अमित शाह ने विमान हादसे के मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त

10

अहमदाबाद। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शाम अहमदाबाद में कहा कि विमान हादसे में एक व्यक्ति जीवित बचने का अच्छा समाचार मिला है और वह उससे मिले है।

शाह ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की संख्या के बारे में डीएनए परीक्षण और यात्रियों की पहचान के बाद संबंधित संबंधित अधिकारी से बताएंगे। इस हादसे में जो हताहत हुए हैं उनके परिजनों के प्रति मैं गुजरात सरकार की ओर से भी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।

उन्होंने कहा कि इस विमान में कुल मिलाकर देश विदेश के 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। उसमें से एक यात्री का बचने का अच्छा समाचार मिला है। मैं उनको मिलकर आया हूं। मृत्यु का आंकड़ा तो डीएनए परीक्षण और यात्रियों के पहचान के बाद ही ओथोरिटी अधिकृत रूप से घोषित करेगी। मगर जो यात्री बचा है उसको मैं मिलकर आया हूं।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि घटना के तुरंत बाद गुजरात सरकार ने डिजास्टर मेनेजमेंट की सारी इकाईयों को भारत सरकार ने भी सभी ने एक साथ मिलकर राहत और बचाव का कार्य चालू किया। सवा लाख ईंधन विमान के अंदर ही था और गर्मी तापमान इतना ऊंचा हो गया कि किसी को बचाने का मौका ही नहीं मिला। मैं घटना स्थान पर भी जाकर आया हूं। सारे यात्रियों के मृत देह को बाहर निकालने का काम लगभग समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि जिन यात्रियों के परिजन यहां पहुंच चुके हैं। उन सबका डीएनए लेने की कार्रवाई दो तीन घंटे में समाप्त हो जाएगी। विदेश में जिने परिजन हैं उनको सूचना देने की कार्रवाई समाप्त हो चुकी है और जैसे ही पहुंचते हैं उनके भी डीएनए सेम्पल लिए जाएंगे। जो मृत देहों के सेम्पल लेने की कार्रवाई समाप्त हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि गुजरात में ही लगभग एक हजार के आसपास डीएनए टेस्ट करने पड़ेंगे। इसके लिए गुजरात से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कम से कम समय में डीएनए परिक्षण पूरा करने के बाद परिवार जनों को मृतदेह सौंपने का काम करेंगे। मेडीकल की सारी सुविधा सुचारू रूप से हो चुकी है।

शाह ने कहा कि एविएशन डिपार्टमेंट ने अपनी जांच शुरू कर दी है। राहत काम में जिन एजेंसियां ने बचाव और राहत का काम किया उन सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं और फिर से एक बार जिन्होंने अपने परिजनों को गवांया है हताहत हुए हैं वो सभी को मनपूर्वक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भारत सरकार और गुजरात सरकार की ओर से गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

https://www.sabguru.com/former-gujarat-cm-vijay-rupani-dies-in-ahmedabad-plane-crash

https://www.sabguru.com/air-india-crash-hundreds-dead-after-boeing-787-comes-down

https://www.sabguru.com/air-india-ahmedabad-crash-is-first-fatal-accident-for-boeings-787-dreamliner