इसमें शिरकत कर अपना संबोधन देंगे। इससे पहले सोमवार को भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य नेता शिविर में भाग लेंगे।

RSS की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में भी उदयपुर हत्याकांड की निंदा

झुंझुनूं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की खेमी शक्ति मंदिर परिसर में आयोजित अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक पूर्ण होने पर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने पत्रकारों को बताया कि कोरोना काल के पश्चात हो रही प्रत्यक्ष प्रांत प्रचारक बैठक में संगठनात्मक कार्यों के साथ ही आगामी योजनाओं व गतिविधियों पर भी चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि दो साल पश्चात हुए संघ शिक्षा वर्गों में 40 वर्ष से कम आयु के 18981 व 40 वर्ष से अधिक आयु के 2925 शिक्षार्थियों ने वर्ग में सहभागिता की। इस वर्ष पूरे देश के प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष के 101 वर्गों में कुल 21906 संख्या रही।

उन्होंने कहा कि संघ कार्य पुनः गतियुक्त हो रहा है। कोरोना के कारण प्रभावित हुआ शाखा कार्य फिर से शुरु हो गया है। वर्तमान में शाखाओं की संख्या 56824 है। स्वयंसेवकों की सामाजिक कार्य जैसे जल प्रबंधन, कचरा प्रबंधन, पर्यावारण व स्वच्छता आदि में समाज के सहयोग से सहभागिता बढ़ती जा रही है। ऐसे ही कुटुंब प्रबोधन व कुरीतियों के निवारण हेतु सामाजिक संस्थाओं, संतों व मठ-मंदिरों के सहयोग से इस कार्य को स्वयंसेवक आगे बढ़ा रहे हैं।

बैठक में स्वाधीनता के 75 वर्ष के संदर्भ में समाज जीवन के सभी क्षेत्रों में स्व के आधार पर विचार हो एवं अज्ञात व अकीर्तित नायकों के बारे में समाज की विभिन्न संस्थाएं अनेक कार्यक्रम आयोजित कर रही है उनको और अधिक प्रचारित करने की आवश्यकता है।

उन्होंने बताया कि मार्च में सम्पन्न हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक में स्वरोजगार के विषय पर चर्चा हुई थी। उसके अंतर्गत ‘स्वावलंबी भारत अभियान’ में 22 संगठनों ने 4000 से अधिक युवाओं को स्वरोजगार का प्रशिक्षण दिया है। 15 जुलाई अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस से 21 अगस्त उद्योजक दिवस तक इस विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि 2025 में संघ कार्य को प्रारम्भ हुए सौ वर्ष पूर्ण हो रहे हैं। संघ के शताब्दी वर्ष की व्यापक विस्तार योजना बनी है। साल 2024 तक देश भर में एक लाख स्थानों पर शाखाओं को ले जाएंगे तथा समाज के सभी वर्गों में संघ कार्य पहुंचे एवं समाज जागरण के साथ समाज में सकारात्मक वातावरण बने ऐसा प्रयास है। बैठक में गत वर्ष की समीक्षा तथा आगामी 2 वर्ष के कार्य योजनाओं का लक्ष्य लिया।

एक प्रश्न का उत्तर देते हुए सुनील आंबेकर ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के साथ लोक भावना का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उदयपुर में जो नृशंस हत्या हुई वह अत्यंत निंदनीय है। इसकी जितनी भर्त्सना हो वह कम है। हमारे देश में लोकतंत्र है। संवैधानिक लोकतांत्रिक अधिकार है। किसी को अगर कोई बात पसंद नहीं आई तो उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए लोकतांत्रिक मार्ग है।

सभ्य समाज इस प्रकार की घटना की निंदा ही करता है। हिन्दू समाज शांतिपूर्ण, संवैधानिक तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। मुस्लिम समाज से भी अपेक्षा है कि ऐसी घटना का निषेध करे। कुछ बुद्धिजीवियों ने इसका निषेध किया है, लेकिन मुस्लिम समाज को भी सामने आकर इसका बढ़चढ़कर विरोध करना चाहिए। ऐसी घटनाएं न समाज हित में हैं और न ही देशहित में है। इसका सबको मिलकर निषेध करना आवश्यक है।

