Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 746 -
होम ब्लॉग पेज 746

कर्नाटक की सिनी शेट्टी बनीं ‘मिस इंडिया-2022’

नई दिल्ली। कर्नाटक की सिनी शेट्टी ने ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ का खिताब जीत लिया। मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में रविवार की राज आयोजित फेमिना मिस इंडिया-2022 प्रतियोगिता में राजस्थान की रूबल शेखावत प्रथम उपविजेता और उत्तर प्रदेश की शिनाता चौहान द्वितीय उपविजेता रहीं।

‘फेमिना मिस इंडिया’ ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा कि वह 21 वर्ष की है। दुनिया – यहां वह आई है। सिनी शेट्टी ने अपने चुंबकत्व, आकर्षण, धीरज और सुंदरता से हमारे दिलों पर कब्जा कर लिया है! हमें बहुत गर्व है और हम उसे मिस वर्ल्ड के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते! कृपया इसे फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड-2022 सिनी शेट्टी के लिए छोड़ दें।

‘फेमिना मिस इंडिया’ ने इंस्टाग्राम पर महिलाओं की एक तस्वीर साझा करते हुए कहा कि बधाई हो चलो शैंपेन पॉप करें! इन महिलाओं के पास एक शक्तिशाली आवाज है और हमें यकीन है कि वे इस मंच का उपयोग उन सभी महत्वपूर्ण कारणों को आगे बढ़ाने के लिए करने जा रही हैं जिन पर वे विश्वास करती हैं। हमने उस जुनून को देखा है जिसके साथ उन्होंने इन खिताबों के लिए काम किया है और हमें कहना होगा कि वे इसके हर बिट के लायक हैं। बधाई हो, देवियों- यह सिनी शेट्टी, रूबल शेखावत और शिनाता चौहान को मनाने का समय है।

मिस इंडिया-2022 के लिए देश भर से 30 युवतियां प्रतिभागी रहीं। बॉलीवुड कलाकार नेहा धूपिया, डिनो मोरिया और मलाइका अरोड़ा, मशहूर फैशन डिजाइनर रोहित गांधी और राहुल खन्ना, कोरियोग्राफर श्यामक डावर और पूर्व भारतीय क्रिकेटर मिताली राज ग्रैंड फिनाले के लिए जूरी सदस्य थे।

वीएलसीसी प्रस्तुत ‘फेमिना मिस इंडिया 2022’ के ग्रैंड फिनाले का प्रसारण 17 जुलाई को दोपहर 12 बजे और शाम पांच बजे कलर्स चैनल पर होगा।

कुल्लू में बस के खाई में गिरने से 16 लोगों की मौत, 25 घायल

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में सोमवार की सुबह एक यात्री बस के गहरी खाई में गिर जाने से स्कूली बच्चों समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे उस समय हुआ, जब सैंज की ओर जा रही बस नियोली-शानशेर मार्ग पर सैंज घाटी के जांगला इलाके में अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू कर दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल्लू बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। आंध्र प्रदेश के दौरे पर पहुंचे मोदी ने ट्वीट किया कि हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में हुआ बस हादसा दिल दहला देने वाला है। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द से जल्द ठीक होने की उम्मीद करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में दुखद बस दुर्घटना के कारण जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड से मृतकों के परिवारों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50-50 हजार रूपए की अनुग्रह राशि को मंजूरी दी है।

हिमचाल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ट्वीट किया कि कुल्लू की सैंज घाटी में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुखद खबर मिली। पूरा प्रशासन मौके पर है, घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ईश्वर इस घटना में दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को शक्ति प्रदान करें।

सेवा भारती की ओर से सर्वजातीय विवाह सम्मेलन, 7 जोड़ें बने हमसफर


पुष्कर।
सेवा भारती समिति अजमेर की ओर से रविवार को आयोजित तृतीय सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन वैष्णव धर्मशाला पुष्कर मैं संपन्न हुआ।

सम्मेलन में सर्व समाज के 7 जोड़ों का विवाह हुआ। सेवा भारती समिति अजमेर ने वर्ष 2018 में 34 जोड़ों व 2019 में 11 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया था। वर्ष 2020 व 2021 में कोरोना महामारी के कारण यह सम्मेलन आयोजित नहीं किया जा सका।

