Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 749 -
होम ब्लॉग पेज 749

मऊ में दो नाबालिग सगी बहनों से गैंगरेप, पांच अरेस्ट

मऊ। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुराचार के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो नाबालिग सगी बहनों संग सामूहिक दुराचार के मामले में पीड़िता की तहरीर पर पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया और बलुआ पोखरा के पास से आज सुबह पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि घोसी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासिनी दो नाबालिग सगी बहनें 30 जून की रात में आठ बजे के आस पास गांव के दक्षिण सिवान में शौच करने के लिए गई थी कि पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही पांच लोगों ने दोनों को बाजरे के खेत में ले जाकर बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस संबंध में घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत करते हुए विशाल, अरुण, सुदीन, जितेश एवं चंद्रकांत को बलुआ पोखरा से शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायालय को चालान कर दिया।

हैदराबाद में भाजपा और टीआरएस के बीच शुरू हुआ पोस्टर युद्ध

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी और तेलंगाना राष्ट्र समिति के बीच पोस्टर वार छिड़ी हुई है और यहां की सड़केें केसरिया और गुलाबी पोस्टरों से पटी हुई हैं।

मध्य हैदराबाद की सड़कों पर भाजपा के भगवा झंडे और टीआरएस के गुलाबी झंडे साथ-साथ दिखाई दे रहे है। विशेष रूप से हवाई अड्डे के आसपास जहां से सिन्हा और मोदी दोनों का स्वागत में भगवा और गुलाबी झंड़े लगे हैं।

केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी यहां अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक कर रही है, वहीं तेलंगाना में सत्तारूढ़ दल तेलंगाना राष्ट्र समिति राष्ट्रपति चुनाव के प्रचार के लिए हैदराबाद पहुंचे यशवंत सिन्हा का स्वागत कर रही है। शहर की सड़के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसी राव तथा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के पोस्टरों से पटी हुई है।

केसी राव ने सिन्हा का स्वागत किया। वह प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उपलब्ध नहीं होंगे जिसको लेकर भाजपा नेताओं ने प्रोटोकॉल उल्लंघन को लेकर सवाल किए है हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राव ने प्रधानमंत्री के प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है। छह महीने में यह तीसरी बार है जब राव प्रधानमंत्री की अगवानी के लिए मौजूद नहीं होंगे।

मोदी दोपहर करीब तीन बजे हैदराबाद पहुंचेंगे और राज्य के पशुपालन एवं मत्स्य पालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव उनकी अगवानी करेंगे। भाजपा ने हाल ही में हुजुराबाद और दुब्बाका निर्वाचन क्षेत्र में हुए उपचुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हैदराबाद में तीन जुलाई को प्रधानमंत्री मोदी एक एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

केरल में एक परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या

तिरुवनंतपुरम। केरल के कल्लम्बलम शहर में कर्ज में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि कर्ज में डूबे परिवार के पांच सदस्यों ने आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर ली। परिवार के सदस्यों के आत्महत्या करने की वजह दुकान का बंद होना बताया जा रहा हैं जो पंचायत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी सड़क किनारे दुकान पर आपत्ति जताने के बाद बंद पड़ी थी। पुलिस को इस घटना की जानकारी शुक्रवार रात को मिली।

मृतकों की पहचान दुकान मालिक मणिकंदन, पत्नी संध्या और उनके बच्चे अमेया और अजीश तथा उनकी मौसी देवकी के रूप में हुई है। मणिकंदन को कमरे में फंदे से लटका पाया। जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित तौर पर जहर खा लिया।

सूत्रों के मुताबिक मणिकंदन पिछले कुछ दिनों से विभिन्न मुद्दों पर पंचायत अधिकारियों की आपत्ति के चलते अपनी दुकान नहीं खोल पा रहा था। इस मामले से सम्बन्धित जांच की जा रही है।

स्पाइसजेट विमान में उड़ान के बाद धुंआ उठने से वापस दिल्ली लौटा

नई दिल्ली। स्पाइसजेट की दिल्ली से जबलपुर के लिए उड़ान भरने के कुछ समय बाद विमान शनिवार सुबह उस समय वापस लौट आया जब चालक दल के सदस्यों ने उड़ान भरने के बाद विमान के अंदर से धुंआ उठते हुए देखा। उस समय विमान 5000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रहा था।