पेट्रोल-डीजल के दाम 50वें दिन भी स्थिर

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में उतार-चढाव के बीच देश में रविवार को तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जिससे लगातार 50वें दिन ईंधन के दाम स्थिर रहे।

तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार दिल्ली में आज पेट्रोल का दाम 96.72 रुपए और डीजल का दाम 89.62 रुपए प्रति लीटर है, जबकि मुंबई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमशः 111.35 रुपए और 97.28 रुपए प्रति लीटर पर है।

देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें मूल्य वर्धित कर (वैट) और माल ढुलाई शुल्क के आधार पर राज्यों में अलग-अलग हैं। केंद्र सरकार ने मई के अंतिम सप्ताह में आम आदमी को बड़ी राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमशः आठ रुपए और छह रुपए प्रति लीटर की कटौती करने की घोषणा की थी। इससे पेट्रोल-डीजल के दाम कम से कम क्रमशः 9.5 रुपए और सात रुपए तक गिर गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में लंदन ब्रेंट क्रूड 107.02 डॉलर प्रति बैरल और अमेरिकी क्रूड 2.01 प्रतिशत गिरकर 104.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा। पेट्रोल-डीजल के मूल्यों की प्रतिदिन समीक्षा की जाती है। देश के चार बड़े महानगरों में आज पेट्रोल और डीजल के दाम इस प्रकार रहे:-

महानगर…………पेट्रोल………….डीजल

दिल्ली…………..96.72……..89.62
मुंबई …………..111.35…….97.28
कोलकाता ……….106.03……..92.76
चेन्नई…………..102.63…….94.24

अजमेर रथ यात्रा : भगवान श्री जगन्नाथ ने किया नगर भ्रमण

0

अजमेर। रथ यात्रा के 10वें दिन भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा नगर भृमण कर पुनः जगदीश मंदिर विराजे। मेला संजोयक संजय कंदोई ने बताया की आज भगवान के मनमोहक फूलो से विशेष श्रंगार किया गया साथ ही रथ को आकर्षक व रंगीन लाइटों से सजा कर फूलों की सजावट की गई।

श्री अग्रवाल पंचायत मारवाड़ी घड़ा के तत्वावधान में रथ यात्रा का ऋषि घाटी स्थित जगदीश मंदिर से शुभारंभ किया गया। उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी, पुलिस उप अधीक्षक छवि शर्मा ने भगवान जगदीश की आरती कर रथ को अपने हाथों से खींचा।

समिति के उपाध्यक्ष रितेश गर्ग ने बताया कि भगवान अपने निज भवन से आठ दिन के लिए अपनी मासी के यहां जाते हैं। उसके बाद अपनी मासी के यहां से अपने निज मंदिर के लिए निकलते हैं।

इसी के अन्तर्गत अजमेर में भी भगवान की रथ यात्रा धूमधाम के साथ जगन्नाथ मंदिर से गंज, आगरा गेट, नया बजार चौपड़, चूड़ी बजार, मदारगेट होते हुए अपने निज मंदिर आए। इस यात्रा मै भगवान श्री जगननाथ, बलभद्र व सुभद्रा की जगह जगह पर भक्त लोग आरती की। मान्यता है कि भगवान आज खुद भक्तों को दर्शन देने के लिए आते हैं।

समिति के अध्यक्ष नरेंद्र डीडवानिया ने बताया कि आज के दर्शन नयनाभिराम एवं मनमोहक होते हैं। भगवान स्वयं आकर भक्तों को दर्शन देते हैं। उनके रथ को पूरे रास्ते भक्तजन अपने हाथों से खींचते हैं। घोड़े, ऊंट, बेंड बाजे, ढोल आदि के साथ रथ यात्रा निकलती है। जयकारों के बीच माहौल भक्तिमय हो जाता है।

सभी कार्यक्रम में कमेटी के नरेन्द्र डिडवानिया, प्रमोद डिडवानिया, रितेश गर्ग, राजेन्द गांधी सुशील कंदोई, राजकुमार जैतारणीया, प्रहलाद गर्ग, आंनद गोयल, दिनेश प्रणामी, शंकर फतेहपुरिया सहित श्रदालु जन मौजूद थे।

