डाॅ अनिल सामरिया जेएलएन मेडिकल कॉलेज अजमेर के प्रचार्य नियुक्त

414

अजमेर। राजस्थान में अजमेर संभाग के सबसे बड़े जवाहरलाल मेडिकल कालेज के प्राचार्य एवं नियंत्रक डाॅ अनिल सामरिया होंगे।

राज्य चिकित्सा विभाग के संयुक्त शासन सचिव जगजीत सिंह मोगा ने सोमवार को उक्त आशय के आदेश जारी करते हुए सामरिया को तुरंत कार्य सम्भालने निर्देश दिए हैं।

नवनियुक्त प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डाॅ सामरिया अजमेर जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में वरिष्ठ आचार्य जनरल मेडिसिन हैं। वह डाॅ वीरबहादुर सिंह का स्थान लेंगे।