स्पाइसजेट एयरलाइन के प्रवक्ता के अनुसार पायलट ने विमान से धुंआ उठने के बाद वापस दिल्ली लौटने का निर्णय लिया। विमान को यात्रियों सहित सुरक्षित उतार लिया गया। पिछले दो हफ्ते में स्पाइसजेट के विमान में इस तरह की यह पांचवी घटना है। नागर विमानन महानिदेशालय इन सभी घटनाओं की जांच कर रहा है।

इससे पहले, 19 जून को पटना हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद स्पाइसजेट के दिल्ली जाने वाले विमान के एक इंजन में आग लग गई थी जिसके कुछ मिनट बाद विमान को आपात स्थिति में उतारा गया था।

विमान में 185 यात्री सवार थे और पक्षी के टकराने से इंजन में खराबी आ गई थी। इसी दिन एक अन्य घटना में जबलपुर जा रही एक उड़ान को केबिन में समस्या के कारण दिल्ली लौटना पड़ा था।

गत 25 जून को पटना-गुवाहाटी की एक उड़ान को तकनीकी खराबी के कारण टेक-ऑफ रोकना पड़ा था। इससे पहले चार मई को चेन्नई-दुर्गापुर उड़ान में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस चेन्नई लौटना पड़ा था।

उदयपुर के कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में कोटा, अलवर,बारां बंद रहा

 

कोटा। राजस्थान के उदयपुर में पिछले दिनों कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में शनिवार को कोटा शहर सर्व समाज की अपील पर बन्द रहा।

कोटा में आज व्यापारियों ने स्वैच्छा से अपनी दुकानें- कारोबार बंद रखा। सभी व्यापार संगठनों ने बंद का समर्थन किया था। शहर में बंद का असर सुबह से ही देखने को मिला और शहर के सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ था।

हालांकि सार्वजनिक परिवहन के साधनों मिनी बस, टेंपो, ऑटो सिटी, सिटी बस आदि को बंद से मुक्त रखे जाने के कारण लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

शहर सहित जिले के सभी एक सौ से भी अधिक पेट्रोल पंपों को बंद से मुक्त रखा गया था, लेकिन भामाशाह क्रषि मंडी में कारोबार नही हुआ। कोचिंग संस्थाओं सहित जिन विद्यालयों में आज प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित हो रही है, उनको छोड़कर कोटा शहर के सभी विद्यालय बंद रहे।

बंद के दौरान पुलिस के कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। पुलिस एवं आरएसी जवानों की टोलियां सुबह से ही अधिकारियों के नेतृत्व में शहर भर में गश्त कर रही थी। शहर के विभिन्न चौराहों पर वज्र वाहनों, पुलिस के जवानों को तैनात किया गया था।

इसके अलावा परकोटे के भीतर के संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए थे लेकिन कहीं से भी अब तक अप्रिय घटना का कोई समाचार नहीं मिला है।

नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने धर्मगुरूओं, सामाजिक संगठनों, समाज सवियों और जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि वे सामाजिक सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में हर संभव सहयोग करें।

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में अलवर रहा बंद

उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की तालिबानी अंदाज में की गई हत्या के विरोध में सर्व समाज और व्यापारियों की ओर से आज अलवर बंद किया गया। अलवर बंद को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में शांतिपूर्ण बाजार बंद आह्वान किया।

बंद को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। पुलिस और जिला प्रशासन ने इससे पहले अलवर शहर में फ्लैग मार्च निकालकर शांति और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय नरूका ने बताया कि जिस तरह उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल की बर्बरता पूर्वक हत्या की गई है उसे पूरा राजस्थान ही नहीं पूरा देश उद्धेलित है। उन्होंने आरोप लगाया कि गंगा जमुना संस्कृति की दुहाई देने वाले वह लोग कौन हैं और बाहर निकालने का काम भाजपा कर रही है। उन लोगों को चिन्हित करने का प्रयास किया जा रहा है जो ऐसे अपराधों को बढ़ावा देते हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि जिस तरह कन्हैया पर वार किया गया है उसी तरह अपराधियों को चौराहे पर हलाली कर ऐसी मानसिकता पर प्रहार करना होगा।

पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना ने बताया कि सर्व समाज एवं व्यापारियों ने विरोध स्वरूप अलवर बंद किया है और अलवर बंद की पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से मॉनिटरिंग की जा रही है और यह बंद इस घटना के विरोध स्वरूप किया गया है।

इधर, पुलिस प्रशासन अलवर बंद के दौरान अभय कमांड सेंटर के 350 सीसी टीवी कैमरों के माध्यम से सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है बंद को देखते हुए अलवर शहर में 500 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं और सभी थाना क्षेत्रों की गश्त व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है।

