Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 747 -
होम ब्लॉग पेज 747

तुष्टीकरण की बजाय तृप्तीकरण के लिए काम करे भाजपा : मोदी

हैदराबाद। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी का आज आह्वान किया कि वह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के मंत्र पर चलते हुए तुष्टीकरण की बजाय तृप्तीकरण के लिए काम करें तभी एक भारत श्रेष्ठ भारत का सपना साकार होगा।

मोदी ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की तीन दिन तक चली बैठक के समापन सत्र में मार्गदर्शन करते हुए यह आह्वान किया। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने संवाददाताओं को मोदी के संबोधन की जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने आज बहुत ही विस्तार से भाजपा के लिए अवसर, भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा, भाजपा का भविष्य और देश के प्रति हमारा दायित्व क्या है, इसके विषय में विस्तार से कहा।

उन्होंने तेलंगाना के भाजपा कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और कहा कि हैदराबाद हमारे लिए भाग्यनगर है। हैदराबाद में सरदार पटेल ने एक भारत की नींव रखी थी, जिसको तोड़ने का बहुत प्रयास होता था। अब भाजपा के कंधों पर एक भारत से श्रेष्ठ भारत की यात्रा को पूरा करने का दायित्व है।

प्रसाद ने कहा कि मोदी ने कहा कि आज जब हम तेलंगाना में है तो भाजपा बहुत जगह आगे बढ़ी है। भाजपा को उसके काम, उसके सुशासन और ईमानदारी के कारण जनता का बहुत आशीर्वाद मिलता है। लेकिन बहुत से ऐसे प्रदेश हैं, जहां अभी भी संघर्ष जारी हैं। कार्यकर्ता वहां बिना सत्ता की परवाह करते हुए संघर्ष और बलिदान करते हैं। इस दिशा में उन्होंने केरल, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल की बात की।

उन्होंने कहा कि हमारी सोच लोकतांत्रिक है। तभी सरदार पटेल कांग्रेस के नेता थे, लेकिन उनकी विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्टेच्यू ऑफ यूनिटी हमने बनवाई। हमारी सोच लोकतांत्रिक है, इसीलिए जब हमने प्रधानमंत्री म्यूजियम बनाया तो देश के सारे प्रधानमंत्रियों को उसमें स्थान दिया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि आजकल कईं राजनीतिक दल अपने अस्तित्व को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उसपर न तो हास्य करना है और न व्यंग्य करना है। हमें सीखना है कि हम कोई ऐसा काम न करें जो उन्होंने किया। विविधता की शक्ति के साथ हम अपने संगठन के संकल्प को देश में विस्तारित करें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को याद दिलाया कि उनके राजनीतिक जीवन में सेवा, संतुलन, समन्वय एवं संवाद होना चाहिए। ये कार्यकर्ताओं के गुण हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने दो बातें बहुत रोचक कही। पहली – हमारा उद्देश्य पी2 से जी2 का होना चाहिए अर्थात जनता सापेक्ष, सुशासन सापेक्ष हमारी पूरी कार्य पद्धति होनी चाहिए। प्रधानमंत्री ने दूसरी बात कही कि हमारी सोच होनी चाहिए तुष्टीकरण से तृप्तीकरण और ये जब हम करेंगे तभी हमारे जो लक्ष्य हैं एक भारत श्रेष्ठ भारत और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास पूरे हो पाएंगे।

उन्होंने कहा कि भारत के राजनीतिक दृष्टिकोण से यह बहुत बड़ी सोच है कि चुनींदा विकास की जगह सबको समान रूप से विकास के अवसर देना। कोविड वैक्सीन के 200 करोड़ खुराक निशुल्क देना और 25 करोड़ खुराकें विदेशों में भेजना। दुनिया की अर्थव्यवस्था कोरोना काल में हिल गयी और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला गड़बड़ा गई। लेकिन भारत की अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत से अधिक की दर से प्रगति कर रही है। विदेशी निवेश हो या विदेशी मुद्रा भंडार दोनों रिकॉर्ड स्तर पर है। गरीबों की संख्या में कमी आई है।