सुबह विनायक स्थापना की गई। भटबाय गणेश मंदिर से गाजे बाजे के साथ सभी दूल्होँ की बारात गाजे बाजे के साथ रवाना होकर विवाह स्थल पहुंची। सुबह 10 बजे सामूहिक तोरण की रस्म हुई।

मंचीय कार्यक्रम सुबह 11:15 बजे से शुरू किया गया, जिसमें सेवा भारती समिति राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मूलचंद सोनी, चित्तौड प्रांत संगठन मंत्री गोविंद, क्षेत्रीय सामाजिक समरसता प्रमुख तुलसी नारायण, सेवा भारती समिति, राजस्थान के क्षेत्रीय मंत्री राधेश्याम शर्मा, अजमेर विभाग अध्यक्ष रामचरण बंसल, चित्तौड़ प्रांत मंत्री मोहनलाल खंडेलवाल उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में संत महामंडलेश्वर दिव्य मोरारी बापू गनाहेड़ा धाम, संत पाठक जी महाराज चित्रकूट धाम पुष्कर व संत नंदराम शरण महाराज रामसखा आश्रम पुष्कर का भी आशीर्वाद मिला।

प्रांत संगठन मंत्री गोविंद ने अपने उद्बोधन में बताया कि सेवा भारती द्वारा देशभर में अपने विभिन्न आयामों के माध्यम से सवा लाख से भी ज्यादा सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि फिजूलखर्ची रोकने व इस महंगाई के जमाने में गरीब व कमजोर वर्ग के परिवारों को सर्वजातीय विवाह के माध्यम से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाने का संबल मिलता है, जिस कारण कम खर्च में युवक युवतियों का विवाह संपन्न हो जाता है।

सामूहिक विवाह सम्मेलन में हिंदू समाज द्वारा भी मुक्त हस्त से सहयोग किया जाता है। उन्होंने बताया कि सर्वजातीय विवाह सम्मेलन के माध्यम से सेवा भारती समिति द्वारा अब तक 2500 से भी ज्यादा जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका है।

उद्बोधन के बाद वरमाला की रस्म संपन्न की गई, जिसमें पंडित शंकरलाल दाधीच के सानिध्य में सभी वर-वधू के फेरों की रस्म संपन्न की गई। पधारे हुए अतिथि, मेहमान व परिवार जनों को भोजन प्रसादी कराई गई।

विवाह सम्मलेन में करीब 500 से अधिक लोगों की भागीदारी रही। फेरों के पश्चात वर वधू को आशीर्वाद के रूप में समाज व दानदाताओं से प्राप्त घर गृहस्थी के दैनिक उपयोग में आने वाली सामग्री व उपहार प्रदान किए गए। दोपहर 3 बजे दूल्हा दुल्हन को विदाई दी गई।

सम्मेलन में सेवा भारती समिति अजमेर के सभी कार्यकर्ताओं व पुष्कर के सेवाभागी गणमान्यजनों का सहयोग रहा। महिला मंडल की तरफ से रजनी बघेल, बबली कंवर व सीमा पाराशर का योगदान सराहनीय रहा। मंच संचालन विभाग मंत्री प्रदीप शर्मा ने किया।

लायंस क्लब अजमेर आस्था ने किया सहयोग

लायंस क्लब अजमेर आस्था की ओर से समाजसेवी लायन राकेश पालीवाल, लायन अतुल पाटनी व लायन मधु पाटनी ने पुष्कर में आयोजित श्री राम जानकी सर्वजातीय विवाह सम्मेलन में सभी सात जोड़ों के लिए छत के पंखे, स्टील की पानी की बड़ी कोठी भेंट की। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन घेवरचंद नाहर, लायन कमल बाफना, लायन विनय लोढ़ा व मुकेश ठाडा आदि मौजूद रहे।

सबगुरु राशिफल : 4 जुलाई सोमवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि, वार सोमवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, शाम 06.33 बजे बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ।

