राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त

0

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने परीक्षा प्रणाली को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाने की दिशा में कदम उठाते हुए शुक्रवार को 47 अधिकारियों की सेवाएं समाप्त कर दी।

शिक्षा मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई एजेंसी में व्यापक सुधार प्रक्रिया के तहत की गई है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई केवल सेवा समाप्ति तक ही सीमित नहीं रहेगी। कुछ अधिकारियों के खिलाफ कानूनी और आपराधिक कार्रवाई भी शुरू की जायेगी। परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही सुनिश्चित करने और अनियमितताओं पर सख्त नियंत्रण के लिए यह कदम उठाया गया है।

बताया जा रहा है कि एनटीए में सुधारों का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और आने वाले समय में प्रशासनिक तथा संरचनात्मक स्तर पर कई और महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा संचालन को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और निष्पक्ष बनाना है।

गौरतलब है कि नीट प्रश्नपत्र लीक और परीक्षा संबंधी विवादों को लेकर कुछ दिनों से युवा आनदोलन कर रहे है हैं और इस मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।