इस बंद को देखते हुए बिजली विभाग के अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है कि बंद के दौरान बिजली सप्लाई को बंद नहीं किया जाए जिससे अभय कमांड सेंटर के सीसीटीवी कैमरों से ऑनलाइन सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग की जा सके।

उदयपुर हत्याकांड के विरोध में बारां रहा बंद

उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में जिला मुख्यालय बारां सहित अंता में शनिवार को बंद पूर्णतया सफल एवं शांति पूर्ण रहा। बंद के आव्हान को हिन्दू संगठनों समेत भारतीय जनता पार्टी एवं व्यापार महासंघ ने समर्थन किया था।

दौरान शहर में कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता, जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा, पुलिस उपाधीक्षक मनोज गुप्ता मॉनिटरिंग करते रहे। शहर में विशेष कर संवेदनशील ईलाको में पुलिस बल एवं आरएसी के जवान तैनात रहे।

भाजपा नेता आंनद गर्ग, पूर्व विधायक प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष हेमराज मीणा, पूर्व विधायक रामपाल मेघवाल, राकेश जैन ने हत्यारों को फांसी देने एवं ऐसी घटना की पुनरावृति न होने की चेतावनी देते हुए राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर मौजूदा सरकार को दोषी ठहराया।

जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता एवं जिला पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा ने संवेदनशील कहे जाने वाले धर्मादा चौराह का राउंड लेने के दौरान पत्रकारों को बताया कि जिले में बारां, अंता में बन्द के दौरान पूर्णतया शांति रही।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत का आज से राजस्थान प्रवास

0

जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत 2 जुलाई से 10 जुलाई तक राजस्थान के प्रवास पर रहेंगे।

उत्तर-पश्चिम (राजस्थान) क्षेत्र के क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश ने बताया कि डॉ. भागवत का 2 जुलाई को सुबह 10:40 बजे जयपुर आगमन होगा। दोपहर तक वे भारती भवन में ठहरेंगे, इसी दिन दोपहर 2:30 बजे चूरू के लिए प्रस्थान करेंगे और चूरू में रात्रि विश्राम करेंगे।

3 जुलाई को सुबह 9 बजे चूरू से रतनगढ़ पहुंचेंगे और सुबह 10 से 12 बजे तक रतनगढ़ गोल्च्छा ज्ञान मंदिर में तेरापंथ संघ के आचार्य महाश्रमण से वार्ता करेंगे। इसी प्रकार दोपहर 12 बजे रतनगढ़ से चूरू के लिए प्रस्थान कर चूरू में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

अगले दिन 4 से 10 जुलाई तक झुंझुनूं में रहेंगे और अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक में शामिल होंगे। प्रांत प्रचारक मुख्य बैठक 7 से 9 जुलाई तक रहेगी। बैठक में देशभर के सभी प्रांत प्रचारक तथा सह प्रांत प्रचारक अपेक्षित रहेंगे।

प्रांत प्रचारक बैठक में संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले सहित सभी सहसरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल, डॉ. मनमोहन वैद्य, सीआर मुकूंद, अरुण कुमार व रामदत्त शामिल होंगे। बैठक में संघ के सभी कार्यविभाग प्रमुख व अखिल भारतीय कार्यकारिणी के प्रचारक सदस्य एवं विविध क्षेत्र के कुछ अखिल भारतीय स्तर के संगठन मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि बैठक संगठन संबंधित विषयों पर केंद्रित रहती है। संघ के प्रशिक्षण वर्ग- संघ शिक्षा वर्ग के वृत्त एवं समीक्षा, आगामी वर्ष की कार्ययोजना, प्रवास योजनाओं आदि विषयों पर बैठक में चर्चा होगी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष कार्य विस्तार योजना पर भी विचार विमर्श होगा।

भीलवाड़ा में महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर अस्मत लूटी

भीलवाड़ा। राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।

प्रताप नगर पुलिस ने बताया कि एक महिला ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी आर्थिक स्थिति खराब होने पर अपने बच्ची की स्कूल की फीस जमा नहीं करवा पा रही थी। इस दौरान उसकी जान-पहचान कैलाश चंद्र नाम के व्यक्ति से हुई।

उसने बच्ची की फीस जमा कराने में सहायता करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद उसने गत एक जून को उसके घर आया और अकेलेपन का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद उसने धमकी दी कि पुलिस कार्रवाई करने पर बच्ची को स्कूल से निकलवा देगा। जान से मारने की भी धमकी दी गई और कहा गया कि उसकी पहुंच है। इसके बाद से वह लगातार धमका रहा है। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने दुष्कर्म एवं एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