प्रसाद के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि वैैक्सीन बनाना और ऑक्सीजन बनाना पैसे से नहीं, संकल्प शक्ति से होता है। जब हम तृप्तीकरण की बात करते हैं तो हमें किसी को छोड़ना नहीं है। हमारा उद्देश्य है – सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय। जब इसकी बात करते हैं तो शाश्वत भारत जागता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश अब परिवारवाद और परिवादी राजनीतिक दलों से ऊब चुका है। ऐसे दलों के लिए टिक पाना मुश्किल है। हमें युवा पीढ़ी को आगे लाना चाहिए, उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक परंपराओं को लेकर आज जो लोग हमारी आलोचना करते हैं उन्हें देखना चाहिए कि उनका अपना हाल क्या है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस ने आज़ादी की लड़ाई की अगुवाई की थी तो वह आज़ादी का अमृत महोत्सव क्यों नहीं मनाती है। क्या आज़ादी की 75 वर्षगांठ केवल भाजपा या मोदी की है। उन्होंने कहा कि हमारी प्रतिबद्धता भारत काे दुनिया की बड़ी ताकत बनाना है।

प्रसाद के अनुसार प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी माताएं बहनें पूरे देश में हमें बहुत आशीर्वाद दे रही हैं। तो हमारा फर्ज बनता है कि जैसे उज्ज्वला योजना और ट्रिपल तलाक से लेकर दर्जनों कार्यक्रम उनके लिए किए हैं। हमारी ये प्रतिबद्धता उनके लिए हमेशा रहना चाहिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें देश को बताना चाहिए कि आज पहली बार एक आदिवासी, योग्य महिला भारत की राष्ट्रपति बनने जा रही है। जो आजादी के 75 साल में आज तक नहीं हुआ था। उन्होंने संघर्ष के लिए पढ़ाई छोड़ी लेकिन समाजसेवा का भाव नहीं छोड़ा। उनका आचरण ऐसा गरिमामय होगा कि देशवासी गर्व करेंगे।

प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव में विधायकों एवं सांसदों से सावधानी पूर्वक एवं निश्चित रूप से मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि मुर्मू की ऐतिहासिक जीत होने वाली है।

प्रसाद ने बताया कि तेलंगाना में हुई राष्ट्रीय कार्यकारिणी इस मायने में खास रही कि यहां पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं को दो दिन पहले बुलाया गया था और राज्य के 119 विधानसभा क्षेत्रों में प्रवास के लिए भेजा गया। वह स्वयं वारंगल गये थे और यह अनुभव बहुत ही अदभुत रहा। आगे से यह परंपरा हर राज्य में होगी। प्रधानमंत्री ने स्नेह यात्रा को भी जारी रखने पर बल दिया।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रभारियों, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य, प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री समेत कुल 340 सदस्यों ने भाग लिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, केन्द्रीय मंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य राज्य में निकाय चुनावों के मद्देनज़र अध्यक्षीय उद्बोधन के बाद वापस लौट गए।

केसीआर ‘बुरी तरह’ से डर गए हैं, उनकी सत्ता जाने वाली है : भाजपा

केसीआर ‘बुरी तरह’ से डर गए हैं, उनकी सत्ता जाने वाली है : भाजपा

हैदराबाद। भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से बुरी तरह से डर गए हैं और उन्हें लगने लगा है कि उनकी सत्ता जाने वाली है।

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में तेलंगाना पर जारी एक वक्तव्य की जानकारी देते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं जी किशन रेड्डी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार ने यहां संवाददाताओं से यह बात कही।

रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना की राजनीति में इतनी गिरावट पहले कभी नहीं देखी है। भाजपा कार्यकारिणी एवं प्रधानमंत्री मोदी के विज्ञापनों के जवाब में फुल पेज विज्ञापन दिए गए। उन्होंने कहा कि एक ओर असदुद्दीन ओवैसी और दूसरी ओर के चंद्रशेखर राव की सरकार दोनों ओर से तेलंगाना को लूटने में लगे हैं।

