Warning: Constant WP_MEMORY_LIMIT already defined in /www/wwwroot/sabguru/sabguru.com/18-22/wp-config.php on line 46
Sabguru News - 7250 का पृष्ठ 750 -
होम ब्लॉग पेज 750

असम के सीएम सरमा ने मनीष सिसोदिया पर ठोंका मानहानि का केस

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शुक्रवार को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ राज्य के कामरूप जिले की एक अदालत में आपराधिक मानहानि का मुकदमा दायर किया।

सिसोदिया ने सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की कंपनी को पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) सप्लाई का ठेका देते हुए सरमाफ पर कदाचार का आरोप लगाया था।

सिसोदिया ने आरोप लगाया था कि सरमा ने उस फर्म को पीपीई किट की तत्काल आपूर्ति के आदेश दिए, जिसमें उनकी पत्नी और बेटा 990 रुपए प्रति पीस की दर से भागीदार थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उन किटों को अन्य कंपनियों से 600 रुपए प्रति पीस के हिसाब से खरीदा था।

कुछ हफ्ते पहले रिंकी भुइयां सरमा ने मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपए का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। दूसरे मामले में सिसोदिया की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

रिंकी भुइयां सरमा ने पिछले महीने एक बयान जारी कर किसी भी गलत काम से इनकार किया था। उन्होंने कहा थाकि मैंने इस आपूर्ति में से एक पैसा नहीं लिया। मैं हमेशा अपने पति की राजनीतिक स्थिति के बावजूद समाज को वापस देने के अपने विश्वास में पारदर्शी रही हूं।

ईडी ने संजय राउत से मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 9 घंटे पूछताछ की

मुबंई। शिवसेना के नेता संजय राउत से शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नौ घंटे पूछताछ की। ईडी अधिकारियों ने बेलार्ड घाट कार्यालय में राउत से पूछताछ की।

सूत्रों के अनुसार राउत के साथ उनके वकील भी थे। राउत से मुबंई के गोरेगांव क्षेत्र में पत्रास चाल के पुर्नविकास से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी संलिप्तता और इससे जुड़े वित्तीय लेनदेन में उनकी पत्नी वर्षा राउत के शामिल होने से संबंधित कई सवाल पूछे गए।

शिवसेना सांसद ने ईडी कार्यालय में प्रवेश करते हुए मीडियाकर्मियों से कहा कि वह एक निडर व्यक्ति है क्योंकि उन्होंने अपने जीवन में कभी कुछ गलत नहीं किया। राउत ने कहा यह सब राजनीतिक है, जो हमें बाद में पता चलेगा। मैं एक निष्पक्ष एजेंसी में जा रहा हूं और मुझे उस पर पूरा भरोसा है।

राउत ने एक ट्वीट में कहा कि मैं आज ईडी के सामने पेश होऊंगा और जारी समन का मैं सम्मान करता हूं और जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करना मेरा कर्तव्य है। मैं शिवसेना कार्यकर्ताओं से ईडी कार्यालय में इकट्ठा नहीं होने की अपील करता हूं।

सबगुरु राशिफल : 2 जुलाई शनिवार को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

सबगुरु न्यूज। आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि, वार शनिवार, सम्वत 2079, वर्षा ऋतु, रवि दक्षिणायन, दोपहर 03.17 बजे बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ।

मेष :- आज आप काफी अच्छे मूड में रहेंगे। तरोताजा होने के लिए अच्छी तरह से आराम करें। आत्मसंयम रहें। पिता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परीक्षा-प्रतियोगिता में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कोई पुरानी बात याद आने से भी थोड़ी देर के लिए आपका मूड खराब हो सकता है। जीवनसाथी आपको धूम्रपान की लत से छुटकारा पाने के लिए प्रेरित करेगा। आज अकस्मात व्यय से परेशानी होगी। प्रेम सम्बंधो में मधुरता आएगी। सामाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ की स्थिति अच्छी बनी हुई है। शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा प्रयास सार्थक होगा।