नुपूर शर्मा पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी वापस लेने की अर्जी

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली अवकाशकालीन पीठ की मौखिक टिप्पणियां हटाए जाने के लिए शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश के समक्ष एक याचिका दाखिल की गई।

गौ महासभा के अध्यक्ष अजय गौतम ने मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना के समक्ष याचिका दाखिल करके कहा है कि नुपूर शर्मा के खिलाफ न्यायालय की संबंधित पीठ की ओर से की गई मौखिक टिप्पणियां अनावश्यक घोषित किया जाए।

गौरतलब है कि भाजपा की निलंबित नेता नुपूर शर्मा ने पैगम्बर मोहम्मद साहब के विरुद्ध कथित टिप्पणी को लेकर अपने खिलाफ देश भर में दायर मामलों को शीर्ष अदालत में स्थानांतरित करने के लिए एक याचिका दायर की थी। न्यायालय ने टेलीविजन बहस में शर्मा की ओर से की गई टिप्पणियों को लेकर शुक्रवार को उनको कड़ी फटकार लगाई और देश में उत्पन्न तनाव के लिए उन्हें जिम्मेदार करार दिया था।

पीठ ने उनकी याचिका वापस को वापस लिए जाने का निर्देश देते हुए उसे खारिज कर दिया कि और कहा कि याची इस मामले को उच्च न्यायालय में ले जा सकता
है। गौतम ने मुख्य न्यायाधीश से याचना की है कि उपयुक्त आदेश या निर्देश देकर शर्मा के खिलाफ न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ की मौखिक टिप्पणियां हटाई जाएं ताकि उन्हें निष्पक्ष सुनवाई का अवसर मिल सके। उन्होंने याचिका में शर्मा के विरुद्ध दायर किए गए सभी मामलों को दिल्ली हस्तांतरित करने का स्वत: संज्ञान लेने का भी निर्देश देने की भी गुहार लगाई है।

पत्र याचिका में कहा गया है कि नुपूर शर्मा को मिल रही धमकियों को ध्यान में रखते हुए इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में निपटाने का निर्देश दिया जाए।

उदयपुर में कर्फ्यू के बीच निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा

उदयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद लगे कर्फ्यू के बीच शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ रथयात्रा निकाली गई।

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा अपराह्न में जगदीश मंदिर से शुरु हुई जिसमें सौ से अधिक समाज और संगठनों ने हिस्सा लिया है। इस दौरान भगवान के रथ को भक्तों द्वारा खींचा गया। इस दौरान भक्तों की भारी भीड़ लग गई और कर्फ्यू के बीच भगवान के जयकारों से माहौल भक्तिमय बन गया। शहर में भगवान जगन्नाथ चांदी के रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दिनेश एम एन के अनुसार भगवान जगन्नाथ की यात्रा के लिए करीब दो हजार पुलिसकर्मियों का जाब्ता लगाया गया और इस दौरान कई अनुभवी अधिकारियों को इसमें लगाया गया है। पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी चौकसी बरत रही हैं और पूरी तरह सतर्क हैं। उन्होंने बताया कि उदयपुर में अब माहौल ठीक हैं और सब शांति चाहते हैं और जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।

कोरोना के चलते पिछले दो साल से उदयपुर शहर में यह रथ यात्रा नहीं निकाली जा सकी थी और इस बार भी कन्हैयालाल हत्याकांड के बाद शहर के सात थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यू के कारण लग रहा था कि यात्रा नहीं हो पाएगी लेकिन पुलिस की मदद एवं यात्रा आयोजकों के शांतिपूर्ण यात्रा निकालने की बात पर इसे अनुमति मिल गई।

राजसमंद : चाय की थड़ी पर बिजली गिरने से दो लोगों की मौत

0

राजसमंद। राजस्थान के राजसमंद जिले के कुंवारिया थाना क्षेत्र में कुरज रोड पर चाय की थड़ी पर बिजली गिरने से आज दो लोगों की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बिजली गिरने से चाय थड़ी मालिक कालूराम और राहगीर एवं उदयपुर जिले के कांतिलाल गंभीर रुप से झुलस गए। दोनों को एंबुलेंस में कुवारियां अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

कालूराम राजसमंद के खंडेल की छूर बस्ती तथा कांतिलाल उदयपुर जिले में सराड़ा के ढाकड़ा गांव का रहने वाला था।