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। रुके हुए कार्य बनेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। स्थायी संपति की खरीद-फरोख्त से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलेगा। नौकरी में चेन रहेगा। पार्टी-पिकनिक की योजना बनेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कार्य में रुकावट होगी। कारोबार से संतुष्टि नही रहेगी। आय में कमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। पार्टनरों से मतभेद होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी कार्य की समस्याएं दूर होंगी। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। अपना प्रभाव बढाएंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शुभ समाचार मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकार बढेंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ रहेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

अपेक्षित कार्यो में विघ्न आएंगे। अप्रत्याशित खर्च होगा। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कमी होगी। पार्टनरों से मतभेद होंगे। नौकरी में नोकझोंक होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम उठाने का साहस करेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट शुभ रहेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में चेन रहेगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढेगी। जोखिम न लें। क्रोध व उतेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढावा न दें।

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी
संपर्कसूत्र : 9413761512 / 9610160966

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को लेकर श्रद्धालु, प्रबन्धन आमने सामने

सिरसा। हरियाणा के सिरसा सिथत डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को लेकर नया विवाद छिड़ गया है कि वह असली हैं या नकली। इन आरोपों के बीच आज राज्य की ख़ुफ़िया एजेंसियां सक्रिय रही।

गुरमीत राम रहीम साध्वी यौन शोषण व पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्या मामले में सजायाफ्ता है तथा पिछली 17 जून से 30 दिनों की पैरोल पर है। डेरा प्रमुख पैरोल के बाद डेरा की उत्तरप्रदेश के बरनावा स्थित शाखा में है।

डेरा अनुयायी अशोक कुमार वगैरह ने पंजाब एंड हरियाणा उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर डेरा प्रमुख के असली न होने को चुनौती दी है। आरोप है कि डेरा प्रमुख का कद बढ़ गया है तथा अनुयायियों को पहचान नहीं रहे हैं। इस मामले पर न्यायालय सोमवार को सुनवाई करेगा। वही दूसरी और डेरा सच्चा सौदा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इन आरोपों को सिरे से खारिज किया।

उधर, हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने भी इन आरोपों को अर्थहीन करार दिया है। उन्होंने बताया कि एक कानूनी प्रक्रिया के तहत पैरोल दिया गया है। अगर माननीय अदालत ने सरकार का पक्ष जाना तो हम जानकारी देंगे। इन आरोपों के बीच आज डेरा में गहमा गहमी बनी रही और काफी चर्चा सुनने को मिली।

डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना एडवोकेट ने अपने वक्तव्य में कहां है कि कुछ असामाजिक तत्व डेरे के भक्तों को भ्रमित करने व प्रशासन को गुमराह करने के लिए निराधार प्रचार कर रहे हैं यहां जारी बयान में खुराना ने कहा है की गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल पर बरनावा आश्रम उत्तर प्रदेश में है और भक्तजन तथा अधिकारी उनसे निरंतर मिल रहे हैं।

उनके कद और शरीर के वजन के बारे में मिथ्या प्रचार किया जा रहा है सरकार को जांच करके दोषी लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि डेरे की छवि खराब करने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है।

डेरा प्रवक्ता ने आगे बताया कि लगभग सात माह पहले भी मोहित गुप्ता वगैरह की और से पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने डेरा प्रमुख की जान को खतरा को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिसमे यही याचि मोहित गुप्ता की गैर हाजिरी में अदालत में पेश होता था। उस समय माननीय अदालत ने इन परिवादियों को फटकार लगाते हुए 50 हजार रुपए जुर्माना भी किया था।

लालू प्रसाद यादव सीढ़ी से गिरे, कंधे की हड्डी टूटी

पटना। राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज अपने आवास पर सीढ़ी से गिर कर घायल हो गए।

राजद सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि यादव अपनी पत्नी एवं पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास पर सीढी से उतरते समय अचानक गिर पड़े। इससे उनके दाहिने कंधे की हड्डी टूट गई है। साथ ही उन्हें कमर में भी गंभीर चोटें लगी हैं।

यादव को तुरंत एक अस्पताल ले जाया गया और वहां उनका एमआरआई करवाया गया। रिपोर्ट में कंधे की हड्डी टूटने और कमर में गंभीर चोट की पुष्टि हुई है। दो बड़े चिकित्सकों से भी यादव ने सलाह ली है और दोनों ने एमआरआई रिपोर्ट के आधार पर उन्हें आराम करने की सलाह दी है।