वृषभ : कामकाज में अच्छा धनलाभ होगा। नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। प्यार-मोहब्बत के लिहाज से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिन्दगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। अपने भविष्य की योजना बनाने के लिए अच्छा दिन है। मतभेदों की एक लम्बी श्रृंखला के पनपने के कारण आपको सामंजस्य बिठाने कें मुश्किल आएगी। किसी संत पुरुष के दर्शन सम्भव हैं। अपने स्वभाव को अस्थिर न होने दें।

मिथुन :- आज धन का अधिक से अधिक खर्च होगा। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। सम्भव है कि आपके जीवनसाथी की वजह से आपकी प्रतिष्ठा को थोड़ी ठेस पहुँचे। कुछ कामों में फालतू पैसा भी खर्च हो सकता है। आज आप न कोई बड़ा खर्चा करें, न ही ऐसा कोई वादा करें। किसी से किया गया कोई बड़ा वादा आपको परेशानी में भी डाल सकता है। आज लोग आपको विश्वास भरी निगाहों से देखेंगे। आपके निरंतर किये जा रहे कामों की प्रशंसा करेंगे। आज आपका सामाजिक रूप से मानहानि का प्रसंग उपस्थित न हो इसका ध्यान रखना होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ अनुभव करेंगे।

कर्क :- आज किसी सात्विकता में वृद्धि होगी। फिर भी स्वास्थ्य संभालिएगा। अपने गुस्से पर काबू रखें। कार्यभार आज कुछ अधिक रहेगा। परिजनों से विवाद से बचें। नए दोस्त बनेंगे। असहाय लोगों की मदद करें, उन्नति होगी। विद्यार्थियों की पढ़ाई में अवरोध आएगा। ऋण लेन-देन का लाभ होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। सुख-ऐश्वर्य बढ़ेगा। शुभ व सामाजिक कार्यों में संग्लन होंगे। शुभ समाचार मिलेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि न सिर्फ यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा, बल्कि शरीर के आंतरिक संतुलन को भी बिगाड़ देगा। किए गए कामों से सफलता मिल सकती है।

सिंह :- आज आप में गजब का आत्मविश्वास रहने के आसार हैं जो आपकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने में भी सहायक सिद्ध होगा। अपने प्रेमी या जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। समझदारी से काम लें और बातचीत कर मसले को सुलझाएं। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। स्वजनों से निकटता बढ़ेगी। जीवनसाथी का साथ अधिक ऊर्जावान बना देगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। स्वजनों से शुभ संदेश मिलेंगे। दोस्तों और भाइयों से भी मदद मिल सकती है। किसी खास काम के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कन्या :- आज मनोरंजन में समय बीतेगा। आज का दिन व्यक्तिगत मामलों में उत्साहपूर्ण और मंगलमय है। व्यावसायिक साझीदार सहयोग करेंगे और आप साथ मिलकर टलते आ रहे कामों को पूरा कर सकते हैं। भागीदारी मे लाभ होगा। शुभ काम की संभावना है। अध्ययन या किसी लटके हुए काम की सफलता में आ रही रुकावट दूर होगी। इस समय आपका आकर्षण धर्म की ओर रहेगा। समाज सेवा से आपको मानसिक शांति मिलेगी। भाग-दौड़ की जिन्दगी को आराम देने का यही सही समय है। संपत्ति को लेकर विवाद खड़े हो सकते हैं। संभव हो तो इसे ठण्डे दिमाग से सुलझाने की कोशिश करें। कानूनी दखल फायदेमंद रहेगा।

तुला :- आज आपके विरोधी भी दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। आज किसी पड़ोसी का व्यवहार आपको आहत कर सकता है। आप उसकी बात को नजरअंदाज करने की कोशिश करें। समय के साथ व्यवहार बदल जाएगा। आज आप समय का सही सदुपयोग करें। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की योजना बना सकते हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति होगी। किसी मित्र या रिश्तेदार से प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से लाभ होगा।