बीते आठ साल से वास्तु दोष के कारण राव अपने सचिवालय नहीं गए हैं। मुख्यमंत्री निवास की जगह दस एकड़ में नया आवास बनवा लिया। राव मुख्यमंत्री हैं और उनके परिवार के लोग मंत्री। घर में भोजन की मेज पर ही कैबिनेट की बैठक हो जाती है। पेट्रोल एवं डीज़ल के दाम तेलंगाना में सबसे ज़्यादा हैं।

उन्होंने कहा कि तेलंगाना के आंदोलन में जिन लोगों ने योगदान और बलिदान दिया, उन्हें दरकिनार कर दिया गया है और एक परिवार ने सत्ता पर कब्जा कर लिया है। ऐसी परिवारवादी सरकार को उखाड़ देने के लिए भाजपा तैयार है।

एक प्रश्न के उत्तर में गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की केन्द्र सरकार की लोकप्रियता को राव अच्छी तरह से जानते हैं। वह राष्ट्रीय कार्यकारिणी के हैदराबाद में आयोजन से वह बौखला गए हैं और इसीलिए उन्होंने शिष्टाचार को भुला कर प्रधानमंत्री की अगवानी तक नहीं की। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार के बयान उन्होंने दिए हैं, वे डर के प्रतीक हैं।

गोयल ने कहा कि जिस प्रकार से भाजपा के कार्यकर्ता दो दिन पूरे 48 घंटे प्रदेश में संपर्क के लिए गए, उससे उन्हें पता चला है कि जनता कितनी तकलीफ में जी रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा तेलंगाना की हर सीट से चुनाव लड़ेगी और हर सीट जीतेगी। राव इससे ‘बुरी तरह’ से डर गए हैं। उन्हें पता है कि वह मोदी के पास खड़े नहीं रह सकते हैं और जब मोदी आएंगे तो उनकी सत्ता का जाना तय है।

भाजपा के राहुल नार्वेकर महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी के विधायक राहुल नार्वेकर ने रविवार को जय भवानी, जय शिवाजी, जय श्री राम, भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के बीच विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

नार्वेकर 164 वोट हासिल करके महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष चुने गए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे के वफादार विधायक राजन साल्वी केवल 107 मत मिले।

सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद मतदान हुआ। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडनवीस राज्य विधानसभा में वोट डालने वाले अन्य विधायकों में शामिल थे। राहुल नार्वेकर की जीत की घोषणा विधानसभा उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल ने की।

समाजवादी पार्टी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन ने भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ मतदान से परहेज किया। अबू आजमी और रईस शेख मतगणना के दौरान बैठे रहे। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के राजू पाटिल ने भाजपा उम्मीदवार को वोट दिया।

कांग्रेस के नाना पटोले के इस्तीफा देने के बाद पिछले वर्ष फरवरी से विस अध्यक्ष का पद खाली था। तब से उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

मतदान से एक दिन पहले, शिवसेना के दो धड़ों, एक उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में और दूसरा एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में, विधायकों को बहुमत साबित करने के लिए अपने-अपने संबंधित अध्यक्ष उम्मीदवारों को वोट देने के लिए व्हिप जारी किया।

एकनाथ शिंदे द्वारा नई सरकार के गठन के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने नए अध्यक्ष का चुनाव करने और विधानसभा में शक्ति परीक्षण कराने के लिए विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया गया था।

नार्वेकर कोलाबा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा विधायक हैं। वह पूर्व में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। नार्वेकर राकांपा के वरिष्ठ नेता रामराजे नाइक निंबालकर के दामाद हैं, जो राकांपा से विधायक हैं और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति भी हैं।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से अजमेर दरगाह में चादर पेश

अजमेर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की ओर से आज राजस्थान के अजमेर स्थित ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शुक्राने की चादर पेश की गई।

शिंदे के खादिम सैय्यद वली मोहम्मद नियाजी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बनने पर उनकी ओर से गरीब नवाज की बारगाह में मखमली चादर एवं अकीदत के फूलों के साथ हाजरी लगाई और उनके मुख्यमंत्री बनने पर ख्वाजा गरीब नवाज का शुक्रिया अदा किया।

