रुद्रपुर। उत्तराखंड में ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में 25 साल की महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता के जीजा की शिकायत के आधार पर खेड़ा निवासी राजा और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उसके जीजा को भी हिरासत में लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास और गांधी पार्क मेला परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
उन्होंने बताया कि गत 22 फरवरी को रुद्रपुर के भदईपुरा निवासी महिला अपने जीजा के साथ गांधी पार्क में लगे सरस मेले में घूमने गई थी। रविवार रात नौ बजे अचानक दो मोटरसाइकिल पर तीन आदमी आए और उन दोनों को रोक लिया।
उन आदमियों ने पिस्तौल निकालकर धमकी दी तथा दोनों को ठंडी रोड पर एक सुनसान इलाके में ले गए जहां महिला के साथ रेप किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब उसने चीखने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उसके सिर पर पिस्तौल तान दी और उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद वे फरार हो गए।