वृश्चिक :- आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे।अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। अपने चारों ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। आज आपक मानसिक रूप से परेशान रह सकते है। आज आप अपने व्यवसाय में उच्च अधिकारी के साथ कार्य करते समय संभलकर रहें। आपकी मनोकामनाएं दुआओं के जरिए पूरी होंगी। आज का दिन काम को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी।

धनु :- आज शान्त और तनाव-रहित रहें। मित्रों के साथ आर्थिक विषय पर कार्य करेंगे। संतानों के लिए समय अनुकूल है। पिता से लाभ होगा और मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। जरूरत से ज्यादा वक्त व पैसा मनोरंजन पर खर्च न करें। वैवाहिक जीवन में शारीरिक सुख मिलेंगा। अचानक धन लाभ हो सकता है। आपके मन में कुछ बड़े विचार आ सकते है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार तथा स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मकर :- आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने के अच्छे आसार हैं। परन्तु स्थिरता आने में थोड़ा समय और लगेगा। गप्पबाजी और अफवाहो से दूर रहें। आप आज ऊर्जा से भरपूर होंगे और कुछ असाधारण करेंगे। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। वैवाहिक चर्चा से प्रसन्न रहेंगे। आज एक समय में एक ही काम करें पूरे फोकस के साथ, जल्द ही सफलता मिलेगी। सफर के लिए दिन ज्यादा अच्छा नहीं है। परिवार के किसी सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। आकस्मिक मुनाफे के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं।

कुंभ :- आज प्रतिस्पर्धियों पर आप विजय प्राप्त कर सकेंगे। व्यापार में परेशानी रहेगी अर्थात खर्च रहेगा। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप के बावजूद आपको जीवनसाथी के द्वारा हर संभव तरीके से सामर्थ मिलेगा। व्यापार अच्छा लाभ देगा। नौकरी में अधिकारी खुश रहेंगे। कृषि ठीक-ठीक रहेगी व लाभ मिलेगा। भाई से सहयोग प्राप्त होगा। आज आप आसानी से पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। परिवार से मनमुटाव की स्थिति रहेगी। आज आप मानसिक उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाईयाँ हल हो जाएंगी। व्यवसाय में वृद्धि होने के साथ अच्छा मुनाफा होगा।

मीन :- यदि आज आप अपने लिए कुछ खास करना चाहते हैं तो आज का दिन एकदम उचित है। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरुरत है। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के लेकर कुछ चिंता हो सकती है। आमदनी के नए स्रोत मिलेंगे।निकटता आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मुश्किलभरा हो सकता है। परिश्रम से कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। नौकरी व व्यावसायिक कार्य सफल होंगे। आज जीवनसाथी के बीच वाद-विवाद हो सकता है।

यूक्रेन के ओडेसा पर रूसी मिसाइल हमले में 18 लोगों की मौत

कीव। यूक्रेन के अधिकारियों ने शुक्रवार को दावा किया कि ओडेसा में एक अपार्टमेंट की इमारत तथा एक मनोरंजन केंद्र पर तीन रूसी मिसाइलों के हमले में दो बच्चों सहित 18 लोगों की मौत हो गई और अन्य 31 लोग घायल हो गए है।

ओडेसा क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन के गवर्नर और प्रमुख मैक्सिम मार्चेंको ने टेलीग्राम पर कहा कि ओडेसा क्षेत्र के बेलगोरोड-डेनिएस्टर जिले में काला सागर से टीयू -22 सामरिक विमान द्वारा रात मिसाइल हमला हुआ। तीन एक्स -22 मिसाइलों को एक अपार्टमेंट की इमारत तथा एक मनोरंजन केंद्र पर दागा गया।

उन्होंने कहा कि सुबह नौ बजे तक दो बच्चों सहित 18 पीड़ितों की पहचान हुई है तथा घायल चार बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 31 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य आठ को चिकित्सा सहायता दी गई। आठ लोगाें को मलबे से सुरक्षित निकाला गया जिनमें तीन बच्चे भी शामिल है। बचाव कार्य जारी है।