खादिम नियाजी ने बताया कि शिंदे साहब की गरीब नवाज में आस्था है, वे बराबर यहां आते रहे है। मुख्यमंत्री बनने पर उनके कहे अनुसार आज चादर पेश कर तमाम परेशानी दूर करने की दुआ की गई।

साथ ही महाराष्ट्र सरकार का बिना किसी बाधा के गठन हो और महाराष्ट्र का भरपूर विकास उनके नेतृत्व में हो, इसके लिए दुआ मांगी है। उन्होंने बताया मुख्यमंत्री शिंदे ने अजमेर शरीफ में जल्द ही हाजरी देने की बात कही है।

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बस के खड्डे में गिरने से 19 लोगों की मौत

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान प्रांत के शिरानी जिले में क्वेटा जा रही एक बस के खड्ड में गिरने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 12 अन्य घायल हो गए। जियो न्यूज ने रविवार को यह रिपोर्ट दी है।

बचाव अधिकारियों के अनुसार दुर्भाग्यवश रावलपिंडी से क्वेटा जा रही यात्री बस शिरानी जिले में दानसर इलाके के पास गहरी खाई में गिर गई।

शिरानी जिले के सहायक आयुक्त ने बताया कि घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की सीमा के भीतर हुई। सूचना मिलने के बाद पुलिस और बचाव अधिकारी मौके पर पहुंच गये है शवों और घायलों को झोब और मुगल कोट के अस्पतालों में पहुंचाया गया है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चला है और मृतकों की भी पहचान नहीं हो सकी है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल घायलों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने का निर्देश दिए।

उदयपुर के कन्हैया लाल हत्याकांड के विरोध में अजमेर बंद रहा

अजमेर। उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में रविवार को पांच घंटे अजमेर बंद रहा। सकल हिंदू समाज द्वारा ने स्वैच्छिक बंद का आह्वान किया जिसे विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने समर्थन दिया। शहर के बाहरी इलाकों में बंद और खुलने का मिलाजुला असर दिखाई दिया।

सामाजिक संगठनों के प्रमुखों एवं व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों व पदाधिकारियों द्वारा सकल हिन्दू समाज द्वारा आहूत 3 जुलाई रविवार बंद रखने का आह्वान किया था। सभी व्यापारियों, दुकानदारों को अपनी प्रतिष्ठान सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूर्ण रूप से बंद रखे। पहले पूरे दिन बंद रखे जाने पर सहमति बनी थी लेकिन रिट परीक्षा के करीब 19 हजार परीक्षार्थियों व उनके परिजनों को असुविधा न हो इसके मद्देनजर बंद का समय सीमित कर दिया गया।

बंद के दौरान सकल हिंदू समाज एवं व्यापारिक संगठनों ने कलक्टर अंशदीप को राष्ट्रपति के नाम का ज्ञापन सौंपकर दोषियों को फांसी दिलाए जाने की मांग की है।

अजमेर व्यापार महासंघ के किशन गुप्ता, संघ पदाधिकारी सुनील दत्त जैन, व्यापारिक महासंघ के महेंद्र बंसल, प्रवीण जैन, कंवलप्रकाश किशनानी एवं अन्य ने जिलाधीश को ज्ञापन सौंपा।

संघ से जुड़े व्यापारी सुनील दत्त जैन ने ज्ञापन देने से पहले कलेक्टर अंशदीप को ज्ञापन पढ़कर सुनाया जिसमें इस तरह के कृत्यों पर रोक के साथ साथ सुरक्षा व शांति की मांग करते हुए दोषी लोगों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि कन्हैयालाल की हत्या में लिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी हो, अजमेर में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठियों एवं आतंकी गतिविधियों की गहनता से जांच की जाकर कठोर कानूनी कार्यवाही किए जाने व हिन्दू समाज व धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बाबत लिखकर दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में मदार गेट ऐसोसिएशन के मोती जेठानी, संजय तिवारी, गौरव सिंह भाटी, डिग्गी बाजार ऐसोसिएशन के विजय नेचानी, दरगाह बाजार व कड्डका चौक व्यापारिक एसोसिएशन अध्यक्ष हरीश गिदवानी हरीश गिदवानी, रावत समाज के डाॅ. शैतान सिंह रावत आदि प्रतिनिधि मंडल के रूप में शामिल थे।