बैतूल : शादी के लिए दबाव बनाने पर प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या

बैतूल। मध्यप्रदेश के बैतूल जिले के बोरदेही थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

मुलताई अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नम्रता सोंधिया ने बताया कि ग्राम लिखड़ी निवासी सरस्वती उइके ने 26 जून को थाना बोरदेही में रिपोर्ट लिखाई थी कि उसकी लड़की आवंतिका उइके (22) 20 जून को घर से जुन्नारदेव कालेज जाने का बोलकर निकली थी जो घर नहीं पहुची। सूचना मिली है कि बोरी सारणी रोड़ पर फारेस्ट नाका के पास आवंतिका का फांसी लगा शव मिला है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवेचना के दौरान संदेही भानू साहू निवासी लिखड़ी से पूछताछ करने बताया कि उसके मृतिका से करीब चार साल से आवंतिका उइके से प्रेम संबंध थे। कुछ दिनों से आवंतिका शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। वह अन्य समाज की होने से उससे शादी नही करना चाहता था। इसी बात को लेकर आए दिन झगड़ा हो रहा था।

इसी से परेशान होकर उसने आवंतिका को मारने की योजना बनाते हुए 19 जून को सारणी रोड़ पर बोरी के पास जंगल मे आवंतिका को मिलने बुलाया। यहा उसने आवंतिका का गला दबाकर हत्या कर शंका से बचने के लिए पेड़ पर शव को फांसी पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे कल विशेष न्यायालय बैतूल मे पेश किया जाएगा।

उदयपुर में सोमवार को कर्फ्यू में 12 घंटे की ढील दी जाएगी

0

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद उत्पन्न तनाव के बाद लगाये गये कर्फ्यू में प्रशासन ने आज दस घंटों की ढ़ील दी गई।

कर्फ्यू में ढ़ील के दौरान शांति रही तथा कही से कोई अप्रिय वारदात की सूचना नहीं मिली। इस दौरान क्षेत्रों में खुली दुकानों पर लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीददारी करते नजर आए। ढील के दौरान बाजार खुलने से काफी चहल पहल नजर आई।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर) प्रभा गौतम ने बताया कि प्रशासन ने चार जुलाई को कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट प्रदान की है। इसके तहत सोमवार सुबह आठ से रात्रि आठ बजे तक कर्फ्यू में छूट रहेगी।

उन्होंने बताया कि शहर के धानमंडी, घंटाघर, हाथीपोल, अंबामाता, सूरजपोल, सविना, भूपालपुरा, गोवर्धन विलास, हिरणमगरी, प्रतापनगर एवं सुखेर पुलिस थाना क्षेत्रों में लागू किए गए कर्फ्यू में 12 घंटे की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि के बाद इन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू यथावत जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि उदयपुर शहर के धानमण्डी थाना ़क्षेत्र में घटित हत्याकांड की घटना के कारण साम्प्रदायिक सद्भाव व कानून व्यवस्था प्रभावित होने को दृष्टिगत रखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ताराचंद मीणा ने शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में 28 जून को रात्रि आठ बजे से आगामी आदेश तक के लिए कर्फ्यू लगा दिया था।

जयपुर : कन्हैया हत्याकांड के विरोध में हजारों की संख्या में जुटा हिन्दू समाज

जयपुर। उदयपुर में हुई कन्हैयालाल की बर्बर हत्या के विरोध में राजधानी जयपुर में रविवार को सर्व हिन्दू समाज की ओर से मौन रैली निकाली गई, इसके बाद स्टेच्यू सर्किल पर विशाल आमसभा हुई। सभा को हिन्दू समाज के संत महात्माओं और समाज के वरिष्ठ बंधुओं ने संबोधित किया। सभा में कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि देने के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया है।

सर्व हिन्दू समाज की हजारों की संख्या में भारी भीड़ को देखते हुए जयपुर पुलिस की ओर से एहतियात के तौर पर शहर के चप्पे-चप्पे पर करीब दो हजार से अधिक पुलिस के जवान तैनात किए गए। इससे पहले पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव ने स्टेच्यू सर्किल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