यूक्रेन के सांसद रोमन ह्रीशचुक ने भी कथित तौर पर हमले का एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि जरा कल्पना कीजिए: आप जानते और महसूस करते हैं कि कोई रास्ता नहीं है। द गार्जियन के अनुसार रूसी मिसाइलों के ओडेसा में एक ऊंची आवासीय इमारत पर हमला करने के बाद लोग अपार्टमेंट में फंसे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में यूक्रेन के क्रेमेनचुग शहर के मॉल में रूसी मिसाइल हमले में 18 लोगों की मौत हो गई थी।

कन्हैयालाल हत्याकांड : बीकानेर, बाड़मेर, सीकर, ब्यावर एवं दौसा रहा बंद

जयपुर। राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में आज बीकानेर, बाड़मेर, सीकर, ब्यावर एवं दौसा शहर बंद रहे।

बीकानेर में इसके विरोध में व्यापारिक एवं अन्य संगठनों ने बंद का आह्वान किया था और इसके तहत सुबह से ही सभी बाजार बंद रहे और इस दौरान बाजारों की सड़के सुनी नजर आई।

बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओम प्रकाश के अनुसार बंद के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था चाक चौबंद की गई और इसके लिए करीब एक हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। उन्होंने बताया कि कुछ संवेदनशील जगहों पर नाके लगाए गए और रात्रि से गश्त जारी है।

उन्होंने बताया कि बंद पूरी तरह शांतिपूर्वक रहा है और कहीं से कोई अप्रिय खबर नहीं है। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान वीडियोग्राफी भी कराई गई हैं और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।

सीमांत बाड़मेर भी कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में बंद रहा। इस दौरान सभी दुकानें बंद रही। पुलिस के अनुसार बाड़मेर में व्यापारियों ने बंद के आह्वान पर स्वैच्छिक रुप से अपनी दुकानों को बंद रखा। बंद शांतिपूर्ण रहा और इस दौरान कहीं से कोई अप्रिय खबर प्राप्त नहीं हुई हैं।

इसी तरह सीकर भी बंद रहा और बंद पूरी तरह सफल भी रहा। बारिश के बीच व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर कन्हैयालाल हत्याकांड पर अपना विरोध जताया। इस दौरान पुलिस अतिरिक्त जाब्ता तैनात था और कहीं से कोई अप्रिय समाचार नहीं मिला। इसके अलावा उदयपुर घटना के विरोध में ही दौसा भी बंद रहा। दौसा में भी लोगों ने स्वैच्छिक रुप से अपनी दुकानें बंद रखी। अजमेर जिले के ब्यावर में भी बंद का व्यापक असर देखा गया।

उदयपुर रेंज के IG & SP सहित 32 पुलिस अफसरों को बदला

जयपुर। राजस्थान सरकार ने गुरुवार देर रात उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सहित प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 32 अधिकारियों के तबादले कर दिए।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक हिंगलाजदान को उदयपुर से हटाकर महानिरीक्षक सिविल राईट्स जयपुर तथा उदयपुर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार को कमाडेंट दूसरी बटालियन आरएसी कोटा लगाया गया हैं।

एटीएस महानिरीक्षक प्रफुल्ल कुमार को उदयपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक और आईपीएस विकास शर्मा को उदयपुर पुलिस अधीक्षक लगाया गया हैं। सरकार ने इन तबादलों में दस जिलों के पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए है।

आईपीएस नवज्योति गोगोई को महानिरीक्षक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर, एचजी राघवेन्द्र सुहासा को महानिरीक्षक स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स राजस्थान, भरत लाल मीणा को महानिरीक्षक पुनर्गठन जयपुर, हिंगलाजदान को महानिरीक्षक सिविल राइट्स जयपुर, रविदत्त गौड़ को पुलिस आयुक्त जोधपुर, विकास कुमार महानिरीक्षक सीआईडी(सीबी) जयपुर एवं परम ज्योति महानिरीक्षक गृह रक्षा जयपुर लगाया गया है।