अर्जेंटीना में आर्थिक संकट, वित्त मंत्री मार्टिन गुजमैन का इस्तीफा

ब्यूनस आयर्स। अर्जेंटीना में गहराते आर्थिक संकट के बीच वित्त मंत्री मार्टिन गुजमैन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है जिससे देश के भविष्य की आर्थिक भविष्य की नीति पर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है।

वर्ष 2019 से वित्त मंत्री का दायित्व संभालने वाले गुजमैन अर्जेंटीना के ऋण के पुनर्गठन पर अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ बातचीत में अपने देश का नेतृत्व कर रहे थे।

राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडीज को लिखे एक पत्र में उन्होंने सरकार के भीतर आंतरिक विभाजन पर संकेत दिया और अपने उत्तराधिकारी को चुनने के लिए शासी गठबंधन के भीतर एक राजनीतिक समझौता करने का आह्वान किया। वैश्विक खाद्य और ऊर्जा कीमतों में वृद्धि के बीच अर्जेंटीना 60 प्रतिशत मुद्रास्फीति और कमजोर मुद्रा से जूझ रहा है।

शिंद के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे शिवसेना के बागी और निर्दलीय विधायक

मुंबई। महाराष्ट्र में 11 दिनों तक चले राजनीति उठापट के बाद शिवसेना के बागी विधायक और निर्दलीय विधायक शनिवार रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गोवा से मुंबई पहुंचे। शिवसेना के बागी विधायक हवाई अड्डा से कड़ी सुरक्षा के बीच मुंबई के होटल ताज प्रेसिडेंट पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा के अध्यक्ष के चुनाव के लिए महाराष्ट्र विधानसभा का सत्र रविवार को आहूत है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को विस में सोमवार को बहुमत साबित करना है।

आज रात निर्दलीय विधायकों के साथ भारतीय जनता पार्टी और शिंदे समूह के सभी विधायकों की एक संयुक्त बैठक चल रही है, जिसमें मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सभी विधायकों को रविवार विस अध्यक्ष के चुनाव के लिए रणनीति के बारे में बताएंगे।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, आशीष शेलार, प्रवीण दारेकर समेत अन्य लोग मौजूद हैं। मुंबई हवाई अड्डा पर पहुंचने के बाद शिंदे ने कहा कि हमारे पास 170 से अधिक विधायकों का बहुमत है। सदन में बहुमत साबित करना महज औपचारिकताएं पूरी करनी हैं।

ईडी ने मधुकॉन ग्रुप की 96.21 करोड़ रुपए की 105 संपत्तियां जब्त की

हैदराबाद। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पीएमएलए के प्रावधान 2002 के तहत मधुकॉन ग्रुप ऑफ कंपनीज, उसके निदेशकों और प्रमोटरों से संबंधित 96.21 करोड़ रुपए की 105 अचल संपत्तियों और अन्य संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया जब्त किया है।

ईडी ने जिन लोगों की सम्पत्तियों को जब्त किया है, उनके खिलाफ मेसर्स रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड बैंक धोखाधड़ी के मामले मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज किया है। ईडी की ओर से शनिवार को एक विज्ञप्ति में बताया गया कि इस मामले में पीएमएलए की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची द्वारा 12 मार्च, 2019 को दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर शुरू की गई थी। सीबीआई ने मेसर्स रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड (मधुकॉन समूह की कंपनी) और उसके निदेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

