अलवर नगर परिषद को नगर निगम का मिला दर्जा

295

अलवर। राजस्थान में अलवर नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा मिल गया है। इसके लिए राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

नगर परिषद परिसर में आज कर्मचारी और आयुक्त ने खुशी जाहिर करते हुए मिठाई बांटी और ढोल नगाड़ों से नगर निगम बनाने का स्वागत किया। इस मौके पर कोई भी पार्षद और जनप्रतिनिधि मौजूद नहीं थे।

इस अवसर पर नगर निगम के पहले आयुक्त बने मनीष फौजदार ने बताया कि वर्ष 2023 के बजट में मुख्यमंत्री ने अलवर नगर परिषद को नगर निगम बनाने की घोषणा की थी। आज वह सपना पूरा हो गया जिसके अधिसूचना जारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि नगर निगम बनने के बाद सरकार द्वारा दिए जाने वाले अनुदान में बढ़ोतरी होगी। शहर की आवश्यकताओं को देखकर संसाधन बढ़ाए जाएंगे और अधिकारी और कर्मचारियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। जिससे यहां होने वाले कार्यों में तेजी आएगी।