इसी तरह आईपीएस प्रीति जैन को पुलिस अधीक्षक दौसा, पंकज कुमार को पुलिस अधीक्षक कम्युनिटी पुलिसिंग पुलिस मुख्यालय जयपुर, डॉ. गगन दीप सिंगला को पुलिस अधीक्षक पाली, डॉ. राजीव पचार पुलिस उपायुक्त पूर्व ईस्ट जोधपुर, गौरव यादव को उपायुक्त पश्चिम जोधपुर, भुवन भूषण यादव को कमांडेंट 9वीं बटालियन आरएसी टोंक, राजन दुष्यंत को पुलिस अधीक्षक चित्ताैड़गढ़, राज कुमार गुप्ता को कमांडेंट स्टेट डिजास्टर रेसपोंस फोर्स राजस्थान जयपुर, शशी डोगरा डूडी को पुलिस अधीक्षक डूंगरपूर, ममता गुप्ता को पुलिस अधीक्षक सिरोही, चूनाराम जाट को पुलिस अधीक्षक अजमेर एवं धर्मेंद्र सिंह को पुलिस अधीक्षक धौलपुर लगाया गया है।

इसके अलावा आईपीएस मोनिका सेन को पुलिस अधीक्षक एससीआरबी जयपुर, रिचा तोमर को पुलिस अधीक्षक झालावाड़, शेलेंद्र सिंह इंदोलिया का उपनिदेशक राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर, वंदिता राणा को पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो मुख्यालय जयपुर, नारायण टोगस को पुलिस अधीक्षक करौली, सुधीर जोशी को कमांडेंट सातवीं बटालियन आरएसी भरतपुर, सुरेन्द्र सिंह को कमांडेंट 12वीं बटालियन आरएसी नई दिल्ली, संजीव नैन को पुलिस अधीक्षक सीआईडी एसएसबी जयपुर, नरेन्द्र सिंह को प्राचार्य पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र किशनगढ़ अजमेर और योगेश गोयल पुलिस उपायुक्त क्राइम आयुक्तालय जयपुर को लगाया गया है।

पैगंबर मोहम्मद टिप्पणी विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा की याचिका खारिज की

नई दिल्ली। सुप्रीमकोर्ट ने भारतीय जनता पार्टी की पूर्व नेता नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में शुक्रवार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि इसके लिए उन्हें देश से माफी मांगनी चाहिए।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की अवकाशकालीन पीठ ने इन सख्त टिप्पणियों के साथ नूपुर शर्मा की उस याचिका को खारिज कर दी, जिसमें उन्होंने देशभर में अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकियोंं को दिल्ली स्थानांतरित करने की गुहार लगाई थी।

न्यायमूर्ति सूर्य कांत की अध्यक्षता वाली इस पीठ ने कहा कि एक टीवी कार्यक्रम के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर की गई टिप्पणियों से कई राज्यों में भड़के दंगे और हिंसक घटनाओं के लिए उन्हें (नूपुर शर्मा) को देश से माफी मांगनी चाहिए।

पीठ ने सख्त टिप्पणियां करते हुए कहा कि हमने बहस देखी है। बहस के दौरान किस तरीके से देशभर को भड़काने वाली टिप्पणियां की गई थीं। इसके लिए सिर्फ वह महिला जिम्मेदार हैं। एक वकील होने के नाते जिस तरह से भड़काया गया, वह और भी अधिक शर्मनाक है। उन्हें पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।

पीठ ने निचली अदालत में विचाराधीन उत्तर प्रदेश के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद पर चर्चा कराने के लिए संबंधित टेलीविजन चैनल के प्रति भी नाराजगी व्यक्त की। इसी कार्यक्रम चर्चा में भाग लेने वालों में नूपुर शर्मा शामिल थीं।

शीर्ष अदालत इस दौरान दिल्ली पुलिस पर भी तल्ख टिप्पणी की। पीठ ने दिल्ली पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी (नूपुर शर्मा) शिकायत पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, लेकिन कई प्राथमिकियां दर्ज होने के बावजूद उनके (नूपुर) खिलाफ अभी तक दिल्ली पुलिस ने ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की।