ब्रिटेन : प्रधानमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं ऋषि सुनक

लंदन। ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सरकार से चांसलर के पद से इस्तीफा देने वाले ऋषि सुनक ने डाउनिंग स्ट्रीट में उनका स्थान लेने के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। अन्य दावेदारों में पूर्व स्वास्थ्य सचिव साजिद जाविद के जल्द ही दौड़ में शामिल होने की उम्मीद है।

चुनाव के कार्यक्रमों और प्रक्रिया की घोषणा सोमवार को की जानी है। जिसमें लगभग दस उम्मीदवारों के शुरू में मैदान में होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों को पार्टी के सांसदों द्वारा कई दौर के मतदान से गुजरना होगा, जिनमें से कम वोट प्राप्त करने हट जाएंगे और अन्त में दो उम्मीदवार बचेंगे।

दोनों उम्मीदवारों पर अंतिम वोट पोस्टल बैलेट के माध्यम से पार्टी के लगभग दो लाख सदस्यों द्वारा डाला जाएगा। इसमें जीतने वाला पार्टी का अगला नेता और प्रधानमंत्री होगा, जो जॉनसन की जगह लेगा। चुनाव पूरा होने तक जॉनसन कार्यवाहक के रुप में काम कर रहे हैं।

सुनक ने एक वीडियो जारी कर अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की, जबकि अब तक उनके साथ मैदान में शामिल होने वालों में सुएला ब्रेवरमैन, टॉम तुगेंदत और केमी बडेनोच हैं। उम्मीद है कि जाविद, नादिम जाहावी, पेनी मोर्डौंट और रहमान चिश्ती जल्द ही सूची में शामिल होंगे।

ब्रिटिश राजनीतिक इतिहास में यह पहली बार है कि जातीय अल्पसंख्यक समुदायों से शीर्ष पद के लिए इतने सारे उम्मीदवार हैं। सनक ने 2015 में हाउस ऑफ कॉमन्स में प्रवेश किया और तब से तेजी से ऊपर उठे, सट्टेबाजों के पसंदीदा हैं। कई प्रमुख सांसदों ने सार्वजनिक रूप से उनका समर्थन किया है।

‘रेडी फॉर ऋषि’ शीर्षक वाले वीडियो में सुनक ने अपनी भारतीय विरासत और अपनी दादी और माता-पिता के जीवन के सफर को याद किया। कोविड -19 महामारी की कठिन अवधि के दौरान चांसलर के रूप में उनके अनुभव के अलावा, उनकी बैक-स्टोरी सही बॉक्स पर टिक करने की उम्मीद है।

झारखंड में 18 IAS अधिकारियों का तबादला, राहुल शर्मा राज्यपाल के प्रधान सचिव

रांची। झारखंड सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों का स्थानांतरण और पदस्थापन किया है। योजना एवं विकास विभाग के सचिव राहुल शर्मा को राज्यपाल के प्रधान सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जबकि रांची समेत चार जिलों के उपायुक्तों का भी तबादला किया गया है। कार्मिक प्रशासनिक सुधार और राजभाषा विभाग ने शनिवार रात इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

कार्मिक विभाग से जारी अधिसूचना के अनुसार दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को राज्य वित्त आयोग का सचिव बनाया गया है। श्रम नियोजन विभाग के सचिव प्रवीण कुमार टोप्पो को दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल का आयुक्त, निदेशक श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान के. श्रीनिवासन को श्रम नियोजन विभाग का सचिव और श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार, उच्च शिक्षा विभाग में विशेष सचिव कमलेश्वर प्रसाद सिंह को उत्पाद आयुक्त तथा झारखंड विभरेज कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जबकि प्रभारी प्रमंडलीय आयुक्त उत्तरी छोटानागपुर चंद्र किशोर उरांव को अपने कार्याें के साथ आयुक्त संथाल परगना प्रमंडल दुमका का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार को आदिवासी कल्याण आयुक्त, उत्पाद आयुक्त अमित कुमार को निदेशक खान और झारखंड राज्य खनिज विकास निगम लि. का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान को चतरा का उपायुक्त, निदेशक पर्यटन राहुल कुमार सिन्हा को रांची का उपायुक्त, निदेशक समाज कल्याण ए. दोड्डे को पलामू का उपायुक्त, रांची के उपायुक्त छवि रंजन को निदेशक समाज कल्याण और सामाजिक सुरक्षा का निदेशक,एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक भुवनेश प्रताप सिंह को निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन का अतिरिक्त प्रभार, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदित्य कुमार आनंद को निदेशशक नगरीय प्रशासन नगर विकास विभाग, निदेशक खेलकूद जिशान कमर को गोड्डा का उपायुक्त, पलामू के उपायुक्त शशि रंजन को नगर आयुक्त रांची नगर निगम और गोड्डा के उपाुयक्त भोर सिंह यादव को लातेहार का उपायुक्त बनाया गया है। वहीं चतरा की उपायुक्त अंजली यादव को निदेशक पर्यटन के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है।

