झुंझुनूं में पत्नी की हत्या करके फंदे से लटका सेना का जवान

59

झुंझुनूं। राजस्थान में झुंझुनूं के बुहाना थाना क्षेत्र में रविवार को सेना के एक जवान ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद फांसी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

पुलिस उपाधीक्षक नोपाराम ने बताया कि राजेश जाट (30) कमरे में प्लास्टिक की रस्सी के फंदे से लटका मिला। उसकी पत्नी मंजू (28) रसोई में मृत मिली।

उन्होंने बताया कि संभवत: राजेश ने पहले पत्नी का गला घोंटा इसके बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटनास्थल को सील कर दिया गया है। राजेश सेना में जवान था। वह चार महीने से छुट्टी पर था। पांच दिन पहले ही दोनों ने किराए पर कमरा लिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।