शीर्ष अदालत की सख्त रुख के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस लेने की गुजारिश की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर ली।

अमित शाह ने अहमदाबाद जगन्नाथ मंदिर में की ‘मंगला आरती’

अहमदाबाद। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में शुक्रवार को ‘मंगला आरती’ की।

शाह जगन्नाथ मंदिर में आज सुबह चार बजे ‘मंगला आरती’ में उपस्थित रहे। भगवान की मंगला आरती करके हजारों भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। इस अवसर पर सुबह 4:30 बजे विशिष्ट खिचड़ी का भोग भगवान को चढ़ाया गया। उसके बाद 5 बजे आदिवासी नृत्य, रास गरबा आयोजित किए गए और भगवान की आंखों पर बंधी पट्टी खोलने की विधि की गई। आरती के बाद सुबह 5:45 बजे भगवान को रथ में बैठाया गया। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘पहिंद’ विधि कर रथ को खुद खींच कर भगवान जगन्नाथ की इस 145वीं रथयात्रा की 7:05 बजे शुरुआत की।

इस रथयात्रा में देश भर से 2000 से अधिक साधु-संत हिस्सा ले रहे हैं। रथयात्रा रायपुर चकला, खाडिया चार रास्ता, कालुपुर सर्कल होते हुए 12 बजे भगवान के ननिहाल सरसपुर पहुंचेगी। जहां हजारों श्रद्धालु प्रसाद स्वरूप भोजन करेंगे।

उसके बाद दोपहर 1:30 बजे रथयात्रा सरसपुर से वापस परंपरागत मार्गों कालुपुर सर्कल, प्रेम दरवाजा, दिल्ली चकला, शाहपुर दरवाजा, आर सी हाईस्कूल, घी कांटा, पानकोर नाका, माणेकचौक से होते हुए रथयात्रा शाम को 8:30 बजे मंदिर में वापस आ जाएगी। आज शहर में भक्तों को दर्शन देने के लिए भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलराम के साथ खुद नगर यात्रा पर निकले हैं।

अहमदाबाद के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील पुराने इलाकों से होकर गुजरने वाली इस रथयात्रा के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं। रथयात्रा में 25 हज़ार से अधिक पुलिस तथा सुरक्षाकर्मी बंदोबस्त में हैं। रथयात्रा रूट पर रीयल टाइम मॉनिटरिंग, ड्रॉन के माध्यम से पूरी रथयात्रा की निगरानी के साथ तकनीकी युक्त सुरक्षा उपकरणों को भी रथयात्रा में जोड़ा गया है।

भूपेंद्र पटेल ने लगाई सोने की झाडू, गुजरात हुआ जगन्नाथमय

पुरी में रथयात्रा की धूम, लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

पुरी में रथयात्रा की धूम, लाखों की संख्या में उमड़े श्रद्धालु

पुरी। चार धामों में से एक विश्वप्रसिद्ध पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में वार्षिक रथयात्रा के मौके पर शुक्रवार को देश-विदेश से लाखों की श्रद्धालु यहा पहुंचे भगवान जगन्नाथ, भगवान बलवद्र और देवी सुभद्रा की रथयात्रा में शामिल हुए।

बारहवीं शताब्दी के इस ऐतिहासिक मंदिर के सामने ‘बड़ा डंडा’ (ग्रैंड रोड) के रूप में जाने जाने वाले तीन किलोमीटर लंबे सड़क पर तिल धरने को भी जगह नजर आई। मंदिर के सेवकों ने जैसे ही भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को बाहर निकाला, समूचा माहौल ‘जय जगन्नाथ’, ‘हरिबोल’ के उदघोष से गूंज उठा।

इससे पहले सुबह भगवान जगन्नाथ, उनके बड़े भाई भगवान बलवद्र और बहन देवी सुभद्रा के लिए सेवकों द्वारा अनुष्ठानों की रस्म पूरी की गई, जिसमें देवताओं को बाहर निकालने से पहले आवश्यक अनुष्ठानों के बाद ‘गोपाल भोग’ (नाश्ता) देना शामिल था।