हिन्दू समाज के महिला एवं पुरूष रविवार सुबह समय से पहले ही अपना आक्रोश व्यक्त करने के लिए स्टेच्यू सर्किल पर एकत्रित होने लगे थे। रैली में बड़ी संख्या में लोग दूर-दराज से भी जत्थों के रूप में नारे लगाते हुए पहुंचे और रैली में सम्मिलित हुए। लोगों ने हत्यारों को फांसी पर लटकाए जाने की मांग की।

रैली को संबोधित करते वक्ताओं ने सरकार पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान की एटीएस हत्यारों को रविवार दो बजे तक भी एनआईए को सौंपने के बजाय खुद के पास रखना चाहती थी। लेकिन एनआईए कोर्ट ने क्षेत्राधिकार का हवाला देते हुए एटीएस को कस्टडी देने से मना कर दिया। इसके बाद एटीएस ने एनआईए को पत्रावली सौंपी और कोर्ट ने हत्यारों को एएनआई को रिमांड पर दिया।

वक्ताओं ने कांग्रेस सरकार पर तुष्टीकरण के आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार की तुष्टीकरण की नीति प्रदेश सरकार ने अपनाई है उसके कारण राजस्थान में इस प्रकार की घटनाएं हो रही हैं। तुष्टीकरण की नीति के कारण ही कन्हैयालाल की हत्या हुई।

कन्हैयालाल ने पुलिस में अपनी सुरक्षा की मांग की लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। वर्तमान परिस्थितियों में समाज चुप नहीं बैठेगा और राजस्थान को तालिबान नहीं बनने देगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी एक बुल्डोजर बाबा की जरूरत है।

पुलिस प्रशासन पर लगाया सहयोग नहीं करने का आरोप

मंच से पुलिस प्रशासन से अपील की गई कि सर्किल पर आने वाले लोगों को रोका नहीं जाएं। रैली को लेकर चारदीवारी में पुलिस का सख्त पहरा है। सूरजपोल से लेकर बड़ी चौपड़ तक रास्ते को बंद रखा गया। सूरजपोल से हीदा की मोरी, रामगंज में बेरिकेड्स लगाकर रास्ता रोका गया। वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही।

रैली में आए कुछ लोगों का आरोप था कि पुलिस ने अजमेर रोड पर भी कई लोगों को रोके रखा। पुलिस ने कई किलोमीटर पहले ही रास्ता रोक दिया, ताकि लोग आसानी से स्टेच्यू सर्किल पर नहीं पहुंच सके। मंच पर संत राघवाचार्य जी, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशोर टांक सहित कई संत और विभिन्न समाजों के प्रमुख पर विराजित थे। मंच संचालन वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने किया।

दुर्ग में नुपुर की टिप्पणी का समर्थन करने पर धमकी देने वाले दो अरेस्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की पुलिस ने निलम्बित भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी का समर्थन करने पर युवक को फोन पर धमकी देने वाले युवक युवती को गिरफ्तार कर लिया हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्ग जिले के कुम्हारी के एक युवक राजा भगत को भाजपा नेत्री नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी का समर्थन करने पर राजधानी रायपुर के गोल बाजार थाना क्षेत्र के निवासी कासिम उर्फ कुणाल सेन्द्रे एवं उसकी महिला मित्र रितिका भारती ने पहले सोशल मीडिया पर और बाद में फोन के जरिए धमकाया था।दोनों हिन्दू समाज से है लेकिन इस्लाम से बहुत प्रभावित है और इसी रीति रिवाज से जल्द ही शादी भी करने वाले थे।

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया वह युवक की हत्या करने वाले थे लेकिन उसने भयवश रायपुर आना ही छोड़ दिया था। पुलिस ने इनके खिलाफ मोबाइल पर धमकी देने का मामजा दर्ज किया है। इनके खिलाफ प्राथमिकी पिछले सप्ताह दर्ज करवाई गई थी तभी से वह फरार थे। पुलिस ने उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार किया।

इस बीच राज्य के दंतेवाड़ा जिले की निवासी और एक टीवी कार्यक्रम की कलाकार निहारिका तिवारी को भी सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला सामने आया है। वह इन दिनों इंडोनेशिया में शूटिंग के लिए गई है। इस मामले में फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नही करवाई गई हैं।