मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में एक कॉलेज प्रिंसिपल को अपने कॉलेज की नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पोस्को) अधिनियम के तहत छेड़छाड़ के आरोपों के साथ मामला दर्ज किया गया और बाद में प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने पुष्टि की कि प्रिंसिपल फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं।
छात्रा(17) दक्षिण मुंबई के नागपाड़ा की रहने वाली है और बोरीवली के एक कॉलेज में पढ़ती है।
शिकायत के अनुसार, प्रिंसिपल कई महीनों से छात्रा के करीब आने की कोशिश कर रहा था। उसके साथ अनुचित व्यवहार कर रहा था और बार-बार उसे परेशान कर रहा था।
पुलिस के अनुसार छात्रा के कॉलेज के प्रिंसिपल ने जून 2024 और मई 2025 के बीच कथित तौर पर बार-बार यौन संबंध बनाने की कोशिश की और उसके साथ छेड़छाड़ की। गलत संबंध बनाने के लिए उस पर दबाव डाला। शुरुआत में छात्रा डर के कारण चुप रही। लगातार मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न सहन के बाद उसने आखिरकार पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।