कड़ी सुरक्षा के बीच आनंद बाजार और ‘बैशी पहाचा’ (मंदिर की बाईस सीढ़ियां) से होते हुए शंख फूंकने के बीच सैकड़ों मंदिर सेवकों ने मंदिर से देवताओं को अपने कंधों पर उठा लिया। भगवान जगन्नाथ के 16 पहियों वाले लाल और पीले रंग के ‘नंदीघोष’, 14 पहियों वाले बलभद्र के लाल और हरे रंग के ‘तालध्वज’ और देवी सुभद्रा के लाल और काले रंग के ‘देवदलन’ के रथों में 12 पहिए हैं।

अनुष्ठानों के तहत भगवान बलवद्र को पहले ‘रत्न वेदी’ से बाहर निकाला गया और औपचारिक ‘पहंडी बिजे’ के माध्यम से तलध्वज नामक रथ में स्थापित किया गया, उसके बाद देवी सुभद्रा को ‘दार्पदलन रथ’ और अंत में भगवान जगन्नाथ को प्यार से बुलाया गया। लाखों भक्तों द्वारा ‘कालिया’ को ‘नंदीघोष’ रथ में स्थापित किया गया।

कोविड महामारी के कारण पिछले दो वर्षों से रथयात्रा महोत्सव देखने से वंचित रहे लाखों श्रद्धालु जैसे ही मंदिर से देवी-देवताओं को बाहर आते देख ‘हरिबोल’ और ‘जय जगन्नाथ’ के नारे लगाने लगे।

माना जाता है कि सार्वजनिक रूप से देवताओं की उपस्थिति अंधेरे को दूर करने और प्रकाश लाने के लिए माना जाता है। भगवान जगन्नाथ, भगवान बलवद्र और देवी सुभद्रा की एक झलक पाने के लिए लायंस गेट पर भक्तों की व्यापक भीड़ थी। मंदिर प्रबंधन के सूत्रों ने कहा कि मंदिर प्रशासन द्वारा निर्धारित समय से तीन घंटे पहले देवताओं की पूजा की गई।

सुदर्शन के साथ तीन पीठासीन देवताओं को रथों में स्थापित करने के बाद, पुरी शंकराचार्य स्वामी निशालानंद सरस्वती अपने शिष्यों के साथ रथों के ऊपर देवताओं के पास गए और प्रार्थना की।

लायंस गेट से गुंडिचा मंदिर तक ग्रैंड रोड के दोनों ओर स्थित सभी भवनों की छतें आज सुबह से ही भक्तों से खचाखच भरी हुई थीं। रथ पर देवताओं के ‘दर्शन’ के लिए रथ यात्रा स्थल में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे भव्य सड़क की ओर जाने वाली सभी गलियों और छोटी गलियों में भी भक्तों की भीड़ लगी रही।

भूपेंद्र पटेल ने लगाई सोने की झाडू, गुजरात हुआ जगन्नाथमय

येर लापिद इजराइल के अंतरिम प्रधानमंत्री, पदभार संभाला

तेल अवीव। येर लापिद ने इजराइल के अंतरिम प्रधान मंत्री के रूप में पदभार संभाल लिया है।

मध्यमार्गी पार्टी के प्रमुख लापिद का अभ्युदय पूर्व प्रधानमंत्री नफताली बेनेट के साथ बनाए गठबंधन के पतन के बाद हुआ है। इससे पहले बेनेट ने मौजूदा समझौते के मुताबिक लापिद को गुरुवार को सत्ता सौँप दी।

लापिद ने कहा है कि वह फिलिस्तीनियों के साथ संघर्ष के दो-राज्य समाधान के लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन अंतरिम नेता के रूप में उनके द्वारा कोई नई पहल शुरू करने की संभावना नहीं है।

अनठावन वर्षीय लापिद पूर्व टीवी समाचार एंकर हैं, जिन्होंने पिछले जून में इज़राइल के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले नेता बेंजामिन नेतन्याहू को बाहर कर दिया था।