इस मामले में सीबीआई ने 30 दिसंबर 2020 को मेसर्स रांची एक्सप्रेसवे लिमिटेड और अन्य के खिलाफ विशेष न्यायाधीश, रांची के समक्ष आरोप पत्र दायर किया थी। वहीं इस मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 18 मार्च 2011 को मैसर्स मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) के आधार पर रांची-रारगांव-जमशेदपुर खंड पर 114 किमी से 277.50 किमी (लगभग 163.50 किमी) तक एनएच-33 की चार-लेन की परियोजना को वार्षिकी के आधार पर प्रदान किया था।

उल्लेखनीय है कि कम्मा श्रीनिवास राव, नामा सीतैया और नामा पृथ्वी तेजा उक्त कंपनी के संस्थापक निदेशक थे और मधुकॉन प्रोजेक्ट लिमिटेड परियोजना के इंजीनियरिंग प्रोक्योरमेंट कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) ठेकेदार थे।

मधुकॉन समूह पूरी ऋण राशि प्राप्त करने के बावजूद परियोजना को पूरा नहीं कर सका, और बाद में, उनका अनुबंध समाप्त कर दिया गया और उच्च न्यायालय के निर्देशों के आधार पर एक प्राथमिकी दर्ज की गई। जांच के दौरान ईडी ने छापेमारी की। मधुकॉन समूह के कई बैंकरों, फॉरेंसिक लेखा परीक्षकों, इंजीनियरों, उप-ठेकेदारों और प्रमोटरों के बयान दर्ज किए तथा फंड की जांच की।

ईडी ने जून 2021 में तलाश अभियान के दौरान मधुकॉन ग्रुप के चेयरमैन नामा नागेश्वर राव के आवासीय परिसर से आपत्तिजनक सबूत और 34 लाख रुपए जब्त की थी।

सबगुरु राशिफल : 3 जुलाई रविवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, चतुर्थी तिथि, वार रविवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 05.07 पंचमी बजे बाद तिथि प्रारम्भ। आपका दिन कैसा रहेगा जानने के लिए पढें राशिफल।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज नई योजना बनेगी। आज कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आज रुके कार्यों में गति आएगी। आज निवेश लाभदायक रहेगा। आज नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। आज प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज कोर्ट-कचहरी का काम अनुकूल रहेगा। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। आज धन लाभ होगा। आज सत्संग का लाभ मिलेगा। आज धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज चोट व दुर्घटना से हानि होगी। आज जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। आज नकारात्मकता हावी रहेगी। आज धैर्य रखें। आज समय नेष्ट रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चंद्रमा रत्न मोती

आज नौकरी में चेन रहेगा। आज लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आज कारोबार में वृद्धि होगी। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज धन प्राप्ति सुगम होगी। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

आज रोजगार प्राप्ति का प्रयास सफल रहेगा। आज भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त लाभ देंगी। आज निवेशादि करने का मन बनेगा। आज संचित कोष में वृद्धि होगी। आज प्रसन्नता रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। आज यात्रा मनोरंजक रहेगी। आज किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। आज स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आज दुःखद समाचार मिलेगा। आज भागदौड़ रहेगी। आज स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आज थकान व कमजोरी महसूस होगी। आज काम में मन नही लगेगा। आज मन अप्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आज प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। आज भेंट व उपहार मिलेगा। आज कार्य की बाधा दूर होगी। आज निवेश अनुकूल रहेगा। आज प्रयास सफल रहेगा। आज परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज मेहमानों का आगमन होगा। आज शुभ समाचार मिलेगा। आज जोखिम उठाने का साहस करेंगे। आज कारोबार अच्छा चलेगा। आज शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आज मन प्रसन्न रहेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज व्यवसायिक यात्रा सफल रहेगी। आज रोजगार प्राप्ति का प्रयास अच्छा रहेगा। आज कारोबार अनुकूल रहेगा। आज शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आज धन प्राप्ति के योग अच्छे रहेंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आज अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आज कर्ज लेना पड़ेगा। आज व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। आज निवेश में सोच-समझकर हाथ डाले। आज आय में कमी रहेगी। आज तनाव रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आज विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। आज पाठन-पठन में रुझान रहेगा। आज कारोबार से लाभ मिलेगा। आज तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। आज परिवार के साथ रहने का मौका मिलेगा।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966