सबगुरु राशिफल : 10 जुलाई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि, देवशयनी एकादशी, वार रविवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 02.14 बजे बाद द्वादशी तिथि प्रारम्भ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज कार्यसिद्धि होगी। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आज प्रयास सफल रहेगा। आज धन की प्राप्ति के योग है। आज पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज भेंट व उपहार मिलेगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज व्यापार-व्यवसाय से लाभ मिलेगा। आज नौकरी में प्रभाव बढेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज किसी समस्या से मुक्ति मिलेगी। आज बेरोजगारी दूर करने का प्रयास सफल रहेगा। आज रोजगार मिलेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चंदमा रत्न मोती

आज मेहमानों का आगमन होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। आज उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आज आत्मसम्मान रहेगा। आज जोखिम उठाने का साहस करेगा। आज यश बड़ेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज किसी विशेष से कहासुनी होगी। आज स्वाभिमान को ठेस लगेगी। आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज कर्ज लेना पड़ेगा। आज चिंता व तनाव रहेगा। आज समय नेष्ट रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज नई योजना बनेगी। आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आज नौकरी में उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा। आज परिवार में सुख-शांति रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज रोजगार प्राप्ति का प्रयास सफल रहेंगा। आज परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। आज भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। आज सुख का साधन मिलेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज परिवार में मांगलिक कार्य होगा। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आज यात्रा शुभ रहेगी। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज धन प्राप्ति होगी। आज लेन देन में सावधानी रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। आज व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आज निवेश लाभदायक रहेगा। आज धन प्राप्ति अच्छी होगी। आज आय में वृद्धि होगी। आज प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज कोर्ट-कचहरी का काम अनुकूल रहेगा। आज लाभ का अवसर हाथ आएगा। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। आज बकाया वसूली का प्रयास सफल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज नौकरी में चेन रहेगा। आज पार्टनरों का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज कारोबार से लाभ मिलेगा। आज आपको मित्रों का सहयोग करने का अवसर मिलेगा। आज सामाजिक प्रतिष्ठा बढेगी। आज मान-सम्मान मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

मेघालय में जब्त किया गया 50 लाख का सोना

शिलांग। मेघालय पुलिस ने एक अंतरराज्यीय सोने की तस्करी के रैकेट का भंडाफोड़ किया है और सोने की तस्करी के एक संगठित नेटवर्क में कथित रूप से शामिल एक महिला सहित पांच स्वर्ण तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके पास से 800 ग्राम सोना और 27 लाख रुए नकद बरामद किए गए है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक एलआर बिश्नोई ने शनिवार को कहा कि 24 जून को री-भोई के जिला मुख्यालय नोंगपोह में अबू बक्कर से यह जब्ती की गई थी, जिसने अपने कमरबंद में सोने के बिस्कुट छुपाए थे।

बक्कर ने शिलांग से सोने के बिस्कुट की तस्करी की और उसे असम के बारपेटा जिले के सद्दीकी अली और सहजन को सौंप दिया। मेघालय और असम पुलिस ने बारपेटा में एक अभियान चलाया और शाहजहां के कब्जे से लगभग 27 लाख रुपए नकद बरामद किया गया। इस संबंध में कुल मिलाकर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

भारत ने इंग्लैंड से दूसरा टी 20 जीता, सीरीज पर भी कब्ज़ा

बर्मिंघम। रवींद्र जडेजा की नाबाद 46 रन की बेहतरीन पारी और भुवनेश्वर कुमार (15 रन पर तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से भारत ने इंग्लैंड को दूसरे टी 20 मैच में शनिवार को 49 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली।

भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 170 रन बनाए और इंग्लैंड को 17 ओवर में 121 रन पर ढेर कर दिया। भारत ने पहला मैच 50 रन से जीता था। भुवनेश्वर ने पहली गेंद पर जैसन रॉय को स्लिप में कप्तान रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया।

इस विकेट के गिरने के बाद इंग्लैंड की टीम संभल नहीं पाई और उसने नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाए। मेजबान टीम 17 ओवर में सिमट गई। जसप्रीत बुमराह ने 10 रन पर दो विकेट और युजवेंद्र चहल ने 10 रन पर दो विकेट लिए जबकि हार्दिक पांड्या और हर्षल पटेल को एक-एक विकेट मिला।

इस मैच के लिए विराट कोहली, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह प्लेइंग एकादश में आये लेकिन बल्लेबाजी में जडेजा के अलावा अन्य कोई नहीं चल पाया। जडेजा ने 29 गेंदों में पांच चौकों की मदद से नाबाद 46 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करने उतरे ऋषभ पंत। दोनों ने टीम को पॉवरप्ले में 49 रन की जोरदार शुरआत दी।

रोहित ने 20 गेंदों पर 31 रन में तीन चौके और दो छक्के लगाए लेकिन उनका विकेट गिरने के बाद भारतीय पारी में कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो पाई। रोहित के आउट होने के बाद विराट कोहली एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। विराट की खराब फॉर्म इस मैच में भी बरकरार रही और वह पदार्पण मैच खेल रहे रिचर्ड ग्लीसन का शिकार बन गए।

ग्लीसन ने इससे पहले रोहित को भी आउट किया था। विराट को आउट करने के बाद ग्लीसन ने पंत का भी शिकार कर लिया। पंत ने 15 गेंदों पर 26 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया।

सूर्यकुमार यादव 11 गेंदों में 15 और पिछले मैच के हीरो हार्दिक पांड्या 15 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए। भारत के पांच विकेट 89 रन पर गिर चुके थे। इस स्थिति में जडेजा ने मोर्चा संभाला और 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाकर टीम को 170 के लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। दिनेश कार्तिक 17 गेंदों में 12 रन बनाकर रन आउट हुए जबकि हर्षल पटेल ने छह गेंदों में 13 रन बनाए।

अच्छी शुरुआत करने के बाद भारत का शीर्षक्रम और मध्यक्रम फेल रहा, जिस कारण एक समय लग रहा था कि 160 तक पहुंचना मुश्किल होगा। लोअर ऑर्डर में आकर जडेजा ने अपना काम करते हुए 29 गेंदों में नाबाद 46 रन बनाकर भारत को 170 के स्कोर पर पहुंचा दिया। इंग्लैंड की तरफ से क्रिस जॉर्डन ने 27 रन पर चार विकेट और ग्लीसन ने 15 रन देकर तीन विकेट लिए। ग्लीसन ने एक ओवर मैडन भी डाला।

भुवनेश्वर अपनी शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच बने। भारत ने इंग्लैंड के ख़िलाफ़ लगातार चौथी टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज़ अपने नाम कर ली है, वो भी एक मैच के रहते ही। क्या शानदार गेंदबाज़ी की भारतीय गेंदबाज़ों ने, पहले पावरप्ले में अपना दबदबा बनाए रखा और फिर मिडिल ओवरों में भी अपनी पकड़ नहीं छूटने दी। भुवनेश्वर और बुमराह ने पावरप्ले में ही इंग्लैंड की कमर तोड़ थी।

भुवनेश्वर ने रॉय को आउट करने के अलावा कप्तान जोस बटलर को विकेटकीपर पंत के हाथों कैच कराया। बटलर चार रन ही बना सके। भुवी ने निचले क्रम में ग्लीसन को विराट के हाथों कैच कराया। बुमराह ने लियाम लिविंग्स्टन और सैम करेन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। लिविंग्स्टन ने 15 रन बनाए। चहल ने डेविड मलान और हैरी ब्रूक का शिकार किया।

इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली ने 21 गेंदों में सर्वाधिक 35 रन बनाए। अली को हार्दिक पांड्या ने आउट किया। हर्षल पटेल ने मैट पार्किंसन को बोल्ड कर इंग्लैंड की पारी समेट दी। डेविड विली 22 गेंदों में 33 रन बनाकर नाबाद रहे। क्रिस जॉर्डन एक रन बनाकर रन आउट हुए।